बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, मुआवजा राशि, लाभार्थी सूची

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2023: जैसा की हम सभी जानते हैं की वर्षा ऋतू में अधिक बरसात के कारण देश के राज्यों में जल भराव के कारण बाढ़ जैसे हालत पैदा हो जाते हैं, केवल बाढ़ ही नहीं प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, ओलावृष्टि, भूस्लखन्न आदि प्रकृति के साथ-साथ मानव जीवन पर भी बुरा आसार डालती है, ऐसे में प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहे नागरिकों को आर्थिक राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न राज्य सरकारों की तरह ही बिहार सरकार द्वारा बहुत सी योजनाओं के माध्यम से कई प्रयास किए जाते हैं।

बिहार मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना-Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana
बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना भी राज्य के मुख्य मंत्री नितीश कुमार जी द्वारा बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है, जिसके माध्यम से प्रतियेक बाढ़ पीड़ित परिवारों को सरकार मुआवजे के रूप में 6000 रूपये की राशि प्रदान करेगा, यह सहायता लोगों को बाढ़ से मकान, फसल और पशुओं के हुए नुक्सान के अनुसार दिया जाएगा।

बाढ़ राहत सहायता योजना बिहार 2023

बिहार सरकार द्वारा राज्य में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को बाढ़ से होने वाले नुक्सान की भरपाई के लिए बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना को शुरू किया गया है, इस योजना के माध्यम से बाढ़ के कारण हुई क्षति से राज्य के आर्थिक व शारीरिक रूप से परेशान परिवारों को राहत पहुँचाने के लिए सरकार क्षति के अनुसार उन्हें 6 हजार से 4 लाख रूपये तक का मुआवजा प्रदान करेगी। यह मुआवजा घर, जानवरों, कपड़ा, फसल की क्षति व परिवार के किसी भी सदस्य की मृत्यु की क्षति पर परिजनों को रहत पैकेज के रूप में दी जाएगी।

जिससे बाढ़ से पैदा हुए संकट की घडी में प्रभावित परिवारों के नुक्सान की भरपाई हो सकेगी। बिहार में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित 10 जिले हैं जिनमे मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गोपालगंज, पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण, सीतामढ़ी, खगरियाल, शिवहर, सुपौल और किशनगंज जिला है, जिनमें बाढ़ से राज्य के कुल 50 लाख परिवार प्रभावित हो चुके हैं।

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2023: Details

योजना का नामबिहार बाढ़ राहत सहायता योजना
शुरू की गईमुख्यमंत्री नितीश कुमार जी द्वारा
साल2023
लाभार्थीराज्य के बाढ़ प्रभावित सभी परिवार
उद्देश्यबाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत
प्रदान करने के लिए मुआवजा राशि देना
श्रेणीराज्य सरकारी योजना
मुआवजा राशि6 हजार से लेकर 4 लाख रूपये तक
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के लाभ एवं विशेषताएँ

  • बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी द्वारा राज्य के बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना को शुरू किया गया है।
  • बाढ़ राहत सहायता योजना के तहत राज्य के बाढ़ प्रभावित परिवारों को उनकी क्षति अनुसार 6000 से 4 लाख रूपये तक का मुआवजा दिया जाएगा।
  • बिहार में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित 10 जिले हैं जिनमे मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गोपालगंज, पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण, सीतामढ़ी, खगरियाल, शिवहर, सुपौल और किशनगंज जिले शामिल है।
  • राज्य के 12 जिलों को बाढ़ ग्रस्त घोषित किया जा चुका है, जिसके चलते अभी तक राज्य के कुल 50 लाख परिवार प्रभावित हो चुके हैं।
  • योजना के अंतर्गत बाढ़ के कारण मकान, जानवरों, कपड़ा, फसल व परिवार के किसी भी सदस्य की मृत्यु की क्षति पर परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा शुरू इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी, प्रभावित परिवारों को योजना के तहत सहायता प्रदान करने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
  • इन शिविरों के माध्यम से परिवार का पूरा डाटा एकत्रित कर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद लाभार्थी परिवारों को क्षति अनुसार राहत पैकेज दिया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत दी जाने वाले मुआवजा राशि लाभार्थी परिवारों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना की पात्रता

बाढ़ राहत सहायता योजना की पात्रता को पूरा करने वाले नागरिकों को योजना का लाभ मिल सकेगा जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • योजना के अंतर्गत राज्य के पूरी तरह बाढ़ से पीड़ित परिवारों को लाभ दिया जाएगा।
  • बाढ़ संभावित जिले में आने वाले परिवार योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
  • आवेदक का घर बाढ़ प्रभावित गाँव या बाढ़ प्रभावित पंचायत में होना आवश्यक है।

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana के आवश्यक दस्तावेज

योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • आवेदक का आधारकार्ड
  • राज्य का स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक व परिवार का पूरा विवरण
  • बैंक अकाउंट विवरण
बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना
बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना

बाढ़ राहत सहायता योजना के तहत दी जाने वाली मुआवजा राशि

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के अंतर्गत नागरिकों को हुए नुक्सान के अनुसार मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी, जिसकी जानकारी निम्नानुसार है।

नुक्सानमुआवजा राशि
बिहार बाढ़ प्रभावित परिवारों को6000 रूपये
गाय, भैंस की क्षतिपूर्ति के लिए30000 रूपये प्रति
घोड़े की क्षतिपूर्ति के लिए25000 रूपये प्रति
भेड़, बकरी, सूअर की क्षतिपूर्ति के लिए3000 रूपये प्रति
मुर्गी के नुक्सान पर5000 रूपये
परिवार के किसी सदस्य की मौत हो जाते पर परिजनों के लिए4 लाख रूपये
जानवर के शेड नुक्सान होने पर2100 रूपये
झोपडी का पूरा नुक्सान होने पर4100 रूपये
कपडे का नुक्सान होने पर1800 रूपये
बर्तनों की क्षति होने पर2000 रूपये
फसलों के नुक्सान की भरपाई के लिए6800 रूपये प्रति हेक्टेयर
पक्का मकान के आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर5200 रूपये
कच्चा मकान के आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर3200 रूपये
पक्का मकान या कच्चा मकान के नुक्सान पर95100 रूपये
बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना आवेदन कैसे करें

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है योजना के अंतर्गत प्रभावित क्षेत्रों में परिवारों का नाम जोड़ने के लिए शिविर कैंप लगाए जाएंगे, जहाँ आपको जाकर कर्मचारी द्वारा पूछा गया सभी विवरण जैसे आपका नाम, पता, परिवार के सदस्य, बैंक नंबर आदि देना होगा, इसके बाद सभी का विवरण तैयार कर लेने के बाद सरकारी प्राधिकरण द्वारा पूरा डाटा राज्य सरकार को सांझा किया जाएगा और पूरे डाटा सर्वेक्षण और पंजीकरण करने के बाद पूरी सूची विभागों को सौप दी जाएगी, जिसके बाद लाभार्थियों के खातों में मुआवजे की राशि भेज दी जाएगी।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना लाभार्थी सूची कैसे देखें

बाढ़ राहत सहायता योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी, जिससे बाढ़ से प्रभावित परिवारों को फिर से अपने जीवन को चलने में सहायता मिल सकेगी, इसके लिए सरकार द्वारा राज्य में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में शिविर कैंप लगाए जाएँगे, इन कैंपों के माध्यम से प्रभावित परिवारों के बारे में जानकारी लेकर इनकी लाभार्थी सूची तैयार की जाएगी, इस सूची में जिन भी परिवारों का नाम शामिल होगा, उन्हें सरकार द्वारा 6000 रूपये मुआवजे की राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना से जुड़े प्रश्न/उत्तर

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना क्या है ?

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana राज्य के बाढ़ से प्रभावित परिवारों को नुक्सान की भरपाई कर राहत प्रदान करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी द्वारा शुरू की गई योजना है।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के तहत नागरिकों को क्या लाभ दिया जाएगा ?

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के तहत नागरिकों को मकान, फसल, जानवरों, परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु पर होने वाली क्षति के आधार पर 6 हजार से 4 लाख रूपये तक की सहायता राशि दी जाएगी।

योजना का लाभ कीन्हे प्राप्त हो सकेगा ?

योजना का लाभ राज्य के सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों को प्राप्त हो सकेगा।

बाढ़ राहत सहायता योजना में आवेदन की क्या प्रक्रिया है ?

बाढ़ राहत सहायता योजना में आवेदन की कोई प्रक्रिया नहीं है, योजना के तहत प्रभावित परिवारों की सूची क्षति ग्रस्त क्षेत्रों में लगाए कैंपों के माध्यम से तैयार की जाएगी, जिसके बाद आपको योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

Leave a Comment