Chhattisgarh FGR Portal Complaint Registration– जैसे की आप सभी लोग जानते है की किसानों के हित में सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है। ऐसी ही किसानों को फसल संबंधी शिकायतो को दर्ज करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के माध्यम से भी FGR Portal को विकसित किया गया है। इस पोर्टल की मदद से अब राज्य के सभी किसान व्यक्ति मौसम आधारित फसल बीमा, पीएम किसान फसल बीमा का दावा करने एवं बीमा राशि प्राप्त करने में होने वाली समस्याओं को दर्ज कर सकते है। इस पोर्टल की मदद से किसानों की समस्याओं का हल जल्द से जल्द किया जायेगा।

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से यह जानकारी देने जा रहे है की छत्तीसगढ़ राज्य के किसान नागरिक एफजीआर पोर्टल में कैसे अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है। साथ ही शिकायत स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया भी हमारे इस लेख में साझा की गयी है।
Chhattisgarh FGR Portal Complaint Registration
छत्तीसगढ़ FGR पोर्टल– राज्य सरकार के माध्यम से इस पोर्टल को 21 जुलाई 2022 को लॉन्च किया गया। इस पोर्टल के अंतर्गत अब किसान नागरिक फसलों से संबंधी अपनी समस्याओं के हल को तुरंत प्राप्त कर पाएंगे। यह किसानों की सुविधा के लिए लॉन्च किया गया एक महत्वपूर्ण पोर्टल है जिसमें वह अब ऑनलाइन तरीके से अपनी समस्याओं को दर्ज कर सकते है। फसल बीमा संबंधी शिकायतों को दर्ज करने के लिए अब किसान नागरिकों को किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन सेवा उपलब्ध होने से किसानों की शिकायत संबंधी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।
छत्तीसगढ़ सरकार के माध्यम से इस पोर्टल को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के सफलता पूर्वक परिणाम आने से यह देश के अन्य राज्यों में भी लॉन्च किया जा सकता है। किसानों से संबंधी सेवाओं को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के माध्यम से यह पहल शुरू की गयी है। इससे राज्य के सभी किसान नागरिक अपनी समस्याओं को विभाग के समक्ष पहुंचाने के लिए लाभान्वित होंगे।
Chhattisgarh FGR Portal Complaint Registration : Details
पोर्टल का नाम | छत्तीसगढ़ FGR पोर्टल कंप्लेंट रजिस्ट्रेशन |
वर्ष | 2023 |
पोर्टल लॉन्च किया गया | छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा |
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभार्थी | राज्य के सभी किसान |
उद्देश्य | किसानों को बीमा संबंधित समस्याओं का ऑनलाइन समाधान प्रदान करना |
लाभ | शिकायत संबंधी प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध |
श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | Janshikayat (cg.nic.in) |
छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना
छत्तीसगढ़ FGR पोर्टल सर्वप्रथम राज्य में शुरू करने के उद्देश्य
FGR Portal Chhattisgarh– छत्तीसगढ़ सरकार के माध्यम से राज्य में इस पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य यह की प्रधानमंत्री फसल बीमा की सफलता एवं बेहतरीन कार्य होने के कारण से पहले ही शुरू किया गया है। इस संबंध में केंद्र के प्रमुख अधिकारीयों के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये छत्तीसगढ़ एफजीआर पोर्टल का बीटा वर्जन आरम्भ किया गया। वीडियों कॉन्फ्रेंस के दौरान संयुक्त सचिव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश चौहान ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी C.S.C ,डॉ दिनेश कुमार त्यागी आदि शामिल थे। छत्तीसगढ़ राज्य देश का वह पहला राज्य है जो अभी तक बीमा क्लेम राशि के भुगतान करने में सबसे आगे है।
Digital India. Digital Farmer!
— Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (@pmfby) July 21, 2022
Today, #PMFBY will launch ‘Farmer Grievance Redressal (FGR) Portal in the august presence of Shri Ritesh Chauhan, CEO,PMFBY from Chhattisgarh at 11 AM. #PMFBY4Farmers #FarmerGrievance #Dial14447 pic.twitter.com/Ax67OHpeGW
छत्तीसगढ़ एफजीआर पोर्टल से किसानों की समस्याओं का निवारण
Chhattisgarh FGR Portal– के अंतर्गत किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण किया जायेगा। पोर्टल के साथ-साथ किसानों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के माध्यम से टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। इस टोल फ्री की मदद से अब किसान व्यक्ति आसानी से कॉल कर अपनी समस्याओं के हल को प्राप्त कर सकते है। 14447 टोल फ्री नंबर के अंतर्गत जो किसान व्यक्ति ऑनलाइन तरीके से पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करने में असर्मथ है वह अब इस नंबर में संपर्क कर सकते है। यह एक टोल फ्री नंबर है जिसके माध्यम से किसान व्यक्ति अब निशुल्क संपर्क कर सकते है।
किसानों की शिकायत दर्ज होने के बाद विभाग द्वारा तुरंत उनकी समस्याओं का हल किया जायेगा। यह एक विशेष पोर्टल है जिसमें अब किसान नागरिक कम से कम समय में फसल बीमा प्राप्त करने में होने वाली समस्याओं का हल प्राप्त होगा।
FGR पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएँ
- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की फसल बीमा संबंधित समस्याओं का निवारण करने में FGR पोर्टल किसानों की मदद करेगा।
- ऑनलाइन सेवा के आधार पर किसान व्यक्ति घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है।
- पायलट प्रोजेक्ट के रूप में FGR पोर्टल को लॉन्च किया गया है।
- शिकायत दर्ज करने के लिए अब किसानों को संबंधित विभागों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
- इस पोर्टल की मदद से कम से कम समय में किसानों की समस्याओं का निवारण किया जायेगा।
Chhattisgarh FGR Portal Complaint Registration
- छत्तीसगढ़ एफजीआर पोर्टल में शिकायत दर्ज करने के लिए FGR पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में शिकायत दर्ज करें के विकल्प का चयन करें।
- अब आपको शिकायत दर्ज करने के लिए फॉर्म प्राप्त होगा।
- इस फॉर्म में पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करें।
- सभी विवरण भरने के बाद सबमिट ऑप्शन में क्लिक करें।
- इसके बाद आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर में रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा इससे आप अपने एप्लीकेशन स्टेटस को चेक कर सकते है।
Chhattisgarh FGR Portal Complaint Registration से संबंधित प्रश्न
छत्तीसगढ़ सरकार के माध्यम से 21 जुलाई 2022 को Chhattisgarh FGR Portal लॉन्च किया गया।
राज्य के किसान नागरिकों के लिए छत्तीसगढ़ एफजीआर पोर्टल के विभिन्न लाभ है इस पोर्टल की मदद से किसानों को अब घर बैठे फसल बीमा में उत्पन्न होने वाली समस्याओं को दर्ज करने का अवसर मिलेगा।
जी हाँ छत्तीसगढ़ सरकार के माध्यम से किसानों की सुविधा के लिए 14447 टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।
केवल छत्तीसगढ़ राज्य के मूल किसान निवासी नागरिक ही FGR Portal में फसल बीमा से संबंधी समस्याओं को दर्ज कर सकते है।
आज की इस पोस्ट में हमने Chhattisgarh FGR Portal Complaint Registration के बारे में बात ही है। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी। इसी तरह की नई अपडेट के लिए आप इस वेबसाइट को बुकमार्क ज़रूर करें।