Diwali Simple Rangoli 2022: सरल रंगोली डिजाइन यहां से चुनें, इस दिवाली घर को सजाएं ट्रेंडी रंगोली से

Diwali Simple Rangoli (रंगोली डिजाइन) 2022: जैसे कि आप सभी जानते होंगे दिवाली हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। सभी हिन्दू परिवार दिवाली के पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाते है। इस दिन सभी लोग अपने घरों में दिए जलाते है और अन्य प्रकार की लाइट्स लगाकर अपने घर को रोशन सकते है। दिवाली के पर्व पर चारों को हँसी ख़ुशी की का माहौल होता है। सभी लोग अपने घरों में अलग-अलग प्रकार की रंगोली बनाते है। बिना रंगोली के दिवाली का त्यौहार अधूरा-अधूरा सा लगता है। दिवाली पर हर साल महालक्ष्मी के स्वागत के लिए महिलाएं घरो के दरवाजो पर खूबसूरत सी रंगोली बनाती है। इस लेख में हम आपको दिवाली पर बनाई जाने वाली रंगोली के सरल डिजाइन के विषय में बताने जा रहें है। सरल रंगोली डिजाइन यहां से चुनें, इस दिवाली घर को सजाएं ट्रेंडी रंगोली से जानिये नीचे दी गई जानकारी को पढ़कर –

रंगोली डिजाइन  - Diwali Simple Rangoli
सरल रंगोली डिजाइन यहां से चुनें

Diwali Simple Rangoli 2022

प्राचीन काल से ही घर को सजाने के लिए दिवाली के पर्व और अन्य कई उत्सवों पर रंगोली बनाने की परम्परा रही है। ऐसा माना जाता है कि घर के बाहर रंगोली बनाने से देवी लक्ष्मी को आमंत्रित किया जाता है। आजकल दिवाली पर्व पर और अन्य पर्वों पर अगल-अगल तरह की रंग बिरंगी रंगोली बनाई जाती है। हालांकि दिवाली पर ट्रेंडिंग और सिंपल रंगोली आजकल अधिक चलन में है। जिसके बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहें है। यहाँ हम आपको दिवाली सिंपल रंगोली 2022 के लिए रंगोली बनाने की विधि और सामग्री के विषय में पूरी जानकारी देंगे। जानकारी के लिए बता दें रंगोली न केवल रंगों से बल्कि घरेलू सामग्री जैसे – हल्दी, चावल और दाल से भी बनाई जा सकती है। इसके अलावा लकड़ी के बुरादा, रोली आदि का भी उपयोग किया जा सकता है। रंगोली को आकार देने के लिए चूड़ी, कटोरी, प्लेट आदि घरेलू चीजों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Indian Government Holiday List

अगर आप भी दिवाली पर रंगोली बनाना चाहते है तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। इन विशेष बातों के विषय में हम आपको नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से बताने जा रहें है। रंगोली बनाते समय ध्यान रखने योग्य बाते निम्न प्रकार है –

  • आपको रंगोली बनाने के लिए रंगोली के सिंपल डिजाइन का चयन करना होगा।
  • रंगोली को खूबसूरत बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के रंगो का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • रंगोली बनाने के लिए फूल, पत्तियों और रंगो का उपयोग कर सकते है।
  • सरल और सुन्दर रंगोली बनाने के लिए घरेलू सामग्री का उपयोग किया जा सकता है।

सरल रंगोली डिजाइन यहां से चुनें

  1. सबसे पहले आप एक धागा और एक चौक लें।
    • चौक को एक छोर पर पकड़कर रखें और एक छोर को बीच में रखें।
    • अब बीच के छोर को बिना हिलाएं एक बड़ा सा गोला बनाये।
    • इसके बाद इसी गोले के ऊपर एक बड़ा सा गोला बनाएं।
    • अब इन दोनों गोलों में रंग भर लें।
    • इसके बाद अब गोले के अंदर फूल पत्तियों से डिज़ाइन बना लें।
    • उसके बाद रंगोली की बाहरी और से थोड़ी सी सजावट कर दें।
    • जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
simple-rangoli-design-diwali

पहला करवा चौथ जानें लंबी उम्र के लिए सुहागिनें कैसे रखेंगी व्रत

चावल से बनाई जाने वाली सरल रंगोली

  • चावल से रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले चावल को दो -तीन जगह अगल-अलग बर्तन में रखें।
  • उसके बाद चावल में पानी और फ़ूड कलर मिलाएं।
  • आप चावल में रंग मिलाने के लिए हल्दी, गुलाल या अन्य किसी भी प्रकार के रंगो का इस्तेमाल कर सकते है।
  • इसके बाद चावलों को थोड़ा सूखने दें।
  • चावल सूखते ही रंग चावलों पर चढ़ जाएगा।
  • इसके बाद आप इन चावलों इस्तेमाल करके रंगोली बना सकते है।
  • जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
diwali-simple-rangoli-design
diwali rangoli saral design

चूड़ियों से बनाई जाने वाली सरल रंगोली डिजाइन

  • सबसे पहले 6 चूडिया लीजिये।
  • उसके बाद एक चूड़ी को बीच में रखें और बाकियों को बीच वाली चूड़ी के चारों और मिलाते हुए रखे।
  • इसके बाद सभी चूड़ी के बीच में थोड़ा थोड़ा रंग डालें।
  • अब इस रंग को चूड़ी के अंदर चूड़ी के आकार में ही फैलाएं।
  • इसके बाद एक-एक करके सारी चूड़ियां उठा लें।
  • इसके बाद फिर से चूड़ियों को बाहर की तरफ रखें।
  • अब चूड़ियों की बाहरी तरफ चूड़ी के आकार में रंग डाले।
  • इस प्रकार कुछ फूल पत्तियां बनाकर इस रंगोली की सुंदरता को बढ़ाएं।

मुख्य द्वार पर बनाई जाने वाली सरल रंगोली डिजाइन

जानकारी के लिए बता दें माता लक्ष्मी जी को कमल के फूल काफी पसंद है। इसी कारण अधिकतर घर के मुख्य द्वार पर माता लक्ष्मी के चरणों की रंगोली कमल के फूलो से बनाई जाती है। इस प्रकार की रंगोली बनाना दिवाली के अवसर पर शुभ माना जाता है। कहा जाता है इस दिन घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। दिवाली पर माता लक्ष्मी के चरणों की आकृति की सरल रंगोली आप नीचे दिए गए चित्र में देखकर आसानी से बना सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

Diwali saral rangoli design

पत्ती के रूप में गणेश जी की आकृति का रंगोली डिजाइन

यहाँ हम आपको गणेश जी की आकृति की रंगोली गुड़हल के फूल समेत बनाने की विधि बताने जा रहें है। आप नीचे दिए गए पॉइंट्स को अपनाकर आसानी से ये सरल रंगोली बना सकते है। जानिए क्या है पूरी विधि –

  • सबसे पहले हरा, लाल और सफेद तीन रंग लीजिए।
  • उसके बाद चौक से गणेश जी की आकृति बनाएं।
  • इसके साथ ही गुड़हल का एक फूल भी बना सकते है।
  • इसके बाद गणेश जी की आकृति में हरा रंग भरें।
  • और फिर गुड़हल के फूल में लाल रंग भरें।
  • इस प्रकार आपकी गणेश जी की आकृति की रंगोली बनाने की विधि पूरी हो जाती है।

दिवाली सिंपल रंगोली डिजाइन से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

किन किन सामग्रियों से रंगोली बनाई जा सकती है ?

रंगोली बनाने के लिए कुछ घरेलू सामग्री जैसे – फ़ूड कलर, चावल, दाल, हल्दी, आटा, आदि का उपयोग किया जा सकता है।

दिवाली पर्व पर मुख्य द्वार पर विशेषतः कौन-सी रंगोली बनाई जाती है ?

दिवाली पर्व पर मुख्य द्वारा विशेषतः माता लक्ष्मी की आकृति की रंगोली बनाई जाती है।

कम समय में रंगोली कैसे बनाएं ?

कम समय में अच्छी और सुंदर रंगोली बनाने के लिए फोर्क या काटे, चूड़ी, कटोरी आदि चीजों का इस्तेमाल कर सकते है।

वर्ष 2022 में दिवाली का त्यौहार कब मनाया जायेगा ?

वर्ष 2022 में दिवाली का त्यौहार 24 अक्टूबर 2022 को मनाया जायेगा।

क्या रंगोली डिजाइन के लिए घरेलू सामग्री का उपयोग कर सकते है ?

जी हाँ आप अपनी रंगोली डिजाइन को बेहद आकर्षक और बेहतरीन बनाने के लिए रंगो के साथ घरेलू सामग्री का उपयोग भी कर सकते है।

जैसे कि इस लेख में हमने आपको दिवाली सिंपल रंगोली डिजाइन 2022 से जुडी जानकारी प्रदान की है। इन जानकारियों के माध्यम से आप सरल डिजाइन की रंगोली आसानी से बना सकते है। अगर आपको रंगोली से जुडी किसी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment