I Am Shakti Udan Yojana | आई एम शक्ति उड़ान योजना 2023: आवेदन फॉर्म

राजस्थान सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए I Am Shakti Udan Yojana लांच की है। आई एम शक्ति उड़ान योजना में महिलाओं और बालिकाओं को माहवारी में उपयोग करने हेतु सैनिटरी नैपकिन दिए जाएंगे।

अब महिलाओं और बालिकाओं को माहवारी में कपडे का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा हालांकि जिसके कारण उन्हें बहुत सी गंभीर बीमारियों का भी शिकार होना पड़ता था। लेकिन अब उन्हें इन बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा।

आई एम शक्ति उड़ान योजना आवेदन फॉर्म
आई एम शक्ति उड़ान योजना आवेदन फॉर्म

I Am Shakti Udan Yojana क्या है ?

आई एम शक्ति उड़ान योजना की शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा की गई है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं और किशोरियों को उनकी हेल्थ और हाइजीन को ध्यान में रखकर निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराये जाने का फैसला किया गया है।

राजस्थान राज्य की इस योजना का लाभ राज्य की समस्त महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगा। इससे महिलाओं और बालिकाओं को घातक बीमारियों से बचाया जा सकता हैं।

आई एम शक्ति उड़ान योजना का उद्देश्य बालिकाओ एवं महिलाओ को सेनेटरी नैपकिन प्रयोग हेतु प्रोत्साहित करना, विशेषतः ग्रामीण क्षेत्रों में जहां घूँघट प्रथा है उन महिलाओ को जागरूक करना ताकि महिलाये अपनी माहवारी संबंधी समस्याओ पर नि:संकोच बात कर निदान प्राप्त कर सके और नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन का उपयोग करे।

आई एम शक्ति उड़ान योजना 2023 हाइलाइट्स

आर्टिकल का नामआई एम शक्ति उड़ान योजना आवेदन फॉर्म
साल2023
राज्य का नाम राजस्थान
योजना का नामI Am Shakti Udan Yojana
कब शुरू की गई 19 दिसंबर 2021
लाभार्थीबालिकाएं एवं महिलाएं
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट लिंक

योजना के उद्देश्य

  1. इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित करना है।
  2. इस योजना को माहवारी से सम्बंधित जागरूकता लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
  3. महिलाओं और बालिकाओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराना ह.
  4. एस.एच.जी. को सैनिटरी नैपकिन बनाने के लिए प्राथमिकता, ऋण तथा क्रय एवं वितरण की योजना।
  5. महिला एस.एच.जी. सामाजिक संस्थाओं एवं एन.जी.ओ को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रोत्साहन।
1.45 करोड़ किशोरियों-महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य

वर्ष 2021-2022 में लागू की गई आई एम शक्ति उड़ान योजना से बीते लगभग एक वर्ष में 29 लाख किशोरियां एवं महिलाएं लाभान्वित हो चुकी है।

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

  • यह योजना दिसम्बर 2021 में राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुरू हुई थी।
  • प्रथम चरण में राज्य के लगभग 34 हजार राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 26 लाख छात्राएं एवं 1410 आंगनवाड़ी केन्द्रो के माध्यम से (प्रति आंगनवाड़ी केंद्र 200 लाभार्थी)लगभग तीन लाख किशोरियां एवं महिलाएं लाभान्वित हुई है।
  • योजना के दूसरे चरण के निर्धारित लक्ष्य में से 87% से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है।
  • इस चरण में आंगनवाड़ी केन्द्रो और राजकीय विद्यालयों के साथ-साथ राजकीय महाविद्यालयों, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को भी सैनिटरी नैपकिन का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।

इंदिरा महिला शक्ति उड़ान योजना आवेदन हेतु पात्रता

  • उम्मीदवार राजस्थान राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • राज्य की समस्त बालिकाएं आवेदन हेतु पात्र होंगी।
  • राज्य की समस्त महिलाएं आवेदन हेतु पात्र होंगी।
  • आवेदनकर्ता बालिका एवं महिला की आयु 11 साल से 45 साल के बीच होनी चाहिए।
  • बीपीएल परिवार की बालिका एवं महिलाएं आवेदन हेतु पात्र होंगी।
आवश्यक दस्तावेज
  1. पासपोर्ट साइज फोटो
  2. पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
  3. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  4. आधार कार्ड
  5. पैन कार्ड
  6. जाति प्रमाण पत्र
  7. मूल निवासी प्रमाण पत्र
  8. बैंक खाते का विवरण
  9. मोबाइल नंबर

आई एम शक्ति उड़ान योजना आवेदन कैसे करें ?

I Am Shakti Udan Yojana 2023 ऑनलाइन पंजीकरण करने वाली उम्मीदवार महिलाओं और बालिकाओं की जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक इस योजना का पंजीकरण या आवेदन करने के लिए कोई आधिकारिक वेबसाइट या पंजीकरण प्रक्रिया के विषय में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

अभी तक आई एम शक्ति उड़ान योजना की केवल घोषणा ही की गई है। संभावित है जल्द ही शक्ति उड़ान योजना 2023 की आधिकारिक वेबसाइट लांच की जाएगी और साथ ही आवेदन प्रक्रिया के विषय में भी जानकारी दी जाएगी कि कैसे उम्मीदवार इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और इस योजना के तहत दिया जाने वाला प्राप्त कर सकते हैं।

I Am Shakti Udan Yojana 2023 सम्बंधित प्रश्न उत्तर

आई एम शक्ति उड़ान योजना किस राज्य की योजना है ?

आई एम शक्ति उड़ान योजना राजस्थान राज्य की योजना है।

आई एम शक्ति उड़ान योजना की शुरुआत कब हुई ?

I Am Shakti Udan Yojana की शुरुआत 19 दिसम्बर 2021 को हुई थी।

इंदिरा महिला शक्ति उड़ान योजना आवेदन हेतु कितना शुल्क देना पड़ता है ?

इंदिरा महिला शक्ति उड़ान योजना आवेदन हेतु महिलाओ एवं बालिकाओं को कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। यह योजना पूरी तरह से निःशुल्क है।

आई एम शक्ति उड़ान योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

आई एम शक्ति उड़ान योजना की आधिकारिक वेबसाइट अभी तक लांच नहीं की गई है। जल्द ही इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट लांच की जाएगी।

इस लेख में हमने आपसे I Am Shakti Udan Yojana और इससे सम्बंधित अनेक जानकारी साझा की है। अगर आपकों जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं।  हमारी टीम द्वारा आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Join Telegram