हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र: ऑनलाइन आवेदन, Apply Haryana Birth Certificate

हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र:- जैसा की आप सभी जानते होंगे की आज के समय में किसी भी सरकारी कार्यों को करवाने के लिए आधार कार्ड, पैनकार्ड, राशन कार्ड जैसे सरकारी दस्तावेज होना कितना आवश्यक होता है।

उसी तरह जन्म प्रमाण पत्र भी राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नागिकरों को जारी किया जाने वाला महत्त्वपूर्ण दस्तावेहज है। जन्म प्रमाण पत्र के लिए बच्चे के जन्म के 21 दिन पूर्ण होने के बाद आवेदन किया जा सकता है।

जिसमे जन्म से संबंधित सभी जानकारी का रिकॉर्ड दर्ज किया जाता है और यह व्यक्ति की पहचान या उम्र के प्रमाण के रूप में कार्य करता है।

हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र: ऑनलाइन आवेदन, Apply Haryana Birth Certificate
हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र: ऑनलाइन आवेदन, Apply Haryana Birth Certificate

आज हम आपको हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिससे Haryana Birth Certificate बनवाने के लिए आपको अब कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और आप घर बैठे ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

जन्म प्रमाण पत्र हेतु नया नियम जारी

जन्म मृत्य पंजीयन नियम के अनुसार अब 1 अक्टूबर 2023 बाद जन्मे नागरिकों को अपनी जन्म तिथि एवं जन्म स्थान साबित करने के लिए केवल एकल दस्तावेज के रूप में जन्म प्रमाण पत्र को प्रस्तुत करना होगा। एकल दस्तावेज के रूप में यह ड्राइविंग लाइसेंस ,पासपोर्ट आधार ,पहचान पत्र आदि दस्तावेजों को बनाने के लिए भी मान्य होगा।

हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र: ऑनलाइन आवेदन

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों के डिजिटल माध्यम से कार्यों को आसान बनाने हेतु हरियाणा जम प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

जन्म प्रमाण पत्र जो की एक बेहद ही महत्तवपूर्ण दस्तावेज है, जिसके उपयोग से विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

केंद्र सरकार के जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1969 के अनुसार व्यक्ति के जन्म और मृत्यु का पंजीकरण करवाना आवश्यक है, इस लिए हर व्यक्ति के पास अपना जन्म प्रमाण पत्र पहचान प्रमाणित करने के लिए होना आवश्यक है।

जिसके लिए अब जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना और भी आसान हो गया है यानी अब आप घर से ही अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Haryana Birth Certificate Apply

आर्टिकल हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन
राज्य हरियाणा
शुरू किया गया राज्य सरकार द्वारा
साल 2023
श्रेणी जन्म प्रमाण पत्र
आवेदन माध्यम ऑनलाइन प्रक्रिया
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक
उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन जन्म
प्रमाण बनाने की सुविधा प्रदान करना
पोर्टल अंत्योदय सरल पोर्टल, हरियाणा
आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in

जन्म प्रमाण पत्र हरियाणा का उपयोग व लाभ

  • हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग बच्चे के स्कूल व कॉलेज में एडमिशन के लिए किया जा सकता है।
  • जन्म प्रमाण पत्र से कई सरकारी दस्तावेजों जैसे आधारकार्ड, पैनकार्ड और वोटर आईडी कार्ड आदि को बनवाने के लिए आवेदन किया जा सकता है।
  • नागरिक अपनी पहचान प्रमाणित करने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र को आवश्यक दस्तावेज के रूप में उपयोग कर सकते हैं।
  • नागरिक अब घर बैठे ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से व्यक्ति का नाम राशन कार्ड, मतदाता सूची में दर्ज किया जा सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदक के पास सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक है, जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • माता-पिता का मैरिज सर्टिफिकेट
  • माता-पिता का वोटरआईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आवेदक व्यक्ति का नाम, जन्म का स्थान, तारीख व समय का शपथ पत्र
  • बच्चे के जन्म संबंधित सभी विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदक सबसे पहले अंत्योदय सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ यदि आप पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं है, तो आपको New User Registered Here के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र: ऑनलाइन आवेदन
  • अब रजिस्ट्रेशन के लिए अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड को भरकर सबमिट कर देना होगा।
हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र: ऑनलाइन आवेदन
  • रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद आपको लॉगिन आईडी, पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • इसके बाद आपको नए पेज में Apply For Services के सेक्शन में View All Available Services के ऑप्शन में क्लिक करना होगा।
  • अब आपको सर्च के विकल्प में Apply Haryana Birth Certificate लिखकर सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन के लिए प्राप्त लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको I Have Family ID के विकल्प में क्लिक करके अपनी फैमिली आईडी संख्या दर्ज करनी होगी।
  • अब डिक्लरेशन बॉक्स में I Agree के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपको बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन हेतु सभी जानकारी भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरकर आपको दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपके हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

जन्म प्रमाण पत्र हरियाणा आवेदन स्थिति ऐसे देखें

जिन नागरिकों द्वारा जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया है, वह आवेदन की स्थिति यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर देख सकेंगे।

  • आवेदक सबसे पहले अंत्योदय सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in पर विजिट करें।
  • यहाँ होम पेज पर आपको लॉगिन आईडी दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
  • अब नए पेज में आपको मेन्यू में View Status of Application के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब Track Application Status के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर फॉर्म खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको अपना एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके Get Data के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।

हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र से सम्बंधित प्रश्न

हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करना है?

हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए अंत्योदय सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आएगी की प्रोसेस हमने पोस्ट में बताई है।

हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्न हैं-
माता-पिता का मैरिज सर्टिफिकेट
माता-पिता का वोटरआईडी कार्ड
राशन कार्ड
मोबाइल नंबर
आवेदक व्यक्ति का नाम, जन्म का स्थान, तारीख व समय का शपथ पत्र
बच्चे के जन्म संबंधित सभी विवरण
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र के उपयोग व लाभ ?

जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग बच्चे के स्कूल व कॉलेज में एडमिशन, कई सरकारी दस्तावेजों जैसे आधारकार्ड, पैनकार्ड और वोटर आईडी कार्ड आदि बनवाने के लिए किया जाता है।

Leave a Comment