जन कल्याण पोर्टल राजस्थान 2023: रजिस्ट्रेशन व लॉगिन प्रक्रिया

राजस्थान प्रदेश की राज्य सरकार के द्वारा कई योजनाओं का शुभारंभ किया गया है। लेकिन इन योजनाओं को आवेदन करने के लिए अलग अलग पोर्टल पर जाना पड़ता था

तथा कई बार तो जनता को इन योजनाओं के बारे में जानकारी न होने के कारण वो इन योजनाओं से वंचित हो जाते थे। इसी कड़ी में राजस्थान की सरकार ने जन कल्याण पोर्टल (jan kalyan portal) की शुरुआत की है।

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान की सहायता से अब हर कोई राजस्थान का नागरिक सभी योजनाओं के बारे में आसानी से देख सकता है तथा आसानी से आवेदन कर सकता है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको पोर्टल की सारी जानकारी देंगे तथा जन कल्याण पोर्टल में रजिस्ट्रेशन व लॉगिन किस प्रकार कर सकते हैं? इसकी सम्पूर्ण जानकारी हम अपने लेख में देंगे तो इसलिए हमारे लेख को पूरा पढ़ें।

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान रजिस्ट्रेशन व लॉगिन प्रक्रिया
जन कल्याण पोर्टल राजस्थान रजिस्ट्रेशन व लॉगिन प्रक्रिया
Contents hide

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान (jan kalyan portal rajasthan)

राजस्थान की सरकार के द्वारा 18 दिसम्बर 2022 को जन कल्याण पोर्टल की शुरआत की गयी। इस पोर्टल पर सभी योजनाओं तथा सभी सूचनाओं से संबंधित जानकारियों को प्रकाशित किया जाएगा .

जिससे राजस्थान के हर नागरिक को इस पोर्टल के माध्यम से सारी सूचनाएं पहुँच जाए और किसी भी योजना से वंचित न रहे।

जन कल्याण पोर्टल को सुचना प्रोधोगिकी, योजना विभाग, संचार विभाग तथा राजस्थान सरकार के द्वारा संचालित किया जाएगा।

अब जन कल्याण पोर्टल के माध्यम से जनता को किसी भी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है, अब आप घर बैठे ही ऑनलाइन के माध्यम से सारी सूचनाओं को देख सकते हैं।

इससे समय की भी काफी बचत होगी और कार्य प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी।

जन कल्याण पोर्टल के कुछ मुख्य बिंदु (Highlight)

आर्टिकलजन कल्याण पोर्टल राजस्थान रजिस्ट्रेशन व लॉगिन प्रक्रिया
(Jan Kalyan Portal Rajasthan Registration and Login Process)
योजनाजन कल्याण पोर्टल
योजना की शुरुआत18 दिसम्बर 2022
राज्यराजस्थान
किसके द्वारा शुरू की गयीमाननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी
लाभार्थीप्रदेश की जनता
उद्देश्यसभी सूचनाओं तथा योजनाओं को एक ही पोर्टल पर दिखाना
श्रेणीसरकारी योजना
आवेदन का प्रकारऑनलाइन तथा ऑफलाइन
संबंधित विभागसुचना प्रोधोगिकी, योजना विभाग, संचार विभाग तथा राजस्थान सरकार
आधिकारिक वेबसाइटjankalyan.rajasthan.gov.in
जन कल्याण पोर्टल के कुछ मुख्य बिंदु (Highlight)

जन कल्याण पोर्टल का उद्देश्य

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन माध्यम से राजस्थान की सभी योजनाओं तथा सूचनाओं को घर बैठे एक ही पोर्टल पर उपलब्ध करवाना है।

इससे पैसों तथा समय की भी बचत होगी साथ ही सभी योजनाओं के बारे में प्रदेश की जनता को समय पर पता चल जाएगा और वो आसानी से लाभ उठा सकेंगे।

इस पोर्टल पर सभी विभागों से सम्बंधित जानकारियां भी साझा की जाएंगी जिससे हर कार्य में पारदर्शिता बनी रहेगी।

जन कल्याण पोर्टल के लाभ

  • जन कल्याण पोर्टल राजस्थान की शुरुआत 18 दिसम्बर 2022 को राजस्थान की सरकार के द्वारा की गयी।
  • इस पोर्टल पर सरकारी योजनाओं तथा सूचनाओं से संबंधित जानकारियों को जमा करके उपलब्ध करवाई जाएगी। जिससे जनता के पास सभी प्रकार की सूचनाए उपलब्ध हो जाएंगे।
  • जनकल्याण पोर्टल पर सभी विभागों तथा सभी जिलों की सूचनाओं को दिखाया जाएगा।
  • जन कल्याण पोर्टल को सूचना प्रोधोगिकी, योजना विभाग, संचार विभाग तथा राजस्थान सरकार के द्वारा संचालन किया जाएगा।
  • सरकारी योजनाओं को जानने के लिए किसी भी नागरिक को सरकारी कार्यालयों में जाने की जरुरत नहीं है अब जनता घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से जन कल्याण पोर्टल के माध्यम से सरकार की सारी योजनाओं को देख सकती है।
  • जन कल्याण पोर्टल के माध्यम से कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आएगी जिससे भ्रस्टाचार में कमी आएगी।

जन कल्याण पोर्टल की विशेषताएं

  • सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं अलग अलग विभागों के द्वारा सूचित की जाती थी वो अब जन कल्याण के पोर्टल के माध्यम से अब एक ही पोर्टल में दिखेंगी।
  • जन कल्याण पोर्टल के माध्यम से राज्य के अलग-अलग विभागों की जानकारी ले सकते हैं।
  • अलग अलग क्षेत्रों में मिले हुए पुरस्कार व उपलब्धियों की जानकारी भी इसी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएंगी।
  • जन कल्याण पोर्टल पर आप परियोजनाएं भी देख सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर निर्वाचन क्षेत्रों की विधानसभाओं की योजनाओं को भी देख सकते हैं।

जन कल्याण पोर्टल पर योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट jankalyan.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपके सामने मेन्यू बार का विकल्प दिखाई देगा आपको उसपर क्लिक करना होगा।
  • अब यहां पर आपको कल्याणकारी योजनाओं और सेवाएं का विकल्प दिखाई देगा आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको योजनाएं के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना राजस्थान
मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना राजस्थान
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ पर आपको विभाग, लाभार्थी श्रेणी, योजना, श्रेणी तथा कार्यान्वयन क्षेत्र का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आप को ढूंढ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
jan kalyan portal rajasthan
जान कल्याण पोर्टल को कैसे देखें
  • अब आपको विवरण देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • योजनाओं की जानकारियाँ खुल कर आपके सामने आ जाएंगी।

राजकीय सेवा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया।

  • सबसे पहले आपको ऊपर दी हुई जनकल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल कर सामने आ जाएगा।
  • अब आपको मेन्यूबार के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको जनकल्याणकारी योजनाएं और सेवाएं के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने राजकीय सेवा की लिंक का विकल्प खुल करके सामने आ जाएगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको प्रशाशनिक विभाग, सेवा का प्रकार, विभाग, Key Word टाइप इत्यादि का चयन करना होगा।
  • अब आप को ढूंढ के विकल्प पर क्लिक करना होगा तथा इसके बाद विवरण देखें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब सारी जानकारियां आपके सामने होंगी।

फ्लैगशिप की योजनाओ से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • पहले की तरह आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब एक नया पेज खुलकर के सामने आ जाएगा।
  • अब आपको मेन्यू पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको जनकल्याणकारी योजनाएं और सेवाएँ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने फ्लैगशिप देखने के लिए एक लिंक का विकल्प दिखी देगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक सूची दिखाई देगी।
  • अब आपको अपनी जरुरत की लिंक पर क्लिक करके आप उसका विवरण देख सकते हैं।

परियोजनाओं से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको जनकल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको मेन्यू पर क्लिक करना होगा तथा यहाँ पर आपको परियोजनाओं का विकल्प दिखाई देगा आपको उसपर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक पेज खुल कर आएगा जिसमे आपको सेक्टर, प्रशासनिक विभाग, जिला, विभाग, विधानसभा का क्षेत्र नाम, वर्ष, श्रेणी, श्रेणी कार्य का प्रकार इत्यादि चींजो का चयन करना होगा।
  • अब आप को ढूंढे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप सभी के विवरण देख सकते हैं।

विभाग से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने नए पेज में पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
  • आपको मेन्यू बार पर क्लिक करना होगा।
  • मेन्यू बार में आपको विभाग का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको विभाग के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको विभाग तथा प्रशासनिक विभाग के विकल्पों का चयन करना होगा।
  • अब आपको ढूंढे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • सारी जानकारी आपके स्क्रीन पर दिखने लग जाएंगी।

जन कल्याण मोबाइल एप को डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले जन कल्याण पोर्टल राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके जन कल्याण पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको मेन्यू के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इ कनेक्शन का विकल्प दिखाई देगा आपको उसपर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मोबाइल एप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इंस्टाल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब एप्लिकेशन आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
पोर्टल पर संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुलकर सामने आ जाएगा।
  • अब आपको मेन्यू के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब इसमें आपको टोल फ्री नंबर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जिसमे आपको सम्पर्क विवरण देंखे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Phone number :- +91-141-2921063

E-mail : [email protected]

राजस्थान जन कल्याण पोर्टल प्रश्न एवं उनके उत्तर

जन कल्याण पोर्टल क्या है ?

इस पोर्टल पर सभी योजनाओं तथा सभी सूचनाओं से संबंधित जानकारियों को प्रकाशित किया जाएगा जिससे राजस्थान के हर नागरिक को इस पोर्टल के माध्यम से सारी सूचनाएं पहुँच जाए और किसी भी योजना से वंचित न रहे।

जन कल्याण पोर्टल का उद्देश्य क्या है ?

जन कल्याण पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन माध्यम से राजस्थान की सभी योजनाओं तथा सूचनाओं को घर बैठे एक ही पोर्टल पर उपलब्ध करवाना है।

जन कल्याण पोर्टल की शुरुआत कब हुई ?

इस पोर्टल की शुरुआत 18 दिसम्बर 2022 को राजस्थान की सरकार के द्वारा की गयी।

जन कल्याण पोर्टल में कितने विभागों की सेवाओं को सम्मलित किया है ?

जान कल्याण पोर्टल में राजस्थान की लगभग 40 विभागों की सेवाओं को सम्मलित किया है। अब इन सभी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता घर बैठे उठा सकती है।

जन कल्याण पोर्टल को कितने विभागों के द्वारा संचालन किया जाएगा ?

जन कल्याण पोर्टल को सुचना प्रोधोगिकी, योजना विभाग, संचार विभाग तथा राजस्थान सरकार के द्वारा संचालन किया जाएगा।

Leave a Comment