ई-कल्याण बिहार मुख्यमंत्री योजना {ekalyan.bih.nic.in}

बिहार की राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश के नागरिकों को लाभ देने के लिए एक पोर्टल को शुरू किया है जिसके तहत सभी प्रदेशवासी घर बैठे सभी योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं, इस पोर्टल का नाम ई-कल्याण बिहार पोर्टल है।

इस पोर्टल की मदद से अब बिहार राज्य के सभी नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से योजनाओं को आवेदन कर सकते हैं। ई-कल्याण बिहार पोर्टल पर लगभग 14 से लेकर 15 योजनाओं को उपलब्ध कराया गया है।

घर बैठे ही आप हमारे आर्टिकल की सहायता से इस पोर्टल की सारी जानकारी को जान सकते हैं। आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे की आप ई-कल्याण बिहार पोर्टल क्या है ?

इस योजना के क्या क्या लाभ हैं इस पोर्टल से जुड़े हुए पात्रता दस्तावेज तथा इस पोर्टल के उद्देश्य के बारे में आज हम विस्तृत चर्चा करेंगे, इस लिए हमारे लेख को पूरा पढ़ें।

ई-कल्याण बिहार मुख्यमंत्री योजना
ई-कल्याण बिहार मुख्यमंत्री योजना

ई-कल्याण बिहार (E Kalyan Bihar)

बिहार सरकार ने अपने प्रदेश वासियों के लिए ई कल्याण बिहार पोर्टल की शुरुआत की थी। इस पोर्टल की सहायता से प्रदेश के नागरिक घर बैठे ही विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदकन कर सकते हैं।

अब जनता को अनेक पोर्टलों पर जाने की जरूरत नहीं है और न किसी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता है, इस पोर्टल के शुरू हो जाने से आम जन मानस का समय तो बचेगा ही साथ में होने वाली फिजूल खर्चों में भी राहत मिलेगा।

ई-कल्याण बिहार पोर्टल की मदद से अब सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी तथा सरकारी कार्यों में होने वाले भ्रष्टाचार को भी काम किया जा सकेगा।

ई-कल्याण बिहार पोर्टल से संबंधित तथ्य

पोर्टल का नाम ई-कल्याण बिहार पोर्टल
आर्टिकलई-कल्याण बिहार मुख्यमंत्री योजना
लाभार्थीबिहार के नागरिक
वर्ष2023
संबंधित विभागकल्याण विभाग
आधिकारिक वेबसाइट ekalyan.bih.nic.in
श्रेणीबिहार सरकार योजना

ई-कल्याण बिहार पोर्टल का उद्देश्य

बिहार की वो छात्र छात्राएं जो पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक गरीबी होने के कारण तथा किसी कारणवश अपनी पढ़ाई को सुचारु नहीं रख पाते हैं।

ऐसे बालक-बालिकाओं के लिए सरकार के द्वारा नयी नयी स्कीम तथा योजनाएं चलाई जाती हैं लेकिन इन योजनाओं को आवेदन करने के लिए छात्रों को अलग अलग पोर्टलों पर जाना पड़ता था।

इस समस्या को देखते हुए बिहार सरकार के द्वारा ई-कल्याण बिहार पोर्टल की शुरुआत की गयी।

ई-कल्याण बिहार पोर्टल पर पंजीकरण हेतु पात्रता

सरकार के द्वारा ई-कल्याण बिहार पोर्टल पर आवेदन तथा रजिस्ट्रेशन करने के लिए कुछ पात्रता मापदंड को निर्धारित की गयी हैं, बिहार सरकार द्वारा निर्धारित पात्रताएं कुछ इस प्रकार से हैं:-

  • ई-कल्याण बिहार पोर्टल पर केवल वही नागरिक आवेदन कर सकते हैं जो बिहार राज्य के मूल निवासी हो।
  • छात्र छात्राओं को अगर किसी भी स्कॉलरशिप के लिए ई-कल्याण बिहार पोर्टल पर आवेदन करना है तो उन्हें राज्य अथवा केंद्र के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्कूली शिक्षा ग्रहण करनी होगी।
  • बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान जैसी योजनाओं के लिए बालिकाएं केवल E-kalyan पोर्टल पर ही आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक के पास किसी भी योजना में आवेदन करने के लिए सभी जरुरी दस्तावेज होने आवश्यक हैं।

ई-कल्याण बिहार पोर्टल में आवेदन हेतु दस्तावेज

  • लाभार्थी का आधार कार्ड (Aadhaar Card of Beneficiary)
  • निवास प्रमाण पत्र (Address proof)
  • वार्षिक आय प्रमाण पत्र (Annual income certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste certificate)
  • 10th अंक प्रमाण पत्र (10th Mark certificate)
  • 12th अंक प्रमाण पत्र (12th Mark certificate)
  • बैंक खाता विवरण (Bank Account statement)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport size photo)
  • मोबाइल नंबर (Mobile number)

ई-कल्याण पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया

ई-कल्याण बिहार पोर्टल पर सरकार कन्या उत्थान योजना के तहत बालिकाओं को छात्रवृति भी प्रदान की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आप पोर्टल को देख सकते हैं।

  • लाभार्थी को सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट ekalyan.bih.nic.in पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
ई-कल्याण पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया
ई-कल्याण पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया
  • इस पोर्टल के होम पेज पर आपको अनेक प्रकार के योजनाओं का विकल्प दिख जाएगा। जिस भी योजना के तहत आपने आवेदन करना होगा आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे आपको पंजीकरण करना होगा।
  • सबसे पहले आपको अपना लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड डालना होगा और इसके बाद लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने एप्लिकेशन का फॉर्म खुल कर सामने आ जाएगा।
  • अब इसमें आपको अपनी जानकारी दर्ज होगी।
  • तथा मांगे गए दस्तावेजों को भी उपलोड करना होगा।
  • दस्तावेजों के उपलोड हो जाने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

बिहार ई-कल्याण स्टेटस को चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको बिहार ई-कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने बिहार ई-कल्याण का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपको व्यू एप्लिकेशन का विकल्प दिखाई देगा आपको उसपर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आपके आवेदन फॉर्म की स्टेटस की जानकारी खुलकर सामने आ जाएगी।

ई-कल्याण बिहार पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

  • बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
  • मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग छात्रावास अनुदान योजना
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना
  • परवरिश योजना
  • मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास योजना
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना–सम्पूर्ण टीकाकरण
  • लोहिया स्‍वच्‍छ बिहार अभियान
  • समेकित बाल विकास सेवाएं
  • मुस्लिम परित्यक्ता तथा तलाकशुदा महिलाओं हेतु सहायता योजना
  • श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार
  • बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना
  • मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – संस्थागत प्रसव

E-kalyan Bihar के अंतर्गत आने वाले विभाग

  • शिक्षा विभाग
  • Chief Electoral Officer
  • समाज कल्याण विभाग
  • अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
  • पिछड़ा वर्ग तथा अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
  • बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी
  • आपदा प्रबंधन विभाग
  • श्रम संसाधन विभाग
  • बिहार विकास एवं आवास विभाग
  • राज्य स्वास्थ्य समिति
  • ग्रामीण विकास विभाग

बिहार ई-कल्याण से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर (FAQ)

बिहार ई-कल्याण पोर्टल क्या है ?

बिहार सरकार ने अपने प्रदेश वासियों के लिए E-kalyan पोर्टल की शुरुआत की थी। इस पोर्टल की सहायता से प्रदेश के नागरिक घर बैठे ही विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदकन कर सकते हैं।

ई-कल्याण पोर्टल किस राज्य से संबंधित है ?

ई-कल्याण पोर्टल बिहार राज्य से संबंधित है।

क्या बिहार ई-कल्याण पोर्टल में आवेदन सभी देशवासी कर सकते हैं ?

नहीं, बिहार ई-कल्याण पोर्टल में केवल बिहार के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।

बिहार ई-कल्याण पोर्टल पर कितनी योजनाएं हैं ?

वर्तमान में बिहार ई-कल्याण पोर्टल पर लगभग 14 से लेकर 15 योजनाएं हैं।

Leave a Comment