झारखण्ड फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन (Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana) पंजीकरण प्रक्रिया

झारखण्ड राज्य सरकार के माध्यम से सार्वजनिक धन और किसानों के कल्याण दोनों को सुरक्षित रखने के लिए झारखण्ड फसल राहत योजना (jrfry jharkhand gov in) योजना की घोषणा की गयी है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानों को मुख्य रूप से किसी भी प्राकृतिक दुर्घटनाओं के कारण फसल क्षति की स्थिति में कृषकों को आर्थिक सहायता का लाभ प्रदान किया जायेगा।

झारखण्ड फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन (Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana) पंजीकरण प्रक्रिया
झारखण्ड फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन

सरकार द्वारा फसल क्षति की स्थिति में किसानों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको झारखण्ड फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी को सांझा करेंगे।

आप सभी जानते है भारत एक कृषि प्रधान देश है और भारत सरकार द्वारा समय-समय पर कृषि क्षेत्र और किसानो के नई-नई योजनाएं शुरू की जाती है। केंद्र की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana

झारखण्ड फसल राहत योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से हुए फसलों में नुकसान के लिए अब किसानों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। Jharkhand Rajya Fasal Rahat yojana भू स्वामी तथा भूमिहीन किसान दोनों को आच्छादित करेगा। यह फसल क्षति होने पर किसानों को प्रदान की जाने वाली एक क्षतिपूर्ति योजना है। इस योजना के अंतर्गत एससी, एसटी, ओबीसी, महिला, पहाड़ी जनजाति, आदिम जनजाति किसानों को कवर करने के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे।

प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों के फसल में हुई क्षति के मामले में सुरक्षा कवच प्रदान करने तथा एक निश्चित आर्थिक सहायता प्रदान करने के संकल्प को पूरा करने में JRFRY मुख्य रूप सहयोग करेगी। फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने के लिए योजना के अंतर्गत किसान नागरिकों को किसी भी प्रकार के फसल बीमा प्रीमियम का भुगतान नहीं करना होगा। सीधे तौर पर सरकार द्वारा फसल क्षति की स्थिति में किसानों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

अपडेट-  झारखंड राज्य फसल राहत योजना के अंतर्गत धान एवं मक्का की फसल के लिए खरीफ 2023 में आवेदन 1 अगस्त 2023 से जारी कर दिए गए है। किसान 30 नवंबर 2023 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। सभी किसान नागरिक अंतिम तिथि से पहले 2023-24 हेतु खरीफ फसलों हेतु आवेदन कर सकते है।

Fasal Rahat Yojana

योजना का नामझारखंड फसल राहत योजना
वर्ष 2023
किस ने लांच कीझारखंड सरकार
संबंधित विभाग कृषि ,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड
लाभार्थीझारखंड राज्य के किसान नागरिक
उद्देश्यफसल का नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना।
पंजीकरण ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटjrfry.jharkhand.gov.in

झारखण्ड फसल राहत योजना उद्देश्य

jrfry Jharkhand का उद्देश्य निम्नलिखित है:

  • इस Yojana के अंतर्गत कृषि कार्य को जारी रखने के लिए किसानों की आय को मजबूत किया जायेगा। एवं कृषि कार्य हेतु वित्तीय प्रवाह सुनिश्चित किया जाएगा।
  • Fasal Rahat Yojana Jharkhand के माध्यम से अनापेक्षित प्राकृतिक आपदा एवं घटनाक्रम के कारण फसल क्षति से प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • खाद्य सुरक्षा, फसल विविधीकरण, कृषि में तीव्र विकास तथा प्रतिस्पर्धा का मार्ग योजना के अंतर्गत प्रशस्त करना।

Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana Eligibility

झारखंड राज्य फसल राहत योजना रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसान व्यक्ति के पास नीचे दी गयी निम्न प्रकार की सभी योग्यताएं होनी चाहिए:

  • लघु एवं सीमांत रैयत एवं गैर-रैयत (जो अन्य रैयतों की भूमि पर कृषि करते हैं) दोनों किसानों को योजना में शामिल किया जायेगा।
  • इस योजना के लिए वह रैयत किसान पात्र है जो अपनी भूमि पर स्वयं कृषि करते हैं, एवं जो पीएम किसान पोर्टल में पंजीकृत है।
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति झारखंड राज्य का मूल निवासी नागरिक होना चाहिए।
  • योजना हेतु किसान व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • कृषक न्यूनतम रूप में 10 डिसमिल और अधिकतम 5 एकड़ तक की भूमि के लिए निबंधन कर सकते है।

JRFRY पंजीकरण करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाते से संबंधित विवरण
  • फसल से संबंधी विवरण
  • वोटर कार्ड
  • राशन कार्ड
  • किसान का घोषणा पत्र

झारखण्ड फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें

  • झारखंड फसल राहत योजना ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए झारखंड राज्य फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट jrfry.jharkhand.gov.in में जाएं।
  • होम पेज में किसान पंजीकरण करें के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब अगले पेज में झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना पंजीकरण फॉर्म प्राप्त होगा।
  • इस सभी महत्वपूर्ण जानकारी (नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर) को दर्ज करें। झारखण्ड फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन
  • दिए गए कैप्चा कोड संख्या को दर्ज करके घोषणा में टिक करें। इसके बाद get OTP के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • मोबाइल में प्राप्त ओटीपी संख्या को वेरिफाई करें। इस तरह से पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

झारखण्ड फसल राहत योजना पावती कैसे निकाले

राज्य के जिन किसानों के द्वारा झारखंड फसल राहत योजना में फ़ाइनल सबमिट किया गया है वह नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से पावती/रसीद निकाल सकते है।

  • पावती/रसीद निकालने के लिए JRFRY की आधिकारिक वेबसाइट jrfry.jharkhand.gov.in में प्रवेश करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में पावती डाउनलोड करें पर क्लिक करें।
  • अब अगले पेज में आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर या आधार नंबर में से किसी एक विकल्प का चयन करना है। झारखण्ड फसल राहत योजना पावती
  • संबंधित नंबर को दर्ज कर के सबमिट करें पर क्लिक करें।
  • इस तरह से आप Jharkhand Fasal Rahat Scheme Receipt को प्राप्त कर सकते है।

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojna Login

  • इस योजना में किसान लॉगिन हेतु jrfry की आधिकारिक वेबसाइट jrfry.jharkhand.gov.in में प्रवेश करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में किसान लॉगिन करें पर क्लिक करें। इसके पश्चात आपको नए पेज में लॉगिन करने के लिए दो विकल्प दिखाई देंगे।
  • login with password
  • login with otp झारखंड राज्य फसल राहत योजना में किसान लॉगिन देखें
  • इन दोनों विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉगिन प्रक्रिया को पूरा करें।
  • इस प्रकार से झारखंड राज्य फसल राहत योजना में किसान लॉगिन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना शिकायत दर्ज करें

  • पोर्टल में शिकायत दर्ज करने के लिए झारखंड राज्य फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट jrfry.jharkhand.gov.in में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में शिकायत दर्ज करें के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब अगले पेज में शिकायत दर्ज करने के लिए फॉर्म प्राप्त होगा। (जिसे 3 स्टेप्स के माध्यम से भरना होता है) झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना शिकायत दर्ज देखें
  • step 1. Validate Mobile number
  • step 2. Enter Complain Details
  • step 3. Complain registered
  • Validate Mobile number for grievance के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद कैप्चा दर्ज करके get otp के ऑप्शन में क्लिक करें। ओटीपी वेरिफाई करें।
  • 2nd स्टेप्स में अब Complain Details से संबंधी जानकारी को दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको Complain registered की प्रक्रिया को पूरा करना है।
  • इस प्रकार से झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

JRFRY के लाभ एवं विशेषताएं

  • प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल पर नुकसान होने पर झारखण्ड फसल राहत योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों को कृषि हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा। एवं उनको प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान से राहत प्रदान होगी।
  • योजना में पंजीकृत सभी किसानों को फसलों में हुए नुकसान की राशि को बीमा कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana के अंतर्गत किसानों की आय को सुदृढ़ बनाया जायेगा, जिससे वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त होंगे।
  • सरकार के द्वारा प्रदेश के किसान नागरिकों को योजना से लाभान्वित करने के लिए 100 करोड़ रूपये की बजट राशि योजना हेतु निर्धारित की गयी है।
  • 15 दिसंबर के बाद खरीफ मौसम के लिए ख़राब हुई फसल के लिए किसी भी फसल के नुकसान के लिए विचार नहीं किया जायेगा।
  • राज्य के जो भी किसान व्यक्ति इस योजना का लाभ उठाना चाहते है वह झारखंड फसल राहत योजना में अपना पंजीकरण कर सकते है।

झारखण्ड फसल राहत योजना से संबंधित प्रश्न

झारखण्ड फसल राहत योजना क्या है?

राज्य के सभी किसान नागरिकों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों में हुई हानि के लिए यह एक फसल बीमा योजना है।

क्या Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana के लिए किसानों को किसी तरह का फसल बीमा प्रीमियम का भुगतान करना होगा?

नहीं। किसानों को फसल बीमा के लिए किसी भी प्रकार का कोई प्रीमियम भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

झारखण्ड फसल राहत योजना के अंतर्गत किसानों को क्या लाभ होंगे?

किसान नागरिकों को झारखण्ड फसल राहत योजना के अंतर्गत विशेष प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे। आपदा के कारण हुए नुकसान के लिए अब सरकार के द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जाएगी।

फसल क्षति रिपोर्टिंग का आँकलन किसके द्वारा किया जायेगा ?

प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे की वर्तमान उपलब्धता को देखते हुए फसल क्षति का मूल्यांकन ग्राउंड टूथिंग प्रक्रिया के द्वारा किया जायेगा।

क्या झारखंड फसल राहत योजना का लाभ किसानों को श्रेणी के अनुसार दिया जायेगा ?

जी नहीं झारखंड फसल राहत योजना का लाभ सभी किसानों को एक समान रूप में दिया जायेगा।

हेल्पलाइन

 पोर्टल से सम्बन्धित तकनीकी सहायता के लिए  [email protected] पर संपर्क करें। किसान भाई कृषि संबंधी सभी प्रकार की समस्याओं के निवारण हेतु किसान कॉल सेंटर नंबर 18001231136 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment