महाराष्ट्र सरकार के माध्यम से वर्ष 2019 तक राज्य को सूखा मुक्त बनाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना (Jalyukt Shivar) को शुरू किया गया है। राज्य सरकार के इस अभियान के जरिये नदियों को गहरा और चौड़ा करना, सीमेंट और मिट्टी के स्टाम्प डैम का निर्माण, नाले पर काम करना और खेत तालाबों की खदाई करने को शामिल किया गया है। ऐसे स्थानों को मैप करने के लिए एमआरएसएसी द्वारा विकसित की गयी मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया जा रहा है। मैप किये गए स्थानों की निगरानी इस पोर्टल के जरिये की जा सकती है। “जलयुक्त शिवार अभियान” का मुख्य लक्ष्य है हर वर्ष 5 हजार गांवों को पानी की कमी से मुक्त करना।
![[Jalyukt Shivar] महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन 1 महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना](https://www.mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2022/09/Jalyukt-Shivar-Scheme-Online-Apply-1024x535.jpg)
आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के अंतर्गत आपको महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना 2023 से संबंधित जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को पूरा पढ़े।
Maharashtra Jalyukta Shivar Scheme
महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना के अंतर्गत अब राज्य में सूखाग्रस्त नहीं होगा। यह एक ऐसी परियोजना है जिसमें जल संरक्षण के लिए विभिन्न प्रकार के कार्य किये जायेंगे। पानी की बढ़ती समस्या को हल करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के द्वारा इस परियोजना का आरंभ 26 जनवरी 2016 में किया गया। इस योजना के अंतर्गत नागरिकों को पीने योग्य पानी की व्यवस्था के साथ-साथ खेती करने हेतु सिंचाई पानी की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जाएगी। वर्ष 2014-15 में 188 तालुकों के लगभग 2234 गांव में भूमि का जलस्तर 2 मीटर से भी अधिक गिर गया इसे भी जल की कमी की स्थिति में घोषित किया गया।
भविष्य में पानी की संकट से बचने के लिए Maharashtra Jalyukta Shivar Scheme के अंतर्गत विशेष रूप से कार्य किये जा रहे है। इस अभियान के जरिये लोगो को पानी की समस्या से निजात मिल सकेगा। प्राथमिक रूप से यह योजना सरकार के द्वारा 19 हजार 59 गांवों में संचालित की गयी है।
Jalyukt Shivar Yojana Maharashtra 2023
योजना का नाम | जलयुक्त शिवार योजना 2023 |
योजना शुरू | मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी द्वारा |
विभाग | जल संरक्षण विभाग ,महाराष्ट्र सरकार |
योजना की शुरुआत | 26 जनवरी 2016 |
Jalyukt Shivar Abhiyan slogan | Water For All -drought free Maharashtra |
योजना का उद्देश्य | पानी की समस्या से लोगो को निजात दिलाने के लिए प्लान तैयार करना |
योजना का लाभ | सिंचाई एवं पीने योग्य पानी की व्यवस्था उपलब्ध |
योजना के लाभार्थी | ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी नागरिक |
योजना हेतु आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
महाराष्ट्र राज्य की आधिकारिक वेबसाइट | maharashtra.gov.in |
Jalyukt Shivar Abhiyan की ऑफिसियल वेबसाइट | Jalyukt-Shivar (maharashtra.gov.in) |
जलयुक्त शिवार अभियान का उद्देश्य
Maharashtra Jalyukta Shivar Scheme का मुख्य उद्देश्य राज्य को सूखेग्रस्त से मुक्त करना। साथ ही भविष्य में सूखे ग्रस्त से बचने के लिए ऐसी गतिविधियों पर काम करना जो जल संचयन के कार्य में सहयोग कर सके। इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रही जलस्तर की कमी को कम करना है। एवं नागरिकों के लिए जल संचयन हेतु तालाब ,नदियों को गहरा चौड़ा और मिट्टी के स्टॉप डैम का निर्माण किया जायेगा। साथ ही गांव के बाहर बारिश के पानी को एकत्रित किया जायेगा ,एवं सिंचाई के क्षेत्र में विशेष रूप से ध्यान देकर खेतों के पास में तालाब की खुदाई करके जल संरक्षण किया जायेगा।
जलयुक्त शिवार अभियान के अंतर्गत जल के भंडारण हेतु नई-नई गतिविधियों पर काम किया जायेगा। इस प्रक्रिया के अनुसार राज्य में जल संग्रहण को बढ़ाया जायेगा। उन सभी बांधो पर भी कार्य किया जायेगा जो बंद पड़े है एवं गांव के तालाब और सीपों ,सीमेंट बांधों के जल का भंडारण को बढ़ाया जायेगा। साथ ही किसानों को पानी कमी से होने वाली कमी का निराकरण किया जायेगा।
महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- जलयुक्त शिवार योजना का आरंभ 26 जनवरी 2016 को किया गया।
- इस योजना के अंतर्गत पानी की समस्या को दूर करने के लिए जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जायेगा।
- जल संरक्षण के माध्यम से किसान व्यक्ति अपने खेतो तक पानी पहुंचा सकते है।
- Jalyukt Shivar Scheme के कार्यान्वयन के लिए सरकार के द्वारा 70 हजार करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया है।
- इस योजना के अंतर्गत बारिश के पानी को संग्रहण करने के लिए कई प्रकार की व्यवस्थाओं को अपनाया गया है।
- महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना के माध्यम से बारिश के पानी के जमाव से उस क्षेत्र में भूजल स्तर को बढ़ाया जा सकेगा।
- पानी के संग्रहण से किसानों की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।
- ग्रामीण क्षेत्र के निचले क्षेत्र में गहराई से खुदाई की जाएगी जिससे भूमि के जल स्तर को बढ़ाया जा सके।
- इसमें खेतों के पास तालाब का निर्माण किया जायेगा जिससे खेतों तक आसानी से पानी की व्यवस्था उपलब्ध हो सके।
- जल संग्रहण से संबंधी विभिन्न प्रकार के ऐसे कार्य किये जायेंगे जो भविष्य में पानी की कमी को दूर कर सके।
- Jalyukt Shivar Scheme हेतु अभी तक लगभग 667.91 करोड़ रूपये खर्च किये जा चुके है।
- राज्य के सभी लोगो को योजना के अंतर्गत सूखे ग्रस्त से मुक्त किया जायेगा।
Maharashtra Jalyukta Shivar Scheme आवेदन हेतु दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- कृषि योग्य भूमि के दस्तावेज
- आवेदक का पता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक का मोबाइल नंबर
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन
यदि आप जलयुक्त शिवार योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए उम्मीदवारों को अभी कुछ समय और इन्तजार करना होगा। ऑनलाइन आवेदन से संबंधित प्रक्रिया को अभी पोर्टल में उपलब्ध नहीं किया गया है। जैसे ही स्कीम से संबंधी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया से जुड़ी कोई जानकारी जारी की जाती है आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित किया जायेगा।
![[Jalyukt Shivar] महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन 2 महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना 2022](https://www.mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2022/09/%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0-%E0%A4%9C%E0%A4%B2%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%A4-%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%BE-1024x392.png)
जलयुक्त शिवार योजना से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर
26 जनवरी वर्ष 2016 में महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना शुरू की गयी है।
महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना के कई सारे लाभ है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के उन सभी ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी जहाँ पर भूमि का जल स्तर घट गया है।
इस परियोजना में मुख्य रूप से जल संग्रहण के लिए नदियों को गहरा और चौड़ा करना, सीमेंट और मिट्टी के स्टॉप डैम का निर्माण, नाले पर काम करना और खेत के तालाबों की खुदाई का कार्य किया जायेगा।
जी हाँ एमआरएसएसी के तहत योजना के अंतर्गत कार्य किये स्थानों को मैप करने के लिए इस मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग किया जाता है।
महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष 5000 गावों को पानी की समस्या से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जलयुक्त शिवार योजना में भूमि के जल स्तर को बढ़ाने के लिए तालाबों में बारिश के पानी का संग्रहण किया जायेगा। जिससे भूमि के जल स्तर को बढ़ाया जा सके। साथ ही खेतों के पास में तालाब बनाकर कृषि सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था उपलब्ध की जाएगी।