खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 रजिस्ट्रेशन कैसे करवायें जानें – Khelo India Youth Games Registration Form

खेलो इंडिया यूथ गेम की शुरुआत वर्ष 2018 में खेल मंत्री कर्नल राजयवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा की गयी। इस योजना के अंतर्गत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एवं उसको पुनर्जीवित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष जनवरी माह में किया जाता है।

Khelo India Youth Games में कॉलेज एवं स्कूल के बच्चे इसमें हिस्सा ले सकते है। देश में खेल को बढ़ावा देना एवं यूथ को खेल के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सरकार के माध्यम से यह स्कीम शुरू की गयी है।

खेलो इंडिया यूथ गेम रजिस्ट्रेशन
Khelo India Youth Games Registration Form

जिसमें विभिन्न खेलों के प्रति रूचि रखने वाले युवाओं को अपना प्रदर्शन दिखाने का अवसर मिलेगा। खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 के अंतर्गत भाग लेने वाले सभी युवाओं अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

आज हम आपको आर्टिकल के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 रजिस्ट्रेशन कैसे करवायें जानें से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी को साझा करने जा रहे है।

अतः Khelo India Youth Games Registration Form से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 रजिस्ट्रेशन

इस गेम में भाग लेने वाले सभी युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करना होता है। पंजीकरण करने के आधार पर ही वह खेल में भाग ले सकते है।

युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए सरकार के माध्यम से यह एक बेहतर पहल शुरू की गयी है जिसमें अब सभी युवा अपनी रूचि के अनुसार विभिन्न तरह के खेलों में अपना प्रदर्शन दिखा सकते है।

इस स्कीम के जरिये भारत देश को महान खेल राष्ट्र बनाया जायेगा ,खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 के अंतर्गत आयोजित होने वाले खेलों के लिए कई राज्यों में केंद्र स्थापित किये गए है।

खेल जगत को बढ़ावा देने के लिए सरकार के माध्यम से National Sports Repository System पोर्टल को भी लॉन्च किया गया है।

NSRS राष्ट्रीय खेल भंडार प्रणाली हेतु एक डिजिटल MIS है जो सभी प्रमुख हितधारक जैसे एथलीट ,कोच अकादमियों संघो और प्रसाशकों के ले एक व्यापक डिजिटल समाधान प्रदान करने की परिकल्पना करता है।

यह पोर्टल इको-सिस्टम का एक खुला मंच है जहा एथलीट ,कोच खेल वैज्ञानिक और अकादमियां अपना पंजीकरण करा सकती है।

सफल पंजीकरण पर एक विशिष्ट संख्या की प्राप्ति होती है ,जिसको (KID – खेलो इंडिया आईडी) के नाम से जाना जाता है इस आईडी के उपयोग से आप (एनएसआरएस) पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं का लाभ ले सकते है।

Khelo India Youth Games

खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 भारतीय खेल मंत्रालय के माध्यम से इस स्कीम में चार वर्षों की अवधि में 1000 खेल केंद्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस लक्ष्य के अंतर्गत देश के प्रत्येक राज्यों के प्रत्येक जिले में कम से कम एक खेल केंद्र बनाया जायेगा। खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा अभी तक देश में 2017 से अधिक खेल केंद्र की स्थापना की जा चुकी है।

इसके साथ ही सरकार के माध्यम से पूर्वोत्तर के राज्यों में जैसे जम्मू कश्मीर ,लद्दाख ,अंडमान निकोबार द्वीप समूह के सभी जिलों में दो केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है।

खेलो इंडिया यूथ गेम 2023

आर्टिकल खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 रजिस्ट्रेशन
वर्ष 2023
मंत्रालय भारतीय खेल मंत्रालय
लाभार्थी देश के सभी युवा नागरिक जो खेल के प्रति रूचि रखते है
उद्देश्य यूथ को खेल के लिए प्रोत्साहित करना
लाभ युवाओं को खेल के अंतर्गत अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त
रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट nsrs.kheloindia.gov.in
खेलो इंडिया यूथ गेम

खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 का उद्देश्य

देश में खेल जगत को बढ़ावा देने के लिए एवं युवाओं को खेल की दुनिया में अपना करियर बनाने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गयी है।

इस स्कीम के जरिये देश में खेल के विकास को बढ़ावा मिलेगा ,खेल मंत्रालय के माध्यम से यह खेलो इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है।

इसमें युवाओं को खेल के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रकार के खेलों का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है।

इन खेलों के लिए हर वर्ष 1 हजार बच्चों का चयन किया जाता है ,जिसमें सभी चयनित बच्चे अपना प्रदर्शन दिखा कर खेल जगत की दुनिया में अपना करियर बना सकते है।

खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 के अंतर्गत कॉलेज एवं स्कूल के बच्चों को अपना हुनर बढ़ाने का अवसर मिलेगा। साथ ही इस योजना के अंतर्गत कल टीम की भावना को विकसित करने में मदद मिलेगी।

खेल राष्ट्र के समग्र विकास हेतु अत्यधिक महत्वपूर्ण है ,खेल की दुनिया में रूचि रखने वाले बच्चों को अपना करियर बनाने का मौका मिलेगा।

Khelo India Youth Games के माध्यम से किया गया खेलों का आयोजन

खेलों इंडिया यूथ गेम के माध्यम से अभी तक विभिन्न राज्यों में खेलों का आयोजन किया गया है आप नीचे दिए गए विवरण के आधार पर देख सकते है की अभी तक कहाँ कहाँ खेलों का आयोजन किया गया।

  • 31 जनवरी 2018 में नयी दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम पहला संस्करण किया गया था।
  • 9 जनवरी से 20 जनवरी 2019 तक महाराष्ट्र एवं पुणे में दूसरा संस्करण आयोजित किया गया।
  • इसके बाद 18 जनवरी से 30 जनवरी 2020 को गुवाहाटी में तीसरा संस्करण आयोजित किया गया।
  • इसके बाद वर्ष 2021 में असम में इस कार्यक्रम का चौथा संस्करण आयोजित किया गया।
  • पांचवा संस्करण जून माह 2022 में विभिन्न राज्यों में आयोजित किया गया।

खेलो इंडिया यूथ गेम में आयोजित किये जाने वाले खेलो की सूची

Khelo India Youth Games में विभिन्न तरह के खेलों को शामिल किया गया है जिनकी सूची इस प्रकार से निम्नवत है। प्रत्येक वर्ष खेलों इंडिया के अंतर्गत 1 हजार बच्चों का चयन खेलों के लिए जाता है। खेल में अपनी प्रतिस्पर्धा दिखाने के लिए पहले वर्ष 2018 में एथलीट के बच्चों का चयन किया गया था।

  • एथलेटिक्स
  • तीरंदाजी
  • बास्केटबॉल
  • मुक्केबाजी
  • बैडमिंटन
  • साइकिलिंग
  • शतरंज
  • फुटबॉल
  • जिमनास्टिक्स
  • हॉकी
  • हैंडबॉल
  • जूडो
  • कराटे
  • खो-खो
  • कबड्डी
  • निशानेबाजी
  • तैराकी
  • टेबल टेनिस
  • ताइक्वांडो
  • टेनिस
  • भारोत्तोलन
  • वॉलीबॉल
  • कुश्ती
  • वुशू आदि।

खेलों इंडिया यूथ गेम 2023 श्रेणी

Khelo India Youth Games को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है जो की इस प्रकार से निम्नवत है। इन खेलों का आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति रूचि बढ़ेगी।

  • वार्षिक खेल प्रतियोगिता
  • सामुदायिक कोचिंग विकास
  • स्कूल के बच्चो का शारीरिक
  • खेल का मैदान विकास
  • ग्रामीण और आदिवासी खेलो को बढ़ावा देना |
  • शांति  और विकास के लिए खेल
  • विकलांग लोगो के बीच खेल को बढ़ावा देना |
  • राज्य स्तरीय खेलो भारत केंद्र
  • महिलाओ के लिए खेल

Khelo India Youth Games Schedule

2023 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 30 जनवरी से मध्य प्रदेश में 8 अलग-अलग स्थानों और दिल्ली में एक स्थान पर शुरू होंगे। तिथि और स्थान के साथ खेल आयोजन का पूरा शेड्यूल दिया गया है। 

खेल आयोजनतिथि कार्यक्रम का स्थान
व्यायाम3 फरवरी से 5 फरवरी 2023एथलेटिक्स ट्रैक टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल
कुश्ती7 फरवरी से 11 फरवरी 2023डीएसवाईडब्ल्यू हॉल टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल
मुक्केबाज़ी31 जनवरी से 4 फरवरी 2023डीएसवाईडब्ल्यू हॉल टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल
शूटिंग1 फरवरी से 6 फरवरी 2023एमपी शूटिंग अकादमी, भोपाल 
कयाकिंग और कैनोइंग1 फरवरी से 3 फरवरी 2023एमपी वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, अपर लेक भोपाल 
रोइंग7 फरवरी से 9 फरवरी 2023एमपी वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, अपर लेक भोपाल
वालीबाल 30 जनवरी से 3 फरवरी 2023इंडोर हॉल एसएआई, भोपाल 
जूदो7 फरवरी से 10 फरवरी 2023इंडोर हॉल एसएआई, भोपाल 
तैरना7 फरवरी से 11 फरवरी 2023Prakash Tarun Pushkar, Bhopal
बास्केटबाल31 जनवरी से 4 फरवरी 2023बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, इंदौर
weight lifting6 फरवरी से 10 फरवरी 2023बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, इंदौर 
टेबल टेनिस30 जनवरी से 3 फरवरी 2023अभय प्रशाल, इंदौर
कबड्डी5 फरवरी से 9 फरवरी 2023अभय प्रशाल, इंदौर 
फुटबॉल (लड़के)1 फरवरी से 10 फरवरी 2023फुटबॉल ग्राउंड, द एमराल्ड हाइट्स 
टेनिस6 फरवरी से 10 फरवरी 2023इंदौर टेनिस क्लब
बैडमिंटन31 जनवरी से 3 फरवरी 2023एमपी बैडमिंटन अकादमी, ग्वालियर परिसर 
हॉकी4 फरवरी से 10 फरवरी 2023मप्र महिला हॉकी अकादमी, कंपू 
कसरत1 फरवरी से 5 फरवरी 2023एलएनआईपीई, ग्वालियर
कलारीपयट्टु8 फरवरी से 10 फरवरी 2023एलएनआईपीई, ग्वालियर
Yogasana1 फरवरी से 3 फरवरी 2023माधव सेवा न्यास हॉल, उज्जैन
Mallakhamb6 फरवरी से 10 फरवरी 2023माधव सेवा न्यास हॉल, उज्जैन
तीरंदाजी
archery
31 जनवरी से 3 फरवरी 2023जबलपुर (रानीताल खेल परिसर)
खो-खो 30 जनवरी से 3 फरवरी 2023साइक्लिंग कॉम्प्लेक्स, जबलपुर (रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) 
Fencing6 फरवरी से 10 फरवरी 2023साइक्लिंग कॉम्प्लेक्स, जबलपुर (रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) 
साइकिलिंग रोड8 फरवरी से 9 फरवरी 2023Kajuri Road, Jabalpur
थांग-टा8 फरवरी से 10 फरवरी 2023जिला खेल परिसर, मण्डला
गटका2 फरवरी से 4 फरवरी 2023जिला खेल परिसर, मण्डला
फुटबॉल (लड़कियां)1 फरवरी से 10 फरवरी 2023फुटबॉल ग्राउंड, बालाघाट
स्लैलम6 फरवरी से 7 फरवरी 2023महेश्वर (खरगोन)
साइक्लिंग-ट्रैक2 फरवरी से 4 फरवरी 2023आईजी स्टेडियम दिल्ली 

KIYG Registration Eligibility

  • खेलों इंडिया यूथ गेम 2023 हेतु केवल वही बच्चे रजिस्ट्रेशन हेतु पात्र होंगे जिनकी आयु 17 वर्ष से कम है एवं वह अंडर 17 श्रेणी में खेल सकते है।
  • अंडर 21 वर्ग के खेल में वह बच्चे खेल सकते है जिनकी आयु 21 वर्ष से कम एवं 17 वर्ष से अधिक है।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए लाभार्थी किसी स्कूल एवं कॉलेज का छात्र होना चाहिए।

केआईवाईजी रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक व्यक्ति के बैंक पास बुक से संबंधी विवरण
  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पते से संबंधित प्रमाण
  • जन्म प्रमाण पत्र स्कूल बोनफाइट प्रमाण पत्र

खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 रजिस्ट्रेशन ऐसे करवायें जानें

Khelo India Youth Games Registration Form भरने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 रजिस्ट्रेशन के लिए NATIONAL SPORTS REPOSITORY SYSTEM nsrs.kheloindia.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में Sign Up के विकल्प में क्लिक करें। खेलो इंडिया यूथ गेम
  • अब अगले पेज में Please select your Role का ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • इन ऑप्शन में आपको अपने रोल का चयन करना है।
  • यहाँ हमने Athlete के विकल्प का चयन किया है। खेलो इंडिया यूथ गेम  पंजीकरण
  • अब अगले पेज में आपको Registration Form प्राप्त होगा।
  • इस फॉर्म में आपको Personal Information, Education And Bank Information ,Other Information ,Preview And Finish के रूप में चार स्टेप्स में भरना होगा।
  • Personal Information में आपको COMMUNICATION ADDRESS ,PERMANENT ADDRESS,MOBILE NO & EMAIL ID ,SPORT AND KITTING DETAILS से संबंधित जानकारी को दर्ज करना है। खेलो इंडिया यूथ गेम रजिस्ट्रेशन
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी भरने के बाद Save& Contineu के विकल्प में क्लिक करें।
  • इसके बाद Next Steps में Education And Bank Information से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरणों को दर्ज करें।
  • अगले स्टेप्स में आपको अन्य जानकारी दर्ज करनी है आवेदन पत्र में सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने के बाद आपको priview and finish प्रक्रिया को पूरा करके आवेदन पत्र को submit करना है।
  • इस तरह खेलो इंडिया यूथ गेम रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 से संबंधित प्रश्न उत्त्तर

Khelo India Youth Games का आयोजन कब किया जाता है ?

खेल जगत में रूचि रखने वाले बच्चों के लिए प्रत्येक वर्ष Khelo India Youth Games के तहत खेल का आयोजन किया जाता है।

खेलो इंडिया यूथ गेम में प्रत्येक वर्ष कितने बच्चों का चयन किया जाता है?

हर वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 के अंतर्गत 1000 बच्चों का चयन किया जाता है।

खेलो इंडिया यूथ गेम के क्या फायदे है ?

खेलो इंडिया यूथ गेम के अंतर्गत देश में राष्ट्र खेल की दुनिया का विकास होगा। साथ ही प्रतिभाग करने वाले बच्चे इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते है।

Khelo India Youth Games के लिए प्रतिभाग करने वाले बच्चों की आयु सीमा कितनी निर्धारित की गयी है ?

17 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चे अंडर 17 में खेल सकते है एवं 17 वर्ष से अधिक एवं 21 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे अंडर 21 श्रेणी में खेल सकते है। Khelo India Youth Games के तहत प्रतिभाग कर रहे बच्चों को श्रेणी के रूप में विभाजित किया गया है।

Leave a Comment