Bhulekh Haryana– जैसे कि आप सभी जानते है हरियाणा सरकार द्वारा भूलेख ऑनलाइन देखने के लिए पोर्टल बनाया गया है जिसके माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक अपनी जमीन से जुडी जानकारी घर बैठे आसानी से देख सकते है। इस पोर्टल पर Bhulekh Haryana ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। इस पोर्टल का लाभ हरियाणा राज्य के सभी नागरिको को मिलेगा। वे इच्छुक उम्मीदवार जो Bhulekh Haryana से जुडी जानकारी जैसे खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन चेक करना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट jamabandi.nic.in पर जाकर आसानी से कर सकते है।
यहां हम आपको बतायेंगे भूलेख हरियाणा क्या है ? खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे देखें ? हरियाणा के किन जिलों का भूलेख ऑनलाइन उपलब्ध है ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Bhulekh Haryana khasra Khatauni से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –
![[Bhulekh Haryana] भूलेख हरियाणा क्या है: खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे देखें? 1 Bhulekh Haryana khasra Khatauni](https://www.mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2023/01/Bhulekh-Haryana-khasra-Khatauni-1024x683.jpg)
Bhulekh Haryana क्या है ?
हरियाणा सरकार ने राज्य नागरिको को जमीन सम्बंधित जानकारी जैसे – भूलेख, खसरा खतौनी, जमाबंदी नक़ल, भू-नक्शा ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड करने के लिए एक पोर्टल उपलब्ध कराया है। इस पोर्टल का नाम जमाबंदी है। इस पोर्टल पर जाकर राज्य कोई भी नागरिक जो अपनी जमीन से जुडी जानकारी प्राप्त करना चाहते है वे घर बैठे आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते है। पहले नागरिको को अपनी भूमि की हर छोटी से छोटी जानकारी प्राप्त करने के लिए पटवारखाने या सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप द्वारा इंटरनेट के माध्यम से पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
भूलेख हरियाणा 2023 हाइलाइट्स
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको बताएंगे Bhulekh Haryana खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन से संबंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
आर्टिकल का नाम | भूलेख हरियाणा खसरा खतौनी नकल |
साल | 2023 |
राज्य का नाम | Haryana |
केटेगरी | भूलेख |
लाभार्थी | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | jamabandi.nic.in |
भूलेख हरियाणा के उद्देश्य क्या है ?
हरियाणा सरकार ने अपने राज्य नागरिको को भूलेख ऑनलाइन देखने की सुविधा इस उद्देश्य से प्रदान की है ताकि नागरिको को अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त करने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। ऑनलाइन भूलेख चेक करने से नागरिको के समय की बचत होगी और भ्रष्टाचार में कमी आएगी।
हरियाणा भूलेख ऑनलाइन देखने के लाभ
यहाँ हम आपको Haryana Jamabandi khasra Khatauni Nakal ऑनलाइन देखने के लाभों के बारे में जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये पॉइंट्स निम्न प्रकार है –
- कोई भी राज्य नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
- आप किसी भी समय अपनी जमीन की जानकारी ऑनलाइन देख सकते है।
- ऑनलाइन भूलेख खसरा खतौनी निकालने में नागरिको को कम समय में जानकारी प्राप्त हो जाती है।
- हरियाणा भूलेख ऑनलाइन देखने में नागरिको को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं पड़ता है।
- हरियाणा भूलेख ऑनलाइन उपलब्ध होने से धोखाधड़ी जैसी समस्याओं में कमी आएगी।
- नागरिको को जमीन की जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा।
- राज्य का कोई भी नागरिक अपनी जमीन की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे।
- भूमि सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिको को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
- हरियाणा राज्य के सभी जिलों का भूमि संबंधित विवरण ऑनलाइन देखा जा सकता है।
हरियाणा राज्य की जिलेवार सूची जिनका भू-अभिलेख ऑनलाइन उपलब्ध है –
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको हरियाणा राज्य के उन जिलों के नाम बताने जा रहें है जिनका भूलेख ऑनलाइन देखा जा सकता है। इन जिलों के नाम आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
Ambala (अम्बाला) | Bhiwani (भिवानी) |
Charkhi Dadri (दादरी) | Mahendragarh (महेंद्रगढ़) |
Fatehabad (फतेहाबाद) | Nuh (नूहं) |
Kurukshetra (कुरुक्षेत्र) | Gurugram (गुरुग्राम) |
Faridabad (फरीदाबाद) | Palwal (पलवल) |
Panipat (पानीपत) | Panchkula (पंचकुला) |
Rohtak (रोहतक) | Kaithal (कैथल) |
Hisar (हिसार) | Rewari (रेवाड़ी) |
Jhajjar (झज्जर) | Yamunanagar (यमुनानगर) |
Jind (जींद) | Sirsa (सिरसा) |
Karnal (करनाल) | Sonipat (सोनीपत) |
हरियाणा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे देखें ?
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको हरियाणा खसरा खतौनी जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे देखें ? इसकी पूरी प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बतायी गई प्रक्रिया को अपनाकर आप आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –
- हरियाणा भूलेख खसरा खतौनी जमाबंदी ऑनलाइन चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jamabandi.nic.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर मेन्यू में आपको Jamabandi का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर जाएँ।
- अब आपके सामने कई विकल्प आएंगे जिसमें से आपको Jamabandi Nakal For Checking के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
![[Bhulekh Haryana] भूलेख हरियाणा क्या है: खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे देखें? 2 haryana-bhulekh-khasra-khatauni](https://www.mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2023/01/haryana-bhulekh-khasra-khatauni-1024x272.jpg)
- क्लिक करते ही अगले पेज में आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –
![[Bhulekh Haryana] भूलेख हरियाणा क्या है: खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे देखें? 3 haryana-bhulekh-kya-hai](https://www.mcpanchkula.org/wp-content/uploads/2023/01/haryana-bhulekh-kya-hai-1024x400.jpg)
- यहाँ आपको सबसे पहले सर्च करने का प्रकार का चयन करना होगा जैसे –
- By Owner Name
- BY Khewat
- By Khasra/Survey No.
- By Date Of Mutation
- उसके बाद ड्राप लिस्ट में से अपना जिला चुने।
- इसके बाद ड्राप लिस्ट में से आपको अपनी तहसील/सब तहसील का चयन करना होगा।
- उसके बाद आपको अपना गांव का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना जमाबंदी वर्ष का चयन करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने जमाबंदी डिटेल्स खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार आपकी हरियाणा भूलेख खसरा खतौनी जमाबंदी नक़ल देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
Haryana Jamabandi Mobile App Download Kaise Karen ?
अगर कोई नागरिक ऑफिसियल वेबसाइट से अपना हरियाणा भुलेख चेक नहीं करना चाहते है तो वे Haryana Jamabandi Mobile App के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है। जिसके लिए आपको Haryana Jamabandi Mobile App डाउनलोड करनी होगी। इस एप्प को डाउनलोड करने के लिए आपके पास एंड्रोइड मोबाइल फोन होना चाहिए। जानिए क्या है हरियाणा जमाबंदी मोबाइल एप्प डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया –
- Haryana Jamabandi Mobile App डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में गूगल प्लेस्टोर ओपन करें।
- उसके बाद आपके सामने गूगल प्लेस्टोर का होम पेज खुल जाएगा।
- इसी पेज पर ऊपर दिए गए सर्च बार में Haryana Jamabandi Mobile App टाइप करके सर्च के आइकॉन पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही अगले पेज में आपके सामने मोबाइल एप्प आइकॉन खुलकर आएंगे।
- आपो सबसे ऊपर वाले एप्प के आइकॉन पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज में आपके सामने एप्प इनस्टॉल करने का ऑप्शन आएगा।
- अब आपकी इस Install के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के कुछ सेकंड बाद एप्प डाउनलोड हो जाएगी।
- उसके बाद आपके सामने एप्प ओपन करने का ऑप्शन आएगा।
- ओपन पर क्लिक करें एप्प खुल जाएगी।
- इसके बाद आप इस एप्प में रजिस्टर्ड करके एप्प का इस्तेमाल कर सकते है।
- इस प्रकार आपकी Haryana Jamabandi Mobile App डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
Bhulekh Haryana 2023 सम्बंधित कुछ प्रश्न और उत्तर
हरियाणा भूलेख देखने से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
हरियाणा भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन देखने से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट jamabandi.nic.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको ऊपर दी गई जानकारी में उपलब्ध करा दिया है।
क्या हरियाणा भूलेख जमाबंदी नकल ऑनलाइन निकाली जा सकती है ?
जी हाँ, आप हरियाणा भूलेख जमाबंदी नकल घर बैठे ऑनलाइन आसानी से निकाल सकते है।
हरियाणा भूलेख सम्बंधित ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
हरियाणा भूलेख सम्बंधित ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने का हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2137 है। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि इस लेख में हमने आपसे भूलेख हरियाणा क्या है : खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे देखें से जुडी जानकारी साझा की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा अन्य जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नो के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। किसी भी प्रकार की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराने के लिए आप इस हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2137 पर सम्पर्क कर सकते है। आशा करते है आपको हमारे दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।