Kisan Vikas Patra: पोस्ट ऑफिस में 124 महीने के बाद पैसा होगा दुगना, जानें कैसे

अगर आप भी अपना पैसा डबल करना चाहते है तो जानकारी के लिए बता दें आप पोस्ट ऑफिस में किसान विकास पत्र पर 1 लाख रुपये तक निवेश करके 10 साल 4 महीने में यानी 124 महीने होने पर 2 लाख रुपये तक प्राप्त कर सकते है। आज के समय में सभी लोग निवेश की गई राशि पर एक अच्छा रिटर्न प्राप्त करना चाहते है जिसके लिए पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना (Kisan Vikas Patra) उत्तम है। पोस्ट ऑफिस की ऐसी बहुत सी योजनाएं है जिनके तहत ग्राहकों को 7 प्रतिशत से अधिक ब्याज मिलता है।

इसके अलावा किसान विकास पत्र पर वर्तमान समय में 6.9 प्रतिशत ब्याज मिलता है। पोस्ट ऑफिस में 124 महीने के बाद आपका पैसे होगा दुगना जानिए क्या है पूरी जानकारी –

Kisan Vikas Patra: पोस्ट ऑफिस में 124 महीने के बाद आपका पैसे होगा दुगना
Kisan Vikas Patra

Kisan Vikas Patra Yojana क्या है?

किसान विकास को न्यूनतम 1000 रुपये में लिया जा सकता है। इस योजना के अंतर्गत अधिकतम निवेश करने के लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं है। KVP के जारी होने की तिथि से ढाई साल पूरे होने के बाद इसे बनवाया जा सकता है। किसान विकास पत्र को सिंगल या जॉइंट, ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 10 साल अधिक हो लेकिन वह नाबालिग हो और मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के नाम पर लिए जा सकते है।

किसान विकास पत्र किसी भी डाकघर से खरीदे जा सकते है। Kisan Vikas Patra में नॉमिनी की सुविधा के साथ-साथ एक व्यक्ति के नाम से दूसरे व्यक्ति के नाम पर विकास पत्र ट्रांसफर करने की सुविधा भी दी जाती है। इसके अतिरिक्त एक पोस्ट ऑफिस को दूसरे पोस्ट ऑफिस के नाम पर भी ट्रांसफर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े : पीएम किसान योजना खाता आधार से लिंक कैसे करें

कौन ले सकते है किसान विकास पत्र ?

Kisan Vikas Patra Scheme के अंतर्गत कौन आवेदन कर सकते है और कौन किसान विकास पत्र योजना का लाभ ले सकते है। इसके बारे में हम आपको नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से बताने जा रहें है। जानिए क्या है पूरी जानकारी –

  • उम्मीदवारों की आयु 10 साल से अधिक होनी चाहिए।
  • नाबालिक व्यक्ति ही किसान विकास पत्र ले सकते है।
  • नाबालिक और बच्चे का किसी व्यस्क व्यक्ति के साथ जॉइंट खाता खोला जा सकता है।

Kisan Vikas Patra योजना के अंतर्गत सुविधा

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Kisan Vikas Patra Yojana के अंतर्गत दिए जाने वाली सुविधाओं के विषय में जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये पॉइंट्स निम्न प्रकार है –

  • किसान विकास पत्र योजना खाता घर बैठे ऑनलाइन खोला जा सकता है।
  • किसान विकास पत्र योजना खाता घर बैठे ऑनलाइन बंद भी किया जा सकता है।
  • यह खाता एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर किया जा सकता है।
  • यह खाता एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर किया जा सकता है।

समय से पहले बंद करना

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको बताएंगे कि किसान विकास पत्र योजना खाता को किन परिस्थितियों में बंद किया जा सकता है। इन परिस्थितयों के विषय में हम आपको नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से सूचित करने जा रहें है। ये पॉइंट्स निम्न प्रकार है –

  • कोर्ट के आदेशों पर
  • जमा की तिथि से 2 साल 6 महीने के बाद
  • गिरवीं होने की स्थिति में राजपत्र अधिकारी द्वारा जब्त करने पर
  • अकाउंट होल्डर की मृत्यु होने पर
  • जॉइंट अकाउंट के मामले में किसी एक सदस्य या दोनों की मृत्यु होने पर

किसान विकास पत्र पर ब्याज दर

वर्तमान समय में किसान विकास पत्र इंटरेस्ट रेट यानी ब्याज दर 6.9 प्रतिशत है। अगर आप किसान विकास पत्र खाता खोलना चाहते है तो जानकारी के लिए बता दें पोस्ट ऑफिस में किसान विकास पत्र योजना खाता न्यूनतम 1000 रुपये से खोला जा सकता है। हालांकि इस योजना के अंतर्गत अधिकतम कितनी भी राशि निवेश की जा सकती है। अगर आप वर्तमान समय में Kisan Vikas Patra 2000 रुपये निवेश करते है तो 124 महीने बाद आपको 4000 रुपये यानी डबल राशि प्राप्त होगी।

क्या Kisan Vikas Patra टैक्स फ्री है ?

वे इच्छुक उम्मीदवार जो Kisan Vikas Patra (किसान विकास पत्र) खरीदना चाहते है उन्हें पोस्ट ऑफिस (डाकघर) में जाकर आवेदन पत्र जमा करना होगा। किसान विकास पत्र (KVP) का भुगतान चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद किया जा सकता है। यदि आप किसान विकास पत्र को इसकी मच्योरिटी से पहले ही तोडना चाहते है तो जानकारी के लिए बता दें आप 2 साल 6 महीने पूरे होने के बाद ही तोड़ सकते है।

हालांकि किसान विकास पत्र को गंभीर परिस्थितियों में ही तोड़ा जा सकता है। समय से पहले राशि निकालने को प्री-मेच्योर विथड्रॉल कहते है। जानकारी के लिए बता दें किसान विकास पत्र पर टैक्स लगता है। लेकिन यह टैक्स इन्वेस्ट (निवेश) पर न लगाकर रिटर्न पर लगता है। हालांकि इस पर दस प्रतिशत का टीडीएस ब्याज की कटौती की जाती है। मैच्योरिटी पर कुल राशि टैक्स रहित होगी।

जैसे की इस लेख हमने आपसे Kisan Vikas Patra से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए गए है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment