(Gujarat) वन बंधु कल्याण योजना 2023: (VKY) Vanbandhu Kalyan Yojana Pdf

वन बंधु कल्याण योजना 2023 की शुरुआत गुजरात राज्य सरकार के द्वारा की गयी है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के आदिवासी क्षेत्रों के त्वरित विकास के लिए राज्य सरकार के द्वारा 15,000 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया है।

ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना के आवंटन के साथ में वनबंधु कल्याण योजना शुरू की गयी। गुजरात सरकार के द्वारा इस योजना में नए पैकेज में मौजूदा हस्तक्षेपों की प्रक्रियाओं को फिर से तैयार करने की परिकल्पना की गयी है।

जो इन क्षेत्रों में आजीविका विकास,गुणवक्तापूर्ण शिक्षा के प्रावधान और बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करते है।

(Gujarat) वन बंधु कल्याण योजना (VKY) Vanbandhu Kalyan Yojana Pdf
(Gujarat) वन बंधु कल्याण योजना (VKY) Vanbandhu Kalyan Yojana Pdf

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से वन बंधु कल्याण योजना 2023 से संबंधित जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः (VKY) Vanbandhu Kalyan Yojana Pdf से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

वन बंधु कल्याण योजना 2023

Vanbandhu Kalyan Yojana- जनजातीय क्षेत्रों के विकास करने के लिए गुजरात राज्य सरकार के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गयी है। 10 पॉइंट प्रोग्राम के अंतर्गत इस योजना की शुरुआत की गयी है।

यह कार्यक्रम ITBP ब्लॉक और गुजरात के अन्य हिस्सों के बीच की खाई को पाटकर अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों को मुख्यधारा के विकास के साथ विलय करने में सक्षम बनाता है।

सरकार के द्वारा यह योजना राज्य में पायलट रूप से संचालित की गयी है जिसमें वन क्षेत्रों में रह रहे स्थानीय निवासियों के जनकल्याण हेतु विभिन्न तरह की सुविधाएँ उपलब्ध करवाएं जायेंगे।

वन बंधु कल्याण योजना को गुजरात राज्य के आलावा अन्य 9 राज्यों में संचालित किया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से यह सभी राज्य शामिल है ,तेलंगाना, झारखंड,राजस्थान, महाराष्ट्र, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश।

इस योजना के अंतर्गत इन सभी राज्यों में निवास कर रहे आदिवासी जनजाति के लिए बिजली, पानी, शिक्षा आदि की व्यवस्था उपलब्ध की जाएगी। राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में विकास हेतु योजना के अंतर्गत 10 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे।

Vanbandhu Kalyan Yojana 2023

योजना का नामवन बंधु कल्याण योजना 2023
वर्ष 2023
राज्य का नाम गुजरात
मंत्रालयआदिवासी मामलों के मंत्रालय ,जनजातीय मंत्रालय
योजना श्रेणीकेंद्र ,राज्य
योजना को शुरू किया गया27 फरवरी 2007
योजना आरंभ की गयीगुजरात राज्य सरकार द्वारा
योजना का उद्देश्यआदिवासियों के जीवन स्तर में सुधार लाना
योजना का लाभआदिवासी क्षेत्र में रह रहे निवासियों को बिजली पानी शिक्षा
जैसी सभी आवश्यक सेवाओं का लाभ प्रदान करना
योजना के लाभार्थीगुजरात राज्य के आदिवासी नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन /ऑफलाइन
गुजरात की आधिकारिक वेबसाइटgujaratindia.gov.in
ऑफिसियल वेबसाइटvky.gujarat.gov.in
वन बंधु कल्याण योजना

गुजरात वन बंधु कल्याण योजना 2023 के उद्देश्य

Gujarat Vanbandhu Kalyan Yojana का मुख्य उद्देश्य है आदिवासी जनजाति का विकास करना। उनके लिए वह सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना जो उनके लिए आवश्यक है। आदिवासी मामलो के मंत्रालय के द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है।

जनजातीय समूह के कल्याण हेतु सरकार के द्वारा इस योजना का आरंभ किया गया है। ताकि उनके लिए वह सभी प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध की जा सके जो उनके लिए आवश्यक है।

जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए इसमें नई नई नीतियों को तैयार किया जायेगा ,जो बिजली ,स्वास्थ्य ,खेल ,कौशल ,कृषि सिंचाई ,हाउसिंग ,आजीविका ,शिक्षा सेवाओं को प्रदान करने में सहयोग करेगी। साथ ही जनजातीय विरासत की संस्कृति को एक नया स्वरूप प्रदान करेगी।

सरकार के द्वारा इस योजना के प्रारंभ में हर राज्य के ब्लॉक की कुल जनसँख्या में 33 प्रतिशत आबादी को टारगेट किया जायेगा। देश के हर हिस्से में रहने वाले सभी आदिवासी नागरिकों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

ताकि सभी आदिवासी जनजाति क्षेत्र के लोगो का विकास हो सके। आदिवासियों के लिए इस योजना के अंतर्गत पीने के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध की जाएगी। कम से कम 25 प्रतिशत घरों में पाइप लाइन के जरिये पानी पहुंचाया जायेगा।

VKY के अंतर्गत आदिवासियों को मिलने वाली सुविधाएँ

वन बंधु कल्याण योजना के अंतर्गत आदिवासी जनजाति के विकास के लिए नीचे दी गयी निम्न प्रकार की सुविधाएँ प्रदान की जाती है।

  1. स्वास्थ्य
  2. खेल 
  3. बिजली
  4. आजीविका
  5. हाउसिंग 
  6. शिक्षा
  7. कृषि 
  8. कौशल विकास
  9. सिंचाई
  10. स्वास्थ्य

वीकेवाई प्रोग्राम में शामिल उत्पाद

वीकेवाई कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार के द्वारा कुछ 12 छोटे वन उत्पादों को शामिल किया गया है जो की इस प्रकार से निम्नवत है।

  • तेंदू पत्ता
  • जंगली शहद
  • चिंरोजी
  • आंवला
  • साल बीज
  • साल पत्ता
  • बांस
  • अदरक
  • महुआ बीज
  • गम(गोंद क्रिया)
  • करंजी
  • लाख

वन बंधु कल्याण योजना के मुख्य घटक

  • वन बंधु कल्याण योजना के अंतर्गत आदिवासी जनजाति के लिए टिकाऊ एवं गुणात्मक रोजगार ,उच्च शिक्षा ,स्वास्थ्य उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • जनजातीय क्षेत्रों का विशेष रूप से विकास किया जायेगा।
  • पीने योग्य पानी एवं सिंचाई हेतु भूभाग के अनुसार पानी की व्यवस्था उपलब्ध की जाएगी।
  • ऑल वेदर रोड कनेक्टविटी।

गुजरात वनबंधु कल्याण योजना के लाभ

  • जनजातीय लोगो के कल्याण हेतु गुजरात राज्य सरकार के द्वारा वनबंधु कल्याण योजना की शुरुआत की गयी है।
  • ministry of tribal affairs के माध्यम से इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
  • इस योजना में राज्य के ब्लॉक का चयन साक्षरता के अनुसार किया जायेगा जिसके आधार पर ही आदिवासियों को लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • वन अधिकार अधिनियम को इस योजना में क़ानूनी रूप से निर्देशित किया गया है।
  • Vanbandhu Kalyan Yojana के अंतर्गत आदिवासी जनजाति के जीवन स्तर में सुधार किया जायेगा।
  • जनजातीय क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा दिया जायेगा साथ ही शिक्षा की गुणवक्ता का लाभ भी प्रदान किया जायेगा।
  • मुख्य रूप से यह योजना आदिवासियों को उनके अधिकार प्रदान करने में सहयोग करती है।
  • VKY के जरिये प्रवासी परिवारों और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों पर विशेष ध्यान देने के साथ सभी आदिवासी परिवारों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से पूरा किया जायेगा।
  • शिक्षा की गुणवक्ता एवं उच्च शिक्षा पर योजना के अंतर्गत जोर दिया जायेगा। आदिवासी युवाओं के लिए शिक्षा हेतु साइंस स्ट्रीम हायर सेकेंडरी स्कूल खोले जायेंगे।
  • जनजातीय क्षेत्रों के आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए कई प्रकार की गतिविधियों को स्थापित किया जायेगा।
  • स्वास्थ्य से संबंधी योजनाओं में जनजातीय क्षेत्र के लोग सुरक्षित मातृत्व एवं चिरंजीवी योजना जैसी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

गुजरात VKY गतिविधियां

  • वनबंधु कल्याण योजना के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में उत्पादकता वृद्धि के माध्यम से अधिक रोजगार सृजन किया जायेगा।
  • नागरिकों के विकास के लिए पशुपालन और डेयरी आधारित गतिविधियों में वृद्धि की जाएगी ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।
  • आदिवासी क्षेत्र में रहने वाले युवाओं को योजना के अंतर्गत एक गुणवक्ता पूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा ,जिससे वह भविष्य में सफल हो सके।

वीकेवाई योजना में आवेदन करने हेतु पात्रता

  • केवल गुजरात राज्य के मूल निवासी नागरिक ही योजना में आवेदन करने के पात्र है।
  • जनजातीय क्षेत्र में निवास करने वाले आदिवासी लोगो के लिए यह योजना लाभ लेने के लिए लागू होगी।
  • केवल स्थाई जनजाति आदिवासी लोग ही इस योजना हेतु पात्र माने जायेंगे।

VKY में आवेदन करने के लिए दस्तावेज

  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • आवेदक व्यक्ति के पता से संबंधी जानकारी
  • मोबाइल नंबर आदि।

वन बंधु कल्याण योजना 2023 में ऐसे करें आवेदन

यदि आप गुजरात राज्य के मूल निवासी नागरिक है और वन बंधु योजना में आवेदन करना चाहते है तो आप नीचे दी गयी प्रक्रिया के अनुसार सरलता से आवेदन कर सकते है।

  • Vanbandhu Kalyan Yojana Pdf फॉर्म भरने के लिए आवेदक व्यक्ति को सबसे पहले फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • फॉर्म डाउनलोड करने के लिए vky.gujarat.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में Help के विकल्प में क्लिक करें।
  • इस विकल्प में आपको Application Form के विकल्प में क्लिक करना है। वन बंधु कल्याण योजना
  • अब अगले पेज में  વનબંધુ કલ્યાણ યોજના હેઠળ એગ્રીકલ્ચર ડાયવસીફીકેસન પ્રોગ્રામની માહિતી लिंक प्राप्त होगी।
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए Download के विकल्प में क्लिक करें।
  • इस तरह से गुजरात वनबंधु कल्याण योजना पीडीऍफ़ फॉर्म डाउनलोड हो जायेगा। गुजरात वनबंधु कल्याण योजना पीडीऍफ़ फॉर्म डाउनलोड
  • अब आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर इसमें दी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करके संबंधित विभाग में अपने आवेदन पत्र को जमा कराएं।
  • इस तरह से वन बंधु कल्याण योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

गुजरात वनबंधु योजना से संबंधित प्रश्न एवं उसके उत्तर

वन बंधु कल्याण योजना का लाभ कौन से नागरिक प्राप्त कर सकते है?

आदिवासी क्षेत्र में निवास करने वाले लोग वन बंधु कल्याण योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

वनबंधु कल्याण योजना को क्यों शुरू किया गया है ?

जनजातीय क्षेत्रों का विकास करने के लिए वनबंधु कल्याण योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के अंतर्गत आदिवासियों को विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा।

गुजरात वनबंधु कल्याण योजना के अंतर्गत क्या सेवाएं उपलब्ध की जाएगी ?

जनजातीय क्षेत्र में निवास करने वाले लोगो के विकास हेतु वनबंधु योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध की जाएगी जिसमें से प्रमुख रूप से है। शिक्षा ,पेयजल ,बिजली ,ऑल वेदर रोड कनेक्टविटी ,स्वास्थ्य ,आवास ,सिंचाई ,आर्थिक विकास से संबंधी सेवाएं उपलब्ध की जाएगी।

वनबंधु कल्याण योजना कब आरंभ की गयी ?

ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान वर्ष 2007 में वनबंधु कल्याण योजना का आरंभ किया गया।

वनबंधु कल्याण योजना कार्यालय का पता /हेल्पलाइन नंबर –

vky कार्यालय का पता ;
3rd Floor, Sector-10 A,
Birsamunda Bhavan,
Gandhinagar.
Tel No: +91 79 23252257 है।
कॉन्टेक्ट नंबर 917923252257 है।

Leave a Comment