Hamraaz App – हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2 डाउनलोड [2023]

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं भारत सरकार के माध्यम से भारतीय सेना के नौजवानों को एक बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए Hamraaz App को लॉन्च किया गया है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे भारतीय सेना में तैनात जवानों की सुविधा के लिए बनाया गया है।

Hamraaz App – हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2 क्या है
Hamraaz App – हमराज इंडियन आर्मी ऐप

Hamraaz Army App एप्लीकेशन के जरिये भारतीय सेना के जवान अपनी भर्ती, प्रमोशन और पेमेंट्स की जानकारी को अब अपने मोबाइल फ़ोन की मदद से प्राप्त कर सकते हैं। इस ऍप से भारतीय सेना के जवानों को उनके सेना वेतन पर्ची से संबंधित सेवा का लाभ की जानकारी एवं फॉर्म 16 आदि को डाउनलोड कर सकते हैं।

देश की सेना का हिस्सा बनना बहुत ही गर्व की बात होती है। क्या आप ARMY की फुल फॉर्म जानते हैं? ARMY के बारे में लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमराज एप क्या है ?

Hamraaz इंडियन आर्मी ऍप भारतीय सेना के जवानों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसमें सेना के जवानों के लिए सभी प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत उपलब्ध किया जाता है। इस ऍप में भर्ती से सम्बंधित प्रमोशन, पेमेंट्स आदि की जानकारी को ऑनलाइन चैक किया जा सकता है।

हमराज मोबाइल एप्प का उपयोग केवल इंडियन आर्मी के जवानों के द्वारा किया जा सकता है। एडजुटेंट जनरल शाखा (एमपी -8), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माध्यम से सेना के जवानों के लिए उनकी सेवा के संचार हेतु यह हमराज इंडियन आर्मी ऐप विकसित किया गया है।

Hamraaz App Highlights

एप्प्लिकेशनहमराज इंडियन आर्मी ऐप
ऍप विकसित किया गयाइलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
ऍप साइज13 MB
Categoryभारतीय सेना
ऍपFree
डाउनलोड44588259
अंतिम अपडेट2022-10-18 
आधिकारिक वेबसाइटapps.mgov.gov.in

हमराज इंडियन आर्मी ऐप

हमराज इंडियन आर्मी ऐप को विशेष रूप से भारतीय सेना के सैनिकों की सेवा के लिए सेना के जवानों की तकनीकी टीम द्वारा उनकी सेवा के संचार और उनके मोबाइल फ़ोन पर उन्हें भुगतान संबंधी जानकारी हेतु विकसित किया गया है। भारतीय सेना के जवानों को भुगतान से संबंधी सेवाओं को बेहतर तरीके से प्रदान करने के लिए ऍप को समय-समय पर अपडेट किया जाता है।

हमराज़ इंडियन आर्मी ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

हमराज इंडियन आर्मी ऐप (Hamraaz app download) करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन करें:

  • हमराज़ इंडियन आर्मी ऐप को डाउनलोड करने के लिए apps.mgov.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में Most Popular सेक्शन में जाएँ।
  • यहाँ आपको हमराज इंडियन आर्मी ऐप पर क्लिक करना है। हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.1 डाउनलोड
  • अब नए पेज में मोबाइल एप्लीकेशन खुलकर आएगी इसे डाउनलोड करने के लिए स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड को एंटर करें इसके बाद download के ऑप्शन में क्लिक करें। हमराज इंडियन आर्मी ऐप
  • इसके बाद यह मोबाइल एप्लीकेशन आपके फ़ोन में डाउनलोड हो जाएगी।
  • अब आप एप्लीकेशन में अपना अकाउंट बना कर इसमें उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

हमराज इंडियन आर्मी ऐप लॉगिन की प्रक्रिया

  • Hamraaz login करने के लिए अपने फ़ोन में मौजूद इस एप्लीकेशन को ओपन करें।
  • इसके बाद Hamraaz Personal Login के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब नए पेज में Username और Password दर्ज करें।
  • इसके बाद लॉगिन में क्लिक करें।
  • इस तरह से हमराज ऍप में लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

हमराज़ आर्मी पे-स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

Hamraaz payslip को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। पे स्लिप डाउनलोड करने से संबंधी प्रक्रिया को नीचे साँझा किया गया है:

  • हमराज एप्प को ओपन करें। एवं लॉगिन आईडी दर्ज करें।
  • इसके बाद ‘Payslip’ के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • अब पे स्लिप डाउनलोड करने के लिए month को सेलेक्ट करें और submit ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी पे-स्लिप से संबंधी जानकारी पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर आएगी।
  • इसे डाउनलोड करें। इसके बाद इसे देखने के लिए अपना पे-स्लिप पासवर्ड दर्ज करें।
  • Pay Slip Password आपके पैन कार्ड के स्टार्टिंग के 4 अक्षर एवं सेना में जॉइन करने की तिथि के पहले 4 अंक होते हैं।

हमराज इंडियन आर्मी ऐप में sing up करने की प्रक्रिया

  • हमराज इंडियन आर्मी ऐप में Sign-Up करने के लिए hamraazmp8.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट के होम पेज में ‘Signup’ के विकल्प में क्लिक करें।
हमराज पर साइन अप करें
हमराज पर साइन अप
  • signup करने के लिए अपना पैन कार्ड संख्या को दर्ज करें।
  • इसके बाद स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड संख्या को दर्ज करके सबमिट ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स ऐड करनी है।
  • इसके बाद यूजर नेम, पासवर्ड बनाकर सबमिट ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • इस प्रकार signup करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और हमराज ऍप में आपका अकाउंट एक्टिव हो जायेगा।

हमराज एप्प का उपयोग ऐसे करें

  • Hamraaz App का उपयोग करने के लिए अपने ऍप को ओपन करें।
  • इस ऍप का उपयोग केवल भारतीय सेना के जवान कर सकते हैं।
  • ऍप का उपयोग करने के लिए इंडियन आर्मी जवान का पैन कार्ड आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है।
  • ऍप का इस्तेमाल करने के लिए जवानों को इसमें अपने संबंधित जानकारी को दर्ज करके अपना अकाउंट नंबर बनाना होगा।
  • अकाउंट बनाने के आधार पर इसमें मौजूद सभी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।

हमराज़ ऐप का उपयोग करने के लाभ

  • इंडियन आर्मी के जवानों को उनके कार्यक्षेत्र से जुड़ी सेवाओं को प्रदान करने के लिए इसमें 1055 live apps प्रदान किये गए है। जिनका उपयोग करके लाभार्थी यूजर्स अपने सरकारी कार्यों को सरलता पूर्वक कर सकते हैं।
  • इंडियन आर्मी के जवानों को Hamraaz ऍप विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ प्रदान करता है जैसे- मंथली पे-स्लिप,फॉर्म 16, AFPP सब्सक्रिप्शन परिवर्तन, ऑनलाइन शासन प्रबंधन, व्यक्तिगत विशिष्ट पॉपअप संदेश आदि।
  • इस ऍप की मदद से इंडियन आर्मी में तैनात सभी जवान घर बैठे अपनी इनकम से जुड़ी प्रक्रिया की जांच कर सकते है।
  • इंडियन आर्मी के जवानों को इस ऍप की मदद से बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए अभी हाल ही में इसका लेटेस्ट वर्जन v7.2 अपडेट किया गया।

भारतीय सेना में सैनिकों के पद एवं रैंक से सम्बंधित लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमराज इंडियन आर्मी ऐप से संबंधित (FAQ)

हमराज इंडियन आर्मी ऐप का इस्तेमाल कौन कर सकते हैं?

भारत सरकार के माध्यम से हमराज ऍप इंडियन आर्मी में तैनात सभी जवानों के लिए लॉन्च किया गया है। इस ऍप का इस्तेमाल केवल सोल्जर्स कर सकते हैं।

हमराज एप्प को क्यों लॉन्च किया गया है?

Ministry of Electronics and Information Technology के माध्यम से इंडियन आर्मी के जवानों के लिए यह ऍप इसलिए लॉन्च किया गया है। जिस से जवानों को उनकी पे स्लिप ,प्रमोशन ,भर्ती ,आदि की सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँगी।

हमराज ऍप कौन सी डिवाइस के लिए उपलब्ध है?

मौजूदा समय में हमराज ऍप केवल एंड्रॉइड डिवाइस के लिए उपलब्ध है।

हमराज ऍप के क्या लाभ है ?

हमराज ऍप के विभिन्न लाभ हैं इस ऍप की मदद से मोबाइल में ही भारतीय सेना के नौजवान अपने फाइनेंशियल डाटा को मैनेज कर सकते हैं। इस ऍप में सैलरी भुगतान से लेकर सभी प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध की गयी हैं।

हमराज ऍप का सबसे लेटेस्ट वर्जन कौन सा है?

हमराज ऍप का सबसे लेटेस्ट वर्जन Current Version: 7.2 है।

क्या इस ऍप का उपयोग केवल भारतीय सेना के नौजवान कर सकते हैं?

जी हाँ भारतीय सेना में तैनात सभी भारतीय सेना के नौजवान ही हमराज एप्प का उपयोग कर सकते हैं।

Developer Information Developed By: Indian Army

Email: [email protected]

Phone Number: 34891

Leave a Comment