दिल्ली श्रमिक मित्र योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म, पात्रता व लाभ

निर्माण कार्य में लगे हुए कामगारों तक सरकार द्वारा संचालित समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से दिल्ली श्रमिक मित्र योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना क्र अंतर्गत कम से कम 800 श्रमिक मित्र तैयार किये जायेंगे। ये श्रमिक मित्र श्रमिकों को घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे जिससे श्रमिकों को सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभ के विषय में जानकारी प्राप्त होगी। क्या है दिल्ली श्रमिक मित्र योजना ? श्रमिक मित्र योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? इस योजना की पात्रता क्या है व योजना से क्या लाभ है ?

इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Delhi Shramik Mitra Yojana 2023 से जुडी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पूरा अंत तक पढ़िए –

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म, पात्रता व लाभ
दिल्ली श्रमिक मित्र योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना क्या है ?

दिल्ली के निर्माण श्रमिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार ने श्रमिक मित्र योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 800 श्रमिक मित्र श्रमिकों के घर तक पहुंचकर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेंगे और साथ ही उन्हें दिल्ली सरकार द्वारा श्रमिकों के हित के लिए शुरू की गई समस्त सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे ताकि वे किसी भी सरकार योजना के लाभ से वंचित न रहें। इस योजना का लाभ केवल दिल्ली राज्य के निर्माण कार्य में लगे हुए श्रमिकों को मिलेगा।

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना उद्देश्य

दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों के लिए दिल्ली श्रमिक मित्र योजना योजना का शुभारम्भ किया है, जिससे शमीक मित्रों की नियुक्ति की जाएगी और उन्हें योजना के तहत लाभ दिया जाएगा और उन्हें आवेदन करने के लिए भी सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे की उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मजदूरों के विकास में यह योजना कारगर साबित होगी। मजदूरों की स्थिति के लिए दिल्ली सरकार द्वारा बहुत अच्छा कदम लिया गया है इससे मजदूर वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

उन्हें घर बनाने के लिए आर्थिक सहाय दी जाएगी, मातृत्व लाभ दिए जाएंगे, मजदूरी का सामान खरीदने के लिए धनराशि दी जाएगी, प्राकृतिक मृत्यु होने पर बीमा के तौर पर वित्तीय सहायता दी जाएगी, साथ ही दुर्घटना होने पर भी परिवार को धनराशि प्रदान की जाएगी, बच्चों के स्कूल की शिक्षा का खर्च भी उठाया जाएगा और उन्हें मेडिकल सहायता भी दी जाएगी।

Delhi Shramik Mitra Yojana 2023 Highlights

यहाँ हम आपको दिल्ली श्रमिक मित्र योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म से जुडी कुछ जरूरी जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम दिल्ली श्रमिक मित्र योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म
साल 2023
राज्य का नाम दिल्ली
योजना का नाम श्रमिक मित्र योजना
आधिकारिक वेबसाइट लिंक Delhi Government Web Portal

[रजिस्ट्रेशन] दिल्ली लाड़ली योजना आवेदन फॉर्म

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना

श्रमिक मित्र योजना के लिए पात्रता

Shramik Mitra Yojana का आवेदन करने के लिए आवेदकों को कुछ पात्रता को पूरा करना होगा। इस पात्रता को पूरा करने वाले आवेदक ही दिल्ली श्रमिक मित्र योजना का लाभ ले सकेंगे। ये पात्रता निम्न प्रकार है –

  • उम्मीदवार दिल्ली राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • केवल निर्माण श्रमिक ही आवेदन कर सकते है।
  • उम्मीदवार दिल्ली श्रमिक कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत होना चाहिए।

Shramik Mitra Yojana Required Documents

आवेदकों को श्रमिक मित्र योजना आवेदन फॉर्म भरने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही उम्मीदवार दिल्ली श्रमिक मित्र योजना हेतु एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते है। ये दस्तावेज निम्न प्रकार है –

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना के लाभ एवं विशेषताएं

यहां हम आपको श्रमिक मित्र योजना दिल्ली से मिलने वाले लाभ और इस योजना की विशेषता के बारे में बताने जा रहे है। इन जानकारियों को आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से प्राप्त कर सकते है –

  • Delhi Shramik Mitra Yojana की शुरुआत 8 नवंबर 2021 को की गई थी।
  • श्रमिक दिल्ली श्रमिक कल्याण बोर्ड के अंतर्गत रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • श्रमिक मित्र योजना श्रमिकों को जागरूक करेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत ८०० श्रमिक मित्र तैयार किये गए है।
  • यह योजना जिला, विधानसभा और कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्य करेगी।
दिल्ली श्रमिक मित्र योजना

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?

वे इच्छुक उम्मीदवार जो Delhi Shramik Mitra Yojana 2023 Registration Form भरना चाहते है उनकी जानकारी के लिए बता दें अभी तक इस योजना हेतु दिल्ली सरकार द्वारा केवल घोषणा की गई है। हालांकि दिल्ली श्रमिक मित्र योजना के लिए दिल्ली सरकार जल्द ही आधिकारिक पोर्टल जारी करेगी। योजना के लिए आधिकारिक पोर्टल जारी होते ही इसकी सूचना आपको हमारे द्वारा जाएगी। Delhi Shramik Mitra Yojana 2023 से जुडी अपडेट के लिए जुड़े रहिये।

Delhi Shramik Mitra Yojana 2023 जुड़े कुछ प्रश्न/उत्तर

Delhi Shramik Mitra Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

अभी तक दिल्ली श्रमिक मित्र योजना के लिए ऑफिसियल वेबसाइट जारी नहीं की गई है। वेबसाइट जारी होते ही इसकी सूचना हमारे लेख द्वारा आपको दे दी जाएगी।

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना के लिए कौन आवेदन कर सकते है ?

दिल्ली श्रमिक एवं कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत कोई भी श्रमिक दिल्ली श्रमिक मित्र योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।

क्या श्रमिक दिल्ली श्रमिक कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत होना अनिवार्य है ?

जी हाँ, श्रमिक दिल्ली कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत होना चाहिए। केवल पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को ही दिल्ली श्रमिक मित्र योजना का लाभ मिलेगा।

श्रमिक मित्र योजना के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स क्या है ?

श्रमिक मित्र योजना ले लिए कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स चाहिए होंगे जैसे – आवेदक का आधार कार्ड
राशन कार्ड
जन्म प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर

हेल्पलाइन नंबर

अगर आपको दिल्ली श्रमिक मित्र योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म या इससे संबंधित किसी प्रकार की कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते है। हमारे द्वारा आपके सवाल का जवाब देने का पूरा प्रयास किया जाएगा। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारियों से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment