Maharashtra RTE Admission 2023-24: Admission Form, Fee & Last Date

Maharashtra RTE Admission 2023-24-महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश हेतु स्टूडेंट्स के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है। स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए 6 से 14 वर्ष की आयु वाले बच्चों को 25 प्रतिशत आरक्षण कोटा भी दिया जा रहा है। यदि आप भी महाराष्ट्र RTE के तहत अपने बच्चे का एडमिशन करवाना चाहते है तो इसके लिए बच्चे के अभिभावक को आधिकारिक वेबसाइट के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। RTE के तहत 25% Reservation की सुविधा उन सभी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध की गयी है जो निम्न वर्ग के अंतर्गत आते है। यह सुविधा पात्र स्टूडेंट्स के लिए केंद्र सरकार के अधिनियम 2009 के तहत लागू की गयी है।

Maharashtra RTE Admission 2023-24
Maharashtra RTE Admission 2023-24 Admission Form, Fee & Last Date

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Maharashtra RTE Admission 2023-24: Admission Form, Fee & Last Date से संबंधित जानकारी को साझा करने जा रहे है। की किस तरह विद्यार्थी महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश 2023-24 से संबंधी प्रक्रिया को ऑनलाइन के अंतर्गत पूरा कर सकते है। हमारे इस लेख में RTE से जुड़ी सभी जानकारी को विस्तार रूप से साझा किया गया है।

Contents hide

महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश 2023-24

Maharashtra RTE Admission 2023-24– केंद्र सरकार के द्वारा सभी बच्चों को पूर्ण रूप से शिक्षा का मौलिक अधिकार प्रदान करने के लिए RTE महाराष्ट्र को लागू किया गया है। RTE का अर्थ है शिक्षा का अधिकार (right to education) ,महाराष्ट्र राज्य के निजी विद्यालयों में 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को स्कूलों में प्रवेश प्राप्त करने हेतु 25 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा दी जाएगी। जिससे निर्धन परिवार के पात्र बच्चे संबंधित स्कूलों में प्रवेश प्राप्त करने में समर्थ हो सके। शैक्षिणिक संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश 2023-24 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध की गयी है। अब वंचित समुदाय के बच्चे इस आरक्षण कोटे के तहत स्कूलों में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते है।

RTE Admission 2023-24 Maharashtra

स्कूल शिक्षा और सहायता विभाग, महाराष्ट्र सरकार ने उन छात्रों के माता-पिता से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं जो महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश 2023-24 के तहत प्रवेश लेना चाहते हैं। अभिभावक अपने बच्चे के एडमिशन हेतु विभाग के आधिकारिक वेबसाइट से अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। राज्य सरकार के द्वारा बनाये गए शिक्षा का अधिकार RTE अधिनियम 2009 के अंतर्गत 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी की गयी है। कई शहरों में स्थिति प्रतिष्ठित निजी स्कूलों में प्राथमिक से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए रिजर्वेशन की व्यवस्था उपलब्ध की गयी है।

योजना का नाममहाराष्ट्र आरटीई प्रवेश
विभाग का नामस्कूल शिक्षा एवं सहायता विभाग, महाराष्ट्र सरकार
शैक्षिणिक सत्र 2023-24
लाभार्थीराज्य के निर्धन बच्चे
कक्षाएँ1 से लेकर 12वीं तक
आवदेन मोड ऑनलाइन
Admission Form, Fee & Last Date
श्रेणीएडमिशन
आधिकारिक वेबसाइटstudent.maharashtra.gov.in
Maharashtra RTE Admission 2022-23

आरटीई प्रवेश 2023-24 महाराष्ट्र तिथि

स्कूल पंजीकरण प्रारंभ तिथि23 जनवरी 2023
स्कूल पंजीकरण की अंतिम तिथिमार्च 2023
अधिसूचना जारीमार्च 2023
ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ तिथिमार्च 2023
आरटीई 25 प्रवेश फार्म के लिए अंतिम तिथि10 मार्च 2023
लॉटरी परिणाम पहली घोषणा4 अप्रैल 2023
लॉटरी परिणाम दूसरी घोषणाजल्द ही अपडेट की जाएगी
चयन सूची घोषणा4 अप्रैल 2023
रिक्त सीट की घोषणाअप्रैल 2023
स्कूल प्रवेश शुरू प्रक्रिया5 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023

महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश का उद्देश्य

Maharashtra RTE Admission 2023-24-का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र के सभी विद्यार्थियों को शिक्षा का मूल अधिकार प्रदान करना है। आरईटी प्रवेश 2023-24 के अंतर्गत reputed private institutes में प्राथमिक से 8 वीं कक्षा तक शिक्षा के अधिकार (right to education) एक्ट के तहत RTE 25% Reservation है। शिक्षा हेतु सरकार की इस स्कीम के अंतर्गत राज्य के विद्यार्थी अब वित्तीय स्थिति के बावजूद एक गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम होंगे। सरकार की इस स्कीम के जरिये साक्षरता एवं रोजगार की दर में स्वतः ही वृद्धि होगी। अभिभावक 25 प्रतिशत आरक्षण कोटे के तहत प्रतिष्ठित निजी संस्थानों में अपने बच्चे का एडमिशन करवाने के लिए महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी देखें :- महाराष्ट्र भूमि अभिलेख ऑनलाइन महाभूलेख ऐसे देखें

Maharashtra RTE Admission के जरिये अब सभी पात्र विद्यार्थियों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण कोटे के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीट पहले से ही रिजर्व रखी जाएगी। वह इसलिए क्युकी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी प्रतिष्ठित विद्यालयों में गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा लेने का लाभ मिल सके और वह आने वाले जीवन की दिशा को एक नई राह की ओर ले जा सके।

Maharashtra RTE Admission 2022-23
Maharashtra RTE Admission 2022-23

RET (right to education) से संबंधी विवरण

शिक्षा के अधिकार से संबंधी विवरण कुछ इस प्रकार निम्नवत है।

  • वर्ष 2002 में भारत की संसद में संविधान के 86वें संशोधन के तहत आर्टिकल-21A को सम्मिलित किया गया है।
  • आर्टिकल-21A के अंतर्गत 6 वर्ष की आयु 14 वर्ष की आयु वाले बच्चों को नजदीकी शिक्षण संस्थानों में मुफ्त शिक्षा का अधिकार दिया गया है।
  • आरक्षित सीटों में आवेदन करने वाले बच्चों से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • साथ ही अभिभावकों से बच्चे की शिक्षा हेतु संबंधित स्कूल संस्थानों से किसी भी तरह की पाठ्य सामग्री ,पोशाक ,हेतु किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।
  • निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटे इस अधिनियम के अंतर्गत रिजर्व रहेगी। जिसके लिए संबंधित विद्यार्थियों से किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी ,यदि कोई शुल्क के रूप में किसी बच्चे से कोई राशि वसूल करता है तो ऐसी स्थिति में उनसे जुर्माने के रूप में दस गुना राशि वसूल की जाएगी।
  • सरकार की इस स्कीम के अंतर्गत गरीब समुदाय के बच्चों ,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति ,बेघर अनाथ बच्चों आदि को शिक्षा हेतु मदद पहुंचाई जाएगी।
  • ताकि वह भविष्य में अपनी जरूरतों को पूरा करने में समर्थ हो पाएं।
  • महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश हेतु दिव्यांग बच्चों को निर्धारित की गयी आयु सीमा में छूट प्रदान की गयी है अन्य बच्चों के लिए यह आयु 6 से 14 वर्ष निर्धारित की गयी है लेकिन दिव्यांगों के लिए 18 वर्ष की गयी है।
  • यदि नियमों के विरुद्ध विद्यालयों द्वारा बच्चों की स्क्रीनिंग एवं अभिभावकों की परीक्षा करवाने में 25 हजार रूपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश के लाभ और विशेषताएं

  • Maharashtra RTE Admission 2023-24 हेतु शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित है।
  • RTE 25% Reservation उन सभी स्टूडेंट्स के लिए है जो समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित है।
  • महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश के लिए प्रतिष्ठित निजी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के 25 प्रतिशत सीटे आरक्षित है।
  • अभिभावकों को आरटीई प्रवेश हेतु आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था उपलब्ध की गयी है।
  • जिन परिवारों की वार्षिक आय रूपये 3.5 लाख रूपये से अधिक नहीं है वह अपने बच्चे के एडमिशन के लिए महाराष्ट्र आरटीई में आवेदन कर सकते है
  • अब बच्चे के एडमिशन के लिए अभिभावक को किसी भी शैक्षिणिक सस्थानों में जाने की आवश्यकता नहीं है।
  • विद्यालय से एक किलोमीटर की दूरी में निवास करने वाले आवेदकों को प्रीफरेंस दी जाएगी ,इसके बाद ही 2-3 किलोमीटर की दुरी में रहने वाले निवासी के लिए विचार किया जायेगा।
  • सरकार की इस स्कीम के अंतर्गत कक्षा एक से लेकर बारहवीं कक्षा तक के प्रवेश हेतु 25 प्रतिशत सीटों पर लाभार्थी बच्चों को प्रवेश दिया जायेगा।
  • प्रवेश हेतु ऑनलाइन व्यवस्था उपलब्ध होने से सिस्टम में पारदर्शिता आएगी। साथ ही इससे लोगो के समय का सदुपयोग होगा।
  • महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश के लिए स्कूली शिक्षा और खेल विभाग को जिम्मेदारी सौपी गयी है।
  • इस स्कीम के जरिये कमजोर वर्ग से संबंधित विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित निजी संस्थानों में गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
  • Maharashtra RTE के तहत साक्षरता एवं रोजगार की दर में वृद्धि होगी।
  • स्कीम के जरिये सभी स्टूडेंट्स को अब बिना आर्थिक चिंता के शिक्षा के मूल अधिकार का लाभ मिलेगा।
  • शिक्षा के मूल अधिकार का लाभ प्राप्त करके लाभार्थियों को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा।

Maharashtra RTE Admission 2023-24 हेतु उम्मीदवारों के लिए पोर्टल में उपलब्ध सेवाएं

महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश हेतु उम्मीदवारों के लिए पोर्टल में निम्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध की गयी है।

  • आरटीई 25% पंजीकरण के लिए अधिसूचना।
  • स्व घोषणा
  • प्रवेश स्तर,आयु के बारे में जीआर
  • आवश्यक दस्तावेज़
  • स्कूलों की सूची (स्वीकृत शुल्क के साथ)
  • सहायता केंद्र
  • प्रवेश कार्यक्रम
  • टिप्पणी
  • चयनित,मूल चयन सूची
  • प्रतीक्षा सूची
  • छात्र चयन और प्रतीक्षा सूची अक्षम करें
  • नहीं चुने गए
  • स्वीकार किया
  • प्रवेश प्रक्रिया
  • लॉटरी तर्क
  • उपयोगकर्ता पुस्तिका
  • अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (माता-पिता के लिए निर्देश)
  • आवेदन वार विवरण
  • प्रवेश की तिथि
महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज़
  • पते का सबूत
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • Aadhaar card
  • फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाण पत्र

Maharashtra RTE Admission 2023-24 (महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 2023-24)

महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए चरणों का पालन करें। आवेदन करने से संबंधी प्रक्रिया को चरण दर चरण नीचे साझा किया गया है।

  • Maharashtra RTE Admission 2023-24 हेतु student.maharashtra.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट के होम पेज में Notifications for RTE 25% Reservation के विकल्प में क्लिक करें। महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश ऑनलाइन आवेदन
  • आवेदन करने हेतु दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़कर अब Online Application के ऑप्शन का चयन करें।
  • इसके बाद अब आवेदन करने के लिए आपको अगले पेज में “New Registration” के ऑप्शन में दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करना है।
  • जैसे बच्चे का नाम, वर्तमान पते का जिला, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आदि।
  • सभी महत्वपूर्ण विवरण भरने के बाद रजिस्टर्ड के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • पोर्टल में रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद आपको लॉगिन सेक्शन में जाना होगा। महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश लॉगिन प्रक्रिया
  • लॉगिन हेतु एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड नंबर को एंटर करना होगा।
  • और लॉगिन के विकल्प में क्लिक करना है।
  • इसके बाद अब आवेदन करने से संबंधी फॉर्म में दी गयी सभी महत्वपूर्ण विवरणों को भरकर एवं आवेदन पत्र के साथ अपने सभी दस्तावेजों को अटैच कर सबमिट ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इस तरह से Maharashtra RTE Admission 2023-24 आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

चयनित मूल चयन सूची

  • महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश चयनित बच्चों की सूची देखने के लिए student.maharashtra.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट में प्रवेश करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में Selected के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब अगले पेज में अब आपको एकेडमिक ईयर ,और डिस्ट्रिक्ट को सलेक्ट करके go के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • अब चयनित छात्रों से संबंधित सभी जानकारी आपके स्क्रीन में प्रदर्शित होगी।
  • इस प्रकार से आप महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश चयनित बच्चों की सूची देख सकते है।

प्रतीक्षा सूची देखने की प्रक्रिया

  • Maharashtra RTE Admission 2023-24 हेतु वोटिंग लिस्ट देखने के लिए student.maharashtra.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात होम पेज में waiting List के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • वोटिंग लिस्ट देखने के लिए शैक्षणिक वर्ष एवं अपने जिले का चयन करें।
  • अब प्रतीक्षा सूची से संबंधी सभी जानकारी आपकी स्क्रीन में मौजूद होगी।

आरटीई प्रवेश के लिए विद्यालय की सूची ऐसे देखें

  • Maharashtra RTE Admission हेतु List of Schools के लिए student.maharashtra.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में “List of School” के विकल्प को चुने।
  • अब स्कूल सर्च के लिए आपको अपने राज्य अपने डिस्ट्रिक्ट आदि को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद सर्च के लिए ब्लॉक या फिर नेम में से किसी एक विकल्प का चुनाव करना होगा।
  • और सर्च के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • अब आरटीई प्रवेश हेतु संबंधित विद्यालयों की सूची खुलकर आएगी।
  • इस प्रकार से आप Maharashtra RTE Admission हेतु आरक्षण के लिए उपलब्ध विद्यालयों की सूची को चेक कर सकते है।

आरटीई प्रवेश हेतु एप्लीकेशन डिटेल्स ऐसे चेक करें

  • महाराष्ट्र आरटीई में आवेदन के अनुसार विवरण देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करना होगा।
  • अब आपको वेबसाइट के होम पेज में “Application wise details” के विकल्प में क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको Application no दर्ज करना है।
  • और go के ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • अब आवेदन के अनुसरण से संबंधित सभी जानकारी आपकी स्क्रीन में प्रदर्शित होगा।
  • इस प्रकार से आप आरटीई प्रवेश हेतु एप्लीकेशन डिटेल्स को चेक कर सकते है।
Maharashtra RTE Admission self declaration form download
  • महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश स्व घोषणा पत्र डाउनलोड करने के लिए student.maharashtra.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट में प्रवेश करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में “self declaration” के ऑप्शन का चयन करें।
  • अब फॉर्म डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड सेल्फ डिक्लेरेशन के विकल्प में क्लिक करें।
  • इसके पश्चात यह फॉर्म पीडीऍफ़ फॉर्मेट में खुलकर आएगा।
  • इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट लें।
  • इस तरह से आप Maharashtra RTE Admission self declaration form download कर सकते है।

उन उम्मीदवारों की सूची जिनका चयन नहीं हुआ है

  • नॉट सिलेक्टेड कैंडिडेट की लिस्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट के होम पेज में “Not Selected” के ऑप्शन को चुने।
  • अब दिए गए कॉलम में में शैक्षिक वर्ष, ज़िले का नाम, आवेदन संख्या आदि दर्ज करें।
  • इसके बाद go विकल्प में क्लिक करें।
  • अब जो कैंडिडेट सेलेक्ट नहीं हुए है उनकी संबंधित सूची खुलकर आएगी।
  • इस प्रकार से आप नॉट सिलेक्टेड कैंडिडेट की लिस्ट को चेक कर सकते है।
प्रवेशित छात्र सूची देखने की प्रक्रिया
  • Admitted Student List देखने के लिए स्कूल एजुकेशन स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट student.maharashtra.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में “admitted” के विकल्प में क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपना शैक्षणिक वर्ष, जिला, आवेदन राउंड नंबर, लॉटरी राउंड नंबर और चयन प्रकार से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सभी विवरण भरने के बाद go के ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • अब प्रवेशित छात्र सूची  से संबंधित सभी जानकारी आपकी स्क्रीन में मौजूद होगी।
  • इस प्रकार से आप महाराष्ट्र आरईटी प्रवेश प्रवेशित छात्र सूची से संबंधी विवरण को चेक कर सकते है।

प्रवेश तिथि देखने की प्रक्रिया

  • महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश  देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट के होम पेज में entrance Date के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब आगे इसके लिए आपको फॉर्म नंबर दर्ज करना होगा।
  • view के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन में एंट्रेंस डेट से संबंधी सभी जानकारी प्रदर्शित होगी।

Maharashtra RTE Admission 2023-24 FAQ

Maharashtra RTE Admission 2023-24 हेतु RTE 25% Reservation किसके लिए उपलब्ध किया गया है ?

महाराष्ट्र राज्य के उन सभी बच्चों के लिए RTE 25% Reservation उपलब्ध किया गया है जो आर्थिक रूप से निम्न श्रेणी के अंतर्गत आते है ,एवं जो अपनी आर्थिक स्थिति के कारण निजी स्कूलों में शिक्षा हेतु प्रवेश लेने में असमर्थ रहते है।

महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया कैसे पूरी कर सकते है ?

महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया को अब ऑनलाइन के अंतर्गत पूरा किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था स्कूल एजुकेशन स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट student.maharashtra.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में उपलब्ध की गयी है।

क्या Maharashtra RTE Admission 2023-24 के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह की शुल्क राशि का भुगतान करना होगा ?

जी नहीं आरटीई प्रवेश हेतु 25 प्रतिशत आरक्षित कोटे के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को Maharashtra RTE Admission 2023-24 हेतु किसी भी तरह की शुल्क राशि जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

क्या महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश हेतु आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों के लिए मेरिट सूची तैयार की जाती है ?

जी नहीं महाराष्ट्र आरटीई प्रवेश हेतु आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों के लिए लॉटरी की व्यवस्था उपलब्ध की गयी है। जिन उम्मीदवारों का नाम लॉटरी में शामिल होगा उन्हें 25 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर प्रतिष्ठित निजी स्कूलों में प्रवेश दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram