AePDS-Bihar -आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बिहार राशन कार्ड से संबंधित पोर्टल के विषय में जानकारी देने जा रहें है। जैसे कि आप सभी जानते है बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य नागरिकों के लिए समय-समय पर नई-नई योजनाओं के साथ अनेक पोर्टल भी लांच किये जाते है। इसी प्रकार बिहार सरकार द्वारा राज्य नागरिकों को राशन कार्ड से संबंधित जानकारी के लिए ई-पोस पोर्टल (epos Bihar) लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे राशन कार्ड से जुडी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है।
बिहार मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना

अगर आप भी बिहार राज्य के नागरिक है और अपने राशन कार्ड से जुडी जानकारी घर बैठे प्राप्त करना चाहते है तो आप आधिकारिक वेबसाइट epos.bihar.gov.in पर जाकर समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस लेख में हम आपको epos Bihar क्या है ? epos Bihar Portal के लाभ क्या है ? ईपीडीएस पोर्टल पर कौन-कौन सी सुविधाएँ उपलब्ध है ? epos Bihar Portal पर लॉगिन कैसे करें ? बिहार राशन कार्ड क्या है ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। ईपोस बिहार पोर्टल से जुडी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ें –
epos Bihar क्या है ? (Bihar Ration Card)
Epds Bihar सरकार द्वारा लांच किया गया एक पोर्टल है। इस पोर्टल की शुरुआत बिहार राज्य के नागरिकों को बिहार राशन कार्ड से जुडी समस्त जानकारी घर बैठे ऑनलाइन चेक करने की सुविधा हेतु की गई है। इस पोर्टल का लाभ बिहार राज्य के सभी नागरिक उठा सकते है। पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध कराइ गई है। AePDS-Bihar पोर्टल में राशन कार्ड डिटेल्स, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) लेनदेन विवरण और अन्य बहुत सी जानकारी उपलब्ध है। लेकिन इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
Bihar Ration Card 2023 Highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको AePDS-Bihar epos bihar gov in login, PDS Bihar, बिहार राशन कार्ड से जुडी कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
आर्टिकल का नाम | Epos बिहार |
साल | 2023 |
पोर्टल का नाम | Aepds Portal |
राज्य का नाम | Bihar |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | epos.bihar.gov.in |
ईपीडीएस पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएँ
उम्मीदवार ध्यान दें जानकारी के लिए बता दें epos Bihar Portal पर बिहार राज्य के नागरिकों के लिए निम्न सुविधाएँ उपलब्ध कराई गयी है। ये सुविधाएँ निम्न प्रकार है –
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY)
- विस्तृत लेनदेन
- आरसी डिटेल
- स्टॉक रजिस्टर
- लाभार्थी का सत्यापन
- नॉमिनी नामांकित सार
- बेनिफिशरी वेरिफिकेशन
- एनसीओ
- एफपीएस स्टेटस
- प्रतिशत डिस्ट्रीबूशन स्टेटस
- वितरण की स्थिति जान सकते है
epos Bihar Portal के लाभ
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको ईपोस पोर्टल से मिलने वाले लाभों के विषय में जानकारी देने जा रहें है। इस पोर्टल से बिहार राज्य नागरिकों को कौन-कौन से लाभ मिलेंगे जानिए नीचे दी गई जानकारी को पढ़कर –
- बिहार राज्य नागरिक घर बैठे Epds Bihar से राशन कार्ड से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- ईपोस पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने से नागरिको के समय की बचत होगी।
- राज्य का कोई भी नागरिक पोर्टल की मदद से Bihar Ration Card की जानकारी किसी भी समय देख सकते है।
- नागरिकों को राशन कार्ड सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा।
epos Bihar Portal पर लॉगिन कैसे करें ?
वे इच्छुक उम्मीदवार जो बिहार राशन कार्ड पोर्टल पर लॉगिन करना चाहते है यहाँ हम उनके लिए पीडीएस पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप उपलब्ध कराने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप पोर्टल पर आसानी से लॉगिन कर सकते है ,जानिए क्या है लॉगिन करने की पूरी प्रक्रिया –
- लॉगिन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले Aepds की आधिकारिक वेबसाइट epos.bihar.gov.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर मेन्यू में आपको Login का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही अगले पेज में आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुलकर आएगा।
- यहाँ आपको User ID और Password दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको Login के बटन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
PDS Transaction August 2023 Statistics
यहाँ हम आपको बिहार पीडीएस पोर्टल के अगस्त 2022 के स्टैटिस्टक्स से संबंधित जानकारी देने जा रहें है। इन आंकड़ों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
1. | टोटल राशन कार्ड | 1,85,14,778 |
2. | लाभ उठाये कार्ड | 99,47,930 |
3 | पोर्टेबिलिटी कार्ड | 39,27,284 |
4 | कुल दुकान | 50,650 |
5 | एक्टिव शॉप्स | 6,990 |
6 | मासिक लेनदेन % | 53.72 |
7 | मासिक लेनदेन | 1,15,30,999 |
8 | आज का लेनदेन | 4,20,310 |
9 | PMGKAY कार्ड | 99,23,972 |
PMGKAY Details कैसे देखें ?
उम्मीदवार ध्यान दें अगर आप भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) विवरण चेक करना चाहते है तो आप हमारे द्वारा बतायी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से पीएमजीकेवाई डिटेल्स चेक कर सकते है। जानिए क्या है PMGKAY Details Check करने की पूरी प्रक्रिया –
- PMGKAY Details चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट epos.bihar.gov.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- इसी पेज पर आपको Reports के सेक्शन में PMGKAY के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- क्लिक करते ही आपके सामने PMGKAY Details चेक करने के लिए फॉर्म खुलकर आएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- यहाँ आपको Month और Year सलेक्ट करने होंगे।
- उसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने पीएमजीकेवाई विवरण खुलकर आ जाएगा।
- इस प्रकार आपकी PMGKAY Details देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
RC Details कैसे चेक करें ? (Bihar Ration Card)
यदि आप भी राशन कार्ड डिटेल्स चेक करना चाहते है तो आप ईपोस पोर्टल पर जाकर आसानी से आरसी डिटेल्स चेक कर सकते है। यहाँ हम आपको RC Details Check करने की प्रक्रिया बताने जा रहें है। आरसी डिटेल्स कैसे चेक करें जानिए नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से –
- आरसी डिटेल्स चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट epos.bihar.gov.in पर विजिट करें।
- उसके बाद आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
- होम पेज पर ही आपको Reports के सेक्शन में RC Details का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आरसी विवरण चेक करने के लिए फॉर्म खुलेगा। जैसे कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- यहाँ आपको Month, Year और RC No दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आरसी डिटेल्स खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार आपकी आरसी डिटेल्स चेक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
Transactions Detailed कैसे देखें ?
- Detailed Transactions देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
- होम पेज पर ही आपको Reports के सेक्शन में जाकर Detailed Transactions के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही अगले पेज में आपके सामने लेनदेन विवरण देखने के लिए फॉर्म खुलेगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- यहाँ आपको डेट सलेक्ट करके Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने लेनदेन विवरण (Detailed Transactions) खुलकर आ जाएगा।
- इस प्रकार आपकी Detailed Transactions Check करने की प्रोसेस पूरी हो जाएगी।
बिहार पीडीएस ग्रीवांस दर्ज कैसे करें ?
अगर आप बिहार राशन कार्ड से जुडी या अन्य कोई भी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करना चाहते है तो यहाँ हम आपको ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन ग्रीवांस दर्ज कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- शिकायत दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट epos.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पेज खुलेगा।
- इसी पेज पर मेन्यू में आपको Grievance का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर ग्रीवांस रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –

- यहाँ आपको ग्रीवांस डिटेल्स दर्ज करनी होंगी जैसे की फॉर्म में पूछी गई है।
- उसके बाद आपको अगर कोई दस्तावेज अपलोड करना है तो करें।
- इसके बाद आपको नीचे दिए गए Register के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आपकी ग्रीवांस दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
epos Bihar से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
बिहार राशन कार्ड पीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट epos.bihar.gov.in है। इस वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करके आप बिहार राशन सर्द की वेबसाइट पर पहुँच सकते है और संबंधित समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है।
AePDS बिहार पोर्टल से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 1800-3456-194 है। बिहार राशन कार्ड से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या शिकायत के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।
AePDS की फुल फॉर्म Aadhaar enabled Public Distribution System है।
आपको ईपोस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। इन सूचनाओ के माध्यम से ही आप लॉगिन कर सकते है।
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि इस लेख में हमने आपसे बिहार राशन कार्ड और epos Bihar Portal से संबंधित जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट epos.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते है या नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर 1800-3456-194 पर सम्पर्क कर सकते है।