पत्रकार मनीष कश्यप का जीवन परिचय | Manish Kashyap Kaun hai- Biography in Hindi

पत्रकार मनीष कश्यप का जीवन परिचय- आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से मनीष कश्यप जीवन परिचय से संबंधित जानकारी को साझा करने जा रहे है। साथ ही आप हमारे इस लेख में देख सकते है की आखिरकार यह मनीष कश्यप है कौन जो आज के समय में एक चर्चा का विषय बने हुए है। मनीष कश्यप बिहार के रहने वाले एक ऐसे व्यक्ति है जो इन दोनों सोशल मीडिया में काफी छाए हुए है। पेशे से यह एक पत्रकार (reporter) है जो SACH TAK NEWS कंपनी के मालिक है। पत्रकार होने के साथ-साथ यह एक यूट्यूबर और राजनेता भी है।

तो आइये जानते है Manish Kashyap Kaun hai Biography in Hindi से जुड़ी जानकारी को विस्तार रूप से ,हमारे आज के इस आर्टिकल में आप मनीष कश्यप से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त कर सकते है।

पत्रकार मनीष कश्यप का जीवन परिचय | Manish Kashyap Kaun hai Biography in Hindi
पत्रकार मनीष कश्यप का जीवन परिचय | Manish Kashyap Kaun hai Biography in Hindi

पत्रकार मनीष कश्यप का जीवन परिचय

Manish Kashyap Biography in Hindi– मनीष कश्यप का जन्म 9 मार्च सन 1991 को बिहार राज्य के पश्चिम चंपारण जिले के एक छोटे से गांव डुमरी महनवा में हुआ। इन्हे Son of Bihar के नाम से भी जाना जाता है। मनीष कश्यप का मूल नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है। इनके पिता का नाम उदित कुमार तिवारी है जो भारतीय सेना में सेवारत रह चुके है। मनीष कश्यप के एक बड़े भाई है जो एक प्राइवेट कम्पनी में कार्यरत है। आज के समय में इनका प्रसिद्ध होने की एक सबसे बड़ी उपलब्धि है की यह पूर्ण ईमानदारी के साथ अपने पत्रकारिता का काम करते है।

यह देश के लिए एक क्रांतिकारी के रूप में कार्य कर रहे है। जो हमेशा निडरता और सच्चाई के साथ पत्रकारिता का काम कर रहे है। देश में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सच तक न्यूज़ चैनल से उनके द्वारा अपनी आवाज को बुलंद किया गया।

Manish Kashyap Kaun hai (मनीष कश्यप कौन हैं)

मनीष कश्यप मूल रूप से एक भारतीय नागरिक है जो बिहार राज्य के रहने वाले है। इन्होने देश में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए 13 जुलाई वर्ष 2018 में एक न्यूज चैनल की शुरुआत की है जिसका नाम है सच तक न्यूज चैनल। यूट्यूब पे इनके 6.47 मिलियन फॉलोवर्स है। यूट्यूब प्लेटफॉर्म के जरिये रिपोर्टर के रूप में काम करने वाले यह एक चर्चित हस्ती है जिन्हे बिहार में “सन ऑफ़ बिहार” के नाम से भी जाना जाता है।

देश के लिए ईमानदारी से कार्य करने के लिए यह यूट्यूब का एक ऐसा चेहरा है जो कम से कम समय में देश भर में काफी फेमश हो गया। सोशल मीडिया में मनीष कश्यप की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ चुकी है की इनकी हर एक वीडियों वायरल हो जाती है।

इनकी प्रसिद्धि का एक सबसे बड़ा कारण है की वह निष्पक्ष तरीके से रिपोर्टिंग करते है। यदि उनको किसी नेता या अन्य लोगो द्वारा किया गया किसी भी तरह का कोई गलत कार्य दिखाई देता है तो वह तुरंत उसके खिलाफ बिना किसी डर के आवाज उठाते है। न्यूज चैनल के साथ-साथ उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम में भी कई फॉलोवर्स है। चैनल के साथ इनके द्वारा अपनी वेबसाइट के रूप में Sachtaknews.com को भी लॉन्च किया गया है।

पत्रकार मनीष कश्यप का जीवन परिचय | Manish Kashyap Kaun hai Biography in Hindi –

पूरा नामत्रिपुरारी कुमार तिवारी
निक नेममनीष कश्यप
जन्म तिथि9 मार्च 1991
उम्र34 साल
जन्म स्थानडुमरी महनवा, पश्चिमी चंपारण (बिहार)
जातिब्राह्मण
व्यवसायसिविल इंजीनियर और न्यूज रिपोर्टर
धर्महिन्दू
पॉपुलर होने का कारणसच्चाई के साथ निडर पत्रकारिता
हाइट5 फिट 8 इंच
न्यूज चैनल नामSach Tak News
मासिक आय 4 लाख 20 हजार रुपये
चल सम्पति15 लाख 40 हजार
अचल संपत्ति  20 लाख
राष्ट्रियताभारतीय

खान सर पटना जीवन परिचय | Khan Sir Patna Biography

यूट्यूबर मनीष कश्यप शिक्षा विवरण

Youtuber Manish Kashyap– वर्ष 2007 में मनीष कश्यप के द्वारा अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने गांव से पूर्ण की गयी। इसके बाद वर्ष 2009 में 12th परीक्षा पास करने के बाद वह महाराष्ट्र चले गए। वर्ष 2016 में सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय पुणे से सिविल इंजीनियर की डिग्री प्राप्त की गयी। इंजीनियर डिग्री प्राप्त करने के बाद वह अपने राज्य बिहार वापस लौट आये। जहाँ उन्होंने देश के हित में कार्य करने के लिए यूट्यूब के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र से अपने करियर की एक नई शुरुआत की।

अपने काम की उपलब्धियों से यह देखते देखते ही यह यूट्यूब की दुनिया की एक जानी मानी हस्ती के रूप में पहचाने जाने लगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में इनके कई फॉलोवर्स है।

राजनीति के क्षेत्र में कदम

पत्रकारिता के साथ-साथ इन्होने वर्ष 2020 में एक राजनेता के रूप में राजनीती क्षेत्र में अपना कदम रखा। विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत को आजमाने के लिए वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे। जहाँ पर उनका स्थान तीसरे नंबर पर रहा और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने पर उन्हें तीसरे स्थान के रूप में 9239 वोट प्राप्त हुए।

इलेक्शन के समय में एफिडेविट में इन्होने बताया था की इनके अगेन्स्ट Y कैटेगिरी के 6 मामले दर्ज थे। राज्य में इनका चुनावी घोषणा पत्र एक चर्चा का विषय बना हुआ था वह इसलिए की इनके द्वारा यह कहा गया था की यदि मेरे द्वारा किये गए घोषणापत्र में किसी वादे को पूरा नहीं किया जाता है तो जनता द्वारा मेरे पे केश फाइल किया जा सकता है। कोर्ट से एफिडेविट कराकर अपने घोषणापत्र में इनके द्वारा शपथ जारी किया गया था।

पत्रकार मनीष कश्यप विवाद चर्चा

आजकल पत्रकार मनीष कश्यप सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए है। उन पर पुलिस द्वारा यह आरोप लगाया गया है की उनके द्वारा एक फेक वीडियों सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था जिसमें तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर मारपीट और अत्याचार करने की वीडियों सामने आयी। क़ानूनी तरीके से जांच होने बाद पत्रकार मनीष कश्यप के लिए वारंट जारी किया गया। वारंट जारी होने के बाद मनीष कश्यप पुलिस हिरासत में आने से पहले फरार हो गए। जिसके बाद क़ानूनी कार्यवाही करते हुए उनपर कुर्की जब्ती का वारंट जारी किया गया ,जिसके पश्चात उनके द्वारा खुद को सरेंडर किया गया।

क़ानूनी रूप से पूछताछ होने के बावजूद उन्हें 19 मार्च 2023 को स्पेशल कोर्ट के सामने पेश किया गया जिसके बाद उन्हें न्यायालय द्वारा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पत्रकार मनीष कश्यप का जीवन परिचय से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर

मनीष कश्यप कौन है ?

मनीष कश्यप भारतीय यूट्यूबर के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाली वह हस्ती है जो निष्पक्ष रूप से रिपोर्टिंग के रूप में अपना कार्य करते है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए वह भारत में एक ईमानदार पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध है।

मनीष कश्यप का मूल नाम क्या है ?

मनीष कश्यप का मूल नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है।

मनीष कश्यप का जन्म कब और कहाँ हुआ ?

मनीष कश्यप का जन्म 9 मार्च वर्ष 1991 में बिहार राज्य के चंपारण जिले के गांव डुमरी महनवा में हुआ था। वर्तमान समय में इनकी आयु 34 वर्ष है।

Leave a Comment