किसान सुविधा 2023- जैस की आप सभी लोग जानते है की आज के समय में किसानों के हित के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा कई प्रकार की कृषि योजनाएं शुरू की जाती है। साथ ही इन योजनाओं का लाभ किसानों को समय-समय पर प्राप्त हो इसके लिए भी कई तरह के वेब पोर्टल एवं मोबाईल एप्लीकेशन विकसित की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कृषि से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा Kisan Suvidha App को विकसित किया गया है। इस ऍप का उपयोग कर अब किसान नागरिक कृषि से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी को घर बैठे प्राप्त कर सकते है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से किसान सुविधा 2023: रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस व डाउनलोड Kisan Suvidha App से संबंधित जानकारी को साझा करने जा रहे है। यदि आप देश के किसान नागरिक है तो योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी को अंत तक पढ़े।

किसान सुविधा 2023
Kisan Suvidha App– केंद्र सरकार के माध्यम से देश के किसान नागरिकों को कृषि से संबंधित एक सुविधाजनक सेवा प्रदान करने के लिए किसान सुविधा वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप्लीकेशन को विकसित किया गया है। किसान नागरिक वेब पोर्टल एवं ऍप की मदद से अब कृषि से संबंधित अधिक जानकारी को हासिल करने में सहायता प्राप्त कर पाएंगे।
Kisan Suvidha App के अंतर्गत कृषि इनपुट, बाजार मूल्य, मौसम, कीट और फसल रोगों की पहचान डीलरों की जानकारी और प्रबंधन आदि जैसी विशेष जानकारियां किसानों को प्रदान की जाएगी। ताकि फसल की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके। और क्षेत्र में अधिक से अधिक उत्पादन कर सके। किसान सुविधा ऐप/पोर्टल में किसानों की सुविधा के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा के साथ मलयालम गुजराती ,तमिल ,मराठी ,असमी अन्य भाषाओं को भी उपलब्ध किया गया है।
इस पोर्टल और ऍप का इस्तेमाल करने के लिए किसानों को किसी भी तरह के शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। Kisan Suvidha में डाटा जिला और ब्लॉक स्तर पर राज्य द्वारा नियंत्रित किया जायेगा। यह ऍप सेवादल सीडैक मुंबई के सहयोग से कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम द्वारा विकसित किया गया है।
Key Highlights Of Kisan Suvidha 2022
पोर्टल का नाम | किसान सुविधा |
किसने आरंभ किया | भारत सरकार |
वर्ष | 2023 |
mobile app | Kisaan Suvidha – किसान सुविधा |
लाभार्थी | देश के किसान नागरिक |
उद्देश्य | किसानों को फसलों से संबंधित जानकारी प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://kisansuvidha.gov.in/ |
यह भी देखें :- किसान सम्मान निधि लिस्ट
किसान सुविधा पोर्टल का उद्देश्य
Kisan Suvidha App का मुख्य उद्देश्य देश के किसानों को फसल से संबंधित जानकारी को ऑनलाइन प्रणाली के आधार पर प्रदान करना। पोर्टल एवं मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से अब किसान नागरिक कृषि उत्पादकता में वृद्धि करने के लिए फसलों से संबंधित जानकारी को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। फसलों से जुड़ी जानकारी मिलने पर अब किसान नागरिक दिए गए निर्देशों के अनुसार अपनी फसलों की गुणवक्ता में सुधार कर सकते है। साथ ही किसान नागरिकों को किसान सुविधा पोर्टल के तहत कोल्ड स्टोरेज, प्लांट की जानकारी, गोडाउन, मौसम की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
इस पोर्टल के उपयोग से अब किसान नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर सकते है। किसानो की गतिविधियों एवं जीवन स्तर में सुधार करने के लिए यह एक विशेष पोर्टल है। पोर्टल का उपयोग कर किसान व्यक्ति कृषि क्षेत्र में अधिक उत्पादन कर अपनी जीवन शैली को एक नई दिशा दे सकते है। अपनी आय में वृद्धि कर किसान नागरिक आर्थिक रूप से मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।
किसान सुविधा पोर्टल/ऐप पर उपलब्ध सुविधाएं
किसान सुविधा पोर्टल एवं ऍप में देश के किसान नागरिकों के लिए निम्न प्रकार की जानकारियां उपलब्ध की गयी है।
- मौसम-विकल्प के तहत किसान मौसम से संबंधित जानकारी को प्राप्त कर सकते है। इसके अगले 5 दिनों के मौसम में अनुमान लगा सकते है। इस सुविधा के अनुसार किसान नागरिक अपनी फसल को सुरक्षित रखने हेतु पहले से ही तैयारी कर सकते है।
- डीलर्स-विकल्प के अनुसार किसान व्यक्ति सभी डीलर से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें डीलर का नाम, मोबाइल नंबर, पता आदि से संबंधित जानकारी होगी। डीलर से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए किसानों को कही जाने की आवश्यकता नहीं है। डीलर का सभी ब्यौरा ऍप में जो उपलब्ध किया गया है।
- मार्केट प्राइस-के तहत किसानों द्वारा सभी फसल का मूल्य से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही अन्य राज्यों के मार्केट प्राइस से संबंधित जानकारी भी इस विकल्प के माध्यम से हासिल करने में किसानों को सहायता मिलेगी।
- प्लांट प्रोटक्शन-के माध्यम से किसान व्यक्ति अपनी फसलों के संरक्षण करने जुड़ी जानकारी को प्राप्त कर सकते है। किसानों को फसलों में लगने वाले प्रत्येक कीटनाशक और कीट को दूर करने के प्रबंधन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने का मौका भी मिलेगा।
- फोटो अपलोड– अगर फसलों की स्थिति सही नहीं है तो इस विकल्प के माध्यम से किसान नागरिक अपनी फसलों की फोटो खींचकर भी अपलोड कर सकते है। जिसमें विशेषज्ञ फोटो के आधार पर फसलों में सुधार करने की सलाह देंगे।
- एग्रो एडवाइजरीज-के अंतर्गत किसान व्यक्ति कृषि विशेषज्ञों से सम्बन्धित जानकारी भी प्राप्त कर सकते है। साथ किसी तरह की राय लेने के लिए उनसे संपर्क भी कर सकते है।
- किसान कॉल सेंटर– किसानों की सुविधा के लिए अपनी समस्याओं के समाधान प्राप्त करने हेतु किसान कॉल सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध की गयी है। यदि आप कृषि से संबंधित किसी भी तरह की समस्याओं से परेशान है तो संपर्क कर अपनी समस्याओं का हल प्राप्त कर सकते है।
- सॉइल हेल्थ कार्ड-के माध्यम से सॉइल हेल्थ कार्ड से जानकारी हासिल की जा सकती है। इसमें मिलने वाली जानकारी से किसान अपने खेत के अनुसार कीटनाशकों का उपयोग कर सकते है।
- कोल्ड स्टोरेज एवं गोडाउन-के अंतर्गत किसानों द्वारा अपने-अपने राज्य एवं जिलों का चयन करके जिलों में उपलब्ध गोदाम एवं कोल्ड स्टोरेज से संबंधित जानकारी को प्राप्त किया जा सकता है।
पीएम किसान योजना खाता आधार से लिंक कैसे करें
किसान सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध कुछ महत्वपूर्ण लिंक
देश के किसानों की सुविधा के लिए वेब पोर्टल में नीचे दिए गए निम्न प्रकार के ऍप उपलब्ध किये गए है। आप नीचे दी गयी लिंक के अनुसार डायरेक्ट संबंधित ऍप को डाउनलोड कर सकते है।
सुविधा | लिंक |
पीएम किसान | click here |
फर्टिलाइजर | click here |
किसान रथ | click here |
क्रॉप इंश्योरेंस | click here |
एग्रीकल्चर मार्केटिंग एंड प्रोक्योरमेंट | click here |
केवीके | click here |
सॉइल फर्टिलिटी | click here |
ऑर्गेनिक फार्मिंग | click here |
सीड्स | click here |
फार्म मशीनरी | click here |
हॉर्टिकल्चर | click here |
ट्रेनिंग एवं एक्सटेंशन सर्विस | click here |
सरकारी योजना | click here |
डायरेक्टरी सर्विस | click here |
एडवाइजरी सर्विस | click here |
डीडी किसान | click here |
PMKSY माइक्रो इरिगेशन | click here |
कॉमन डिजीज एंड क्योर | click here |
बेनिफिट्स ऑफ AI | click here |
मेजर ब्रीड्स | click here |
मेजर वैक्सीनेशन | click here |
सेंट्रल वैक्सीनेशन स्कीम | click here |
किसान सुविधा पोर्टल से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर
किसान सुविधा पोर्टल एवं मोबाइल ऍप किसके द्वारा विकसित किया गया है?
किसान सुविधा पोर्टल एवं मोबाइल ऍप सेवादल सीडैक मुंबई के सहयोग से कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम द्वारा विकसित किया गया है।
Kisan Suvidha App को कैसे डाउनलोड करें ?
किसान नागरिक Kisan Suvidha App को अपने मोबाइल फ़ोन में उपलब्ध प्ले स्टोर ऍप के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है।
Kisan Suvidha App में किसानों को किससे संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी ?
किसानों को Kisan Suvidha App में कृषि से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी को उपलब्ध करवाया जायेगा।