CG छत्तीसगढ़ भुइयां– छत्तीसगढ़ सरकार के माध्यम से राज्य के सभी नागरिकों को उनकी भूमि से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्रणाली के आधार पर प्रदान करने के लिए भुइयां छत्तीसगढ़ भू अभिलेख पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के तहत अब सभी नागरिक घर बैठे अपनी जमीन से संबंधित विवरण को प्राप्त कर सकते है। आमजन नागरिकों को उनकी भूमि से संबंधित सभी प्रकार के विवरण के लिए भू अभिलेख, भू-नक्शा – B1 खसरा, पी-II खतौनी नकल जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को पोर्टल में उपलब्ध किया गया है। ताकि किसी भी व्यक्ति को भूमि की जानकारी के लिए विभाग में जाने की आवश्यकता ना पड़े।

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से CG छत्तीसगढ़ भुइयां |भू अभिलेख, भू-नक्शा – B1 खसरा, पी-II खतौनी नकल, रिपोर्ट ऑनलाइन देखें से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः छत्तीसगढ़ भुइयां संबंधी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
Chhattisgarh Bhuiyan 2023 (सीजी भुइयां)
पोर्टल का नाम | Bhuiyan Portal 2023 |
राज्य का नाम | छत्तीसगढ़ |
वर्ष | 2023 |
पोर्टल विकसित किया गया | राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) National Informatics Centre, Chhattisgarh |
विभाग | राजस्व विभाग छत्तीसगढ़ |
Beneficiary | Land holding Farmers |
उदेश्य | भूमि संबंधी जानकारी नागरिकों तक पहुंचाना |
सेवाएं | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | bhuiyan.cg.nic.in |
CG छत्तीसगढ़ भुइयां क्या है ? (Cg bhuiya)
Chhattisgarh Bhuiya– एक वेब पोर्टल है जिसमें भूमि से संबंधी सभी विवरणों को ऑनलाइन कम्प्यूटरीकृत किया गया है। इसमें भूमि से संबंधी दो विवरण शामिल है ,भुइयाँ एवं भू-नक्शा। भुइयां से संबंधित जानकारी में आप अपने खसरा एवं खाता से संबंधित जानकारी को हासिल कर सकते है। इसी के साथ भू नक्शा से संबंधित जानकारी भी पोर्टल के अंतर्गत प्राप्त किया जा सकता है। भुइयां छत्तीसगढ़ भू अभिलेख पोर्टल के अंतर्गत नागरिकों तक आसानी से जानकारी पहुंचाई जाती है। साथ ही यह पोर्टल पारदर्शी तरीके से नागरिकों तक भूमि से संबंधी जानकारी पहुंचाने में सहायक होगा।
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा Bhuiyan Chhattisgarh पोर्टल को विकसित किया गया है। यह एक भूमि रिकॉर्ड से संबंधी परियोजना है जिसमें Land Record से संबंधी विवरणों को उपलब्ध किया गया है।
छत्तीसगढ़ कौशल्या मातृत्व योजना
CG छत्तीसगढ़ भुइयां भूलेख के लाभ
- CG Bhuiya Online Portal के जरिये राज्य के सभी निवासी अपने जमीन से संबंधी रिकॉर्ड की जांच ऑनलाइन कर सकते है। संपत्तियों के बारे में अब सभी सुविधाएँ पोर्टल में उपलब्ध रहेगी।
- पोर्टल में उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ नागरिक सुगमता से प्राप्त कर सकते है।
- इसके माध्यम से आप भू अभिलेख डाटा ,भू अभिलेख के मालिक से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को हासिल कर सकते है।
- भूमि से जुड़ी सभी जानकारी को cg bhuiya में ऑनलाइन कम्प्यूटरीकृत किया गया है। समय-समय पर सभी विवरणों को अपडेट किया जाता है।
- Bhuiya Chhattisgarh के माध्यम से लैंड रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन होगा।
- ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से सीजी भुइयां से संबंधी सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध होने से लोगो के साथ हो रहे धोखाधड़ी में कमी आएगी। यह एक ऐसी प्रणाली जो पारदर्शिता के साथ लोगो को जानकारी प्राप्त होगी।
- cg bhuiya ऑनलाइन सेवा के आधार पर आप स्पष्ट रूप से अपनी जमीन से संबंधी जानकारी को हासिल करने में सहायता प्राप्त कर पाएंगे।
- CG छत्तीसगढ़ भुइयां पोर्टल वह पोर्टल है जिसमे भूमि से संबंधी जानकारी को ऑनलाइन सुगमता से प्राप्त किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ भुइयां पोर्टल में भूमि से संबंधी विवरण (Bhuiyan Chhattisgarh)
इस पोर्टल में नागरिकों की सुविधा के लिए सीजी भुइयां से संबंधी सभी प्रकार के विवरण उपलब्ध किये गए है ताकि उन्हें किसी भी दस्तावेज के लिए अब राजस्व विभाग में जाने की आवश्यकता ना हो। इससे आप भू नक्शा खसरा, खतौनी खेत का नक्शा आदि को ऑनलाइन देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ भुइयां पोर्टल में उपलब्ध सभी प्रकार की सेवाएं इस प्रकार से निम्नवत है।
- साहूकारी लाइसेन्स
- डिजिटल हस्ताक्षरित B-I/P-II आवेदन
- फसलवार क्षेत्राच्छादन रिपोर्ट
- भूस्वामीवार फसल क्षेत्राच्छादन रिपोर्ट
- कृषि खातेदार जिनके द्वारा फसल ली गई है
- टाइपिंग टूल
- भुइयां लॉगिन
- भू-नक्शा लॉगिन
- राजस्व न्यायालय लॉगिन
- डिजिटल हस्ताक्षर
- नगर तथा ग्राम निवेश विभाग
- बैंक
- भू-नक्शा
- नजूल भूमि संधारण खसरा
- परिवर्तित भूमि संधारण खसरा
- राजस्व न्यायालय
- वर्षा की जानकारी
- फसल कटाई प्रयोग
- रैनडम नंबर-फसल कटाई
- मासिक प्रगति रिपोर्ट
- राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना
- B1/PII प्राप्त करें
- नामांतरण हेतु आवेदन
- नामांतरण की वर्तमान स्थिति
- राजस्व न्यायालय हेतु आवेदन
- बैंक
CG छत्तीसगढ़ भुइयां में ऑनलाइन भू-नक्शा ऐसे देखे
पोर्टल में भू-नक्शा देखने के लिए नीचे दिए गए सभी चरणों का पालन करें।
- Online land map CG Chhattisgarh Bhuyan पोर्टल में देखने के लिए पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में bhuiyan.cg.nic.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में ऑनलाइन सेवाएं के सेक्शन में भू-नक्शा के विकल्प में क्लिक करें।
- अब अगले पेज में आपको District,Tehsil,RI,Village का चयन करे।
- अब प्लाट से संबंधी नक्शा खुलकर आएगा।
- इस नक़्शे में दिए गए नंबर के अनुसार आप धारणा धिकार : भूमिस्वामी – कृषि भूमि क्षेत्रफल ,हेक्टेयर सिंचित क्षेत्रफल, असिंचित क्षेत्रफल,खसरा नंबर, भूमि के मालिक का नाम ,पिता का नाम पता आदि से संबंधित जानकारी को हासिल कर सकते है।
- इस प्रकार से आप CG छत्तीसगढ़ भुइयां में ऑनलाइन भू-नक्शा देख सकते है।
भूमि संबंधित जानकारी खसरा विवरण ऐसे चेक करें
- CG छत्तीसगढ़ भुइयां पोर्टल में भूमि संबंधित जानकारी के लिए bhuiyan.cg.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में भूमि संबंधित जानकारी के सेक्शन में जाएँ।
- इस सेक्शन में आपको खसरा विवरण में क्लिक करना है।
- जिला ,तहसील ,रा.नि.,ग्राम (प.ह.न.) – ग्राम कोड आदि की जानकारी सेलेक्ट करनी होगी।
- इसके बाद आपको खसरा नंबर या फिर नाम वार में से किसी एक जानकारी को भरना होगा।
- इसके बाद देखे के ऑप्शन में क्लिक करें।
- अब खसरे से संबंधित सभी विवरण प्राप्त होगा।
डिजिटल हस्ताक्षरित B-I/P-II आवेदन ऐसे करें
- डिजिटल हस्ताक्षरित B-I/P-II आवेदन करने के लिए bhuiyan.cg.nic.in की ऑफिसियल वेबसाइट में प्रवेश करें।
- वेबसाइट में प्रवेश करने के पश्चात होम पेज में नागरिक सेवाएं के सेक्शन में जाएँ।
- इस सेक्शन में आपको डिजिटल हस्ताक्षरित B-I/P-II आवेदन के विकल्प का चयन करना है।
- अब अगले पेज में आपको (आसामीवार) बी-I खतौनी/पी-II खसरा रिपोर्ट के लिए दो विकल्प दिखाई देंगे।
- ग्राम चुनें
- ग्राम क्रमांक दें
- इन विकल्प में से किसी एक विकल्प का चयन करने के पश्चात संबंधित जानकारी को दर्ज करें।
- संबंधित जानकारी भरने के बाद आपको खसरा वार और नाम वार में से किसी एक विकल्प का चयन करना है।
- इसके बाद संबंधित जानकारी को दर्ज करके खोजे के विकल्प में क्लिक करें।
अभिलेख दुरुस्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन
- छत्तीसगढ़ भुइयां पोर्टल में अभिलेख दुरुस्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में नागरिक सेवाएं के सेक्शन में जाये।
- इस सेक्शन में आपको अभिलेख दुरुस्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन के विकल्प में क्लिक करना है।
- अब अगले पेज में आपको दी गयी संबंधित जानकारी को दर्ज करना है।
- जैसे -नामांतरण का आधार ,नामांतरण कारण,विलेख में अंकित ई-पंजीयन ,आई.डी.नं.नामांतरण सम्बंधित दस्तावेज (PDF फाइल, अधिकतम साइज़ 2 MB) ,जिला, तहसील,ग्राम ,खसरा आदि।
- इसके बाद आपको विलेख में अंकित ई-पंजीयन दिनांक का चयन करना है।
- इस प्रकार से आप अभिलेख दुरुस्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
CG छत्तीसगढ़ भुइयां से संबंधित प्रश्न एवं उनके उत्तर
छत्तीसगढ़ भुइयां पोर्टल के कई सारे लाभ है इस पोर्टल के अंतर्गत सभी नागरिकों को अपनी भूमि से संबंधी रिकॉर्ड ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होते है।
मुख्य रूप से CG छत्तीसगढ़ भुइयां पोर्टल में भूमि रिकॉर्ड के दो अंग शामिल है एक है भू-नक्शा और दूसरा है खसरा विवरण।
जी हाँ नागरिकों की सुविधा के लिए इस पोर्टल में पी-II खतौनी नकल से संबंधी विवरण को भी उपलब्ध किया गया है।
राज्य के सभी नागरिकों को नजूल संधारण खसरा से संबधित भूमि विवरण के लिए अपने जिला ,तहसील ,ग्राम /शहर और भू-स्वामी के नाम का अंश प्रविष्ट करने के बाद ही यह जानकारी चेक कर सकते है।
हमारे इस लेख में छत्तीसगढ़ भुइयां से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को साझा किया गया है यदि आपको अपने भूमि रिकॉर्ड विवरण को प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो रही है तो आप नीचे दिए गए संपर्क विवरण के अनुसार संबंधित अधिकारियो से सम्पर्क कर अपनी समस्या के हल को प्राप्त कर सकते है।
कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख छत्तीसगढ़ अटल नगर
इन्द्रावती भवन ,प्रथम तल ,ब्लॉक-2
फ़ोन नंबर:-0771-2234583,2234584,2234578
फैक्स नंबर :-0771-2237480,2234579″
ईमेल आईडी :- [email protected]