नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना उत्तराखंड – Gaura Devi Kanya Dhan Yojana Apply

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को लाभान्वित करने के लिए उत्तराखंड की राज्य सरकार के द्वारा नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना की शुरुआत की गयी है। 12 वीं कक्षा पास करने के बाद बालिकाओं को उनके बैंक अकाउंट में उत्तराखंड राज्य सरकार के द्वारा 51 हजार रूपये की वित्तीय सहायता धनराशि प्रदान की जाएगी। नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना के अंतर्गत एक परिवार में केवल 2 बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

सरकार के द्वारा यह धनराशि बालिकाओं को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के रूप में दी जाएगी। नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना उत्तराखंड 2023 का लाभ केवल वही कन्याएं लाभ उठा सकती है जो किसी मान्यता प्राप्त स्कूल अथवा संस्था से अपना 12 वीं उत्तीर्ण कर लिया हो।

आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आप को बताएंगे की नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना उत्तराखंड 2023 क्या है ? तथा Gaura Devi Kanya Dhan Yojana के लिए आप आवेदन किस प्रकार कर सकते हैं ? इस योजना से जुड़े लाभ तथा योग्यताओं के बारे में हम अपने आर्टिकल में विस्तृत तरीके से बातचीत करेंगे, इसलिए आप हमारे लेख को आनंद के साथ पूरा पढ़ें।

नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना उत्तराखंड - Gaura Devi Kanya Dhan Yojana Apply
नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना उत्तराखंड – Gaura Devi Kanya Dhan Yojana Apply
Contents hide

नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना उत्तराखंड

कन्या धन योजना उत्तराखंड 2017 को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को लाभ पहुँचाने के लिए Gaura Devi Kanya Dhan Yojana की शुरुआत की गयी। नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना के अंतर्गत 12 वीं उत्तीर्ण बालिकाओं को राज्य सरकार के द्वारा 51,000 रुपए की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी। साथ ही साथ किसी भी कन्या का राज्य में जन्म होने पर परिवार को 11,000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ सामान्य श्रेणी के BPL कार्ड धारक परिवार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी कन्याओं को इसका लाभ दिया जाएगा।

बालिकाएं इस धनराशि का इस्तेमाल अपने उच्च शिक्षा पाने के लिए तथा अपने विवाह के समय पर भी इस धनराशि का इस्तेमाल कर सकते हैं। कन्या धन योजना उत्तराखंड का लाभ केवल अविवाहित कन्याएं ही उठा सकती हैं। नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए सरकार के द्वारा वर्ष 2022-2023 के लिए 500 करोड़ रूपये का बजट आवंटन की घोषणा की है।

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

Gaura Devi Kanya Dhan Yojana का उद्देश्य

गौरा देवी कन्या धन योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में गरीब वर्ग की बालिकाओं की आर्थिक सहयता प्रदान करना है जिससे बालिकाएं अपनी उच्च शिक्षा को जारी रख सकें। उच्च शिक्षा प्राप्त करके बालिका के सपनो को पूरा करने में सरकार हर तरीके से कन्याओं की सहयता करनी चाहती है। इस योजना का उद्देश्य समाज में कन्याओं के प्रति भेदभाव की भावना को कम करना है तथा समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराधों को कम करना है। कभी कभी परिवार की आर्थिक स्तिथि ठीक न होने के कारण लड़कियों को अपनी शिक्षा के साथ समझौता करना पड़ता है लेकिन अब इस योजना के तहत सभी बालिकाएं अपनी उच्च शिक्षा आसानी से प्राप्त कर सकती हैं।

नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना उत्तराखंड के कुछ मुख्य तथ्य

योजना का नाम नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना
(Nanda Gaura Devi Kanya Dhan Yojana)
राज्य उत्तराखंड
लाभार्थी उत्तराखंड की गरीब वर्ग की 12 वीं उत्तीर्ण बालिकाएं
उद्देश्य गरीब वर्ग की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहयता प्रदान करना
वर्ष 2023
श्रेणी सरकारी योजना
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन
योजना के तहत मिलने वाली धनराशि 51,000 रुपये
आधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करें
Some important facts of Nanda Gaura Devi Kanya Dhan Yojana Uttarakhand

उत्तराखंड सौभाग्यवती योजना

नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि

उत्तराखंड की राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश में अनेक प्रकार की योजनाओं को कन्याओं को लाभ पहुँचाने के लिए शुरू की है। इस संदर्भ में सरकार के द्वारा नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना की शुरुआत 2017 में की गयी थी। इस योजना के तहत सरकार प्रत्येक गरीब वर्ग की बालिका के बैंक खाते में कुछ धनराशि आर्थिक सहयता के तौर पर प्रदान करेगी। नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना के अंतर्गत कन्या के जन्म के समय माता पिता को 11,000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी तथा जब कन्या 12 वीं उत्तीर्ण हो जाएगी तब बालिका के बैंक अकाउंट में 51,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ 2017 में 2000 बालिकाओं ने उठाया। इस राशि को बालिका 5 वर्ष के बाद ही निकाल सकती है, यह राशि 5 साल के बाद फिक्स डिपॉज़िट के माध्यम से बढ़कर 75,000 रूपये हो जाती है।

जिलेवार प्राप्त आवेदकों की सूची

क्र० सं०जिले का नामकुल प्राप्त आवेदनकुल स्वीकृत आवेदनों की संख्या कुल लाभवंती आवेदनों की संख्या
1 अल्मोड़ा348929441858
2देहरादून306625581626
3चमोली173515421086
4चंपावत14301243530
5पिथौरागढ़20851861497
6हरिद्वार25242298822
7नैनीताल347730912657
8पौड़ी गढ़वाल18891528383
9रुद्रप्रयाग14021169877
10टिहरी गढ़वाल30282464393
11उधम सिंह नगर527845623614
12उत्तरकाशी215316701668
13बागेश्वर13141260410
District wise list of applicants received

नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना के लाभ

  • उत्तराखंड में 12 वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाली बालिकाओं को कन्या धन योजना उत्तराखंड का लाभ दिया जाएगा।
  • SC, ST, OBC तथा सामान्य श्रेणी की सभी गरीब वर्ग में आने वाली बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से बालिका को 12 वीं उत्तीर्ण करने के बाद 51 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • कन्या धन योजना उत्तराखंड के तहत प्रदेश में कन्या के जन्म होने के समय में भी माता पिता को 11 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • बालिका 51 हजार रूपये की धनराशि 5 साल के लिए फिक्स डिपोजिट करा दी जाती है।
  • 5 साल के बाद बालिका के खाते में 75 हजार रूपये की फिक्स डिपोजिट के माध्यम से उपलब्ध करा दी जाएगी।
  • कन्या धन योजना उत्तराखंड से महिला साक्षरता दर में भी वृद्धि होगी।

नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना की विशेषताएं

  • कन्या धन योजना उत्तराखंड की शुरुआत 2017 में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के द्वारा की गयी थी।
  • उन सभी बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा जो भी BPL धारक होंगे।
  • कन्या धन योजना उत्तराखंड के तहत अभी तक लगभग 50 हजार से भी अधिक बालिकाओं को इसका लाभ दे दिया गया है।
  • वर्तमान में लगभग 2685 सरकारी स्कूलों को इस योजना के तहत पंजीकृत किया गया है।
  • वर्ष 2022-2023 के लिए सरकार के द्वारा इस योजना पर 500 करोड़ रूपये के लगभग व्यय किया जाएगा।

गौरा देवी कन्या धन योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • बीपीएल प्रमाण पत्र (BPL certificate)
  • आय प्रमाण पत्र (income certificate)
  • हाई-स्कूल उत्तीर्ण अंकतालिका (high-school passing mark sheet)
  • परिवार रजिस्टर नक़ल (family register copy)
  • वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card)
  • अविवाहित प्रमाण पत्र (unmarried certificate)
  • FDR फॉर्म (FDR Form)
  • राशन कार्ड (Ration card)
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • बालिका का रोल नंबर (girl’s roll number)
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो (passport size photo)
  • मोबाइल नंबर (mobile number)
  • ईमेल नंबर (email number)

नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए योग्यताएं

  • नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना के आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के लिए बालिका केवल तभी आवेदन कर सकती है जब वह 12 वीं कक्षा को उत्तीर्ण कर लेगी।
  • कन्या धन योजना उत्तराखंड को सभी जाति तथा धर्म की बालिकाएं आवेदन कर सकती हैं बस उनको गरीब वर्ग से होना होगा।
  • परिवार की वार्षिक आय अगर आप शहर में निवास करते हैं तो 21206 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा अगर परिवार ग्रामीण इलाके से है तो 15976 रूपये से ज्यादा वार्षिक आय नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना को आवेदन करने के लिए बालिका की उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • बालिका को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल अथवा संस्था से 12 वीं कक्षा को उत्तीर्ण करना होगा।

नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना को आवेदन करने की प्रक्रिया

  • नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना को आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करें पर जाना होगा।
  • इस बाद आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा तथा अब आपको इसमें “आवेदन पत्र” का एक विकल्प दिखाई देगा आपको उसपर क्लिक करना होगा।
Gaura Devi Kanya Dhan Yojana Apply
Gaura Devi Kanya Dhan Yojana Apply
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे आपका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करना होगा तथा इसके बाद इसका प्रिंट आऊट निकलना होगा।
gaura devi kanya dhan yojna को आवेदन की प्रक्रिया
gaura devi kanya dhan yojna को आवेदन की प्रक्रिया
  • इसके बाद आपको आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी जानकारियों को भरना होगा।
  • इन सभी जानकारियों को भरने के बाद आपसे मांगे गए सभी प्रकार के दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
  • अब आपको इस आवेदन पत्र को DPO कार्यालय अथवा स्कूल में जमा करना होगा।
  • इस तरह gaura devi kanya dhan yojna में आप आसानी से आवेदन कर लेंगे।

नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना FAQ

नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना क्या है ?

नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना के अंतर्गत 12 वीं उत्तीर्ण बालिकाओं को राज्य सरकार के द्वारा 51,000 रुपए की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी। साथ ही साथ किसी भी कन्या का राज्य में जन्म होने पर परिवार को 11,000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।

नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए किसी अन्य प्रदेश की बालिकाएं आवेदन कर सकती हैं ?

नहीं, नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए आपको उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना की शुरुआत कब हुई ?

2017 को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को लाभ पहुँचाने के लिए Gaura Devi Kanya Dhan Yojana की शुरुआत की गयी।

Leave a Comment

Join Telegram