आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको हिमाचल प्रदेश शगुन योजना (HP Shagun Yojana) से संबंधित जानकारी देने जा रहे है। यदि आप हिमांचल राज्य के मूल निवासी नागरिक है तो इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी के अनुसार आप योजना से मिलने वाली सभी लाभ प्राप्त कर सकते है। हिमाचल प्रदेश शगुन योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता & लाभ से जुड़ी जानकारी को यहाँ विस्तार रूप से साझा किया गया है।
बालिकाओं के हित के लिए सरकार के द्वारा ऐसी कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जाती है उन्ही योजनाओं में से एचपी शगुन योजना प्रमुख है जिसमें गरीब श्रेणी से संबंधित परिवार की बालिकाओं को विवाह हेतु राज्य सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
![[HP Shagun Yojana] हिमाचल प्रदेश शगुन योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता & लाभ 1 [HP Shagun Yojana] हिमाचल प्रदेश शगुन योजना ऑनलाइन आवेदन, पात्रता & लाभ](https://www.mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2023/04/Himachal-Pradesh-Shagun-Yojana-Online-Application-1024x683.jpg)
HP Shagun Yojana
HP शगुन योजना हिमाचल प्रदेश की एक योजना है यह स्कीम उन बालिकाओ के हित के लिए है जो विवाह योग्य है, परन्तु उनके परिवार वाले आर्थिक रूप से असमर्थ है। या वह व्यक्ति जो गरीबी रेखा से नीचे (BPL) है, उनके परिवार की कन्याओं के विवाह के लिए सरकार उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे। यह वित्तीय राशि 31,000 है जिससे की बालिकाओ के परिवार पर उनके विवाह का थोड़ा भार कम हो सके।
बालिका यह धन राशि अपने विवाह को संपन्न करने के लिए भी प्रयोग कर सकती है और विवाह के पश्चात अपना जीवनयापन के लिए नया व्यवसाय शुरू करने में भी लगा सकती है। सरकार यह धन राशि उन्हें उनकी शादी का शगुन के तौर पर दे रही है। HP Shagun Yojana की शुरुआत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 1 अप्रैल 2021 में की थी। आज के समय में कई बालिकायें इस योजना का लाभ उठा चुकी है।
हिमाचल प्रदेश शगुन योजना के मुख्य बिंदु
आर्टिकल का विषय | [HP Shagun Yojana] हिमाचल प्रदेश शगुन योजना 2023 |
शुरुआत किसने की | मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर |
शुरुआत कब हुई | 1 अप्रैल 2021 |
उद्देश्य | हिमचाल की गरीब परिवारों की कन्याओ के विवाह में वित्तीय सहायता |
लाभार्थी | हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी |
सहयोग की रकम | 31,000 रुपयों |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | (hp.gov.in) |
पंजाब आशीवार्द योजना ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें
HP Shagun Yojana के उद्देश्य
जैसा की हम जानते है पुराने समय में लड़कियों और महिलाओं की अवस्था बहुत ही दयनीय थी महिलाओ पर बहुत सी बंदिशें भी थी। लेकिन आज के समय में महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए सरकार के द्वारा कई कदम उठाये गए है। सरकार आए दिन महिलाओ के हित को ध्यान में रुख कर नई-नई योजनाओं का संचालन करती रहती है। ऐसी ही एक योजना हिमाचल सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू की है जो बालिकाओं के विवाह हेतु 31 हजार रूपये की सहायता लाभार्थी बालिका को प्रदान करेगी।
इस योजना में सरकार उन बालिकाओ को वित्तीय राशि शगुन के रूप में देगी जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है यानी की जो परिवार अपनी बालिका की शादी करने में असमर्थ है उन्हें यह सहायता प्रदान की जाएगी। अब सरकार पढाई का भर ही नहीं बल्कि उनकी विवाह तक के सफर में उनकी आर्थिक रूप से सहायता करना चाहती है।
जिससे की भ्रूण हत्या को पूरी तरह से रोका जा सकेगा। बालिकाओं के हित में सभी बातो को ध्यान में रखकर सरकार ने उनके विवाह के समय पर भी उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया और हिमाचल प्रदेश शगुन योजना को राज्य भर में लागू किया।
हिमाचल प्रदेश शगुन योजना 2023 के लाभ
HP Shagun Yojana के मुख्यता बहुत लाभ है जैसे :-
- हिमाचल प्रदेश की सरकार HP Shagun Yojana के माध्यम से हिमाचल की बालिकाओं के विवाह के लिए वित्तीय सहायता दे रही है, जिससे की उनकी विवाह में कोई रूकावट न आए।
- मिलने वाली सहायता राशि से वह वैवाहिक जीवन को सुचारु रूप से चलाने के लिए उस धन का प्रयोग कर सकती है।अपना कोई व्यवसाय भी खोल सकती है।
- शगुन योजना के तहत 31000 रुपए बालिका के अकाउंट में ट्रांसफर किये जायेंगे
- सरकार कन्याओं पर होने वाले सभी अत्याचार को रोकने में काफी हद्द तक सफल हो रही है। लोग धन के आभाव में बालिकाओं के जीवन का दायित्व नहीं उठाते है। इस समस्या को ध्यान में रखकर सरकार निरंतर प्रयास करती रहती है।
- सरकार बालिकाओं की पढाई में भी काफी हद्द तक उनकी वित्तीय सहायता करते है। और अब वह उनके विवाह का भार भी कुछ हद्द तक कम करने का एक प्रयास कर रहे है।
- हिमाचल प्रदेश शगुन योजना केवल अविवाहित बालिकाओं के लिए ही नहीं है, बल्कि HP SHAGUN योजना का लाभ वह महिलाये भी उठा सकती है जिनकी पहले शादी हो चुकी थी। परन्तु किसी कारण से उनकी वह शादी टूट गई है और वह अपने सुखी जीवन के लिए पुनः विवाह करना चाहती हो। जिसके लिए उनके पास आर्थिक सहायता की कमी हो वह महिलाये भी इस योजन की पात्र बन सकती है।
- HP Shagun Yojana का लाभ विधवा हो चुकी महिलाये भी ले सकती है, अगर वह आर्थिक रूप से असमर्थ है और पुनः विवाह करके अपने जीवन को आर्थिक समस्याओ से दुर करना चाहती हो। वह पुनः विवाह करके इस योजना से धन प्राप्त कर सकती है, और उस धन से अपना व्यवसाय शुरू कर सकती है।
HP Shagun Yojana के आवश्यक पात्रता
HP Shagun Yojana हेतु पात्रता शर्ते कुछ इस प्रकार से निर्धारित की गयी है।
- हिमाचल प्रदेश शगुन योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को हिमाचल प्रदेश का मूल नागरिक होना आवश्यक है।
- एचपी शगुन योजना हेतु केवल गरीब वर्गीय एवं बी.पी.एल कार्ड वाले परिवारों की बालिकाओ को ही आवेदन हेतु पात्र माना जायेगा।
- योजना हेतु केवल 18 साल से ऊपर की बालिकाए ही आवेदन करने योग्य मानी जाएगी। एवं उनके वर की आयु भी 21 से अधिक होनी चाहिए।
- बालिका का नाम ई-डिस्ट्रिक्ट हिमाचल प्रदेश की पोर्टल पर दर्ज होना आवश्यक है।
- SC ST OBC कैटिगिरी से आवेदन करने वाली बालिकाओं के पास जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
- राज्य के बाहर रहने वाली बालिकाएं भी योजना में आवेदन करने हेतु पात्र है।
- पीड़ित महिलायें जो अपना पालन-पोषण ठीक से नहीं कर पाती है, वह भी इस योजना का लाभ उठा कर विवाह कर सकती है।
- जो बालिकाएं अपनी पहली शादी में विधवा हो गई हो और अपना जीवन यापन करने के लिए पुनः विवाह करना चाहती हो उनको भी यह लाभ मिल सकता है।
- आवेदक HP Shagun Yojana के लिए 2 महीने पहले एवं विवाह के पश्चात् 6 महीने के भीतर भी आवेदन करने के लिए पात्र माना जायेगा।
HP Shagun Yojana के आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पेन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
- चार पासपोर्ट साइज़ फोटो
- बैंक की पासबुक की फोटोकॉपी
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- फैमिली कार्ड
Himachal Pradesh Sahara Yojana
हिमाचल प्रदेश शगुन योजना ऑनलाइन आवेदन
HP Shagun Yojana में आवेदन करने से संबंधित सभी प्रकिया नीचे दी गई है। नीचे दिए गए सभी चरणों का पालन कर आप आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
- सर्वप्रथम आप हिमाचल प्रदेश शगुन योजना की आधिकारिक वेबसाइट (hp.gov.in) में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में आपको सिटीजन लॉगिन के ऑप्शन में क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा।
- इसके पश्चात NEW REGISTRATION के विकल्प में क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन हेतु प्राप्त फॉर्म में पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करके REGISTR के विकल्प में क्लिक करें।
- इस प्रकार आपका HP Shagun Yojana का Registration पुरा हो जायेगा।
- हिमाचल प्रदेश शगुन योजना का Registration सफल होने के बाद login के लिए हमें इसकी आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पुनः जाना होगा।
- इसके बाद पोर्टल के होम पेज में सिटीजन लॉगिन के ऑप्शन को क्लिक करें।
- उस पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद कैप्चा कॉर्ड डाल दें।
- अब आपको submit का विकल्प दिखाई दे रहा होगा। उस पर क्लिक कर दीजिये।
- पोर्टल में लॉगिन करने के बाद आपको हिमांचल प्रदेश शगुन योजना के विकल्प में क्लिक करना है।
- अब आपको Apply Online के विकल्प में क्लिक करना है।
- आवेदन करने हेतु पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करके आवेदन पत्र के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ में अपलोड करें।
- सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने के बाद फॉर्म को submit करें।
- इस प्रकार से हिमाचल प्रदेश शगुन योजना आवेदन पूरा हो जायेगा।
हिमाचल प्रदेश शगुन योजना ऑफलाइन आवेदन
- हिमांचल प्रदेश शगुन योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए यहाँ दी गयी लिंक के अनुसार आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें।
- फॉर्म डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट निकालें।
- अब आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करें। इसके बाद अपने सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर अपने नजदीकी आँगनबाड़ी केंद्र में जाकर अपने आवेदन पत्र को जमा कराएं।
- इस प्रकार से एचपी शगुन योजना में ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
HP Shagun Yojana application status चेक करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम HP Shagun Yojana के आधिकारिक वेबसाइट shagun-yojana-hp.pdf पर जाइये।
- अब आपके सामने इसका होम पेज ओपन हो जायेगा। जिस पर आपको TRACK APPLICATION का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दीजिये।
- अब अपकेब सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा। जिसमे आपसे SEARVISE NAME और APPLICATION नम्बर माँगा जायेगा।
- सभी जानकारियों को भरने के बाद SEARCH के विकल्प पर क्लिक कर दीजिये।
- उसे दर्ज करने के बाद आप HP Shagun Yojana की application status चैक कर सकते है।
[HP Shagun Yojana] हिमाचल प्रदेश शगुन योजना 2023: से संबंधित प्रश्न- उत्तर
HP Shagun Yojana की शुरुआत कब हुई ?
HP Shagun Yojana की शुरुआत 1 अप्रैल 2021 में हुई थी।
एचपी शगुन योजना की शुरुआत किसके द्वारा की गयी ?
एचपी शगुन योजना की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की।
HP Shagun Yojana का उद्देश्य क्या है ?
HP Shagun Yojana का उद्देश्य गरीब वर्गीय बालिकाओं के विवाह के लिए उनके परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करना।
HP Shagun Yojan के अंतर्गत सरकार के द्वारा बालिकाओं को कितनी वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
HP Shagun Yojan के अंतर्गत सरकार द्वारा बालिकाओं को 31000 रुपयों की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
[HP Shagun Yojana] हिमाचल प्रदेश शगुन योजना में आवेदन कैसे कर सकते है ?
[HP Shagun Yojana] हिमाचल प्रदेश शगुन योजना 2023 में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते है।
हेल्पलाइन नम्बर
दोस्तों जैसा की हमने अपने आर्टिकल में [HP Shagun Yojana] हिमाचल प्रदेश शगुन योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता & लाभ के विषय में सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल में साझा की है। हमने अपनी तरफ से आपको HP Shagun Yojana के सभी जानकारी स्पस्ट रूप से देने का पूरा प्रयास किया है। इसलिए आपको इस योजना के विषय में सभी जानकारी प्राप्त हुई होगी। लेकिन अगर फिर भी आपको लगता है, की योजना से संबंधित आपके मन में कोई और प्रश्न भी है, तो आप उसके उत्तर के लिए Himachal Online Seva के हेल्पलाइन नम्बर पर संपर्क कर सकते है।
Himachal Online Seva Helpline Number :- 1800 180 8076