राशन कार्ड खाद्य विभाग के द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। राशन कार्ड का उपयोग सरकारी कार्यों में, सरकारी योजनओं का लाभ लेने के लिए और छात्रवृत्ति आवेदन के लिए किया जाता है।
इसके अलावा राशन कार्ड का उपयोग अन्य बहुत सी जगहों पर किया जाता है। झारखण्ड राज्य के जिन नागरिको ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर झारखण्ड राशन कार्ड सूची (Jharkhand Ration Card Lis) में अपना नाम चेक कर सकते है।

Jharkhand Ration Card List 2023 से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे दी गई जानकारी पढ़ें।
Jharkhand Ration Card List क्या है ?
खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
समय-समय पर विभाग द्वारा नागरिकों के लिए राशन कार्ड को सूची को अपडेट किया जाता है जिन लोगो के द्वारा नए राशन कार्ड हेतु आवेदन किया गया है वह भी अपना नाम सूची में चेक कर खाद्य विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकते है।
राशन कार्ड का आवेदन करने के बाद लाभार्थी सूची जारी की जाती है। इस लाभार्थी सूची में जिन लोगो का नाम दर्ज होता है उन्हें राशन कार्ड प्रदान किया जाता है।
जिन लोगो का अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है वे खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामल विभाग झारखण्ड कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म भरकर अपना झारखण्ड राशन कार्ड बनवा सकते है।

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
राशन कार्ड के माध्यम से नागरिक सस्ती दरों पर खाद्य सामग्री प्राप्त तो कर ही सकते है इसके अलावा अन्य कार्यों में भी राशन कार्ड का उपयोग कर सकते है।
झारखंड राशन कार्ड सूची 2023
आर्टिकल का नाम | झारखंड राशन कार्ड सूची |
साल | 2023 |
राज्य का नाम | Jharkhand |
प्रकार | राशन कार्ड सूची |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | aahar.jharkhand.gov.in |
झारखंड राशन कार्ड सूची कैसे देखें ?
उम्मीदवार ध्यान दें वे इच्छुक नागरिक जो Jharkhand Ration Card List 2023 ऑनलाइन चेक करना चाहते है यहाँ हम उनके लिए झारखण्ड राशन कार्ड सूची 2023 देखने की प्रक्रिया बताने जा रहें है। हमारे द्वारा प्रक्रिया को अपनाकर आप आसानी से झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकेंगे। ये प्रक्रिया निम्न प्रकार है –
- सबसे पहले झारखण्ड सरकार की खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करें।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको मेन्यू में लाभुक के कार्ड की जानकारी का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

- क्लिक करते ही आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी जिसमें आपको कई विकल्प दिए गए होंगे, आपको राशन कार्ड विवरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज में आपके सामने राशन कार्ड लाभार्थी सूची सर्च करने का फॉर्म खुल कर आएगा।
- यहाँ आपको अपनी डिस्ट्रिक्ट और ब्लॉक स्लेक्ट करने होंगे उसके बाद आपको राशन कार्ड का प्रकार चुनना होगा।

- इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरना होगा।
- अब आपको नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अगले पेज में आपकी स्क्रीन पर झारखण्ड राशन कार्ड लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी।
Jharkhand Ration Card List 2023 से जुड़े कुछ प्रश्न/उत्तर
आप झारखण्ड राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते है।
राज्य के मूल निवासी झारखंड राशन कार्ड बनवाकर राशन कार्ड पर मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते है।
झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट चेक करने की आधिकारक वेबसाइट http://aahar.jharkhand.gov.in/ है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
आपको झारखण्ड राशन कार्ड बनवाने के लिए कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स चाहिए होंगे जैसे कि आधार कार्ड, परिवार सदस्यो के आधार कार्ड , आय प्रमाण पत्र , मूल निवास प्रमाण पत्र, आदि। इन दस्तावेजों के आधार पर झारखण्ड राशन कार्ड बनवा सकते है।
हेल्पलाइन नंबर
इस लेख में हमने आपको Jharkhand Ration Card सूची देखने और इससे संबंधित जानकारी प्रदान की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप आहार झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
इसके अलावा आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते है। हम आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य देंगे। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर 18003456598 पर संपर्क कर सकते है।