इंटेलिजेंस ब्यूरो | Intelligence Bureau: जानें भर्ती प्रक्रिया और सैलरी

हमारे देश में आर्मी में जाने के लिए युवाओं में बहुत जूनून देखने को मिलता है। देशभक्ति से ओत -प्रोत हर युवा का ये सपना साकार हो ये जरुरी नहीं है।

हालाँकि अपने देश की सेवा करने के लिए उनके पास बहुत से अन्य अनेक जरिये उपलब्ध हैं। अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज़्बा रखने वालों के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो भी अपने आप में बहुत बड़ा अवसर है।

लोगों में इस बारे में जागरूकता के साथ ही अब युवाओं में आईबी में शामिल होने की भी होड़ लगती है। ये एक प्रकार की खुफिया एजेंसी है, जो की देश के आंतरिक मामले देखती है और देश की सुरक्षा के लिए कार्य करती है।

आज हम आप को इस लेख में इंटेलिजेंस ब्यूरो के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। आप इस लेख के माध्यम से IB में शामिल होने के लिए पात्रता शर्तें, चयन-प्रक्रिया, वेतनमान आदि सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

इसके साथ ही जानिए की 10वीं के बाद भारतीय सेना में भर्ती कैसे होते हैं। सारी प्रक्रिया को हमारे द्वारा दूसरे आर्टिकल में बताया गया है इसलिए दूसरे आर्टिकल को भी पढ़ें।

इंटेलिजेंस ब्यूरो | Intelligence Bureau: जानें भर्ती प्रक्रिया और सैलरी
इंटेलिजेंस ब्यूरो | Intelligence Bureau

UPDATE:- इंटेलिजेंस ब्यूरो में 797 पदों पर भर्ती के लिए 03-06-2023 से आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Intelligence Bureau | इंटेलिजेंस ब्यूरो

इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) जिसे आईबी के नाम से भी जाना जाता है, ये देश के आंतरिक मसलों पर नजर रखने वाली आंतरिक ख़ुफ़िया एजेंसी है।

ये दुनिया की सबसे पुरानी ख़ुफ़िया एजेंसी के तौर पर भी इसे जाना जाता है। इसका मुख्य कार्य देश की आंतरिक सुरक्षा को बनाये रखना और इससे जुड़ी सभी संबंधित गतिवधियों पर नजर रखना है।

देश की सभी ख़ुफ़िया जानकारियों को इक्कट्ठा करना और आतंकवाद विरोधी कार्यो को लागू करना आईबी की जिम्मेदारी होती है। इंटेलिजेन्स ब्यूरों की स्थापना करने का उद्देश्य देश की सुरक्षा को बनाये रखना है।

Intelligence Bureau
Intelligence Bureau

इंटेलिजेंस ब्यूरो में हर प्रकार से गोपनीयता बनाये रखनी होती है। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि इस एजेंसी में कार्य करने वाले लोगों की जानकारी भी ख़ुफ़िया होती है।

इनके बारे में यानी की इनके विभाग, सेवा या कार्य के बारे में इनके परिवार के सदस्यों को भी जानकारी नहीं होती। इसके अलावा यहां जॉब करने वाले लोगों को भी अपने काम और स्थिति के संबंध में सीमित अंदाजा होता है। शायद यही वजह है की पब्लिक डोमेन में भी आईबी और उसके कार्यों के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं होती।

खतरों से भरा होता है इनका सफर

बात करें इनके काम की तो इनके काम में बहुत जोखिम होता है। जैसे की अभी आप ने जाना कि देश के सुरक्षा संबंधी ख़ुफ़िया जानकारी जुटाने के लिए इन्हे समय समय पर अलग अलग जगहों पर जाना होता है।

कई बार इन्हे जानकारियों के लिए विदेशों में भी रहना होता है। जहाँ जानकारियों को जुटाने के लिए इन्हे अपनी जान को भी खतरे में डालकर भी काम करना होता है।

उन्हें अपनी असली पहचान छुपाकर और दूसरी आईडी के साथ रहना पड़ सकता है। ऐसी ही बहुत से अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। देश के बहुत से मुद्दे ऐसे हैं जिन्हे इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा अपने स्तर पर ही सुलझाया जाता है।

IB में नौकरी कैसे मिलती है?

आईबी यानि की इंटेलिजेंस ब्यूरो गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है। आईबी को ऑफिसर्स पोस्ट  को 2 कैटेगरी में विभाजित किया गया है। इसमें से एक है – आईबी एसीआईओ और दूसरा है – आईबी सुरक्षा सहायक का पोस्‍ट। आइये जानते हैं-

  1. आईबी एसीआईओ (IB ACIO):- IB ACIO का फुल फॉर्म इंटेलिजेंस ब्यूरो असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर्स होता है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय गृह मंत्रालय द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती है।
    इसमें उत्तीर्ण उम्मीदवार इंटेलिजेंस ब्यूरो में ग्रेड- II, ग्रुप-सी पद पर नियुक्त किये जाते हैं। ये परीक्षा राष्ट्रिय स्तर पर आयोजित की जाती है।
  1. आईबी एसीआईओ (IB ACIO):- IB ACIO का फुल फॉर्म इंटेलिजेंस ब्यूरो असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर्स होता है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय गृह मंत्रालय द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती है।
    इसमें उत्तीर्ण उम्मीदवार इंटेलिजेंस ब्यूरो में ग्रेड- II, ग्रुप-सी पद पर नियुक्त किये जाते हैं। ये परीक्षा राष्ट्रिय स्तर पर आयोजित की जाती है।
  2. IB Security Assistant (आईबी सुरक्षा सहायक):- जिनका चयन इस पोस्ट के लिए होता है, वो एक सुरक्षा सहायक के रूप में कार्य करने के साथ साथ सुरक्षा गार्ड को प्रशिक्षित करने से लेकर आपातकालीन परिस्थितियों में अपने वरिष्ठ ऑफिसर्स के ऑर्डर्स को फॉलो करना होता है।
    किसी भी प्रकार की चोरी डकैती जैसी स्थिति को सम्हालने के साथ में अपने वरिष्ठ अधिकारीयों को रिपोर्ट करते हैं। इसके अतिरिक्त सुरक्षा प्रकार के उपकरणो व अन्य स्टोरेज डिवाइस की सुरक्षा पर भी ध्यान देना होता है।

यहाँ जानिए (इंटेलिजेंस ब्यूरो) योग्यता शर्तों के बारे में

शैक्षिक योग्यताएं:-

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्री होना आवश्यक है।
  • कम्प्यूटर में अच्छी जानकारी होनी चाहिए साथ ही न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
  • आईबी भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास दसवीं पास का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
  • कैंडिडेट के पास क्षेत्र के आधार पर उम्मीदवार को क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा:-

  • IB ACIO ,आईबी सुरक्षा सहायक पोस्ट में तैनात होने के लिए सभी कैंडिडेट की आयु श्रेणी के आधार पर अलग-अलग निर्धारित की गयी है।
  • आवेदन करने के लिए कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष की आयु होनी चाहिए।
  • आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट के लिए आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

इंटेलिजेंस ब्यूरो में चयन प्रक्रिया

इंटेलिजेंस ब्यूरो के लिए चयनित होने के लिए सभी उम्मीदवारों को एक भर्ती परीक्षा को उत्तीर्ण करना होता है। ये परीक्षा टियर- I, टियर -2 और इंटरव्यू में विभाजित किया गया है।

टीयर -1 में चार खंडों के साथ वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं। इसे उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवार को टीयर 2 की परीक्षाः देनी होगी। जिसे उम्मीदवारों को एक घंटे में पूरा करना होता है। जिसमें उन्हें अपनी समझ और सोच के परिचय देने के साथ निबंध पूरा करना होता है। इस के बाद अंत में उन्हें इंटरव्यू देना होता है। और फिर इन सभी परीक्षाओ के आधार पर उम्मीदवारों का परिणाम जारी किया जाता है।

सैलरी विवरण

  • आईबी एसीआईओ के पद हेतु:- चयनित ऑफिसर्स को 44,900 रूपए से 142,400 रुपये तक का वेतन मन प्रदान किया जाता है। कृपया ध्यान दें की इन पदों के आधार पर वेतन अलग-अलग हो सकता है।
  • IB Security Assistant के पद हेतु:- चयनित ऑफिसर्स को 5200 रूपए से लेकर 20200 रुपये प्लस ग्रेड पे, 2000 (पीबी-1) के रूप में वेतनमान मिलता है । इस पद हेतु न्यूनतम सकल वेतन 26,176 रुपये है।

इंटेलिजेंस ब्यूरो से संबंधित प्रश्न उत्तर

आईबी (IB) क्या है?

इंटेलिजेंस ब्यूरो को ही शार्ट में आईबी के रूप में जाना जाता है। ये एक ख़ुफ़िया एजेंसी है। जो देश की सुरक्षा का कार्य करती है।

इंटेलिजेंस ब्यूरो का कार्य क्या है?

इंटेलिजेंस ब्यूरो का कार्य देश की आतंरिक सुरक्षा का ध्यान रखना और संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां इकठ्ठा करना है। जिससे सुरक्षा बनायी रखी जा सके।

इंटेलिजेंस ब्यूरो के पदों पर आवेदन करने के लिए क्या क्या पात्रता होनी आवश्यक है?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।

आईबी में कितने पद होते हैं?

आईबी में भर्ती हेतु दो केटेगरी होती है – आईबी एसीआईओ और आईबी सुरक्षा सहायक

इंटेलिजेंस ब्यूरो में चयन कैसे होता है?

इसके लिए आवेदकों को भर्ती परीक्षा देनी होती है। जिसे 3 भागों में विभाजित किया गया है। पहले टीयर 1 परीक्षा , दूसरी टीयर 2 और इसके बाद इंटरव्यू। जो भी आवेदक इनमे सफल होगा उसका चयन कर लिया जाएगा।

आज हम ने इस आर्टिकल के माध्यम से इंटेलिजेंस ब्यूरो के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं की आप को ये जानकारियां उपयोगी लगी होगी। ऐसी ही अन्य जानकारियों को जानने के लिए आप हमारी इस वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

Leave a Comment