मानव सम्पदा पोर्टल यूपी 2023 | Manav Sampada UP, ehrms upsdc.gov.in Registration, Login

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी के ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान करने के लिए मानव सम्पदा पोर्टल (Manav Sampada Portal) लांच किया गया है। इस लेख से आप ehrms.upsdc.gov.in up पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मानव सम्पदा पोर्टल यूपी 2023 | Manav Sampada UP, ehrms upsdc.gov.in Registration, Login,
Manav Sampada UP 2023

उत्तर प्रदेश राज्य के वे सरकारी कर्मचारी जो की इस पोर्टल का लाभ उठाना चाहते है वे मानव सम्पदा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और उसके बाद लॉगिन करके इस पोर्टल पर उपलब्ध समस्त सेवाओं का लाभ ले सकते है।

यूपी सरकार द्वारा राज्य की बेसिक शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए कई प्रयास किये गए हैं। जिसके लिए उनके द्वारा प्रेरणा पोर्टल जारी किया गया है। प्रेरणा पोर्टल से जुडी अधिक जानकारी का लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

मानव सम्पदा पोर्टल क्या है?

Manav Sampada सरकारी क्षेत्र के लिए एक मानक आईसीटी समाधान है, जो कार्मिक प्रबंधन से संबंधित राज्य सरकारों की अधिकतम आवश्यकताओं को सम्बोधित करता है। मानव संपदा का मूल उद्देश्य राज्य को एक सामान्य, उत्पाद आधारित समाधान प्रदान करना है। इस पोर्टल को उत्तर प्रदेश राज्य के NIC द्वारा विकसित, रखरखाव एवं संचालित किया जाता है।

पोर्टल पर यूपी के सरकारी कर्मचारी विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। सभी सरकारी कर्मचारी ehrms upsdc gov up में छुट्टी आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पोर्टल पर डाटा एंट्री स्टेटस, Fact Sheet P2, गवर्नमेंट ऑर्डर्स, ट्रांसफर ऑर्डर्स, पीआई स्टेटस रिपोर्ट, HRMS code आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Manav Sampada UP Portal 2023 Highlights

आर्टिकल का नाम (Manav Sampada UP Portal)
साल2023
राज्य का नामउत्तर प्रदेश
पोर्टल का नामManav Sampada up
लांच किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीयूपी के सरकारी कर्मचारी
आधिकारिक वेबसाइट click here
eHRMS मोबाइल एप्प लिंक यहाँ क्लिक करें

कर्मचारी पंजीकरण फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?

मानव सम्पदा कर्मचारी पंजीकरण फॉर्म को मानव सम्पदा पोर्टल से डाउनलोड करने प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • कर्मचारी पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले Manav Sampada UP में प्रवेश करें।
  • अब आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जायेंगे।
  • होम पेज पर आपको मेन्यू में ही “Forms/Notices” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
ehrms upsdc.gov.in Registration
Manav Sampada portal registration form
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जिसमे आपको बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • यहाँ आपको मानव सम्पदा में कमर्चारी पंजीकरण का फॉर्म के सामने PDF के आइकॉन पर क्लिक करें।
कर्मचारी पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया
कर्मचारी पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड करें
  • अब आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में कर्मचारी पंजीकरण फर्म खुल जाएगा।
  • अब आप इस फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल सकते है।
  • इस तरह कर्मचारी पंजीकरण का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने की प्रोसेस पूरी होती है।

eHRMS Login कैसे करें ?

Manav Sampada up login की प्रक्रिया का अनुसरण करने के चरण इस प्रकार हैं:

  • पोर्टल पर Login करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ehrms.upsdc.gov.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर eHRMS Login का ऑप्शन दाईं ओर होता है, उस पर क्लिक करें।
eHRMS Manav Sampada Portal UP login
Manav Sampada Portal UP login
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर User Login Form खुल जाएगा। जैसा कि आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है।
ehrms upsdc.gov.in Portal login
मानव सम्पदा यूपी में लॉगिन करें
  • यहाँ आपको पहले User Department सलेक्ट करना होगा।
  • उसके बाद आपको User ID दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको Password भरना होगा।
  • इसके बाद आपको Login के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

मानव सम्पदा पोर्टल पर छुट्टी हेतु आवेदन की प्रक्रिया

अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले हैं, एवं एक सरकारी कर्मचारी है, तो आप भी ehrms up पोर्टल का उपयोग करके छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। छुट्टी के लिए के लिए आपको निम्न प्रकार से आवेदन करना होगा:

  • छुट्टी हेतु आवेदन करने के लिए सबसे पहले यूपी मानव सम्पदा पोर्टल ehrms.upsdc.gov.in पर जाएँ।
  • पोर्टल के होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है एवं अपने विभाग का चयन कर, लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना है।
  • पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद आपको Leave Module पर क्लिक करना है जिसमें आपको दो विकल्प प्राप्त होते हैं उनमें से आप यदि अपने लिए छुट्टी का आवेदन कर रहे हैं तो My Leave पर क्लिक करें। एवं यदि आप बड़े पद पर है और अन्य कर्मचारी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो Others Leave पर क्लिक करें।
ehrms upsdc.gov.in पर छुट्टी का आवेदन करें
ehrms upsdc.gov.in पर छुट्टी का आवेदन
  • My leave पर क्लिक करते ही आपके सामने छुट्टी का आवेदन करने का विकल्प आ जाता है Apply Leave पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज में छुट्टी का आवेदन फॉर्म प्राप्त हो जायेगा जिस में मांगी गयी सभी जानकारी दर्ज करें। एवं Submit पर क्लिक करें।
  • Submit पर क्लिक करने के बाद Are You Sure पॉपअप होता है जिसे Ok कर आपकी छुट्टी का आवेदन हो जाता है।
  • छुट्टी का स्टेटस जानने के लिए भी आप Leave Module का प्रयोग कर सकते हैं।

यूपी मानव सम्पदा पोर्टल पर उपलब्ध अवकाश के प्रकार

मानव सम्पदा यूपी पोर्टल के अंतर्गत सभी सरकारी कर्मचारी नागरिक निम्न प्रकार के अवकाश के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते है। अवकाश लेने सम्बन्धी प्रक्रिया को कर्मचारियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पोर्टल में उपलब्ध किया गया है।

S.NO.अवकाश के प्रकार
1.कैजुअल लीव (casual leave)
2.मेडिकल लीव (medical leave)
3.एक्स्ट्रा आर्डिनरी लीव (extra ordinary leave)
4.चाइल्ड केयर लीव (childcare leave)
5.स्टडी लीव (study leaves)
6.मेटरनिटी लीव (maternity leave)
7.स्पेशल लीव (special leave)

m-STHAPNA एप्लिकेशन डाउनलोड कैसे करें ?

ehrms UP मानव सम्पदा के m-STHAPNA Mobile App को Download करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  • उम्मीदवार को m-STHAPNA Mobile App को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपी मानव सम्पदा पोर्टल पर जाना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर m-STHAPNA Mobile App का एक विकल्प दिखाई देगा।
mSTHAPNA Mobile App Download करने की प्रक्रिया
m-STHAPNA Mobile App Download
  • क्लिक करते ही आप प्लेस्टोर में रिडाइरेक्ट हो जायेंगे।
  • इसके बाद आपको m-STHAPNA एप्प का आइकन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इंस्टाल करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इनस्टॉल पर क्लिक करने के बाद यह आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
  • इस तरह से यह एप्प्लिकेशन आपके फोन में सफलतापूर्वक डाउनलोड हो जाएगी।

मानव सम्पदा पोर्टल 2023 से जुड़े प्रश्न/उत्तर

e-HRMS की फुल फॉर्म क्या है ?

e-HRMS की फुल फॉर्म Electronic Human Resource Management System है।

मानव सम्पदा पोर्टल क्या है ?

मानव सम्पदा पोर्टल उत्तर प्रदेश राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन लीव अप्लाई करने की सुविधा देने के लिए लांच किया गया है।

मानव सम्पदा यूपी पोर्टल से क्या लाभ है ?

उत्तर प्रदेश राज्य के सरकारी कर्मचारी मानव सम्पदा पोर्टल पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते है।

मानव सम्पदा यूपी की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

उत्तर प्रदेश मानव सम्पदा की आधिकारिक वेबसाइट ehrms.upsdc.gov.in है।

m-STHAPNA एप्लीकेशन क्या है ?

m-STHAPNA App उन सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए विकसित किया गया है जो उत्तर प्रदेश राज्य में सरकारी विभागों में तैनात कर्मचारी है। उन सभी कर्मचारियों को अवकाश लेने से संबंधी सेवा के लिए m-STHAPNA App को लॉन्च किया गया है।

हेल्पलाइन नंबर

इस लेख में हमने आपको मानव सम्पदा पोर्टल यूपी से जुडी समस्त जानकारी प्रदान की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप मानव सम्पदा पोर्टल ehrms.upsdc.gov.in पर विजिट कर सकते है। इसके अतिरिक्त जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। हम आपके प्रश्नो के उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे। करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment