भारत के रक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं? Defence Minister of India 2023

भारत के रक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं? -दोस्तों कभी न कभी आपने भारत के रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के बार में सुना ही होगा, आपके जानकारी के लिए बता दें की हमारे देश की बहरी तथा आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी देश के रक्षा मंत्रालय, अर्धसैनिक बलो और भारतीय सेना की होती है। क्योंकि भारत को हमेशा से ही चीन और पाकिस्तान जैसे पडोसी देशो से खतरा बना रहता है इसलिए भारत देश में एक मजबूत रक्षा प्रणाली होना अति आवश्यक है। हमारे रक्षा मंत्रालय के बहुत ही महत्वपूर्ण अंग देश की तीनों सेनायें (जल , थल , और वायु) हैं। इन सभी सेनाओं को रक्षा मंत्रालय के अलग अलग विभागों के द्वारा संभाला जाता है।

आज हम अपने आर्टिकल की सहायता से आपको बताएंगे की भारत के रक्षा मंत्री (Defence Minister of India) वर्तमान में कौन हैं ? भारत में अब तक कितने रक्षा मंत्री बन चुके हैं ? भारत में अब तक बने रक्षा मंत्रियों की सूची ? भारत का रक्षा मंत्रालय कैसे काम करता है ? भारत के रक्षा मंत्रालय के बारे में आज हम आपको विस्तृत रूप से जानकारी देंगे इसलिए हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

भारत के रक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं? Defence Minister of India 2023
भारत के रक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं? Defence Minister of India 2023

भारत के रक्षा मंत्री

भारत के वर्तमान रक्षा मंत्री (Defence Minister of India 2023) श्री राजनाथ सिंह जी हैं। इनके द्वारा 30 मई 2019 भारत के नए Defence Minister के रूप में शपथ ग्रहण करी थी। रक्षा मंत्री बनने से पहले ये भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष के रूप में और उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में रक्षा मंत्री के निजी सचिव श्री आलोक तिवारी जी हैं और रक्षा मंत्री के विशेष कार्याधिकारी श्री कृष्णनेन्द्र प्रताप सिंह जी तथा श्री प्रभात कुमार त्रिपाठी जी हैं।

सवतंत्र भारत के पहले रक्षा मंत्री (first defense minister of india) श्री बलदेव सिंह जी थे इनका जन्म जाट-सिख परिवार में पंजाब के रोपड़ ज़िले के दुम्मना गाँव में 11 जुलाई, 1902 को हुआ था। इसने पिताजी का नाम श्री इंदर सिंह था। बलदेव सिंह जी भारत के प्रथम रक्षा मंत्री के साथ साथ एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ थे। श्री बलदेव सिंह जी ने राजनीति की दुनिया में अपना पहला कदम 1930 में रखा था।

भारत के रक्षा मंत्री संबंधित कुछ तथ्य

आर्टिकल भारत के रक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं?
(Defence Minister of India 2023)
भारत के रक्षा मंत्री का नाम श्री राजनाथ सिंह
पिता का नामश्री राम बदन सिंह
माता का नाम श्रीमती गुजराती देवी
इनका जन्म10 जुलाई, 1951
जन्म स्थान गाँव- भभोरा, जिला चंदौली (उत्तर प्रदेश)
पत्नी का नामश्रीमती सावित्री सिंह
बच्चों का नाम पंकज सिंह, अनामिका सिंह, नीरज सिंह
शिक्षादीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
रक्षा मंत्री पदग्रहण 30 मई 2019
राजनीतिक दलभारतीय जनता पार्टी
आधिकारिक वेबसाइट rajnathsingh.in
Some facts related to Defense Minister of India

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का जीवन परिचय

10 जुलाई 1951 को श्री राजनाथ सिंह का जन्म चंदौली जिले (उत्तर प्रदेश) के भभोरा गाँव में हुआ था। राजनाथ सिंह जी के माता का नाम श्रीमती गुजराती देवी और पिता का नाम श्री राम बदन सिंह है। और इनकी पत्नी का नाम श्रीमती सावित्री देवी है। राजनाथ सिंह को उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर क्षेत्र से भारतीय जनसंघ (सचिव) के रूप में 1974 को नियुक्त किया गया था और इसके बाद इनको 1975 में भारतीय जनसंघ में जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त कर दिया गया था। राजनाथ सिंह के द्वारा विधानसभा चुनाव में मिर्जापुर सीट से जेएनपी उम्मीदवार के रूप 1977 को चुनाव लड़ा और वह इसके बाद संसद चुने गए।

इसे भी देखें >>>> वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं ?

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

इसके बाद उनको 1988 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नियुक्त कर दिया गया। इसके बाद जब 1991 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब उन्हें शिक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त कर दिया गया। इसके बाद राजनाथ सिंह जी को अप्रैल 1994 को राजयसभा के रूप में चुना गया और इसके बाद वह सन 2000 में उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री बन गए।

इसके बाद इनका राजनितिक जीवन राष्ट्रिय स्तर पर पहुँच गया। 2005 में इन्हे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद दिया गया, और वर्ष 2009 में ये  गाजियाबाद निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए। भारत सरकार के गृह मंत्री (केंद्रीय मंत्री) के रूप में इन्हे 2014 को चुना गया और वर्तमान में यह रक्षा मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।

भारत में अब तक बने रक्षा मंत्रियों की सूची

S.NO.नामकार्यकाल शुरू कार्यकाल खत्म
1बलदेव सिंह2 सितम्बर 1946 से 1952 तक
2डा. कैलाश नाथ काटजू1955 से1957 तक
3वी. के. कृष्ण मेनन1957 से1962 तक
4वाई बी चौहान1962 से1966 तक
5सरदार स्वर्ण सिंह1966 से1970 तक
6जगजीवन राम1970 से1974 तक
7सरदार स्वर्ण सिंह1974 से1975 तक
8इंदिरा गांधी 1975 से1975 तक
9बंसी लाल21 दिसम्बर 1975 से24 मार्च 1977 तक
10जगजीवन राम24 मार्च 1977 से28 जुलाई 1979 तक
11सी. सुब्रमणियम्28 जुलाई 1979 से14 जनवरी 1980 तक
12इंदिरा गांधी 14 जनवरी 1980 से1982 तक
13आर वेंकटारमन1982 से1984 तक
14एस. बी. चौहान1984 से1984 तक
15पी. वी. नरसिम्हा राव1984 से1985 तक
16राजीव गांधी 1985 से1987 तक
17वी. पी. सिंह1987 से1987 तक
18के. सी. पंत1987 से1989 तक
19वी. पी. सिंह 2 दिसम्बर 1989 से10 नवम्बर 1990 तक
20चन्द्रशेखर 10 नवम्बर 1990 से21 जून 1991 तक
21शरद पवार21 जून 1991 से6 मार्च 1993 तक
22पी. वी. नरसिम्हाराव 6 मार्च 1993 से16 मई 1996 तक
23प्रमोद महाजन16 मई 1996 से1 जून 1996 तक
24मुलायम सिंह यादव1 जून 1996 से19 मार्च 1998 तक
25जार्ज फर्नाडीज़19 मार्च 1998 से16 मार्च 2001 तक
26जसवंत सिंह16 मार्च 2001 सेसे 21 अक्टूबर 2001 तक
27जार्ज फर्नाडीज़21 अक्टूबर 2001 से22 मई 2004 तक
28प्रणब मुखर्जी22 मई 2004 से24 अक्टूबर 2006 तक
29ए. के. अन्टनी24 अक्टूबर 2006 से26 मई 2014 तक
30अरुण जेटली26 मई 2014 से9 नवम्बर 2014 तक
31मनोहर पर्रीकर9 नवम्बर 2014 से13 मार्च 2017 तक
32अरुण जेटली13 मार्च 2017 से3 सितम्बर 2017 तक
33निर्मला सीतारमन3 सितम्बर 2017 से31 मई 2019 तक
34राजनाथ सिंह31 मई 2019 सेपदस्थ
List of Defense Ministers in India so far

रक्षा मंत्री से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर (FAQs)

भारत के वर्तमान रक्षा मंत्री कौन हैं ?

भारत के वर्तमान रक्षा मंत्री (Defence Minister of India 2023) श्री राजनाथ सिंह जी हैं।

स्वतंत्र भारत के प्रथम रक्षा मंत्री कौन थे ?

स्वतंत्र भारत के प्रथम रक्षा मंत्री श्री बलदेव सिंह जी थे।

रक्षा मंत्री का कार्यकाल कितना होता है ?

रक्षा मंत्री का कार्यकाल का समय 5 वर्षों का होता है।

भारत में अब तक कुल कितने रक्षा मंत्री बन चुके हैं ?

देश में अब तक 27 रक्षा मंत्री बन चुके हैं।

भारत के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाले विभाग कौन कौन से हैं ?

भारत के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाले 5 विभाग आते हैं :- रक्षा विभाग, सैन्य कार्य विभाग (डीएमए), रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा अनुसंधान तथा विकास विभाग, और भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग।

Leave a Comment

Join Telegram