इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना 2023: आवेदन प्रक्रिया

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना की शुरुआत हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा राज्य की गयी है इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हिमांचल सरकार के द्वारा इस योजना को राज्य स्तर में लागू किया गया है ताकि पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जा सके।

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना
इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना

नारियों के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना की ही तरह हिमाचल गृहणी सुविधा योजना को भी शुरू किया है इसमें महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

Contents hide

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना

Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Scheme की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 15 अप्रैल 2023 को की गई।

योजना के माध्यम से राज्य सरकार राज्य की उन सभी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे जिनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है।

सरकार उम्मीदवार महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। साथ ही महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन प्रदान करेगी।

वह सभी महिलायें योजना में आवेदन कर सकती है जिनकी आयु 18 से 59 वर्ष के मध्य है एवं जो राज्य के लाहौल और स्पीति क्षेत्र में बौद्ध,, भिक्षुणी महिलाएं है।

अपने परिवार की सामाजिक जिम्मेदारियां उठाने वाली महिलाओं को योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।जिसके माध्यम से वह अपने परिवार का पालन पोषण सार्थक ढंग से कर सकेंगीं।

योजना का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश की सामाजिक न्याय एवं सहकारिकता विभाग द्वारा किया जायेगा।

Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Scheme Highlight

योजनाइंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना
प्रारम्भ तिथि15 अप्रैल 2023
राज्यहिमाचल प्रदेश
उद्देश्यराज्य की महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट(hp.gov.in)

Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Scheme के उद्देश्य

हिमांचल इंदिरा गाँधी महिला सम्मान निधि योजना के माध्यम से राज्य सरकार राज्य की बौद्धिक, भिक्षुणी एवं स्पीति क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

साथ ही राज्य की सभी गरीबी रेखा से नीचे की महिलाये जो आपने परिवार का पालन पोषण स्वयं करती है, उनके सहयोग के लिए राज्य सहकार ने इस योजना का लागू किया है। जिसके तहत राज्य सरकार महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपए प्रदान करेगी।

एचपी इंदिरा गाँधी महिला सम्मान निधि स्कीम के लाभ एवं विशेषताएं

  • योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
  • उम्मीदवार महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
  • योजना के तहत प्राप्त राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से डिपॉजिट करवा दी जाएगी।
  • योजना का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश की सामाजिक न्याय एवं सहकारिता विभाग द्वारा किया जायेगा।
  • महिलाओं के दैनिक खर्चो की समस्या का निवारण होगा।
  • स्कीम के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी और उन्हें समाज में सम्मान भी प्राप्त होगा।

अपात्र लाभार्थी की शिकायत मिलते ही तत्काल लगेगी रोक

योजना के अंतर्गत समय-समय पर जांच की जाएगी जिसके माध्यम से यह पता लगाया जायेगा की लाभार्थी योजना का पात्र बनने के योग्य है या नहीं।

जाँच के पश्चात यदि आवेदक अपात्र साबित होता है या लाभार्थी की शिकायत मिलने पर उसको प्रदान किये जाने वालो प्रतिमाह अनुदान राशि पर रोक लगा दी जाएगी। साथ ही आवेदक पर अधिकारी द्वारा उचित दण्ड़ भी दिया जायेगा।

पात्रताएं
  • योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक का हिमांचल प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • योजना में केवल राज्य की बौद्ध,, भिक्षुणी महिलाएं ही आवेदन कर सकती है।
  • आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 59 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • स्कीम के तहत आवेदन करने वाली महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी वाला नहीं होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के परिवार में कोई भी आयदाता नहीं होना चाहिए।
  • योजना के अंतर्गत अगर आवेदक के परिवार का कोई सदस्य किसी भी प्रकार की सरकारी पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहा है तो वह इस योजना का पात्र नहीं माना जायेगा।
  • योजना के तहत प्रदान की जाने वाली धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते या पोस्ट ऑफिस के माध्यम से महिलाओं को प्रदान की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

योजना में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरुरत होगी जिनका स्पष्ट विवरण नीचे निम्नलिखित है :-

  • आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाते की डिटेल्स
  • पास पोर्ट साइज़ फोटो
  • बौद्ध, भिक्षुणी होने का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

सभी दस्तवेजों को जमा करने के पश्चात आप योजना में आवेदन कर सकते है आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे निम्नलिखित है :-

योजना में आवेदन करने के लिए सर्प्रथम आवेदक को अपने क्षेत्र के तहसील कल्याण कार्यालय में जाकर अधिकारी से सम्पर्क होगा।

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना से संबंधित प्रश्न-उत्तर

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना की शुरुआत किसके द्वारा की गई है एवं प्रारम्भिक तिथि क्या है ?

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 15 अप्रैल 2023 में संचालित की गई है।

Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Scheme का मुख्य लक्ष्य क्या है ?

Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Scheme का मुख्य लक्ष्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के तहत महिलाओं को कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ?

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Scheme की आधिकारिक वेबसाइट क्या है

Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Scheme की आधिकारिक वेबसाइट भी उपलब्ध नहीं है।

इस लेख में हमने आपके साथ हिमाचल प्रदेश की इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी साझा की है। अगर आपको लिखित जानकारी के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप कमेंट बॉक्स में मेसेज हमें सूचित कर सकते है हमारी टीम द्वारा आपके प्रश्नो के उत्तर अवश्य दिए जायेंगे। आशा करते है की आपको हमारे लेख के माध्यम से सहायता प्राप्त हुई होगी।

Leave a Comment