आज इस लेख के माध्यम से हम आपको डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहें है। जानकारी के लिए बता दें डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम को महान वैज्ञानिकों में से एक थे। इन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता था। एपीजे अब्दुल कलाम भारत देश के महान वैज्ञानिक होने के साथ-साथ एक राजनीतिज्ञ भी थे। इन्होनें मिसाइल और परमाणु से जुड़े कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस लेख में हम आपको Dr. APJ Abdul Kalam का जीवन परिचय, शिक्षा करियर, पुरस्कार, किताबे और नेटवर्थ से जुडी समस्त जानकारी देने जा रहें है। इन सबके विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देने जा रहें है। एपीजे अब्दुल कलाम जी का जीवन परिचय से जुडी समस्त जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –
Queen Elizabeth II Biography in Hindi|

Dr. APJ Abdul Kalam Biography
डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को भारत के तमिलनाडु राज्य के रामेश्वरम में हुआ था। इनका पूरा नाम डॉ० अबुल पकीर जैनुबदालीन अब्दुल कलाम है। इनके पिता श्री जैनुबदालीन मध्यमवर्गीय परिवार से थे। जानकारी के लिए बता दें एक सफल वैज्ञानिक होने के साथ-साथ अब्दुल कलाम जी ने एक निर्वाचित राष्ट्रपति के पद पर भी कार्य किया। अब्दुल कलाम जी भारत देश के 11वें राष्ट्रपति थे।
उन्होंने 2002 से 2007 तक राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला। 27 जुलाई 2015 को अब्दुल कलाम जी का निधन हो गया। हालांकि एपीजे अब्दुल कलाम को लिखने और पढ़ने का शौक भी था। कलाम जी के जीवन पर आधारित एक हिंदी फिल्म भी बनाई गई है। इस हिंदी फिल्म का नाम आई एम कलाम है।
एपीजे अब्दुल कलाम जी का जीवन परिचय
Dr. APJ Abdul Kalam जी के सम्पूर्ण जीवन, करियर, आदि से जुडी कुछ प्रमुख जानकारी हम आपको नीचे दी गई सारणी के माध्यम से देने जा रहें है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
जन्म | 15 अक्टूबर 1931 को भारत के तमिलनाडु राज्य के रामेश्वरम में |
माता का नाम | आशियम्मा |
पिता का नाम | जैनुबदालीन |
कार्यक्षेत्र | प्रोफेसर, लेखक, वैज्ञानिक |
शौक | वीणा वादन, किताबे पढ़ना और लिखना |
राष्ट्रपति कार्यकाल | 2002 से 2007 तक |
मृत्यु | 27 जुलाई 2015 |
अब्दुल कलाम जी की शिक्षा
अगर अब्दुल कलाम की शिक्षा की बात करें तो बता दें कलाम ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा को जारी रखने के लिए अखबार बाँटने का कार्य भी किया। । जानकारी के लिए बता दें उन्होंने एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की उपाधि मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से प्राप्त की। Dr. APJ Abdul Kalam ने साल 1950 में तिरुचिरापल्ली के सेंट जोशेफ कॉलिज बी०एस०सी० की परीक्षा उत्तीर्ण की।
कलाम का करियर
स्नातक होने के बाद उन्होंने हावरक्राफ्ट परियोजना पर कार्य करने के लिए उन्होंने ISRO में प्रवेश किया। वे इसरो से 1962 में जुड़े और उसके बाद उन्होंने सफलतापूर्वक कई उपग्रह प्रेक्षपण परियोजनाओं में अपनी भूमिका निभाई। 1998 में इन्होने पोखरण में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया। उसके बाद कलाम राष्ट्रपति के लिए निर्वाचित हुए। कलाम को बीजेपी समर्थित एन०डी०ए० घटक दलों ने अपना उम्मीदवार बनाया। 18 जुलाई 2002 को कलाम को 90% बहुमत द्वारा राष्ट्रपति चुना गया। उसके बाद 25 जुलाई 2002 को कलाम ने राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के लिए शपथ। इन्होनें 2002 से 2007 तक राष्ट्रपति पद पर कार्य किया।
जानकारी के लिए बता दें एपीजे अब्दुल कलाम राजनीतिक क्षेत्र से सम्बंधित नहीं थे लेकिन उनकी राष्ट्रवादी सोच और राष्ट्रपति पद पर नियुक्त होने के पश्चात कल्याण सम्बन्धी नीतियों के कारण कलाम राजनीतिक कार्यों से जुड़ गए। इण्डिया 2020 में इन्होनें अपने विचार प्रकट किये है।
एपीजे अब्दुल कलाम जी को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया –
क्या आप जानते है Dr. APJ Abdul Kalam भारत रत्न, पदम् भूषण और पदम् विभूषण पुरस्कारों से सम्मानित करने के अलावा अन्य बहुत से पुरस्कार दिए गए है। जिनके बारे में हम आपको पूरी जानकारी नीचे दी गई सारणी के माध्यम से देने जा रहें है। एपीजे अब्दुल कलाम जी को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया –
क्रम संख्या | पुरस्कार का नाम | सम्मान का वर्ष | पुरस्कार को देने वाली संस्था |
1 | वोन कॉम विंग्स अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड | 2009 | केलिर्फोनिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी |
2 | डॉक्टर ऑफ लॉज मानद उपाधि | 2012 | साइमन फ्रेजर विश्वविद्यालय |
3 | डॉक्टर ऑफ इंजीनियरिंग | 2010 | यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू |
4 | मानद डॉक्टरेट | 2009 | ऑकलैंड विश्वविद्यालय |
5 | हूवर मेडल | 2009 | एमएसएमई फाउंडेशन |
6 | वीर सावरकर पुरस्कार | 1998 | भारत सरकार |
7 | डॉक्टर ऑफ इंजीनियरिंग | 2008 | नानयांग टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय, सिंगापुर |
8 | डॉक्टर ऑफ साइंस | 2008 | अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ |
9 | रामानुजन पुरस्कार | 2000 | अल्वारेज शोध संस्थान, चेन्नई |
10 | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार | 1997 | भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस |
11 | पद्म विभूषण | 1990 | भारत सरकार |
12 | भारत रत्न | 1997 | भारत सरकार |
13 | डॉक्टर ऑफ साइंस | 2014 | एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम |
14 | पद्म भूषण | 1981 | भारत सरकार |
कलाम की किताबें
एपीजे अब्दुल कलाम ने साहित्यिक रूप से अपने विचारों को छार पुस्तकों में उतारा है। ये प्रमुख पुस्तके निम्न प्रकार है – इण्डिया 2020 ए विजन फॉर द न्यू मिलेनियम, इग्नाटेड माइंडस -अनलीशिंग द पावर विदिन इंडिया, माई जर्नी। हालांकि इन पुस्तकों का कई भारतीय भाषाओं और विदेशी भाषाओ में अनुवाद हो चुका है। कलाम एक बहुत ही महान व्यक्तियों में से एक थे। कलाम जी को 40 से ज्यादा संस्थानों और विश्वविद्यालयो से डायरेक्ट्रेट की मानद उपाधि प्राप्त हुई है।
- आत्मकथात्मक रचनाएँ
- विंग्स ऑफ़ फायर
- माई जर्नी (मेरी जीवन यात्रा)
- साइंटिस्ट टू प्रेजिडेंट
- चिंतनपरक रचनाएँ
- डिया- माय-ड्रीम : (एक्सेल बुक्स, 2004)
- इग्नाइटेड माइंडस: अनलीशिंग द पावर विदीन इंडिया : (पेंग्विन बुक्स, 2003)
- एनविजनिंग अन एमपावर्ड नेशन: टेक्नालजी फार सोसायटल ट्रांसफारमेशन : (टाटा मैक्ग्राहिल प्रकाशन, 2004)
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की नेटवर्थ (Dr APJ Abdul Kalam Net Worth)
यहाँ हम आपको प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं राष्ट्रपति डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम की नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहें है। कलाम जी की नेटवर्थ जानकार आप अपने माथा पीटने लगेंगे। तो आइये जानते है अब्दुल कलाम जी की नेटवर्थ के बारे में –
- कलाम जी की सबसे बड़ी नेटवर्थ उनकी किताबें थी।
- इसके अलावा कलाम जी के पास 6 पेंट और 4 शर्ट थी जिसमें से उनकों 2 पैंट और 2 शर्ट रक्षा विभाग द्वारा दी थी जब वह रक्षा विभाग में कार्यरत थे।
- हालांकि आप यह जानकार दंग रह जाएंगे कि कलाम जी के पास सिर्फ 3 सूट थे। वे जब भी भाषण देते थे वे इन तीनो सूट को ही पहनकर जाते थे।
- इसके अतिरिक्त कलाम जी की नेटवर्थ में 50 डॉक्टरेट भी शामिल है। जानकारी के लिए बता दें अलग-अलग यूनिवर्सिटी ने कलाम को सम्मानित करते हुए 50 पी. एच.डी की डिग्री प्रदान की थी।
- जानकारी के लिए बता दें इसके अलावा एपीजे अब्दुल कलाम जी को भारत रत्न, पदम् भूषण और पदम् विभूषण की उपाधि से अलंकृत किया।
डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम जीवन परिचय से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
Dr. APJ Abdul Kalam भारत के एक वैज्ञानिक और राजनीतिज्ञ थे।
एपीजे अब्दुल कलाम की मृत्यु 27 जुलाई 2015 को हुई थी।
डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम की माता का नाम आशियम्मा और पिता का नाम जैनुबदालीन था।
एपीजे अब्दुल कलाम जी ने राष्ट्रपति पद पर 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक कार्य किया।
एपीजे का पूरा नाम डॉ० अबुल पकीर जैनुबदालीन अब्दुल कलाम है।
डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम को भारत के मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है।
जैसे कि इस लेख में हमने आपसे डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम जी के जीवन परिचय और उनसे सम्बंधित अनेक जानकारी साझा की है अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिया जाएगा। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।