How To Link Aadhaar Card with Ration Card, Ration Card to Aadhar Linking | राशन कार्ड आधार लिंक ऐसे करें

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको राशन कार्ड आधार लिंक कैसे करें इसके बारे में बताने जा रहें है। अगर आपका राशन कार्ड आपके आधार से लिंक नहीं है और आप अपना राशन कार्ड आधार से लिंक करना चाहते है तो आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से Ration Card to Aadhar Linking कर सकते है। यहाँ हम आपको बताएंगे राशन कार्ड आधार से लिंक कैसे करें? राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के क्या फायदे है ? राशन कार्ड को आधार से लिंक करने हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या है ? राशन कार्ड आधार लिंक कैसे करें ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे।

How to Link Aadhaar Card with Ration Card से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

राशन कार्ड आधार लिंक ऐसे करें
राशन कार्ड आधार लिंक ऐसे करें

How To Link Aadhaar Card with Ration Card

जानकारी के लिए बता दें आप केवल एक ही राशन कार्ड बनवा सकते है। हालांकि ऐसे बहुत से लोग है जो फर्जी राशन कार्ड बनवाकर राशन कार्ड पर मिलने वाले लाभ प्राप्त कर रहें है। ऐसे फर्जी लोगो की पहचान करने और भ्रष्टाचार को कम करने के लिए ही सरकार द्वारा राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के आदेश जारी किये गए है। सम्पूर्ण देशवासियों के राशन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आधार को राशन कार्ड से लिंक कर सकते है। हालांकि राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के बहुत से फायदे है जिनका लाभ आपको मिलेगा।

राशन कार्ड क्या है ?

आप सभी जानते ही होने राशन कार्ड एक ऐसा सरकारी दस्तावेज है जिसका उपयोग न केवल सरकारियो कागजी कार्यों में बल्कि, किसी भी प्रकार का दस्तावेज बनवाने, नौकरी के लिए आवेदन करने, सरकारी योजना हेतु आवेदन करने, छात्रवृत्ति फॉर्म भरने हेतु और इसके अलावा सरकार द्वारा वितरित किये जाने वाले राशन को प्राप्त करने के लिए किया जाता है। यह महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। राशन कार्ड का उपयोग पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है। इसमें परिवार के सभी सदस्यों के नाम लिखे होते है।

आधार कार्ड क्या है ?

आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारतीय नागरिको को जारी किया जाता है। यह पहचान पत्र के रूप में कार्य करता है। आधार कार्ड पर 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या दर्ज रहती है। हालांकि आधार कार्ड एक बार ही बनवाया जाता है और इसका नंबर नहीं बदला जा सकता है। हालाकिं आधार कार्ड खो जाने या खराब हो जाने पर आप फिर से वही आधार कार्ड निकलवा सकते है।

यह भी देखें :- Ration Card Download : ई राशन कार्ड डाउनलोड करें

Ration Card to Aadhar Linking 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको राशन कार्ड आधार लिंक कैसे करें इससे से सम्बंधित जानकारी प्रदान करने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

आर्टिकल का नाम राशन कार्ड आधार लिंक ऐसे करें
साल 2023
केटेगरी राशन कार्ड
लाभार्थी सभी नागरिक
लिंकिंग मोड़ ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in

राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के फायदे

क्या आप जानते है राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने के क्या फायदे है ? अगर नहीं जानते है तो यहाँ हम आपको राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के फायदे बताने जा रहें है। इन जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और यदि आपने अभी तक अपना आधार राशन कार्ड से लिंक नहीं कराया है तो जल्द ही करा लें। जानिए राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के फायदे क्या है –

  • फर्जी राशन कार्ड धारको की पहचान करके उनके राशन कार्ड रद्द किये जाएंगे और उन लोगो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
  • राशन कार्ड आधार लिंक होने भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी में कमी आएगी।
  • अब राशन कार्डधारकों को बायोमेट्री के द्वारा राशन वितरित किया जाता है जिससे सही लाभार्थी की पहचान होगी।
  • किसी भी राज्य का कोई भी नागरिक एक से अधिक राशन कार्ड नहीं बनवा सकता है, केवल ही राशन कार्ड का लाभ प्राप्त कर सकता है।

राशन कार्ड को आधार से लिंक करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

उम्मीदवार नागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन How To Link Aadhaar Card With Ration Card कराने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर आप आसानी से राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए आवेदन कर सकते है। ये जरूरी दस्तावेज निम्न प्रकार है –

  • ऑरिजनल राशन कार्ड
  • राशन कार्ड की फोटोकॉपी
  • परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज
  • परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी
  • बैंक खाता पासबुक

ऐसे करें राशन कार्ड आधार लिंक ऑनलाइन

उम्मीदवार ध्यान दें अगर आप भी अपना राशन कार्ड ऑनलाइन आधार से लिंक करवाना चाहते है तो यहाँ हम आपको Ration Card to Aadhar Linking Process कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स के माध्यम से आप आसानी से राशन कार्ड आधार से लिंक कर सकते है। जानिए क्या है How to Link Aadhaar Card with Ration Card पूरी प्रोसेस –

  • राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले UIDAI (Unique Identification Authority of India) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
ration card ko aadhaar se link kaise kren
ऐसे करें राशन कार्ड को आधार से लिंक ऑनलाइन
  • इसी पेज पर Start now के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना पता दर्ज करना होगा।
  • फिर आपको कई विकल्प दिखाई देंगे जिसमें आपको Ration Card Benefit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपको कुछ जरूरी जानकारी भरने के विकल्प मिलेंगे, यहाँ पर पूछी गई जानकारी दर्ज करें।
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, ओटीपी एंटर करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने का मैसेज आएगा।
  • इस मैसेज को पोस्ट करें और इस प्रकार आपका आवेदन सत्यापित हो जायेगा और आधार भी लिंक हो जाएगा।
  • इस प्रकार आपकी राशन कार्ड आधार लिंकिंग करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

राशन कार्ड आधार लिंक ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?

वे इच्छुक उम्मीदवार जो ऑनलाइन मोड़ में राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करना चाहते है वे ऑफलाइन मोड में लिंक करवा सकते है। यहाँ हम आपको Ration Card to Aadhar Linking Process कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स के माध्यम से आप आसानी से राशन कार्ड आधार से लिंक कर सकते है। जानिए क्या है How to Link Aadhaar Card with Ration Card पूरी प्रोसेस –

  • ऑफलाइन राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए सबसे पहले PDs केंद्र या जहाँ से आप राशन लेते है वहां जाएँ।
  • आपको एप साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी लेकर जाना होगा जैसे – परिवार के मुखिया का आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और परिवार के सभी सदस्यों की आधार की कॉपी।
  • अगर आपका बैंक खाता लिंक नहीं है तो बैंक खाता पासबुक भी अपने साथ लेकर जाएँ और जहाँ से आप आवेदन करना चाहते है वहां जमा कराएं।
  • उसके बाद आपका बायोमेट्रिक करवाया जा सकता है।
  • इसके बाद आपको मोबाइल नंबर एसएमएस के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।

How To Link Aadhaar Card With Ration Card 2023 से जुड़े प्रश्न/उत्तर

राशन कार्ड को आधार से लिंक किस वेबसाइट से करें ?

राशन कार्ड को आप आधार से लिंक https://www.uidai.gov.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से कर सकते है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है। इस वेबसाइट का जाकर आप घर बैठे अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करवा सकते है।

राशन कार्ड आधार लिंक किस मोड़ में कर सकते है ?

राशन कार्ड आधार लिंक ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड़ में कर सकते है।

राशन कार्ड आधार लिंक ऑनलाइन करने से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

Ration card Aadhaar Link ऑनलाइन करने से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 1947 है।

राशन कार्ड को आधार से लिंक करने हेतु कौन से डाक्यूमेंट्स चाहिए ?

आपको राशन कार्ड को आधार से लिंक करने हेतु कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है जैसे –
ऑरिजनल राशन कार्ड
राशन कार्ड की फोटोकॉपी
परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज
परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी
बैंक खाता पासबुक

हेल्पलाइन नंबर

जैसे कि इस लेख में हमने आपसे How To Link Aadhaar Card With Ration Card और इससे जुडी जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों अलावा अन्य जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर विजिट कर सकते है। Ration card Aadhaar Link ऑनलाइन करने से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 1947 है। इसके अलावा अन्य जानकारी प्राप्त करने या अन्य किसी भी समस्या का सामाधान लेने के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों का उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Join Telegram