सरकार द्वारा देश के ऐसे लोगो के लिए जो किसी भी अपराध के कारण जेल में बंद किये गए है उन कैदियों से मिलने के लिए ई-मुलाकात सिस्टम शुरू किया है। जिसके माध्यम से कैदियों के परिजन कैदियों से ऑनलाइन वीडियो कॉल कर सकते है और मिलने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को ई-मुलाक़ात सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
इस लेख में हम आपको बताएंगे emulakat system क्या है ? emulakat system पर कैदियों से मिलने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। ई मुलाक़ात सिस्टम से जुडी अधिक जानकारी के लिए इस लेख की ध्यानपूर्वक पूरा अंत तक पढ़िए –
यह भी देखें :- भारत में सामान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोड) क्या है

emulakat system क्या है ?
किसी भी अपराध के कारण जेल में बंद किये गए कैदियों से उनके परिजन ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात कर सकते है। यहाँ प्रक्रिया ई-मुलाक़ात कहलाती है। इसके अलावा कैदियों के परिजन कैदियों से मिलने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है। कैदियों के परिजन एंड्राइड मोबाइल फोन, लैपटॉप या कम्प्यूटर का इस्तेमाल करके इंटरनेट के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जेल में कैदी से वीडियो कॉल या मिलने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है। भारत सरकार द्वारा ई-मुलाकात करने की सुविधा समस्त राज्यों में उपलब्ध कराई गई है। राज्य के सभी उम्मीदवार इस सुविधा का लाभ उठा सकते है।
ई-मुलाकात सिस्टम 2023 हाईलाइट्स
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको ई-मुलाकात सिस्टम और इससे जुडी कुछ विशेष जानकारी साझा करने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
आर्टिकल का नाम | ई-मुलाकात सिस्टम” |
साल | 2023 |
पोर्टल का नाम | emulakat system |
उद्देश्य | कैदियों और उनके परिजनों की मुलाकात ऑनलाइन वीडियो कॉल द्वारा कराना |
लाभार्थी | कैदी एवं उनके परिजन |
आवेदन मोड़ | ऑनलाइन |
आधिकारिक पोर्टल | eprisons.nic.in |
जेल में कैदी से वीडियो कॉल या मिलने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
वे उम्मीदवार जिनका कोई परिजन जेल में बंद है और वे उससे वीडियो कॉल या मिलने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो वे हमारे द्वारा बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते है। रजिस्ट्रेशन करने की प्रोसेस हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहें है। आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- सबसे पहले नेशनल प्रिजन इनफार्मेशन पोर्टल (NPIP) की आधिकारिक वेबसाइट eprisons.nic.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर ही आपको eMulakat का ऑप्शन दिखाई देगा, उस ऑप्शन पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर फॉर्म खुल जाएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।

- इस फॉर्म में आपको मिलने वाले और जिससे मिलना है दोनों की डिटेल्स भरनी होंगी।
- दोनों की सारी डिटेल्स भरकर आपको कैप्चा कोड भरना होगा।
- उसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपकी ई-मुलाक़ात सिस्टम रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो जाती है।
विजिट स्टेटस कैसे देखें ?
यहाँ हम आपको Visit Status Check Process कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से विजिट स्टेटस चेक कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- Visit Status Check करने के लिए सबसे पहले ई-मुलाकात की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको Visit Status का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।

- इस पेज में आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको Search के बटन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने विजिट स्टेटस खुलकर आ जायेगा।
- इस प्रकार आपकी विजिट स्टेटस देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
ग्रीवांस दर्ज कैसे करें ?
अगर आपको किसी प्रकार की कोई भी शिकायत है और आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना चाहते है तो आप हमारे द्वारा दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- ग्रीवांस दर्ज करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले (NPIP) की आधिकारिक वेबसाइट eprisons.nic.in पर जाएँ। \
- अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको Grievance का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।

- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर शिकायत दर्ज करने के लिए फॉर्म खुल जाएगा।
- आपको इस फॉर्म में शिकायतकर्ता डिटेल्स और शिकायत की डिटेल्स दोनों दर्ज करनी होंगी।
- उसके बाद आपको फॉर्म में नीचे दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको Send के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आपकी शिकायत सम्बंधित विभाग में भेज दी जाएगी।
ई-मुलाकात सिस्टम 2023 से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
भारत सरकार द्वारा कैदियों और उनके परिजनों की मुलाकात वीडियों कॉल या रजिस्ट्रेशन करके मिलने के लिए emulakat system शुरू किया है।
emulakat system पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल पर जाएँ। होम पेज पर फीचर्स के सेक्शन में आपको एनपीआईपी लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। अगले पेज में आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुलेगा। आपको फॉर्म में डिटेल्स भरनी होंगी। इस प्रकार आप लॉगिन कर सकते है।
NPIP की फुल फॉर्म National Prisons Information Portal है।
अगर आप जेल में कैदी से वीडियो कॉल या मिलने के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आप ई-मुलाकात सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि हमने इस लेख में आपसे emulakat system (ई-मुलाकात सिस्टम) और कैदियों से मिलने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023 से जुडी समस्त जानकारी साझा की है, यदि आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। हम आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य देंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।