QR Code Kya hai Aur Kaise Banate hai | How to Make QR Code [Hindi]

आपने ज्यादातर अपने जीवन में देखा होगा की जब आप किसी भी प्रोडक्ट को खरीदते हैं तो उसपर एक QR Code लगा होता है, और इसको देखने के बाद आपके मन में कभी न कभी यह सवाल जरूर आया होगा की आखिर कार QR Code Kaise Banate hai ? आपके इन्ही सवालों के जवाब आज हम अपने आर्टिकल में देंगे। आजकल मार्केट में सभी कंपनियां अपने प्रोडक्ट पर एक QR Code जरूर देती है क्योंकि इस कोड में प्रोडक्ट से संबंधित और कम्पनी से संबंधित कई सारी जानकारियां छुपी हुई होती हैं।

आज हम आपको अपने आर्टिकल की सहयता से बताएंगे की QR Code Kya hai ? QR Code को कैसे बनाते हैं [Hindi] ? इसके क्या क्या उपयोग हैं ? Qr कोड की खोज किसने की ? इन सभी सवालों के जवाब आज हम अपने आर्टिकल की सहायता से आपको बताने का प्रयासद करेंगे इसलिए हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

QR Code Kya hai Aur Kaise Banate hai | How to Make QR Code [Hindi]
QR Code Kya hai Aur Kaise Banate hai | How to Make QR Code [Hindi]

QR Code

QR Code एक प्रकार का पैटर्न होता है जिसमे की किसी भी उत्पाद की सारी जानकारीयाँ छुपी हुई होती हैं, इसको Scan करके हम इसमें छुपी हुई सारी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। QR Code का पूरा नाम ”Quick Response Code” है, इसको विकसित करने का मकसद यह था कोई भी जानकारी को सामान्य आखों से न पढ़ पाए। क्यूआर कोड में हम किसी खास नंबर, URL अथवा किसी खास मेसेज को भी छुपा सकते हैं। सामान्य रूप से क्यूआर कोड BAR Code का Upgrade रूप है। यह एक वर्गाकार डिब्बे की तरह होता है, इसकी खासियत यह है की इसमें हम बारकोड से भी अधिक जानकारियों को रख सकते हैं।

इसे भी देखें >>> आधार कार्ड में नाम पता कैसे बदलें – Update your Aadhar

Qr कोड का अविष्कार

1994 में QR Code का प्रयोग सबसे पहले Toyota Group के ”Denso-Wave” नामक Subsidiary Company के द्वारा किया गया था, यह एक जापानी कम्पनी थी। इसी कम्पनी को ही क्यूआर कोड का आविष्कारक माना जाता है। असल में इस कम्पनी के द्वारा अपने अलग अलग पार्ट्स को Track करने के लिए QR Code बनाया था परन्तु जब लोगो को इसके बारे में पता लगने लगा तो इसकी उपयोगिता काफी ज्यादा बढ़ने लगी लगभग वर्तमान में सभी कंपनियां इसका उपयोग करती हैं।

How to Make QR Code [Hindi] (QR Code को कैसे बनाते हैं?)

अपने किसी भी प्रोडक्ट का या किसी भी चीज का QR Code बनाने के लिए आपको सबसे पहले QR Code Generator की वेबसाइट पर जाना होगा। इसकी सहायता से आप किसी भी प्रोडक्ट का क्यूआर कोड बड़े ही आसानी से बना सकते हैं। हमारे द्वारा क्यूआर कोड को बनाने की सारी जानकारी नीचे दी गयी है अगर आप भी क्यूआर कोड को बनाना चाहते हैं तो हमारे बताए गए स्टेप को फॉलो करें :-

  • QR Code बनाने के लिए आपको सबसे पहले QR Code Generator की अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको उसपर URL, VCARD, TEXT, E-MAIL, SMS, WIFI, BITCOIN, TWITTER, FACEBOOK, PDF, MP3, APP STORES और IMAGES का विकल्प दिखाई देगा।
  • अगर आपको इनमे से किसी भी चीज का QR Code बनाना है तो आपको उसपर क्लिक करके पेस्ट करना होगा।
  • जैसे की अगर आपको अपने वेबसाइट का QR Code बनाना है तो आपको अपनी वेबसाइट का लिंक कॉपी करके पेस्ट करना होगा और उसके बाद यह अपने आप आपको QR Code बनाकर दे देगा
QR Code Kaise Banate hai (QR Code को कैसे बनाते हैं?)
QR Code Kaise Banate hai (QR Code को कैसे बनाते हैं?)
  • अब आप अंत में Download के बटन पर क्लिक करके इसको डाऊनलोड भी कर सकते हैं।

QR Code को Scan कैसे करें

वर्तमान समय में सबसे अधिक QR Code का इस्तेमाल Online Payment के लिए किया जाता है। आपको किसी भी Payment वाले एप्लिकेशन में क्यूआर कोड स्कैनर बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा लेकिन इसका इस्तेमाल आप केवल Payment करने के लिए ही कर सकते हैं। अगर आपको किसी भी QR Code में छुपी हुई जानकारी का पता लगाना है तो आपको किसी दूसरे एप्लिकेशन की जरुरत पड़ेगी। हमारे द्वारा आपको स्कैन करने के लिए सबसे सुरक्षित वेबसाइट के बारे में बताया जाएगा जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से अपने QR Code में छुपी हुई जानकारी को देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको ब्राउजर पर आकर QR Code Scanner सर्च करना होगा।
  • आपके सामने पहले ही एक वेबसाइट आ जाएगी आपको उसपर क्लिक करना होगा।
QR Code को Scan करने की प्रक्रिया
QR Code को Scan करने की प्रक्रिया
  • अब यहां पर क्लिक करके आपको अपने कैमरा के लिए परमिशन देनी होगी जिसके बाद आपको अपने क्यूआर को स्कैन करना होगा।
qr code scanner process
क्यूआर कोड स्कैन प्रोसेस
  • अब जैसे ही आप अपने क्यूआर को स्कैन करोगे आपके सामने आपके प्रोडक्ट की पूरी जानकारी खुलकर सामने आ जाएगी।

इसे भी देखें >>> SBI बैंक का ब्रांच कोड कैसे पता करें | SBI Bank Branch Code Kaise

QR Code के उपयोग (Uses of QR Code)

QR कोड के अत्यधिक फायदों की वजह से इसे लगभग सभी लोगो के द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है, बारकोड में केवल 30 नंबरों को ही छुपाया जा सकता है लेकिन एक QR कोड में आप 7089 नंबरों को सेव कर सकते हैं। इसकी अत्यधिक स्टोर करने की क्षमता के कारण ही यह बहुत लोकप्रिय है। इसके क्या क्या उपयोग हैं यह संक्षिप्त रूप में हमने नीचे बताया है।

  • QR कोड के अंदर हम किसी भी वेबसाइट के लिंक (URL) को सेव कर सकते हैं ताकि अगर कोई भी व्यक्ति इसको स्कैन करेगा तो यह सीधे आपके वेबसाइट पर रिडाइरेक्ट हो जाएगा।
  • इस कोड को हम बिजनेस कार्ड के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं जिससे की हम अपनी पूर्ण जानकारी को किसी दूसरे व्यक्ति को दे सकते हैं।
  • क्यूआर कोड के जरिये हम अपनी Location को गूगल मैप की सहायता से लिंक कर सकते हैं।
  • इसमें किसी भी वस्तु की आप सम्पूर्ण जानकारी दर्ज कर सकते हैं जिससे की यह आपके प्रोडक्ट के मार्केटिंग के काम भी आ सकता है।
  • QR कोड का इस्तेमाल आप किसी को मेसेज भेजने के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं।
  • QR कोड वर्तमान में ऑनलाइन पेमेंट को बहुत ही आसान बना दिया है जिसके द्वारा अब आपको सामने वाले की सारी जानकारी डालने की जरूरत नहीं है आपको केवल कोड को स्कैन करना होगा और पेमेंट्स हो जाएगी।
  • इसका इस्तेमाल आप जितनी बार चाहें उतनी बार कर सकते हैं।
  • बारकोड को अगर आप सही जगह से स्कैन करोगे तभी वह जानकारी देगा लेकिन QR कोड को आप किसी एंगेल से स्कैन कर सकते हैं।

QR Code से जुड़े कुछ प्रश्न एवं उत्तर

QR Code क्या होता है ?

QR Code एक प्रकार का पैटर्न होता है जिसमे की किसी भी उत्पाद की सारी जानकारीयाँ छुपी हुई होती हैं, इसको Scan करके हम इसमें छुपी हुई सारी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

QR Code का अविष्कार किसने किया ?

1994 में QR Code का प्रयोग सबसे पहले Toyota Group के ”Denso-Wave” नामक Subsidiary Company के द्वारा किया गया था, यह एक जापानी कम्पनी थी। इसी कम्पनी को ही क्यूआर कोड का आविष्कारक माना जाता है।

QR Code को हम किस प्रकार बना सकते हैं ?

अपने किसी भी प्रोडक्ट का या किसी भी चीज का QR Code बनाने के लिए आपको सबसे पहले QR Code Generator की वेबसाइट पर जाना होगा। इसकी सहायता से आप किसी भी प्रोडक्ट का क्यूआर कोड बड़े ही आसानी से बना सकते हैं।

QR Code को हम किस प्रकार स्कैन कर सकते हैं

आपको अपने ब्राउजर पर आकर QR Code Scanner सर्च करना होगा इससे आपको बहुत सरे विकल्प दिखाई देंगे आपको जो भी सही लगे आप उसे चुनकर आसानी से स्कैन कर सकते हैं।

QR Code की फुल फॉर्म क्या है ?

QR Code का पूरा नाम ”Quick Response Code” है

Leave a Comment