ई-कल्याण बिहार मुख्यमंत्री योजना {ekalyan.bih.nic.in}

बिहार सरकार के द्वारा प्रेदश के नागरिको के लिए एक नए पोर्टल को शुरू किया है जिसके तहत अब बिहार के नागरिक एक ही पोर्टल से विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बिहार की राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश के नागरिकों को लाभ देने के लिए एक पोर्टल को शुरू किया है जिसके अंतर्गत सभी प्रदेश वासी घर बैठे ही सभी योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं, इस पोर्टल का नाम ई-कल्याण बिहार पोर्टल है। इस पोर्टल की मदद से अब बिहार राज्य के सभी नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से योजनाओं को आवेदन कर सकते हैं। ई-कल्याण बिहार पोर्टल पर लगभग 14 से लेकर 15 योजनाओं को उपलब्ध कराया गया है।

अगर आप भी घर बैठे ही ई-कल्याण बिहार पोर्टल के माध्यम से अलग अलग योजना का लाभ लेना चाहते हैं और आपको कहीं भी जानकारी नहीं मिल पा रही है तो आज आप हमारे आर्टिकल की सहायता से इस पोर्टल की सारी जानकारी को जान सकते हैं। आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे की आप ई-कल्याण बिहार पोर्टल क्या है तथा इस योजना के क्या क्या लाभ हैं इस पोर्टल से जुड़े हुए पात्रता दस्तावेज तथा इस पोर्टल के उद्देश्य के बारे में आज हम विस्तृत चर्चा करेंगे, इस लिए हमारे लेख को पूरा पढ़ें।

ई-कल्याण बिहार मुख्यमंत्री योजना
ई-कल्याण बिहार मुख्यमंत्री योजना
Contents hide

ई-कल्याण बिहार मुख्यमंत्री योजना

बिहार सरकार ने अपने प्रदेश वासियों के लिए E-kalyan पोर्टल की शुरुआत की थी। इस पोर्टल की सहायता से प्रदेश के नागरिक घर बैठे ही विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदकन कर सकते हैं। अब जनता को अलग अलग पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं है और न ही किसी भी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता है, इस पोर्टल के शुरू हो जाने से आम जन मानस का समय तो बचेगा ही साथ में होने वाली फिजूल खर्चों में भी राहत मिलेगा। ई-कल्याण बिहार पोर्टल की मदद से अब सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी तथा सरकारी कार्यों में होने वाले भ्रष्टाचार को भी काम किया जा सकेगा।

इसे भी देखें :- बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 पंजीकरण

ई-कल्याण बिहार मुख्यमंत्री योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बाते

पोर्टल का नाम ई-कल्याण बिहार पोर्टल
आर्टिकल ई-कल्याण बिहार मुख्यमंत्री योजना
राज्य बिहार
लाभार्थी बिहार के नागरिक
लाभ बिहार के नागरिकों को योजनाओ के आवेदन
के लिए ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा
वर्ष 2023
संबंधित विभाग कल्याण विभाग
आधिकारिक वेबसाइट ekalyan.bih.nic.in
श्रेणी बिहार सरकार योजना
Some important things related to E-Kalyan Bihar Chief Minister Scheme

ई-कल्याण बिहार पोर्टल का उद्देश्य

बिहार की वो छात्र छात्राएं जो पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक गरीबी होने के कारण तथा किसी कारणवश अपनी पढ़ाई को सुचारु नहीं रख पाते हैं ऐसे बालक बालिकाओं के लिए सरकार के द्वारा नयी नयी स्कीम तथा योजनाएं चलाई जाती हैं लेकिन इन योजनाओं को आवेदन करने के लिए छात्रों को अलग अलग पोर्टलों पर जाना पड़ता था इस समस्या को देखते हुए बिहार सरकार के द्वारा ई-कल्याण बिहार पोर्टल की शुरुआत की गयी।

ई-कल्याण बिहार पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

  • बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
  • मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग छात्रावास अनुदान योजना
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना
  • परवरिश योजना
  • मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास योजना
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना–सम्पूर्ण टीकाकरण
  • लोहिया स्‍वच्‍छ बिहार अभियान
  • समेकित बाल विकास सेवाएं
  • मुस्लिम परित्यक्ता तथा तलाकशुदा महिलाओं हेतु सहायता योजना
  • श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार
  • बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना
  • मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – संस्थागत प्रसव

ई-कल्याण बिहार पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए पात्रता

सरकार के द्वारा ई-कल्याण बिहार पोर्टल पर आवेदन तथा रजिस्ट्रेशन करने के लिए कुछ पात्रता मापदंड को निर्धारित की गयी हैं जिसके अनुसार बिहार राज्य के योग्य नागरिक ही आवेदन कर सके, बिहार सरकार द्वारा निर्धारित पात्रताएं कुछ इस प्रकार से हैं:-

  • ई-कल्याण बिहार पोर्टल पर केवल वही नागरिक आवेदन कर सकते हैं जो बिहार राज्य के मूल निवासी हो।
  • छात्र छात्राओं को अगर किसी भी स्कॉलरशिप के लिए ई-कल्याण बिहार पोर्टल पर आवेदन करना है तो उन्हें राज्य अथवा केंद्र के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्कूली शिक्षा ग्रहण करनी होगी।
  • बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान जैसी योजनाओं के लिए बालिकाएं केवल E-kalyan पोर्टल पर ही आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक के पास किसी भी योजना में आवेदन करने के लिए सभी जरुरी दस्तावेज होने आवश्यक हैं।

ई-कल्याण बिहार मुख्यमंत्री योजना में आवेदन करने के लिए दस्तावेज

  • लाभार्थी का आधार कार्ड (Aadhaar Card of Beneficiary)
  • निवास प्रमाण पत्र (Address proof)
  • वार्षिक आय प्रमाण पत्र (annual income certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (caste certificate)
  • 10th अंक प्रमाण पत्र (10th mark certificate)
  • 12th अंक प्रमाण पत्र (12th mark certificate)
  • बैंक खाता विवरण (Bank account statement)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (passport size photo)
  • मोबाइल नंबर (mobile number)

E-kalyan Bihar के अंतर्गत आने वाले विभाग

  • शिक्षा विभाग
  • Chief Electoral Officer
  • समाज कल्याण विभाग
  • अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
  • पिछड़ा वर्ग तथा अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
  • बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी
  • आपदा प्रबंधन विभाग
  • श्रम संसाधन विभाग
  • बिहार विकास एवं आवास विभाग
  • राज्य स्वास्थ्य समिति
  • ग्रामीण विकास विभाग

ई-कल्याण पोर्टल के तहत दी जाने वाली छात्रवृति

ई-कल्याण बिहार पोर्टल के अंतर्गत मुख्यतः दो छात्रवृति हैं पहला मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना एवं दूसरा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना इन योजनाओं के तहत सरकार द्वारा बालिकाओं को कुछ धनराशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान करेगी। इसके तहत सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत Rs.10,000 की धनराशि प्रदान की जाएगी तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत Rs. 25,000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।

ई-कल्याण पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया

  • लाभार्थी को सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट ekalyan.bih.nic.in पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
ई-कल्याण पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया
ई-कल्याण पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया
  • अब होम पेज पर आपको दोनों स्कॉलरशिप योजनाओं को आवेदन करने के लिए विकल्प दिखाई देगा, जिस योजना में आपने आवेदन करना होगा उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे आपको पंजीकरण करना होगा।
  • सबसे पहले आपको अपना लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड डालना होगा और इसके बाद लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने एप्लिकेशन का फॉर्म खुल कर सामने आ जाएगा।
  • अब इसमें आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
  • तथा मांगे गए दस्तावेजों को भी उपलोड करना होगा।
  • दस्तावेजों के उपलोड हो जाने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

बिहार ई-कल्याण एप्लिकेशन को डाऊनलोड करने की प्रक्रिया

बिहार सरकार द्वारा ई कल्याण पोर्टल के साथ साथ एक अप्लीकेशन भी लॉन्च किया है जिससे नागरिक आसानी से एप्लिकेशन को डाऊनलोड कर आवेदन कर सकते हैं। इस एप्लिकेशन को डाऊनलोड करने की प्रक्रिया आज हम आपको नीचे बता रहे हैं, हमारे दिए हुए प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको मोबाइल फोन के प्ले स्टोर को खोलना होगा।
  • वहां पर आपको सर्च के विकल्प पर Bihar E-Kalyan को लिखना होगा तथा सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एप्लिकेशन खुल कर सामने आ जाएगा आपकजो डाऊनलोड के बटन पर क्लिक करना होगा तथा इंस्टॉल कर लेना होगा।
  • इनस्टॉल करने के बाद आपको अपने फ़ोन में एप्लिकेशन को खोलना होगा तथा रजिस्टर कर लेना होगा।
  • इस तरह से आप अब आप आसानी से एप्लिकेशन के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

बिहार ई-कल्याण स्टेटस को चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको बिहार ई-कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने बिहार ई-कल्याण का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपको व्यू एप्लिकेशन का विकल्प दिखाई देगा आपको उसपर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आपके आवेदन फॉर्म की स्टेटस की जानकारी खुलकर सामने आ जाएगी।

आशा करता हुँ की आपको आज हमारे लेख के माध्यम से E Kalyan पोर्टल की सम्पूर्ण जानकारी समझ में आ गयी होगी। हमारे द्वारा इस जानकारी को सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एकत्रित किया गया है। अगर आपका किसी भी प्रकार का प्रश्न है तथा कोई भी जानकारी समझ में न आयी हो तो आप हमे निचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं हमारी टीम आपसे जल्द से जल्द जुड़ के आपकी सहायता करेगी।

बिहार ई-कल्याण से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर

बिहार ई-कल्याण पोर्टल क्या है ?

बिहार सरकार ने अपने प्रदेश वासियों के लिए E-kalyan पोर्टल की शुरुआत की थी। इस पोर्टल की सहायता से प्रदेश के नागरिक घर बैठे ही विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदकन कर सकते हैं।

बिहार ई-कल्याण पोर्टल में कितनी योजनाओं को सम्मलित किया गया है ?

बिहार ई-कल्याण पोर्टल में लगभग बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग छात्रावास अनुदान योजना, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, परवरिश योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना–सम्पूर्ण टीकाकरण, लोहिया स्‍वच्‍छ बिहार अभियान, समेकित बाल विकास सेवाएं, मुस्लिम परित्यक्ता तथा तलाकशुदा महिलाओं हेतु सहायता योजना, श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार, बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – संस्थागत प्रसव योजनाओं को सम्मलित किया गया है।

ई-कल्याण पोर्टल किस राज्य से संबंधित है ?

ई-कल्याण पोर्टल बिहार राज्य से संबंधित है।

क्या बिहार ई-कल्याण पोर्टल में आवेदन सभी देश वासी कर सकते हैं ?

नहीं, बिहार ई-कल्याण पोर्टल में केवल बिहार के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram