हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल पंजीकरण, Download CM App @himachal.mygov.in

हिमांचल प्रदेश राज्य सरकार के माध्यम से आमजन नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल की मदद से हिमांचल राज्य के निवासी अपने विचारों एवं प्रतिक्रिया सुझाव को सरकार के समक्ष रखने में समर्थ होंगे।

राज्य के विकास में यह तकनीकी विकास के रूप में यह पोर्टल राज्य वासियों की मदद करेगा। CM App के अंतर्गत राज्य के नागरिकों को प्रसाशन के करीब लाने की एक की एक पहल शुरू की गयी है।

इस ऍप को बेहतर सुविधा के लिए हिमांचल राज्य के नागरिक अपने मोबाइल फ़ोन में डाउनलोड कर सकते है।

HP MyGov Online Portal online registration
HP MyGov Online Portal online registration

हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल में पंजीकरण

भारत के विकास और विकास प्रौद्योगिकी के लिए himachal.mygov.in– पोर्टल नागरिकों और सरकार के निर्माण के लिए एक अभिनव मंच है।

हिमांचल माय गॉव ऍप पोर्टल आमजनता को सरकार के साथ बातचीत करने में अपनी एक अहम भूमिका निभाएगा। इस पोर्टल के तहत राज्य वासी अपनी सभी समस्याओं सुझाव एवं प्रतिक्रिया को सरकार के समक्ष बिना किसी परेशानी के रख सकते है। अपनी समस्या के समाधान लिए उन्हें सीएम के कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है।

घर बैठे ही ऑनलाइन प्रणाली के आधार पर सीएम ऍप का इस्तेमाल करके अपनी सभी मुद्दों को सरकार के सामने रख सकते है। हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल राज्य की बेहतरी के लिए सभी योगदानो का समन्वय करने में सहयोग करेगा। विविध शासन और सार्वजनिक नीति के मुद्दों पर आधारित HP MyGov Online Portal समूहों पर बातचीत, मतदान, कार्य और अन्य प्रकार के सभी कार्यों के लिए एक ब्लॉग है।

HP himachal.mygov.in Portal

पोर्टल का नामहिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल  
पोर्टल लॉन्च किया गया सीएम जयराम ठाकुर जी के द्वारा
पोर्टल लॉन्च करने की तिथि 6 जनवरी 2020  
उद्देश्य ऑनलाइन प्रणाली के आधार पर जनता
को प्रसाशन से जोड़े रखना
लाभार्थीहिमाचल प्रदेश के नागरिक  
ऑफिसियल वेबसाइटhimachal.mygov.in

हिमाचल प्रदेश MyGov पर  गतिविधियाँ

हिमांचल राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए पोर्टल में नीचे दी गयी निम्नलिखित गतिविधियां उपलब्ध की गयी है। इस पोर्टल में आमजन नागरिकों की सुविधा के लिए एवं विकास कार्यों को तेजी से करने के लिए 6 तरह की महत्वपूर्ण गतिविधि शामिल की गयी है।

  • समूह (Group) – आपकी रूचि के विषय
  • कार्य Work  ऑनलाइन और बाहरी कार्य करें
  • चर्चा Discussion – समूह और चर्चा में भाग लें
  • जनमत public opinion – जनमत का हिस्सा बनें
  • ब्लॉग blog  मेरी सरकार की नवीनतम गतिविधयों के बारे में पढ़ें
  • वार्ता talks  सुशासन पर हुई विशेष चर्चा सुनें

जैविक खेती पोर्टल : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, लाभ, jaivikkheti.in

हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल पंजीकरण ऐसे करें

  • एचपी MyGov पोर्टल पंजीकरण करने के लिए himachal.mygov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात होम पेज में पंजीकरण करें के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब अगले पेज में आपको MyGov अकाउंट बनाने के लिए दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • जैसे- पूरा नाम ,ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर तिथि ,एक रेफरल कोड है के ऑप्शन में टिक करें।
  • इसके बाद नया खाता बनाये के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • आप अपने सोशल अकाउंट के जरिये भी अपना पंजीकरण कर सकते है।
  • इसके लिए आप अपनी सुविधा के अनुसार दिए गए इन विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन कर सकते है।
  • इसके बाद आपको पंजीकृत मोबाईल नंबर में SMS प्राप्त होगा।
  • खाता बन जाने के बाद आप लॉगिन कर पोर्टल में उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • इस तरह से एचपी MyGov पोर्टल पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

HP CM App Download

  • हिमांचल सीएम ऍप डाउनलोड करने के लिए अपने फ़ोन में मौजूद गूगल प्ले स्टोर ऍप से CM APP को डाउनलोड करें।
हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल पंजीकरण, Download CM App
  • ऍप डाउनलोड करने के लिए सर्च के ऑप्शन में MyGov ऍप लिखकर सर्च करें।
  • अब आपकी स्क्रीन में ऍप खुलकर आएगा।
  • ऍप को डाउनलोड करने के लिए इंस्टाल के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इस तरह से यह मोबाइल एप्लीकेशन आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जायेगा।

Intelligence Bureau: IB में नौकरी कैसे मिलती है? जानें भर्ती प्रक्रिया और सैलरी

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

सम्पर्क विवरण

प्रतियोगिता / क्विज़ से संबंधित जानकारी या हिमाचल माईगव के साथ जुड़ने व अनुबंध हेतु

  • ई-मेल: connect[at]himachal[dot]mygov[dot]nic[dot]in
  • फोन: 0177-2628915

तकनीकी पूछताछ के लिए

  • ई-मेल: connect[at]himachal[dot]mygov[dot]nic[dot]in
  • फोन: 0177-2628915

शिकायत निवारण हेतु संपर्क करें

सीईओ कार्यालय, हिमाचल माईगव
तीसरी मंजिल,
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
(हिमाचल सरकार)
आईटी भवन, मेहली,
शिमला – 171013
भारत
ई-मेल: connect[at]himachal[dot]mygov[dot]nic[dot]in
फोन: 0177-2628915

हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल पंजीकरण से संबंधित प्रश्न उत्तर

एचपी MyGov पोर्टल कब लॉन्च किया गया ?

6 जनवरी 2020 को एचपी MyGov पोर्टल लॉन्च किया गया।

हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल क्यों लॉन्च किया गया है ?

प्रदेश की जनता को प्रसाशन से जोड़ने के लिए हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल को लॉन्च किया गया है।

MyGov पोर्टल में कौन-कौन सी गतिविधियां शामिल है ?

समूह, कार्य, जनमत, वार्ता, ब्लॉग, चर्चा गतिविधियां MyGov पोर्टल में शामिल की गयी है।

MyGov पोर्टल के माध्यम से हिमांचल राज्य के नागरिकों को क्या लाभ प्राप्त होंगे ?

हिमांचल राज्य के सभी नागरिकों को इस पोर्टल की सहायता से एक विशेष प्रकार की सुविधा मिलेगी वह सरकार के समक्ष अब विकास कार्यो से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या, सुझाव, प्रतिक्रिया को बिना किसी परेशानी के रख सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram