बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन-बिहार की राज्य सरकार द्वारा अपने प्रदेशवासियों को सुविधा देने के लिए भू-लगान बिहार की शुरुवात की है। प्रदेश की सरकार ने अपनी सभी जमीनों के रिकॉर्ड को डिजिटल कर दिया है जिससे जमीन के मालिक तथा टैक्सपेयर अपनी टैक्स आसानी से मालूम व जमा कर सकते हैं। बस उनको भू-लगान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अगर आप भी ऑनलाइन अपनी जमीन की रसीद काटना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
प्रदेश की जनता के समाधान के लिए ही इस ऑनलाइन पोर्टल की शुरुवात की गयी। बिहार राज्य के नागरिक ऑनलाइन पोर्टल से ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन, भू-लगान, भू-मानचित्र तथा खसरा खतौनी नक़ल इत्यादि जैसी कई प्रकार के भूमि संबंधी काम आप कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की बिहार जमीन की लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए क्या क्या जरुरी दस्तावेज तथा योग्यता चाहिए। इसकी सम्पूर्ण जानकारी हम निचे अपने आर्टिकल में देंगे तो बने रहे हमारे साथ।

भू-लगान बिहार पोर्टल
बिहार जमीन लगान रसीद -बिहार प्रदेश की जनता को पहले जमीन के सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए तहसील कार्यालय या पंचायत कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा भू-लगान बिहार पोर्टल की शुरुवात की गई। इस पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे ही अपनी जानकारी व जमीन की लगान रसीद भी भर सकते हैं।
इस पोर्टल के माध्यम से अब जनता को अपनी जानकारी निकालने में काफी सुविधा होगी। बिहार के जमीन की लगान रसीद का भुगतान करना अब पहले से काफी सुविधाजनक हो गया है इस पोर्टल की शुरुवात राज्य सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2022 को की गयी। इस पोर्टल से न केवल घूसखोरी कम होगी बल्कि समय की भी बचत होगी।
Bihar jamin ka rasid online Highlight बिहार जमीन लगान रसीद
पोर्टल का नाम | भू-लगान पोर्टल |
श्रेणी | राज्य सरकार |
आर्टिकल | बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकालें |
शुरुवात कब हुई | 1 अप्रैल 2022 |
विभाग | बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
लाभार्थी | बिहार राज्य की जनता |
उद्देश्य | भूमि से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करना |
आधिकारिक वेबसाइट | biharbhumi.bihar.gov.in |

(केवाला) बिहार में जमीन का पुराना दस्तावेज ऑनलाइन कैसे निकालें
बिहार भू-लगान पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएँ (बिहार जमीन लगान रसीद)
- इस पोर्टल के लॉन्च होने से बिहार सरकार के कार्यालयों को काफी सुविधा मिली है। इससे सारे कार्यालय डिजिटल बन गए हैं।
- भू-लगान के पोर्टल के माध्यम से अब जनता कभी भी ऑनलाइन अपने पुश्तैनी जमीन का विवरण देख सकती है।
- इस पोर्टल के माध्यम से आम इंसान की समय की काफी ज्यादा बचत होगी तथा कार्यालयों में घूसखोरी भी काम होगी।
- बिहार के नागरिक इस पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से लगान भर सकते हैं तथा जो बकाया लगान है उसे भी देख सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से आप खाता खतौनी की जानकारी भी निकाल सकते हैं।
- नागरिकों को अब रसीद पाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है जनता अब ऑनलाइन माध्यम से भी आसानी से रसीद को डाउनलोड कर सकती है।
- भू-लगान पोर्टल के माध्यम से अब सभी लंबित कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। जिससे कार्यों में अधिक पारदर्शिता बनाई जा सकती है।
- इस पोर्टल के माध्यम से जनता को ऑनलाइन ही हर चीज के लिए भुगतान करना होगा इसलिए प्रदेश में भ्रष्टाचार भी कम हो जाएगा।
- यह सब डिजिटली होने के कारण अब कार्योलयों में दस्तावेजों के रख रखाव के लिए ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। और डिजिटल माध्यम से इनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
- इस पोर्टल के सभी जिलों में शुरू होने से तहसीलों तथा पंचायत कार्यालयों में रोजगार का सृजन होगा।
- (बिहार जमीन लगान रसीद) ऑनलाइन होने से कार्यो को करने में सरलता आएगी।
- जनता की सारी जानकारियों को ऑनलाइन सुरक्षित रखा जाएगा जिससे नागरिक जब चाहे तब 1 क्लिक के माध्यम से अपनी सारी जानकारियों को निकाल सकती है।
लगान भुगतान करते समय मांगे जाने वाली आवश्यक जानकारियां
- नेट बैंकिंग
- ब्लॉक का नाम
- मौजा का नाम
- जमीन की जानकारी
- पृष्ठ संख्या
- मोबाइल नम्बर
- संबंधित पता
- जनपद का नाम
- पंचत का नाम (हल्का)
आवश्यक दस्तावेज
- आपको अपना प्लाट नम्बर पता होना चाहिए।
- रेयत का नाम
- बैंक अकाउंट नंबर
- तालुका पेज संख्या
- इसके आलावा ऑनलाइन भुगतान करने के लिए मोबाइल नंबर, एटीम नंबर तथा घर का पता होना जरुरी है।
बिहार जमीन रसीद ऑनलाइन कैसे निकाले ?
- रसीद ऑनलाइन जमा करने के लिए आपको सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आप भू-लगान के होम पेज पर चले जाएंगे।
- अब आपको होम पेज पर भू-लगान की लिंक दिखाई देगी जिस पर आपको क्लिक करना होगा।

- जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे आपको लंबित भुगतान तथा ऑनलाइन भुगतान का विकल्प दिखाई देगा।
- आपको ऑनलाइन भुगतान करने के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके नए पेज पर आपकी जानकारी भरने के लिए आ जाएंगी जैसे जिले का नाम, हल्का का नाम, अंचल का नाम, मौजा का नाम, पृष्ठ संख्या वर्तमान, भाग वर्तमान इन सारी जानकारियों को आपको सावधानी पूर्वक भरनी होंगी।

- अब आपको सुरक्षा कोड को भरना होगा तथा खोजे के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- खोजे के बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपकी रैयत का नाम आ जाएगा। साथ में कुछ और जानकारियां खाता संख्या, भाग वर्तमान तथा पृष्ठ संख्या वर्तमान भी दिखेंगी।
- इसके बाद आपको यहाँ देखें की लिंक पर क्लिक करना होगा जिससे की आपके सामने रैयत की जानकारी खुल जाएगी जैसे कुल देय राशि, कुल बकाया राशि।
- अब आपको रसीद काटने के लिए रैयत का नाम, मोबाइल नम्बर को भरना होगा तथा नियम व शर्तों वाले बटनों पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको ऑनलाइन भुगतान करने का विकल्प दिखाई देगा जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने बैंक का नाम व पेमेंट मोड का विकल्प दिखाई देगा। आपको इसका चयन करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक और नया पेज खुल जाएगा जिसमे आपको पेमेंट से संबंधित जानकारीयों को डालना होगा एवं भुगतान करना होगा।
- एक बार भुगतान हो जाने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी जिसे आपको डाउनलोड कर लेना होगा।
- इस तरह आप आसानी से जमीन की रसीद का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं।
ऑनलाइन लगान पेमेंट की कुछ जरुरी बातें
- ऑनलाइन लगान की धनराशि को भुगतान करने के लिए आपको संपत्ति कर चालन के विवरण की आवश्यकता पड़ेगी।
- अपना ट्रांजेक्शन आईडी भुगतान करने से पहले कही पर लिख दें। तभी भुगतान के लिए आगे बढ़ें।
- अगर आपकी रसीद नहीं निकल रही है और आपने भुगतान कर दिया है तो आपने जो ट्रांजेक्शन आईडी नोट करि थी उसको दुबारा डाल कर प्रयास करें।
- अगर आपके जमीन का दाखिला खरिज अभी तक नहीं हुआ है तो इस पोर्टल से आप वो भी कर सकते हैं।
Jamin ka Rasid online FAQ
लगान रसीद की ऑनलाइन लागत क्या है ?
25 से 30 रुपये के ऑनलाइन पेमेंट से आप भू लगान के आधिकारिक वेबसाइट से 4 से 5 मिनिट में लगान की रसीद निकाल सकते हैं।
भू लगान बिहार की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
भू लगान बिहार की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in है।
भू लगान के लिए कौन कौन से आवश्यक दस्तावेज चाहिए ?
प्लाट नम्बर, रेयत का नाम, बैंक अकाउंट नंबर, तालुका पेज संख्या तथा इसके आलावा ऑनलाइन भुगतान करने के लिए मोबाइल नंबर, एटीम नंबर तथा घर का पता होना जरुरी है।
भू लगान का पोर्टल किस विभाग द्वारा शुरू किया गया ?
भू लगान का पोर्टल बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा शुरू किया गया।