हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल: Check 6197 पंचायत डिजिटल रिकॉर्ड, Gram Darshan Portal

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल हरियाणा सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2020 में राज्य के निवासियों को योजनाओं की सभी जानकारी ऑनलाइन माध्यम प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है, जिसके अंतर्गत राज्य के 6197 ग्राम पंचायतों का डिजिटल रिकॉर्ड पोर्टल में एकत्रित किया गया है। इस पोर्टल पर राज्य के प्रतियेक गाँव की पूरी हो चुकी परियोजनाओं की जानकारी भी डिजिटल रूप से उपलब्ध होगी।

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकारी दस्तावेजों को बनवाने से लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा भी डिजिटल रूप में शुरू कर दी गई है, जिससे ऑनलाइन कार्यों में तेजी ले जा सकेगी और डिजिटल माध्यम से नागरिकों को घर बैठे ही सभी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। जिसके चलते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर जी द्वारा राज्य के सभी निवासियों को ऑनलाइन प्रणाली के रूप में सभी योजनाओं की जानकारी लेने के लिए हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की शुरुआत की गई है।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल - Gram Darshan Portal
हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल – Gram Darshan Portal

इस पोर्टल पर नागरिकों को राज्य के 6197 ग्राम पंचायतों का डिजिटल रिकॉर्ड पोर्टल में एकत्रित किया गया है, इसके साथ ही पोर्टल पर नागरिकों को विकास परियोजनाओं व ग्राम पंचायतों में होने वाले जरुरी कार्यों की सूची भी उपलब्ध करवाई गई है। राज्य के नागरिकों को हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर क्या-क्या सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेगी, इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को का लाभ प्राप्त होगा और आवेदक किस तरह पोर्टल पर गाँव के हित में मांग/सुझाव/शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे, इसकी विस्तृत जानकारी आप हमारे लेख के माध्यम से जान सकेंगे।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल क्या है ?

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल हरियाणा सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2020 में राज्य के निवासियों को योजनाओं की सभी जानकारी ऑनलाइन माध्यम प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है, जिसके अंतर्गत राज्य के 6197 ग्राम पंचायतों का डिजिटल रिकॉर्ड पोर्टल में एकत्रित किया गया है। इस पोर्टल पर राज्य के प्रतियेक गाँव की पूरी हो चुकी परियोजनाओं की जानकारी भी डिजिटल रूप से उपलब्ध होगी।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत में करवाए जाने वाले सभी कार्यों की सूची में नागरिकों को पोर्टल पर उपलब्ध हो जाएगी। ग्राम दर्शन पोर्टल पर ग्रामीण नागरिको को क्षेत्र में करवाए जाने वाले कार्यों परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सकेगी, जिसके माध्यम से वह अपनी मांगों को राज्य सरकार तक आसानी से पहुँचा सकेंगे।

राज्य सरकार द्वारा आमजन तक उनके क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और कार्यों की जानकारी प्रदान करने के लिए पोर्टल पर पूरा डाटा उपलब्ध करवाया गया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले बहुत से नागरिक जिन्हे इसकी जानकारी नहीं होती की सरकार द्वारा उनके लिए कौन सी योजनाएँ शुरू की गई है, वह अब घर बैठे ही अपने ग्राम स्तर पर किस तरह के कार्य किए जा रहे हैं या करवाए जा चुके हैं।

इसकी जानकारी प्राप्त कर जागरूक हो सकेंगे और सरकार द्वारा उन्हें जिन भी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है वह उसके लिए मांग या शिकयत भी पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे।

Haryana Gram Darshan Portal : Details

पोर्टल का नाम हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल
जारी किया गया हरियाणा सरकार द्वारा
लॉन्च की तिथि 2 अक्टूबर 2020
साल 2023
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक
उद्देश्य ग्राम क्षेत्रों से संबंधित परियोजनाओं व कार्यों का
पूरा डाटा पोर्टल पर उपलब्ध करवाना
श्रेणीराज्य सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट click here
हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल

ग्राम दर्शन पोर्टल का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा ग्राम दर्शन पोर्टल को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से ग्राम पंचायत का डिजिटल रिकॉर्ड एक जगह उपलब्ध करवाना है। जिससे प्रत्येक गाँव की पूरी हो चुकी परियोजनाओं की जानकारी व ग्राम पंचायत में करवाए जाने वाले सभी कार्यों की सूची नागरिकों तक आसानी से उपलब्ध हो सकेगी, इससे कार्यों को अधिक रूप से पारदर्शिता बनाया जा सकेगा। ग्राम दर्शन पोर्टल पर नागरिकों को घर बैठे ही सिंगल क्लिक के माध्यम से गाँव से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी और वह जान सकेंगे की उनके क्षेत्र में कौन सी योजनाएँ चल रही हैं या पूरी हो चुकी हैं।

ग्राम दर्शन पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • ग्राम दर्शन पोर्टल की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री जी द्वारा नागरिकों को ग्राम पंचायत की योजना व परियोजनाओं की सभी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करने के लिए किया गया है।
  • इस पोर्टल पर राज्य के 6197 ग्राम पंचायतों का डिजिटल रिकॉर्ड पोर्टल में एकत्रित किया गया है।
  • पोर्टल के माध्यम से ग्रामीण नागरिक घर बैठे सरकार द्वारा राज्य के ग्राम पंचायतों में किए गए कार्यों और परियोजनाओं की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध सूची में प्राप्त हो सकेगी।
  • प्रदेश के नागरिकों को पोर्टल पर सभी विकास परियोजनाओं की जानकारी पारदर्शी रूप में उपलब्ध हो सकेगी।
  • नागरिक अब ऑनलाइन अपने ग्राम स्तर पर चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • ग्राम दर्शन पोर्टल पर नागरिकों के लिए संपत्ति विवरण का भी डाटा ही उपलब्ध हो सकेगी।
  • राज्य के नागरिकों के लिए ऑनलाइन सभी सेवाओं की उपलब्धता आसान हो सकेगी।

अपने गाँव के हित में मांग, सुझाव और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

पोर्टल पर अपने गाँव के हित में मांग, सुझाव और शिकायत दर्ज करने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • इसके लिए आवेदक सबसे पहले हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको अपने गाँव के हित में मांग/सुझाव/शिकायत देने के लिए यहाँ क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा Haryana-gram-darshan-portal
  • इसके बाद आपको अगले पेज में पूछी गई जानकारी भरनी होगी।
  • जैसे आपका जिला खंड, ग्राम पंचायत आदि भरकर आपको आगे बढ़ें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) आईडी भरकर आगे बढ़ें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगले पेज में आप 50 शब्दों के आधार पर अपनी मांग/शिकायत/सुझाव दर्ज करके माँगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आखिर में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपकी ग्राम दर्शन पोर्टल पर मांग/शिकायत/सुझाव दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पोर्टल पर जनप्रतिनिधि लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • पोर्टल पर जनप्रतिनिधि लॉगिन के लिए आवेदक सबसे पहले हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको जनप्रतिनिधि लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • यहाँ आपको लॉगिन के लिए बहुत से विकल्प दिखाई देंगे।
  • जैसे सांसद (राजयसभा), सांसद (लोकसभा), विधायक, जिला परिषद मेंबर, सरपंच आपको इनमे से अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • अब नए पेज में अपना मोबाइल नंबर भरकर सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर आए ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में भरकर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपकी जनप्रतिनिधि लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

विभाग लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • विभाग लॉगिन के लिए आवेदक सबसे पहले हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको विभाग लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अगले पेज में विभाग का चयन करना होगा।
  • अब पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को भरकर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपकी विभाग लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल से जुड़े प्रश्न/उत्तर

Haryana Gram Darshan Portal की शुरुआत कब और किनके द्वारा की गई ?

Haryana Gram Darshan Portal की शुरुआत 2 अक्टूबर 2020 को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर जी द्वारा की गई थी।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट harpanchayats.gov.in है।

ग्राम दर्शन पोर्टल पर राज्य की कितनी ग्राम पंचायतों का डाटा उपलब्ध किया गया है ?

ग्राम दर्शन पोर्टल पर राज्य की 6197 ग्राम पंचायतों का डिजिटल रिकॉर्ड पोर्टल में एकत्रित किया गया है।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को क्या जानकारी प्राप्त हो सकेगी ?

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को राज्य के प्रतियेक गाँव की पूरी हो चुकी परियोजनाओं और ग्राम पंचायत में करवाए जाने वाले सभी कार्यों की सूची का डाटा पोर्टल पर उपलब्ध हो जाएगा।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के लाभ क्या-क्या है ?

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल नागरिकों को ग्राम पंचायत की योजना व परियोजनाओं की सभी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करने के लिए किया गया है, इस पोर्टल पर राज्य के 6197 ग्राम पंचायतों का डिजिटल रिकॉर्ड पोर्टल में एकत्रित किया गया है ,इस नागरिकों के लिए संपत्ति विवरण का भी डाटा ही उपलब्ध है।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है ?

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ग्राम क्षेत्रों से संबंधित परियोजनाओं व कार्यों का
पूरा डाटा पोर्टल पर उपलब्ध करवाना है।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और इसकी आवेदन प्रक्रिया के आरम्भ होने की जानकारी भी जल्द ही आपको प्रदान करवा देंगे, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या योजना से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram