Chand Par Kon Kon Gaya Hai जैसा कि आप सभी ने सुना होगा कि समय- समय पर NASA द्वारा परीक्षण करने के उद्देश्य से चन्द्रमा पर स्पेस फ्लाइट भेजी जाती है। हालांकि यह सवाल तो सभी के मन में आता ही है आखिर चन्द्रमा की सतह कैसी होगी और क्या चन्द्रमा पर भी जीवन है। इन सभी बातो को हल करने के लिए ही वैज्ञानिको द्वारा अलग-अलग प्रकार के परीक्षण किये जाते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें आज के समय में विज्ञान के क्षेत्र में नई नई तकनीक आ गई है। इसके अलावा चन्द्रमा पर कई स्पेस फ्लाइट भी भेजी जा चुकी है।
क्या आप जानते है Chand Par Kon Kon Gaya Hai? यहाँ हम आपको बतायेंगे चाँद पर कौन कौन गया है ? चांद पर कौन-कौन गया है 2023 के बारे में सामान्य जानकारी क्या है ? चाँद पर जाने वालो का संक्षिप्त विवरण क्या है ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Chand Mein Kaun Kaun Gaya Hai? सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

Chand Par Kon Kon Gaya Hai ?
20 जुलाई 1969 को मानव जाति ने चाँद पर अपना पहला कदम रखा था। चाँद पर पहला कदम रखने वाले का नाम नील आर्मस्ट्रांग था। नील आर्मस्ट्रांग ने चाँद पर कदम रखने के बाद कहा –इंसान का एक छोटा सा कदम,मानवता की लम्बी छलांग। जानकारी के लिए बता दें अपोलो के कुल 11 मिशन में 27 अंतरिक्ष यात्री चाँद तक पहुंचे। हालाँकि इनमे से केवल 24 यात्रियों ने चाँद का चक्कर लगाया था। लेकिन केवल 12 ही ऐसे थे, जिन्होंने चाँद की सतह पर कदम रखा।
चांद पर कौन-कौन गया है 2023 सामान्य जानकारी Chand Mein Kaun Kaun Gaya Hai
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Chand Par Kon Kon Gaya Hai ? इसके बारे में जानकारी देने जा रहें है। निम्न सारणी में चाँद पर जाने वाले व्यक्तियों के नाम, स्पेस फ्लाइट का नाम और मिशन के वर्ष के बारे में बताया जा रहा है। इन जानकारियों को प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई सारणी देखें। ये सारणी निम्न प्रकार है –
Chand Par Kon Kon Gaya Hai
क्रम संख्या | मिशन का वर्ष | मिशन पर जाने वाले व्यक्तियों के नाम | स्पेस फ्लाइट का नाम |
1 | जुलाई 1969 | नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong) | Apollo 11 |
2 | जुलाई 1969 | बज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin) | Apollo 11 |
3 | नवंबर 1969 | पीट कॉनराड (Pete Conrad) | Apollo 12 |
4 | नवंबर 1969 | एलन बीन (Alan Bean) | Apollo 12 |
5 | फरवरी 1971 | एलन शेपर्ड (Alan Shepard) | Apollo 14 |
6 | फरवरी 1971 | एडगर मिशेल (Edgar Mitchell) | Apollo 14 |
7 | अगस्त 1971 | डेविड स्कॉट (David Scott) | Apollo 15 |
8 | अगस्त 1971 | जेम्स इरविन (James Irwin) | Apollo 15 |
9 | अप्रैल 1972 | जॉन यंग (John Young) | Apollo 16 |
10 | अप्रैल 1972 | चार्ल्स ड्यूक (Charles Duke) | Apollo 16 |
11 | दिसंबर 1972 | हैरिसन स्मिथ (Harrison Schmitt) | Apollo 17 |
12 | दिसंबर 1972 | यूजीन सेरनन (Eugene Cernan) | Apollo 17 |
पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी कितनी है | Prithvi Se Chandrama Ki Duri Kitni Hai
चाँद पर जाने वालो का संक्षिप्त विवरण
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको चाँद पर जाने वाले व्यक्तियों के बारे में और मिशन से सम्बंधित कुछ प्रमुख जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को पढ़कर आप चाँद पर जाने वालो का संक्षिप्त विवरण प्राप्त कर सकते है। जानिए नीचे दी गई जानकारी को पढ़कर –
नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन
नील आर्मस्ट्रॉन्ग – नील आर्मस्ट्रॉन्ग ऐसे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने चाँद की सतह पर 21 जुलाई 1969 को अपना पहला कदम रखा था। इस मिशन का नाम अपोलो 11 था। बज एल्ड्रिन – बज एल्ड्रिन चाँद की सतह पर कदम रखने वाले दूसरे व्यक्ति थे। इन्होंने भी 21 जुलाई 1969 को मिशन अपोलो 11 के तहत चाँद पर कदम रखा। नील आर्मस्ट्रॉन्ग और बज एल्ड्रिन ने पहली पर चाँद की सतह पर कदम रखकर इतिहास रचा। इन दोनों ने 2 घंटे 31 मिनट तक मून वाक की।
पीट कॉनराड और एलन बीन
पीट कॉनराड – पीट कॉनराड चाँद की सतह पर कदम रखने वाले तीसरे व्यक्ति थे। इन्होने अपोलो 12 मिशन के तहत 19-20 नवम्बर,1969 को चाँद पर कदम रखा। एलन बीन चौथे ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने चाँद की सतह पर कदम रखा। हालांकि इन्होने भी मिशन अपोलो 12 के तहत नवंबर 19-20, 1969 में चाँद पर कदम रखा था। जानकारी के लिए बता दें अपोलो 11 के 4 महीने के बाद ही अपोलो 12 मिशन लांच किया गया था।
पीट कॉनराड और एलन बीन ने चन्द्रमा की सतह पर 7 घंटे 45 मिनट का समय बिताया। आपको बता दें ये चाँद पर पहला क्लर्ड टेलीविजन कैमरा लेकर गए थे। लकिन एलन बीन की गलती से यह कैमरा खराब हो गया और ट्रांसमिशन टूट गया।
एलन शेपर्ड और एडगर मिशेल
एलन शेपर्ड चाँद की सतह पर कदम रखने वाले पांचवे व्यक्ति थे। इन्होने अपोलो 14 मिशन के तहत 5-6 फरवरी, 1971 को चाँद पर कदम रखा। एडगर मिशेल छठे ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने चाँद की सतह पर कदम रखा। हालांकि इन्होने भी मिशन अपोलो 14 मिशन के तहत 5-6 फरवरी, 1971 में चाँद पर कदम रखा था। जानकारी के लिए बता दें अपोलो 13 के फेल होने के बाद नासा ने अपोलो 14 मिशन लांच किया।
इस दौरान एलन शेपर्ड और एडगर मिशेल चांद्रमा की सतह पर पहुंचे। अपोलो 14 मिशन की सबसे रोचक बात यह थी कि एलन शेपर्ड ने च्रंदमा की सतह पर गोल्फ भी खेला। वे अपने साथ चन्द्रमा की सतह पर दो गोल्फ बोल लेकर गए थे।
डेविड स्कॉट और जेम्स इरविन
चन्द्रमा की सतह पर कदम रखने वालो की सूची में डेविड स्कॉट और जेम्स इरविन नाम भी दर्ज है। डेविड स्कॉट और जेम्स इरविन ने मिशन अपोलो 15 के तहत 31 जुलाई से 2 अगस्त 1971 में चन्द्रमा की सतह पर कदम रखा था। अपोलो 15 चन्द्रमा की सतह पर उतरने वाला चौथा कामयाब मिशन था। डेविड स्कॉट और जेम्स इरविन चाँद की सतह पर कदम रखने वाले सातवे और आठवे व्यक्ति थे।
अपोलो 15 मिशन के दौरान की पहला लूनर विकल (चन्द्रमा की सतह चलने में सक्षम वाहन) का इस्तेमाल किया गया। डेविड सकॉट ने लूनर वाईकल को चलाया जबकि जेम्स इरविन उनके साथ बैठे। उन्होंने कुल 18 घंटे 33 मिनट का समय अपने यान से बाहर बिताया।
जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक
चन्द्रमा पर जाने वाले नौवे और दसवे व्यक्ति जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक है। अपोलो 16 मिशन अप्रैल 21 से 23, 1972 में लांच किया गया था। अपोलो 16 स्पेश प्रोग्राम का 10 कामयाब मिशन था जो 11 वे दिन और करीब दो घंटे तक चला। इस मिशन ने दौरान जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक ने चंद्रमा की सतह पर कदम रखा। इनकी मून वाल्क की अवधि 20 घंटे 14 मिनट थी। हालांकि इस दौरान उन्होंने कई प्रयोग किये। जानकारी के लिए बता दें वे चाँद की जमीन से 95.8 किलोग्राम सैम्पल एकत्रित करके लाये थे।
हैलसन शमिट और जीन सर्नन
जानकारी के लिए बता दें हैलसन शमिट और जीन सर्नन चाँद पर जाने वाले व्यक्तियों में से है। हैलसन शमिट और जीन सर्नन ने अपोलो 16 मिशन के दौरान दिसम्बर 11 से 14, 1972 में चाँद की यात्रा की। आपको बता दें अपोलो 17 NASA प्रोग्राम का आखिरी मिशन था। इस मिशन पर हैलसन शमिट और जीन सर्नन ने तीन दिन चन्द्रमा की सतह पर बिताये। इस मिशन के दौरान उन्होंने चन्द्रमा के सैंपल जमा किये और उनके वैज्ञानिक प्रयोग किये। हैलसन शमिट चन्द्रमा की सतह पर कदम रखने वाले 11वे व्यक्ति थे और जीन सर्नन 12वे और आखिरी व्यक्ति थे।
Chand Mein Kaun Kaun Gaya Hai 2023 सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर
अपोलो 15 मिशन के दौरान 1971 में किन दो व्यक्तियों ने चन्द्रमा की सतह पर कदम रखा ?
अपोलो 15 मिशन के दौरान 1971 में चन्द्रमा की सतह पर कदम रखने वाले व्यक्ति डेविड स्कॉट और जेम्स इरविन थे।
सबसे पहले चन्द्रमा की सतह पर कदम रखने वाले प्रथम व्यक्ति कौन बने ?
नील आर्मस्ट्रांग सबसे पहले चन्द्रमा की सतह पर कदम रखने वाले प्रथम व्यक्ति बने।
चन्द्रमा की सतह पर सबसे किसने और कब कदम रखा ?
नील आर्मस्ट्रांग ने जुलाई 1969 में सबसे पहले चन्द्रमा की सतह पर कदम रखा था।
चन्द्रमा की सतह पर कदम रखने वाले प्रथम भारतीय का क्या नाम है ?
राकेश शर्मा चन्द्रमा की सतह पर कदम रखने वाले प्रथम भारतीय नागरिक थे।
पृथ्वी से चन्द्रमा के बीच कितनी दूरी है ?
पृथ्वी से चन्द्रमा के बीच 384,400 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
जैसे कि इस लेख में हमने आपको चाँद पर कौन-कौन गया है ? और इससे सम्बंधित जानकारी प्रदान की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। हमारी टीम द्वारा आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य दिया जाएगा। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।