IAY List 2023: इंदिरा गांधी आवास योजना सूची (iay.nic.in List), एप्लीकेशन स्टेटस

IAY List 2023: – आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इंदिरा गांधी आवास योजना सूची 2023 के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं। जानकारी के लिए बता दें इंदिरा आवास योजना लिस्ट 2023 जारी कर दी गई हैं। जिन नागरिकों ने इंदिरा गांधी आवास योजना के लिए आवेदन किया था वे IAY List 2023 में अपना नाम चेक कर सकते हैं। वे इच्छुक उम्मीदवार जो IAY List 2023 में अपना नाम देखना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं।

यहाँ हम आपको बताएंगे IAY List 2023 क्या है ? इंदिरा आवास योजना आवेदन हेतु पात्रता क्या है ? इंदिरा आवास योजना आवेदन फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है ? IAY List (इंदिरा आवास योजना सूची) ऑनलाइन कैसे चेक करें ? इंदिरा आवास योजना एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। IAY List 2023 सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

इंदिरा गांधी आवास योजना सूची IAY List 2023
इंदिरा गांधी आवास योजना सूची
Contents hide

IAY List 2023

जानकारी के लिए बता दें इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के ऐसे नागरिकों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जिनके पास रहने के लिए अपना स्वयं का पक्का घर नहीं है। इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब वर्ग के लोग आवेदन करके आवास सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि जिन इंदिरा आवास योजना सूची (IAY List 2023) जारी कर दी गई हैं।

जिन उम्मीदवारों ने इंदिरा गांधी आवास योजना के लिए आवेदन किया था वे उम्मीदवार IAY List 2023 में अपना नाम घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से ही चेक कर सकते है। वे उम्मीदवार जो Indira Awas Yojana List में अपना नाम देखना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं।

इंदिरा गांधी आवास योजना सूची 2023 हाइलाइट्स

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको IAY List 2023 से सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें हैं। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम IAY List
साल 2023
योजना का नाम इंदिरा गांधी आवास योजना
केटेगरी सूची
सूची देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in

पीएम आवास योजना का उद्देश्य

पीएमएवाई-जी का उद्देश्य सभी बेघर परिवारों तथा कच्चे एवं टूटे-फूटे मकानों में रहने वाले परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से पक्का मकान उपलब्ध कराना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कच्चे/टूटे-फूटे मकानों में रहने वाले एक करोड़ परिवारों को मकान उपलब्ध कराना है। मकान के न्यूनतम आकार को 20 वर्गमीटर से बढ़ाकर साफ-सुथरे रसोई घर सहित 25 वर्गमीटर कर दिया गया है। इकाई सहायता मैदानी क्षेत्रों में 70,000 रू. से बढ़ाकर 1.20 लाख रू. तथा पर्वतीय राज्यों, दुर्गम क्षेत्रों और आईएपी जिलों में 75,000 रू. से बढ़ाकर 1.30 लाख रू. कर दी गई हैं।

लाभार्थी मनरेगा योजना से 90/95 दिनों की अकुशल मजदूरी पाने के हकदार हैं। शौचालय के निर्माण के लिए एसबीएम-जी, मनरेगा या वित्तपोषण के किसी अन्य स्रोत से तालमेल बिठाकर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पाइप के जरिए पेयजल आपूर्ति, बिजली कनेक्शन, एलपीजी गैस कनेक्शन इत्यादि के लिए विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में तालमेल बिठाने का भी प्रयास किया जाता है।

इंदिरा गांधी आवास योजना आवेदन हेतु पात्रता

उम्मीदवारों को Indira Awas Yojana ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व योजना के लिए तय की गई पात्रता पूरी करनी होगी। इन पात्रता को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही योजना हेतु पात्र होंगे। जानिए क्या है इंदिरा आवास योजना आवेदन हेतु पात्रता –

  1. बीपीएल राशन कार्डधारक आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  2. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  3. ऐसी नागरिक जिनके पास अपना स्वयं का पक्का घर नहीं है, आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  4. ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिक आवेदन हेतु पात्र होंगे।

Indira Awas Yojana Required Documents

आवेदकों को इंदिरा गांधी आवास योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आप Indira Awas Yojana के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ये जरूरी दस्तावेज निम्न प्रकार हैं –

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पास बुक
  • भूमि का विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

यूपी मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट

प्रधानमंत्री आवास योजना सूची

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको प्रधानमंत्री आवास योजना सूची सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। जानकारी के लिए बता दें अब तक यह योजना किस राज्य में अपना कितने प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर चुकी है इसके बारे में आप नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध जानकारी को पढ़कर सूचना प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

क्रम
संख्या
राज्य का नामलक्ष्यपूरा कर लिया हैसमापन %
1अरुणाचल प्रदेश18,7212091.12%
2झारखण्ड8,50,7915,72,99967.35%
3बिहार21,88,9768,82,20840.3%
4गुजरात3,35,0042,02,62160.48%
5छत्तीसगढ़9,39,3357,39,42078.72%
6गोवा427255.85%
7असम5,15,8572,30,44444.67%
8हरियाणा21,50217,24080.18%
9हिमाचल प्रदेश8,2856,88883.14%
10जम्मू और कश्मीर1,01,70421,19020.83%
11मणिपुर18,6408,49645.58%
12केरला42,43116,63539.2%
13मध्य प्रदेश22,35,69315,23,69968.15%
14महाराष्ट्र8,04,3214,03,19250.13%
15ओडिशा17,33,02210,96,41363.27%
16मेघालय37,94515,87341.83%
17मिजोरम8,1002,52631.19%
18नागालैंड14,3811,48310.31%
19तमिल नाडु5,27,5522,19,18241.55%
20पंजाब24,00013,62356.76%
21राजस्थान11,37,9077,43,07265.3%
22सिक्किम1,0791,04596.85%
23वेस्ट बंगाल24,80,96214,22,45157.33%
24त्रिपुरा53,82726,22048.71%
25उत्तर प्रदेश14,61,51613,89,50795.04%
26उत्तराखंड12,66612,35497.54%
27लक्षद्वीप11532.61%
28अंडमान निकोबार1,37227319.9%
29दादरा & नगर हवेली7,6054115.4%
30दमन एंड दिउ151386.67%
31कर्नाटक2,31,34979,54734.38%
32पुड्डुचेर्री 0Nil0
33आंध्र प्रदेश1,70,91246,71827.33%
34तेलंगाना0Nil0
35टोटल1,59,86,01296,95,53060.65%

इंदिरा गांधी आवास योजना सूची में ऑनलाइन अपना नाम कैसे देखें ?

उम्मीदवार ध्यान दें अगर आप भी IAY List 2023 में अपना नाम ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो यहाँ हम आपको इंदिरा गांधी आवास योजना सूची में नाम देखने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से इंदिरा गांधी आवास योजना सूची में ऑनलाइन अपना नाम देख सकते है। जानिये क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • Indira Awas Yojana लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पेज खुलेगा।
  • इसी पेज पर आपको मेन्यू में Stakeholders का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें। जैसे कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
iay list
इंदिरा आवास योजना लिस्ट
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी जिसमें आपको कई विकल्प दिखाई देंगे। आपको IAY/PMAYG Beneficiary के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
इंदिरा आवास योजना सूची
  • यहाँ आपको Registration Number दर्ज करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अगले पेज में आपके सामने इंदिरा आवास योजना सूची खुलकर आ जाएगी।
  • अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो आपको Advanced Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई समस्त जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने समस्त जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आपकी IAY List 2023 देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

IAY एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें ?

जिन आवेदकों ने इंदिरा गांधी आवास योजना के लिए आवेदन किया है वे आवेदक घर बैठे अपनी आवेदन स्थिति की जाँच कर सकते है। यहाँ हम आपको IAY एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें ? इसकी पूरी प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन की स्थिति देख सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • इंदिरा आवास योजना आवेदन स्थिति चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर pmayg.nic.in जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • इसी पेज पर आवेदन स्थिति देखें का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने फॉर्म खुलकर आएगा।
  • यहाँ आपको रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने इंदिरा आवास योजना की आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार इंदिरा आवास योजना आवेदन स्थिति देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

आवास योजना के तहत 2021-2022 में तैयार मकान

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको आवास योजना के तहत 2021-2022 में तैयार किये गए मकानों की सूची राज्यवार उपलब्ध कराने जा रहें हैं। नीचे दी गई सारणी में दी गई सूचनाओं के माध्यम से आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि किस राज्य में कितने मकान तैयार किये गए हैं। ये सारणी निम्न प्रकार हैं –

क्रम संख्या राज्य का नाम2021-22 के लिए तैयार मकान
1अरुणाचल प्रदेश 1289
2असम144513
3बिहार870266
4छत्तीसगढ0
5गोवा0
6गुजरात 18039
7हरयाणा1615
8हिमाचल प्रदेश 1073
9जम्मू और कश्मीर13866
10झारखंड294790
11केरल6287
12मध्य प्रदेश776769
13महाराष्ट्र119284
14मणिपुर0
15मेघालय0
16मिजोरम3
17नगालैंड0
18ओडिशा0
19पंजाब3719
20राजस्थान 275337
21सिक्किम6
22तमिलनाडु112454
23त्रिपुरा145601
24उत्तर प्रदेश 425716
25उत्तराखंड2836
26पश्चिम बंगाल143811
27अण्डमान और निकोबार0
28दादर एवं नागर हवेली 0
29दमन और दीव0
30लक्षद्वीप0
31पुदुचेरी0
32आंध्र प्रदेश37
33कर्नाटक 0
34तेलंगाना0
कुल3357311

फीडबैक कैसे दर्ज करें ?

उम्मीदवार ध्यान दें अगर आप भी इंदिरा गांधी आवास योजना से जुडी फीडबैक दर्ज करवाना चाहते हैं तो यहाँ हम आपको फीडबैक दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया कुछ आसान से माध्यम से बताने जा रहें है। जानिये क्या है फीडबैक दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया –

  • फीडबैक दर्ज करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • इसी पेज पर नीचे आपको फीडबैक का ऑप्शन दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने फॉर्म खुलकर आएगा।
  • यहाँ हम पूछी गयी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • आपकी फीडबैक दर्ज हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप योजना हेतु फीडबैक दर्ज कर सकते है।

मोबाइल एप्प कैसे डाउनलोड करें ?

अगर आप भी घर बैठे इंदिरा आवास योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आप मोबाइल एप्प के माध्यम से आसानी से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। लेकिन इसके लिए आपके पास एंड्रॉइड मोबाइल फोन होना चाहिए। यहाँ हम आपको आवास सूची एप्प डाउनलोड करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें हैं। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • सबसे पहले उम्मीदवार अपने मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर में जाएँ।
  • अब आपके सामने गूगल प्लेस्टोर एप्प ओपन हो जाएगा।
  • यहाँ आपको ऊपर दिए गए सर्च बार में आवास सूची टाइप करना होगा।
  • उसके बाद आपको सर्च के आइकॉन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने कई एप्प के विकल्प आ जाएंगे।
  • इनमें से आपको हाई रेटिड एप्प पर टैप करना होगा।
  • उसके बाद अगले पेज में आपके सामने एप इनस्टॉल करने का विकल्प दिखाई देगा, इनस्टॉल के बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के कुछ सेकण्ड बाद एप्प इनस्टॉल हो जाएगी।
  • उसके बाद आपको एप्प को ओपन करना होगा।
  • अब आप एप्प में रजिस्टर करके इसके इस्तेमाल कर सकते है।
  • इस प्रकार आपकी इंदिरा आवास सूची एप्प डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती हैं।

Indira Awas Yojana List 2023 संबंधित कुछ प्रश्न और उत्तर

इंदिरा आवास योजना सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

इंदिरा आवास योजना सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/ है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है। इस वेबसाइट पर जाकर आप आईएवाई सूची ऑनलाइन चेक कर सकते है।

IAY की फुल फॉर्म क्या है ?

IAY की फुल फॉर्म Indira Awas Yojana है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

पीएम आवास योजना-ग्रामीण से सम्बंधित टोल फ्री नंबर क्या है ?

पीएम आवास योजना- ग्रामीण योजना से सम्बंधित टोल फ्री नंबर 1800-11-6446 है। इस नंबर पर संपर्क करके आप योजना से जुडी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है।

इंदिरा गांधी आवास योजना सूची ऑनलाइन कैसे देखें ?

आप प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इंदिरा आवास योजना सूची आसानी से चेक कर सकते है। हालाँकि सूची देखने की पूरी प्रक्रिया हमने आपको उपर्युक्त जानकारी में विस्तारपूर्वक समझायी है।

हेल्पलाइन नंबर

जैसे कि इस लेख में हमने आपसे IAY List 2023 और इससे संबंधित समस्त जानकारी साझा की है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी के अलावा अन्य कोई जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर विजिट कर सकते है। इसके अलावा आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में मैसेज करके पूछ सकते है। हमारी टीम द्वारा आपके सभी प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए आप इस टोल फ्री नंबर 1800-11-6446 पर सम्पर्क कर सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Join Telegram