Haryana Mahila Samridhi Yojana Apply | हरियाणा महिला समृद्धि योजना एप्लीकेशन फॉर्म | हरियाणा महिला समृद्धि योजना आवेदन | Mahila Samridhi Yojana online Registration
MSY Haryana 2022 – प्रत्येक राज्य सरकार द्वारा सभी जाति वर्गों के उत्थान के लिए समय- समय पर कई कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जाता है ताकि राज्य के सभी वर्गों को सामान अवसर प्रदान किये जा सकें। हरियाणा राज्य सरकार ने इसी उद्देश्य से राज्य की अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को आर्थिक लाभ प्रदान करने लिए Mahila Samridhi Yojana को शुरू किया है। अनुसूचित श्रेणी से संबंधित महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए MSY Scheme Haryana के तहत स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना के द्वारा राज्य की अनुसूचित महिलाओं को राज्य सरकार 60,000 रुपए का लोन 5 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर पर मुहैया कराएगी।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा एमएसवाई योजना क्या है ? महिला समृद्धि योजना हरियाणा के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? पात्रता ,दस्तावेज ,आवेदन प्रक्रिया तथा हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लाभ ,MSY एप्लीकेशन फॉर्म आदि की जानकारी देंगे। अतः पाठको से अनुरोध है कि वह आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2022
हरियाणा महिला समृद्धि योजना जो कि हरियाणा प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा चलाई जा रही है जिसके तहत राज्य की अनुसूचित जाति की महिलाओं को स्वरोजगार हेतु ₹60000 तक का लोन 5% वार्षिक ब्याज की दर पर प्रदान किया जाएगा। इस योजना को विशेष रूप से राज्य की अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। महिला समृद्धि योजना 2022 (MSY) में हरियाणा की अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को खुद के रोजगार को शुरू करने के लिए ऋण प्रदान किया जा रहा है। राज्य की महिलाएं हरियाणा सरकार के अंत्योदय सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in या हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम (HSFDC) विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट hsfdc.org.in पर इस योजना का लाभ लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट को आधार से लिंक होना चाहिए।
Mahila Samridhi Yojana 2022 Highlights
आर्टिकल | विवरण |
---|---|
योजना का नाम | महिला समृद्धि योजना |
सम्बंधित राज्य | हरियाणा |
योजना सम्बंधित विभाग | हरियाणा शेड्यूल्ड कास्ट फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HSFDC) |
योजना को लागू किया गया | मनोहर लाल खट्टर |
योजना लाभार्थी | राज्य की अनुसूचित महिलाएं |
उद्देश्य | स्वरोजगार हेतु राज्य की महिलाओं को लोन प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना |
योजना के अंतर्गत लाभ | 60,000 रुपए का लोन 5 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर पर |
अंत्योदय सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट | saralharyana.gov.in |
HSFDC की आधिकारिक वेबसाइट | hsfdc.org.in |
Toll free Number | 1800-2000-023 |
वर्ष | 2022 |
Haryana Mahila Samridhi Yojana ,उद्देश्य
राज्य की बहुत सी महिलाएं जो स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं किंतु आर्थिक तंगी के कारण वैसा नहीं कर पा रही हैं तो इस समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने हरियाणा महिला समृद्धि योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से ऐसी महिलाएं जो कि अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित हैं उन्हें स्वयं के व्यवसाय को शुरू करने के लिए सरकार द्वारा ₹60000 का लोन 5% वार्षिक ब्याज की दर पर प्रदान किया जाएगा। MAHILA SAMRIDHI YOJANA (MSY) का मुख्य उद्देश्य राज्य की अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को स्वरोजगार हेतु कम ब्याज दर पर लोन प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना एक प्रकार से सरकार द्वारा महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उनके स्वयं के व्यवसाय को स्थापित करने के लिए यह चलाई गई है।
45 दिनों के भीतर करना होगा आवेदन
हरियाणा महिला समृद्धि स्कीम के तहत आवेदनकर्ता को अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से विज्ञापन के छपने के 45 दिन के भीतर आवेदन करना होगा। इक्छुक महिलाएं यदि पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं तो वह इस योजना के लिए आवेदन हरियाणा सरल पोर्टल या फिर HSFDC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकती हैं।
MSY हरियाणा के लिए पात्रता
हरियाणा राज्य सरकार की महिला समृद्धि योजना हरियाणा के लिए महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महिला समृद्धि योजना के लिए पात्रता मापदंडों को पूरा करने पर ही योजना का लाभ महिलाओं को प्राप्त होगा। Mahila Samridhi Yojana के अंतर्गत कुछ पात्रता शर्ते रखी गई है जो इस प्रकार से है-
- आवेदनकर्ता महिला को हरियाणा राज्य के स्थाई निवासी होना चाहिए।
- योजना में आवेदन के लिए आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होने चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹3,00000 से कम होनी चाहिए। (परिवार पहचान पत्र (PPP) के अनुसार)
- एम एस वाई यानी कि महिला समृद्धि योजना के तहत ऋण में बीपीएल पात्र आवेदक महिलाओं को अनुदान के रूप में ₹10000 प्रदान किए जाएंगे।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड | पहचान पत्र |
जाति प्रमाण पत्र | बैंक पासबुक |
पंजीकृत मोबाईल नंबर | आय प्रमाण पत्र |
निवास प्रमाण |
MSY Employment grade List (एमएसवाई रोजगार ग्रैड सूची )
राज्य की अनुसूचित जाति की महिलाएं पात्रता मानदंड शर्तों को पूरा करने पर योजना के माध्यम से मिलने वाले ऋण को निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए प्राप्त कर सकेंगी –
- ब्यूटी पार्लर
- बुटीक
- डेयरी फार्मिंग
- कॉस्मेटिक की दुकान
- चाय की दुकान
- पापड़ बनाना
- सिलाई की दुकान
- कपड़े की दुकान
- चूड़ी की दुकान
- टोकरी बनाना
- कोई अन्य व्यवहार्य व्यवसाय
Mahila Samridhi Yojana 2022 online Registration (MSY ऑनलाइन आवेदन)
योजना में आवेदन के लिए सबसे पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर करना होगा। इसके उपरान्त आप आगे की प्रक्रिया को पूरी कर सकेंगे –
- सबसे पहले राज्य की पात्र महिला को आवेदन करने के लिए हरियाणा के अंत्योदय सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपको इस वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन सेक्शन पर New User ? Register Here” के दिए लिंक पर क्लिक कर देना है (यदि आपकी लॉगिन आईडी नहीं बनी हुयी है।)
- सरल पोर्टल पर आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण का फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको पूछी जानकारी को भरना है अपना पंजीकरण पोर्टल पर कर लेना है।
- पंजीकरण कर लेने के बाद आपको आपका लॉगिन आईडी मिल जायेगा अब आप “लॉगिन आईडी” और “पासवर्ड” का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।
- जैसे ही आप सरल पोर्टल पर लॉगिन हो जाते हैं अब अब आपको नए पेज पर “Apply For Services” के विकल्प का चयन कर लेना है। इसके बाद “View All Available Services” के दिए हुए लिंक पर आपको क्लिक करना है।
- जैसे ही आप View All Available Services” पर क्लिक करते है आपकी स्क्रीन पर नए पेज ओपन होगा जहाँ पर आपको सर्च बॉक्स में “Mahila Samridhi” को टाइप करना है और सर्च आइकॉन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको HSFDC विभाग द्वारा “महिला रोजगार के लिए आवेदन (केवल महिला लाभार्थियों के लिए स्व रोजगार आय योजना के लिए आवेदन) के लिए सेवा का नाम” (Application for Mahila Samridhi Yojana(for Self Employment Income Generating Schemes only for Female Beneficiaries)” का चयन कर देना है।
- अब आपके सामने महिला समृद्धि योजना का Application form आपके सामने खुलकर आ जाएगा।
- आपको इस आवेदन पत्र (Application form) में पूछी गयी समस्त जानकारियों को सही से दर्ज कर देना है सभी जानकारियों को दर्ज करने के उपरान्त भरी गयी जानकारियों को चेक कर लें।
- सभी जानकारियां सही दर्ज की गयी है यह सुनिश्चित कर लेने के बाद आपको अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करके इस आवेदन पत्र को जमा कर देना है।
- इस प्रकार से आप MSY Haryana के लिए अपना आवेदन कर सकेंगे।
Mahila Samridhi Yojana से सम्बंधित सवाल
हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम (HSFDC) विभाग ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?
अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम (HSFDC) विभाग हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट hsfdc.org.in है।
MSY Haryana के माध्यम से महिलाओं को कितने रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाता है?
योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹60000 तक ऋण तथा बीपीएल कार्ड धारकों को आधार कार्ड धारक महिलाओं को इस योजना के तहत 10000 तक की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
महिला समृद्धि योजना हरियाणा के लिए कौन-कौन पात्र माने जायेंगे ?
हरियाणा राज्य के अनुसूचित जाति की ऐसी महिलाएं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय तीन लाख से कम हो तथा उनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
एमएसवाई हरियाणा के अंतर्गत लोन की ब्याज दर क्या रखी गई है?
हरियाणा महिला समृद्धि योजना में 5% वार्षिक ब्याज के दर के साथ लोन प्राप्त कर सकते हैं।
अंत्योदय सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
सरल पोर्टल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in है।
बीपीएल पात्र आवेदकों को msy Haryana के तहत कितने रुपए तक की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी ?
बीपीएल पात्र आवेदकों को ऋण में 10000 तक के अनुदान राशि प्रदान की जाएगी
Mahila samridhi Yojana में आवेदन की समय अवधि क्या है?
इस योजना में आवेदन के पात्र महिलाओं को 45 दिन प्रदान किए गए हैं। यह समय अवधि योजना के पहले विज्ञापन से शुरू हो जाएगी।
समृद्धि योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी ?
इस योजना में आवेदन फॉर्म भरते समय आपसे आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र