आधार-पैन लिंक कैसे करें – जैसे की आप सभी लोग जानते है की आज के समय में सभी लोगो के लिए अपना पैन कार्ड आधार से लिंक करवाना अनिवार्य हो गया है। इस मामले में आयकर विभाग द्वारा भी ट्वीट किया गया है, यदि आपने अभी तक अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं करवाया है तो आप ऑनलाइन माध्यम से आसानी से घर बैठे आधार कार्ड को लिंक कर सकते है। इसके लिए आपको यहाँ दी गयी जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़कर दिए गए स्टेप्स के अनुसार PAN-Aadhaar link प्रोसेस को समझना होगा की आखिरकार आप कैसे बिना कार्यालय में विजिट किये ही ऑनलाइन प्रणाली के अनुसार अपना पैन आधार लिंकिंग प्रोसेस को पूरा कर सकते है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से आधार-पैन लिंक कैसे करें – PAN-Aadhaar link से संबंधित जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः पैन कार्ड आधार लिंकिंग प्रोसेस के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

आधार-पैन लिंक कैसे करें
Link Aadhaar with Pan Card– आयकर विभाग द्वारा जारी किये गए दिशा निर्देशों के अनुसार सभी नागरिकों के लिए अपना पैन कार्ड आधार से लिंक करना आवश्यक हो गया है। यदि आपका पैन आधार से लिंक नहीं हुआ तो आपका इनकम टैक्स रिटर्न जमा नहीं होगा। इसके साथ ही बैंकिग से जुड़े सभी कार्यो को करने के लिए भी आपका पैन कार्ड आधार से लिंक होना अनिवार्य है। अगर आप बैंक से 50000 रूपये की राशि को विड्रॉल करते है तो आप इतनी अमाउंट तभी निकाल सकते है अगर आपके आधार से पैन कार्ड लिंक है तो।
आधार-पैन लिंक करना अब बहुत ही आसान हो गया है ,इसके लिए सरकार के द्वारा नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए विभिन्न तरीके उपलब्ध किये गए है जिससे वह अपने PAN-Aadhaar link प्रोसेस को पूरा कर सकते है। आयकर विभाग द्वारा आधार पैन लिंकिंग की अंतिम अवधि 31 मार्च 2023 निर्धारित की गयी है। जिन नागरिकों के द्वारा अभी तक अपने आधार-पैन लिंक नहीं किया गया है वह अंतिम तिथि से पहले अवश्य लिंक करा लें अन्यथा आपका पैन कार्ड मान्य नहीं होगा।
PAN-Aadhaar link
आर्टिकल | आधार-पैन लिंक कैसे करें |
घोषणा | सुप्रीम कोर्ट द्वारा |
वर्ष | 2023 |
उद्देश्य | टैक्स चोरी में कमी |
आधिकारिक वेबसाइट | www1.incometaxindiaefiling.gov.in |
लाभ | देश का विकास |
पैन आधार लिंक करने की अंतिम तिथि | 31 मार्च 2023 |
आधार कार्ड बैंक खाता लिंक स्टेटस ऑनलाइन ऐसे चेक करे
आधार-पैन लिंक करना क्यों आवश्यक है ?
PAN-Aadhaar link– जैसे की आप जानते है की आज के समय में व्यक्ति के पहचान को प्रमाणित करने के लिए पैन कार्ड एवं आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। आप किसी भी कागजी काम के लिए इन दो दस्तावेजों का उपयोग तो करते ही होंगे। साथ ही सरकार के द्वारा शुरू की गयी अनेक प्रकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आप इन दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त कर सकते है। पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा निर्देश जारी किए गए है। यह इसलिए की जो लोग टैक्स चोरी करते है वह टैक्स चोरी ना कर पाएं।

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
टैक्स चोरी पर नियंत्रण के लिए यह विशेष कदम भारत सरकार के द्वारा उठाया गया है। ताकि देश का विकास हो सके। इससे देश में भ्रष्टाचार खत्म होगा, साथ ही उन सभी धोखाधड़ी वाले कार्यों में रोकथाम होंगे जो एक ही नाम से अनेको दस्तावेज बनाते है। आधार-पैन लिंक प्रोसेस से अब आसानी से सभी लोगो की पहचान आसानी से की जाएगी। इसीलिए सभी नागरिकों से अनुरोध है की वह अंतिम तिथि से पहले अपना पैन आधार से लिंक कराएं एवं देश के विकास में अपना सहयोग प्रदान करें।
एसमएस से पैन कार्ड को आधार से लिंक (ऑफलाइन प्रोसेस)
यदि आप SMS के माध्यम से पैन आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है तो इसके लिए ऑफलाइन सेवा का लाभ उठा सकते है जो नीचे दी गयी है।
- SMS से पैन आधार लिंकिंग के लिए अपने मोबाइल फ़ोन के इनबॉक्स को ओपन करें।
- अब आपको सन्देश के रूप में UIDPAN <आधार कार्ड संख्या> <पैन कार्ड संख्या> को दर्ज करना है।
- उदाहरण के तौर पर आपका आधार नंबर 111 4444 5555 है और पैन कार्ड की संख्या ABC124D35A है तो आपको मैसेज टाइप इस प्रकार से करना होगा। UIDPAN 111144445555 ABC124D35A
- इसके बाद यह टाइप किया गया मैसेज 567678 या 56161 पर सेंड करना है।
- अब आपका यह संदेश (UIDAI) भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के पास पहुंच जायेगा। जिसके पश्चात आपका पैन कार्ड आधार लिंक प्रोसेस की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
आधार-पैन ऑनलाइन लिंक कैसे करें?
PAN-Aadhaar link Online प्रक्रिया नीचे दी गयी है।
- आधार-पैन ऑनलाइन लिंक करने के लिए ई फाइलिंग की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
- वेबसाइट के होम पेज में आपको Quick Links के सेक्शन में Link Aadhar के विकल्प में क्लिक करें।
- अब अगले पेज में आपको लिंक करने के लिए अपना पैन कार्ड नंबर एवं आधार संख्या को दर्ज करके वैलिडेट के विकल्प में क्लिक करना होगा।
- अब आपको आगे वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करना है। सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आप अपने आधार-पैन लिंक स्टेटस चेक कर सकते है की आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हुआ है या नहीं।
- इस प्रकार से आधार कार्ड पैन कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
आधार-पैन लिंक स्टेटस कैसे चेक करें ?
- Aadhaar-PAN Link Status चेक करने के लिए Income Tax Department की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में आपको Link Aadhaar Status के विकल्प में क्लिक करना है।
- यहाँ आपको पैन और आधार संख्या को दर्ज करके View link Aadhar status के विकल्प में क्लिक करना है।
- अब नए पेज में आपको आधार पैन लिंकिंग स्टेटस से संबंधित सभी जानकारी दिखाई देगी।
- इस प्रकार से आप अपने आधार पैन कार्ड को लिंक कर सकते है।
आधार-पैन लिंक कैसे करें से संबंधित प्रश्न एवं उसके उत्तर
आधार से पैन कार्ड लिंक कैसे करें ?
आधार से पैन कार्ड लिंक करने के लिए आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करने की आवश्यकता है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in है।
आधार से पैन कार्ड लिंक करने की आवश्यकता क्यों है ?
आधार से पैन कार्ड लिंक करने की आवश्यकता इसलिए है ताकि टैक्स की चोरी में कमी आ सके।
क्या सन्देश के माध्यम से भी आधार से पैन कार्ड लिंक किया जा सकता है ?
जी हाँ सन्देश के माध्यम से भी आधार से पैन कार्ड लिंक किया जा सकता है इसके लिए आपको UIDPAN <आधार कार्ड संख्या> <पैन कार्ड संख्या> को दर्ज करके 567678 या 56161 पर संदेश टाइप करके सेंड करना है।