Indian Idol Audition & Registration Online Form | Indian Idol Audition Season -13

Indian Idol Show देश का एक ऐसा शो है जिसे किसी के परिचय की जरुरत नहीं है। इस शो के माध्यम से नागरिक अपने गायन की प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस शो में देश के हर एक क्षेत्र के लोग आते हैं तथा अपने गायन का प्रदर्शन करते हैं।

Indian Idol Show एक ऐसा मंच है जहाँ पर पूरे भारत देश के लोग अपने गायन प्रतिभा को पूरे देश तथा दुनिया के सामने दिखाते हैं। इस मंच पर छोटे से छोटे गांव के लोग तथा बड़े से बड़े शहर के लोग अपनी गायन प्रतिभा को दिखाते हैं। इस बार भी इंडियन आइडल सीजन 13 में रजिस्टर करने के लिए पंजीकरण दुबारा से शुरू हो गए हैं। जो लोग भी इस शो में स्पर्धा करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले हमारे इस लेख को पूरा पढ़ना होगा। इस लेख की मदद से आपको ऑडिशन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त होगी तथा आप अच्छे से अपने ऑडिशन के लिए तैयारी कर सकते हैं।

Indian Idol Audition & Registration Online Form | Indian Idol Audition Season -14
Indian Idol Audition & Registration Online Form | Indian Idol Audition Season -14

अगर आप भी Indian Idol Show में अपना Audition देना चाहते हैं तो आपको हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको ऑडिशन की प्रक्रिया के बारे में चर्चा करेंगे तथा आपको बताएंगे की Indian Idol Show में आप रजिस्ट्रेशन किस प्रकार से कर सकते हैं ? और पंजीकरण करने के लिए आपके पास क्या क्या योग्यताएं होनी चाहिए ? प्रतियोगिता के समय आपको अपने साथ क्या क्या दस्तावेज ले जाने हैं? इन सभी की जानकारी आज हम अपने आर्टिकल की सहायता से आपको बताएंगे।

साथ में हम आपको Audition के लिए कुछ टिप्स भी देंगे जिससे की आप दूसरों से अलग दिख सके, और आप इस शो के विजेता बन कर उभर सके। सभी जानकारियों को हमारे द्वारा आपके साथ इस आर्टिकल में साझा किया जाएगा इसलिए हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Contents hide

Indian Idol Audition

जैसा की हम सभी लोग जानते हैं की Indian Idol Audition को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है, यह वर्तमान में सबसे सर्वश्रेष्ट reality singing shows में से एक है। इंडियन आइडल शो को हमेशा ही एक gem (रत्न) की तलाश होती है जो बहुत ही प्रतिभापूर्ण गायक हो। भारत में गली गली में प्रतिभाशाली गायकों की संख्या बहुत ही अधिक है, यह लोग अलग अलग क्षेत्रों से अपनी गायन प्रतिभा को दिखाते हैं जैसे:- regional, western, classical and folk etc. यह सभी लोग संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए आते हैं।

इसे भी देखें >>> खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 रजिस्ट्रेशन कैसे करवायें जानें

अगर आप भी Indian Idol Audition के winner बनना चाहते हैं तो आप बहुत ही कड़ी प्रतिस्पर्धा में हैं, आपको शीर्ष पर पहुँचने के लिए इस शो में अपना 100 प्रतिशत देना होगा केवल तभी आप इस शो के विजेता बन सकते हैं। इस आर्टिकल में हम Audition देने के माध्यमों के बारे में चर्चा करेंगे जिससे की आप आसानी से प्रतिस्पर्धा कर पाएं। आगामी सीजन के पंजीकरण की प्रक्रिया जुलाई के महीने से प्रारम्भ होगी, तो आप किस चीज का इंतजार कर रहे हैं अभी से ही आगामी सीजन की तैयारियों पर जुट जाएँ। यहाँ हम पंजीकरण प्रक्रिया, ऑडिशन शहर, ऑडिशन तिथि, पात्रता मानदंड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा कर रहे हैं इसलिए आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़ें।

इंडियन आइडल शो सीजन 13 का संक्षिप्त विवरण

शो का नाम Indian Idol Audition
टेलीकास्ट चैनल Sony एंटरटेनमेंट टेलीविजन
ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony liv
JudgesVishal Dadlani, Neha Kakkar, Himesh Reshammiya
HostAditya Narayan
Completed Seasons12
ऑडिशन की तिथियां8 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022
Show Daysशनिवार और रविवार
शो का समय रात 8 बजे
आयु 18 वर्ष से अधिक तथा 35 वर्ष से कम
आधिकारिक वेबसाइट www.sonyliv.com
श्रेणी मनोरंजन
Indian Idol Show Season 13 Brief Description

इंडियन आइडल 13 ऑडिशन

सोनी टीवी पर इंडियन आइडल का सीजन 13, 10 सितंबर 2022 को शुरू हो गया है। Indian Idol show एक सिंगिंग टीवी शो है जो सोनी टीवी पर प्रसारण होता है। पिछले सीजन के अपार सफलता के बाद अब Indian Idol Audition Season -13 जनता में काफी लोकप्रिय हो रहा है। यह शो एक प्रकार से प्रतियोगिता करवाता है जिससे बॉलीवुड में playback singer की तरह गायकारों को मौका मिल पाए।

अगर आप इस सीजन के विजेता बनते हैं तो आपको पुरुस्कार राशि के साथ साथ पूरे भारत में प्रसिद्ध भी होता हैं, इसके साथ ही आपको भविष्य में बॉलीवुड में गाने का मौका भी मिल सकता है। सीजन 13 के जज नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया के द्वारा केवल उसी को विजेता बनाया जाएगा जो अपनी काबिलियत सभी एपिसोड में सर्वश्रेष्ठ साबित करेगा।

Indian Idol Audition के लिए योग्यता

  • Indian Idol show में Audition देने के लिए आपकी उम्र न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • इस शो में प्रतिभाग करने के लिए आपका भारत का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आपके गायन की अच्छी प्रतिभा होनी चाहिए।
  • इस शो के लिए पुरुष तथा महिलाऐं दोनों आवेदन कर सकते हैं।
  • प्रतियोगी उमीदवार मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • इस शो में प्रतिभाग करने के लिए आपके पास वैध दस्तावेज होने चाहिए।
  • आवेदक का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी Indian Idol के सभी नियम तथा शर्तो से सहमत होना चाहिए।
Indian Idol Audition Season -13

ऑडिशन के लिए खुद को तैयार करने का तरीका

खुद के ऑडिशन के लिए ज्यादा तो नहीं लेकिन कुछ तथ्यों को ध्यान में रख कर आप अपने आप को तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा आप अपने गायन की जितनी ज्यादा अभ्यास कर सकते हैं उतना अभ्यास करें क्योंकि बिना संगीत के आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं। अगर आप किसी शिक्षक से इसकी तैयारी करते हैं तो यह आपके लिए और भी अच्छा होगा इसलिए अपने संगीत पर सबसे ज्यादा ध्यान दें। इसके बाद आपको अपने लुक पर ध्यान देना होगा, क्योंकि जब आप मंच पर खड़े रहोगे तो आप ठीक तरह से दिखने भी चाहिए। घर में ही एक दो बार शीशे के सामने बोलने का प्रयास करें और अपने आप को मंच के हिसाब से तैयार करें। और अंत में जोखिम लेने से कभी भी न हिचकिचाए, हमेशा ही कुछ नया करने की कोशिश करें।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड / वोटर आईडी / या पहचान प्रमाण पत्र। (Aadhar Card / Voter ID / or Identity proof)
  • पेन कार्ड (pan card)
  • आयु प्रमाण पत्र / शैक्षिक प्रमाण पत्र (Age Certificate / Educational Certificate)
  • निवास प्रमाण पत्र (अधिवास/आधार कार्ड) Residence Certificate (Domicile/Aadhaar Card)
  • वर्तमान की तस्वीरें (current photos)
  • आपराधिक रिकॉर्ड न होने का प्रमाण पत्र। (Certificate of no criminal record)
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट। (Medical fitness certificate)

 Indian Idol Season 13 Audition में भाग लेने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले प्रतिभागी को Indian Idol सीजन 13 के ऑडिशन के लिए आपको Sony Liv एप्लिकेशन को अपने मोबाइल में डाऊनलोड करना होगा।
  • एप्लिकेशन को डाऊनलोड करने के बाद आपको उसमे रजिस्टर कर सीजन 13 ऑडिशन 2023 को सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपको Indian Idol रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने Indian Idol सीजन 13 के ऑडिशन का पंजीकरण फॉर्म खुलकर सामने आ जाएगा।
  • यहाँ पर आपको अपनी जानकारियों के विवरण को दर्ज कारना होगा, जैसे:- नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर इत्यादि।
  • आपको सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा अन्यथा आपका फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।
  • अब आपको 3 मिनट का एक गाना जिसका साइज़ 50 MB का हो रिकॉर्ड करना होगा और इसे उपलोड करना होगा।
  • आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा क्योंकि यह आखिरी मौका होगा आपके पास 13 सीजन में रजिस्टर करने के लिए।
  • आपके सिंगिंग वीडियो के आधार पर ही आपका सिलेक्शन हो पाएगा।
  • अपने गायन वीडियो के साथ आपको अपनी पासपोर्ट साइज़ की फोटो को भी उपलोड करनी होगी।
  • अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा और आपका फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।

इसे भी देखे >>> Indian Baby Boy Names in Hindi

नियम व शर्तें

  • जो भी व्यक्ति Indian Idol सीजन 13 के ऑडिशन के लिए प्रतिभाग करना चाहता है वह अधिकतम 2 वीडियो को ही upload कर सकता है।
  • वीडियो को शूट करते समय आपको अपने चेहरे को सही स्थिति में प्रदर्शित करना होगा इसके बाद आपके वीडियो में कोई भी संशोधन नहीं किया जा सकता।
  • वीडियो रिकॉर्ड करते समय आपको ध्यान रखना होगा आपके आस पास के क्षेत्र में ज्यादा आवाजे न आ रही हो। रिकॉर्डिंग करते समय आपको अपने फ़ोन को किसी स्थिर वाली जगह पर रखना होगा और फिर आपको रिकॉर्डिंग करनी होगी।
  • रिकॉर्ड किए हुए गाने का साइज़ अधिकतम 50 mb का होना चाहिए।
  • पंजीकरण करते समय आपको अपने आवेदन फॉर्म में सभी उचित जानकारियों को भरना होगा। अगर आपके द्वारा कोई भी जानकारी गलत भरी जाएगी तो आपका फॉर्म निरस्त कर दिया जाएगा और आप ऑडिशन नहीं दे पाएंगे। इसलिए अपने फॉर्म को सावधानी पूर्वक भरें।

इंडियन आइडल ऑडिशन की तिथियाँ व स्थल

कार्यक्रम स्थान ऑडिशन की तिथि
जयपुर 8 जुलाई 2022
भुवनेश्वर10 जुलाई 2022
गुवाहाटी12 जुलाई 2022
पटना14 जुलाई 2022
कोलकाता17 जुलाई 2022
इंदौर19 जुलाई 2022
लखनऊ21 जुलाई 2022
मुंबई24 जुलाई 2022
चंडीगढ़26 जुलाई 2022
देहरादून28 जुलाई 2022
दिल्ली31 जुलाई 2022
Indian Idol Audition Dates and Venue

Indian Idol Season 13 के लिए खुद को तैयार करने में कितना समय लगता है ?

किसी भी कॉम्पिटिशन की तैयारी करने में आपको कठिनाई जरूर हो सकती है लेकिन आप थोड़ी मेहनत के बाद इसमें सफल जरूर हो सकते हैं। सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित कारना होगा की आप मौखिक तथा शाररिक रूप दोनों तरीकों से तैयार हैं। अगर आप को आत्मविश्वास की कमी लग रही है तो आप निरंतर प्रयास कर सकते हैं, जिससे आपको बाद में कोई भी कठिनाई नहीं होगी।

अगला आपको अपने पोशाक पर ध्यान देने की जरुरत है क्योंकि जब आप मंच पर जाएंगे तो लोगों की नजरें सबसे पहले आपकी पोषक पर ही जाएंगी। किसी से भी बात करते समय आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। अपने मन में किसी भी तरह के नकारात्मक भाव को न आने दें। अगर आपके मन में आत्मविश्वास होगा तो आप जरूर Indian Idol Season 13 के विजेता बन जाएंगे। आप की तैयारी 1 साल में भी पूर्ण हो सकती है और 6 महीने में भी पूर्ण हो सकती है यह केवल आपके तैयारी पर निर्भर होगा।

Indian Idol Audition Season -13 से जुड़े कुछ प्रश्न एवं उत्तर

मुझे Indian Idol Audition Season -13 में मौका कैसे मिल सकता है ?

आपको Indian Idol Audition में भाग लेने के लिए आपको सबसे पहले अपना पंजीकरण करना होगा तथा अपने गाने को रिकॉर्ड कर उपलोड करना होगा। अगर आपके द्वारा गया हुआ गाना अच्छा हुआ तो आपको इंडियन आइडल में मौका जरूर मिलेगा।

Indian Idol Audition Season -13 के लिए आवेदन कब से शुरू हो रहे हैं ?

Indian Idol Audition Season -13 के लिए आवेदन 8 जुलाई से शुरू होगा और 31 जुलाई 2022 को आवेदन की तिथि समाप्त हो जाएगी।

Indian Idol Audition Season -13 में आवेदन करने के लिए आयु कितनी होनी चाहिए ?

Indian Idol show में Audition देने के लिए आपकी उम्र न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।

इंडियन आइडल के ऑडिशन किस किस शहर में होंगे ?

इंडियन आइडल के ऑडिशन Jaipur, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, देहरादून, चंडीगढ़, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, नागपुर, दिल्ली तथा मुंबई शहर में होंगे।

इंडियन आइडल शो के जज कौन कौन हैं ?

इंडियन आइडल शो सीजन 13 के जज नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram