हिम उन्नति योजना ऑनलाइन पंजीकरण | HIM UNNATI SCHEME: APPLICATION FORM PDF

किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से हिमांचल सरकार के द्वारा हिम उन्नति योजना को शुरू किया गया है। योजना के अंतर्गत एकीकृत एवं समग्र कृषि गतिविधियों को प्रदेश में बढ़ावा दिया जायेगा।

प्रदेश की 58,278 बीघा भूमि को योजना में शामिल किया जायेगा, जिससे की राज्य के 28,873 परिवार लाभान्वित होंगे।

किसानों की आय को दोगुना करने के लिए योजना के तहत राज्य में 2,603 क्लस्टर बनाए जाएंगे। जिसके लिए वर्तमान समय में 889 क्लस्टर चिन्हित भी किये गए है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य एकीकृत कार्य योजना बढाकर कृषि एवं अन्य क्षेत्र से संबंधित लोगो को लाभान्वित करना है। जिसके लिए सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल भी किया जायेगा।

हिम उन्नति योजना ऑनलाइन पंजीकरण |
हिम उन्नति योजना

किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कई तरह की उद्योग योजनाओं को शुरू किया गया है जिसमें से हिम गंगा योजना भी एक है इसके तहत प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा इसके लिए हिमांचल सरकार द्वारा 500 करोड़ रूपये का बजट तय किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा लगवाए जाने वाले कलस्टरों के माध्यम से राज्य के किसानों की कृषि से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।

हिम उन्नति योजना

इस योजना का शुभारम्भ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं कृषक मंत्री चंद्र कुमार द्वारा राज्य के किसानों की उन्नति के लिए किया गया है।

योजना के माध्यम से राज्य में कृषि भूमि के पास कई क्लस्टर स्थापित किये जायेंगे जिनकी सहायता से राज्य के किसानों की कृषि से संबंधित मदद की जाएगी।

योजना के तहत राज्य में कुल 2603 क्लस्टर स्थापित किये जायेंगे, इसके लिए सरकार द्वारा 889 क्लस्टर चुने गए है।

889 क्लस्टरों में से पहले चरण के लिए 286 क्लस्टरों पर कर शुरू कर दिया गया है। यह कार्य जल्द ही पूरा हो जायेगा जिसके बाद किसान इनका लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

साथ ही राज्य के ऐसे किसान जिनकी रूचि पशुपालन में भी है वह भी इस योजना के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते है।

स्कीम के अन्तर्गत राज्य सरकार मोबाईल वेटरनरी यूनिट की भी शुरुआत करने वाली है, जिसके माध्यम से पशुपालन करने वाले किसानों के पशुओं का इलाज कराने में सरलता होगी। योजना के पहले चरण में राज्य सरकार ने 150 रुपयों का बजट निर्धारित किया है।

HIM UNNATI SCHEME

योजनाहिम उन्नति योजना
राज्यहिमाचल प्रदेश
प्रथम चरण का बजट150 करोड़
उद्देश्यराज्य के किसानो की समस्याओं का निवारण करना
लाभार्थीराज्य के किसान

हिमांचल हिम उन्नति योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार का सक्किम के माध्यम से एकमात्र लक्ष्य राज्य के किसानों की समस्याओं का निवारण करके उनका विकास करना है, जिसके माध्यम से राज्य के किसान आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

हिम उन्नति के लाभ एवं विशेषताएं

  • योजना की शुरुआत राज्य के किसानों की समस्याएं दूर करने के लिए किया गया है।
  • स्कीम के अंतर्गत किसानों की उन्नति के लिए क्षेत्र विशेष की क्षमता के अनुरूप कई अलग अलग स्थानों पर क्लस्टर लगवाए जायेंगे। जैसे – दूध उत्पादन क्षेत्र, मोठे अनाज, फल, सब्जियां, दालें, प्राकृतिक खेत एवं नगदी फसलें इत्यादि क्षेत्र।
  • राज्य सरकार योजना के अंतर्गत कृषि एवं पशुपालन विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की स्पष्ट जानकारी किसानों को इस क्लस्टर के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना की सहायता से राज्य के किसानों को क्षेत्र की जलवायु के हिसाब से फसलों की खेती करने के लिए सही सुझाव दिए जायेंगे।
  • Him Unnati Scheme के माध्यम से समस्त कृषि गतिविधियों का विस्तार हो सकेगा।
  • स्कीम के अन्तर्गत राज्य सरकार मोबाईल वेटरनरी यूनिट की भी शुरुआत करने वाली है, जिसके माध्यम से पशुपालन करने वाले किसानों के पशुओं का इलाज कराने में सरलता होगी।
  • किसानों के लिए कई कॉल सेंटर स्थापित किये जायेंगे जिसके कारण किसानों को जानकारी प्रदान की जाएगी और साथ ही अन्य नागरिकों को रोजगार भी मिलेगा।
  • राज्य सरकार द्वारा राज्य के किसानों की खेती रिकॉर्ड रखा जायेगा।

योजना की पात्रता

  • आवेदन हेतु आवेदक हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • केवल किसान व्यक्ति ही योजना में आवेदन करने के पात्र है।

आवेदन प्रक्रिया

यदि आप हिमांचल के मूल निवासी किसान नागरिक है तो आवेदन करने हेतु आपको नीचे दिए गए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आयु प्रमाण पत्र
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • कृषि भूमि के प्रमाण पत्र

सभी दस्तावेज जमा करने के बाद आप योजना के तहत आवेदन कर सकते है आवेदन करने की प्रक्रिया का विवरण नीचे निम्नलिखित है :-

हिमांचल राज्य सरकार के द्वारा हिम उन्नति योजना की अभी हाल ही में घोषणा की गयी है योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसान भाइयों को योजना में आवेदन करने के लिए अभी कुछ समय का इन्तजार करना होगा। आवेदन करने से संबंधित जैसे ही कोई सूचना सरकार द्वारा जारी की जाएगी आपको हमारे इस लेख के माध्यम से सूचित किया जायेगा।

हिम उन्नति योजना से संबंधित प्रश्न-उत्तर

हिम उन्नति योजना का उद्देश्य क्या है ?

हिम उन्नति योजना का उद्देश्य राज्य के किसानों की सहायता करना।

स्कीम के तहत राज्य सरकार ने कितना बजट निर्धारित किया है ?

स्कीम के तहत राज्य सरकार ने एक चरण के लिए 150 करोड़ तक का बजट निर्धारित किया है।

योजना के माध्यम से राज्य के किन नागरिकों को लाभ प्रदान किया जायेगा ?

योजना के माध्यम से राज्य के कृषक नागरिकों को लाभ प्रदान किया जायेगा

स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट राज्य सरकार द्वारा अभी लॉन्च नहीं की गई है।

इस लेख में हमने आपके साथ हिमाचल प्रदेश की हिम उन्नति योजना से संबंधित जानकारी साझा की है। अगर आपको लिखित जानकारी के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप कमेंट बॉक्स में मेसेज हमें सूचित कर सकते है हमारी टीम द्वारा आपके प्रश्नो के उत्तर अवश्य दिए जायेंगे। आशा करते है की आपको हमारे लेख के माध्यम से सहायता प्राप्त हुई होगी।

Leave a Comment