YouTube Videos to MP3– आजकल ऑनलाइन माध्यम में ऐसे कई वेबसाइट और एप्प्लिकेशन है जो अपने यूजर्स को YouTube वीडियो को MP3 फॉर्मेट में बदलने की अनुमति देते हैं। क्योंकि कई बार ऐसा होता है की आपका वीडियो देखने का मन नहीं होता और आप केवल ऑडियो सुनना पसंद करते हैं ऐसे में आपके लिए समस्या खड़ी हो जाती है। वैसे आजकल कई शुल्क वाले सब्क्रिप्शन एप्प जैसे:- Youtube प्रीमियम, Spotify, Apple music इत्यादि मौजूद हैं जिनके माध्यम से आप Mp3 गाने सुन सकते हैं। लेकिन यह जरुरी नहीं है कि आप केवल शुल्क देकर ही गाने सुन पाए।

आप किसी भी वीडियो को Convert कर MP3 में सुन सकते हैं, इसके लिए कई वेबसाइट तथा एप्प्लिकशन मौजूद हैं। तो चलिए आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताते हैं की आप किसी भी YouTube Videos को MP3 फॉर्मेट में Convert कैसे कर सकते हैं ? अपने आर्टिकल के माध्यम से हम आपको YouTube वीडियो को MP3 में बदलने के 6 सबसे आसान तरीके बताएंगे। इन 6 तरीकों में से आपको जो भी तरीका सबसे आसान लगे आप उस तरीके से आसानी से MP3 में कन्वर्ट कर सकते हैं। तो आइए हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
6 Easy Ways to Convert YouTube Videos to MP3
4k Video Downloader
4k Video Downloader आपको बहुत सी सर्विसेज प्रदान करता है, यह विंडोज, लिनक्स, मैक ओएस तथा एंड्रॉइड के लिए उपलब्ध है। यह अनेक प्रकार के साइटों से जैसे :- फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, टिक टोक, वीमियो जैसे अलग अलग प्लेटफॉर्म से वीडियो ऑडियो डाउनलोड करने की अनुमति देता है। इसी वेबसाइट पर आप आसानी से वीडियो को mp3 में Convert कर सकते हैं। अगर आप नहीं जानते की किस प्रकार से वीडियो से ऑडियो में Convert करना है तो आप निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।
इसे भी देखें >>> Save From Net: Facebook & Youtube Video Downloader
- सबसे पहले आपको 4k Video Downloader की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Get 4k Video Downloader के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- पर क्लिक करने के बाद यह सेटअप फाइल को डाउनलोड कर देगा, जब यह पूरी तरह से डाउनलोड हो जाए तो इसे आप इंस्टाल कर सकते हैं।
- जब आपके विंडो पर सेटअप फ़ाइल को डबल क्लिक करें का विकल्प दिखाई देगा तो आपको उसपर Yes क्लिक करना होगा।
- अब जिस यूट्यूब वीडियो को आप mp3 में Convert करना चाहते हैं उसकी लिंक को आपको कॉपी करना होगा।
- अब आपको 4k Video Downloader की एप्प्लिकशन को ओपन करना होगा।
- एप्प के खुल जाने के बाद आपको एप्प्लिकशन के बाई और paste लिंक का विकल्प दिखाई देगा आपको उसपर क्लिक करना होगा तथा कॉपी किये हुए यूट्यूब वीडियों के लिंक को यहाँ प्रविष्ट करना होगा।
- अब आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके ड्राप डाउन मेन्यू में Extract Audio के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको फॉर्मेट के ऑप्शन पर mp3 को सेलेक्ट करना होगा।
- अब क्वालिटी को सेलेक्ट कर लें।
- अब आपको Browse के विकल्प पर क्लिक करना होगा जैसे ही आपकी वीडियो ब्राउज हो जाएगी आपको Extract के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आपकी mp3 ऑडियो आपके कंप्यूटर में आसानी से डाउनलोड हो जाएगी।
Convert YouTube Videos to MP3 यह एप्लिकेशन आपके विंडोज, आईओएस, मैक ओएस तथा एंड्रॉइड पर कार्य करता है। इस कम्पनी का यह दवा है की यह सभी एप्प्लिकेशनों से ज्यादा स्पीड से डाउनलोड करती है। जो लोग भी अपनी डाउनलोड किए गए वीडियो तथा ऑडियो को एडिट करना चाहते हैं उनको यह एप्प्लिकेशन कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करता है। अगर आपको भी अपनी वीडियो तथा ऑडियो को ब्लू-रे क्वालिटी में एडिट करना है तो यह आपकी कई प्रकार से मदद करेगा। आइए आपको बताते हैं की आप वीडियो से mp3 ऑडियो में कैसे बदल सकते हैं।
- सबसे पहले आपको Wondershare UniConverter की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इस एप्प्लिकशन को डाउनलोड करना होगा।

- इसके बाद आपको एप्लिकेशन को इंस्टॉल करना होगा।
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इसे खोलना होगा, खोलने के बाद बाई और आपको Converter का एक विकल्प दिखाई देगा।
- आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपको Conversion टैब में Add File बटन को ढूँढना होगा और आपको इसपर क्लिक करना होगा।
- अब आपको उस वीडियो को इम्पोर्ट करना होगा जिसको आप ऑडियो में बदलना चाहते हैं।
- फिर आपको output Format के बॉक्स में mp3 का चयन करना होगा।
- अब आपको Convert के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपकी ऑडियो फाइल सफलतापूर्वक डाउनलोड हो जाएगी।
SnapDownloader
यह एप्लिकेशन केवल विंडोज तथा मैक ओएस पर ही चलता है। यह वीडियो तथा ऑडियो कन्वर्ट करने के लिए एक बेहद जाना माना टूल है। इसमें आप यूट्यूब की विडिओ को भी उच्च क्वालिटी में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप्लिकेशन को आप 24 घंटो के लिए फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके बाद आपको इसके फीचर्स के लिए भुगतान करना पड़ेगा। यह एप्लिकेशन वर्तमान में एंड्रॉइड फ़ोन यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है। आइये जानते हैं की आप इस एप्पलीकेशन किस प्रकार YouTube Videos to MP3 में Convert कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको किसी भी यूट्यूब विडिओ के लिंक को कॉपी करना होगा।
- कॉपी करने के बाद आपको SnapDownloader को ओपन करना होगा।
- SnapDownloader में जो स्पेस दिया गया है उसमे आपको इस लिंक को पेस्ट करना होगा।
- अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको यह सभी कन्वर्जेन का विकल्प दिखाएगा इसमें से आपको जो भी ठीक लगे उसे सेलेक्ट करें।
- कन्वर्जन सेलेक्ट करने के बाद डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करें।
- इस तरह से आसानी से आपकी वीडियो MP3 ऑडियो फॉर्मेट में Convert हो जाएगा।
Freemake Convert YouTube Videos to MP3
यह कनवर्टर टूल विडोंज पीसी पर ही काम करता है, इसका इस्तेमाल कुछ यूजर तो काफी समय से करते आ रहे हैं। सबसे अच्छी बात इसमें यह है की यूजर अपने आवश्यकता के हिसाब से अपनी वीडियो तथा ऑडियो के कुछ पार्ट्स को निकाल सकते हैं। इस एप्लिकेशन को लगभग 90 मिलियन से भी अधिक लोगों के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। एडिटिंग के मामले में यह अन्य ऐप्लिकेशनो से काफी अधिक सेवाओं को प्रदान करता है। अगर आप भी इस एप्प्लिकशन की मदद से YouTube Videos to MP3 में Convert तथा वीडियो को एडिट करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए प्रोसेस को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको उस वीडियो के लिंक को कॉपी करना होगा।
- लिंक को कॉपी करने के बाद आपको freemaker टूल पर आ जाना होगा, यहाँ आपको इस URL को Paste करना होगा।
- अब आपको स्क्रीन के बाईं तरफ To Mp3 के विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब यहाँ पर आपको mp3 बिट रेट्स तथा क्वालिटी को कम ज्यादा करने का विकल्प भी दिख जाएगा। इसे आप अपने अनुसार चयन कर सकते हैं।
- अब आप Mp3 Preset editer टूल का यूज करके खुद का Preset भी जोड़ सकते हैं। सभी कार्यो को कर लेने के बाद आपको Convert के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से YouTube Video से Convert होकर यह आपके कम्प्यूटर में MP3 फॉर्मेट में सेव हो जाएगा।
इसे भी देखें >>> जेन यूट्यूब (GenYouTube) से ऑडियो और विडियो कैसे Download करें?
YTD Video Downloader
यह एक सबसे बढ़िया टूल है जिसकी मदद से आप यूट्यूब वीडियो को ऑडियो में कन्वर्ट कर सकते हैं। इसके फ्री वर्जन में ही आपको बहुत से फीचर्स मिलते हैं जिस कारण आपको किसी भी एप्प से पेड वर्जन लेने की आवश्यकता नहीं है। यह विंडोज, एंड्रॉइड, मैक ओएस तथा आईओएस जैसे प्लेटफॉर्म में कार्य करता है। डेवलपर्स के द्वारा इसे हमेशा ही अपडेट किया जाता है जिससे की आपको हमेशा ही नई नई सेवाएं मिलती रहती हैं। इसकी मदद से आप यूट्यूब की वीडियो को भी डाउनलोड कर सकते हैं तथा यूट्यूब की वीडियो को कन्वर्ट कर ऑडियो में भी बदल सकते हैं। आइए इसकी पूरी प्रोसेस हम नीचे बता रहे हैं :-
- सबसे पहले आपको यूट्यूब पर जाकर वीडियो की लिंक को कॉपी करना होगा।
- लिंक को कॉपी करके आपको YTD Video Downloader पर जाना होगा।
- यहाँ पर आपको अपनी लिंक को Paste करना होगा।
- Paste करने के बाद आपको अपनी वीडियो के convert फाइल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब यहां पर आपको Mp3 के विकल्प को सेलेक्ट करना होगा।
- अब आपको कन्वर्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आपकी वीडियो Convert होकर Mp3 फॉर्मेट में सेव हो जाएगी।
EaseUS Video Downloader
EaseUS Video Downloader एक टूल है जिसकी सहायता से आप लगभग सभी मिडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब तथा टिक टोक जैसे ऐप्लिकेशनो की वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी सहायता से आप न केवल वीडियो को डाऊनलोड कर सकते हैं बल्कि आप अपने वीडियो को ऑडियो के रूप में भी कन्वर्ट कर सकते हैं। EaseUS Video Downloader फ्री तथा शुल्क दोनों के साथ आता है। अगर आप भी EaseUs की सहायता से ऑडियो को Convert करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए प्रोसेस को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको EaseUS को डाउनलोड करना होगा।
- डाउनलोड करने के बाद आपको जिस भी वीडियो को ऑडियो में convert करना है उस वीडियो की लिंक को कॉपी करना होगा।
- लिंक को कॉपी करने के बाद आपको EaseUS में लिंक को Paste करना होगा।
- अब आपको Extract के विकल्प पर क्लिक करना होगा तथा mp3 का चयन करना होगा।
- Paste करने के बाद आपको convert के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आपकी वीडियो mp3 में convert होकर डाउनलोड हो जाएगी।
YouTube वीडियो को MP3 में बदलने से जुड़े कुछ प्रश्न एवं उत्तर
YouTube वीडियो को MP3 में कैसे बदले ?
यूट्यूब की वीडियो को MP3 में बदलने के लिए हमारे द्वारा आपको 6 तरह के विकल्प प्रदान किए गए हैं। EaseUS Video Downloader, YTD Video Downloader, Freemake, SnapDownloader, Wondershare UniConverter तथा 4k Video Downloader आप इनमे से किसी का भी उपयोग कर YouTube वीडियो को MP3 में बदल सकते हैं
Freemake क्या है ?
यह कनवर्टर टूल विडोंज पीसी पर ही काम करता है इस एप्प्लिकशन की मदद से YouTube Videos to MP3 में Convert कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात इसमें यह है की यूजर अपने आवश्यकता के हिसाब से अपनी वीडियो तथा ऑडियो के कुछ पार्ट्स को निकाल सकते हैं।
YTD Video Downloader किस किस प्लेटफॉर्म पर कार्य करता है ?
YTD Video Downloader विंडोज, एंड्रॉइड, मैक ओएस तथा आईओएस जैसे प्लेटफॉर्म में कार्य करता है।
4k Video Downloader को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
4k Video Downloader को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट 4kdownload.com है।