भारत की सबसे लंबी नदी:- भारत को बहु नदियों वाला देश भी माना जाता है अर्थात भारत में बहुत सारी नदिया ही नदिया हैं, भारत के लोग नदियों को भगवान की तरह मानते हैं। भारत एक कृषि प्रधान देश होने के नाते कृषि के क्षेत्र में विकास के लिए नदियों का एक अहम रोल है। मानव सभ्यता के पीछे भी नदियों का एक अहम किरदार है, अगर हम इतिहास के पन्नो को पलटते है तो हमे पता चलता है की सभी बड़ी तथा समृद्ध सभ्यताएं किनारे ही बनी है। सभी देशों के विकास में नदियाँ एक अहम भूमिका निभाती हैं क्योंकि कृषि के लिए नदियों पर ही निर्भर होना पड़ता है।
आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे की भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है ? और साथ ही साथ हम आज आपको यह भी बताएंगे की इसके बाद की नदियां कौन कौन सी हैं? और साथ साथ में इन सभी नदियों की लम्बाई की चर्चा आज हम अपने आर्टिकल में करेंगे इसलिए हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

भारत की सबसे लंबी नदी (Bharat Ki Sabse Lambi Nadi)
भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है-भारत देश में बहुत सी नदियाँ बहती हैं इसलिए भारत को नदियों का देश भी कहा जाता है। नदियां देशो के विकास में एक अहम योगदान निर्वहन करती है। भारत में नदियों को दो भागों में विभाजित किया जाता है, पहला हिमालयी नदियां (जो नदियां हिमालयी से निकलती हैं) और दूसरा प्रायद्वीपीय नदियां (जो नदियां प्रायद्वीप से निकलती हैं)। प्रायद्वीपीय नदियां बारिश पर निर्भर होती हैं जबकि हिमालयी नदिया बारह महीने बहती रहती हैं।
भारत में लगभग 90 % नदिया बंगाल की खाड़ी की तरफ बहती हैं लगभग केवल 10 % नदियां ही अरब सागर की और बहती हैं। भारत की सबसे लम्बी नदी गंगा है जो 2525 किलोमीटर का सफर तय कर बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है।
इसे भी देखें :- दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है
भारत की 10 सबसे बड़ी नदियों की सूची
S.No. | नदी | लम्बाई | उद्गम स्थान |
1 | गंगा | 2525 Km. | गोमुख हिमानी, गंगोत्री |
2 | गोदावरी | 1465 Km. | नासिक, महाराष्ट्र |
3 | यमुना | 1375 Km. | बंदरपूंछ, यमुनोत्री |
4 | नर्मदा | 1312 Km. | विंध्याचल पर्वत, अमरकंटक |
5 | कृष्णा | 1288 Km. | महाबलेश्वर, पश्चिमी घाट |
6 | सिंधु | 1114 Km. | मानसरोवर झील, तिब्बत |
7 | ब्रह्मपुत्र | 916 Km. | मानसरोवर झील, तिब्बत |
8 | महानदी | 815 Km. | रायपुर, छत्तीसगढ़ |
9 | कावेरी | 800 Km. | कुर्ग जिला, कर्नाटक |
10 | ताप्ती | 724 Km. | बैतूल जिला, मध्य प्रदेश |
भारत की लम्बी नदियां
भारत की सबसे लंबी नदी लिस्ट
1 गंगा
भारत की सबसे लम्बी तथा बड़ी नदी गंगा है, भारत में लोग इस नदी को गंगा के नाम से जानते हैं तथा बांग्लादेश में पद्मा के नाम से जाना जाता है। यह नदी एशिया में ट्रांसबॉर्डर नदी है तो भारत से होते हुए बांग्लादेश में जाती है तथा उसके बाद बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है। भारत में लोग गंगा को माँ के रूप में पूजते हैं तथा इस नदी की लम्बाई लगभग 2525 किमी है। यह उत्तराखंड राज्य के गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है। गंगा नदी में लगभग 140 से अधिक जलजीव रहते हैं।
2 गोदावरी नदी
गोदावरी नदी भारत की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी नदी है, इसकी लम्बाई लगभग 1465 Km है। यह महाराष्ट्र के नासिक से उद्गम होते हुए छतीसगढ़ आंध्रप्रदेश राज्यों से होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है। गोदावरी नदी को दक्षिण गंगा तथा बूढ़ी गंगा के नाम से भी जाना जाता है। यह नदी हिन्दुओं के लिए पवित्र है और लोग हजारों की संख्या में अक्सर गोदावरी की तटों पर घूमने के लिए आते हैं।
3 यमुना नदी
यमुना नदी को लोग हिंदी में जमुना नदी के नाम से भी जानते हैं। यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी नदी के रूप में भी जाना जाता है, इसकी लम्बाई 1375 km है। हिन्दू धर्म में यमुना नदी को भी गंगा नदी की तरह ही पूजा जाता है। यमुना नदी उत्तराखंड के ग्लेशियरों से निकलती है। यह एक सहायक नदी है जो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जाकर गंगा नदी के साथ मिलती है।
4 नर्मदा नदी
नर्मदा नदी को आमतौर रेवा नदी के नाम से भी जाना जाता है यह भारत की चौथी सबसे बड़ी नदी है जिसकी लम्बाई 1312 km है। मध्यप्रदेश में अनूपपुर जिले के अमरकटंक के पठार से इस नदी का उद्गम होता है। यह खंभात की खाड़ी के माध्यम से अरब सागर में जाकर मिलती है। मध्यप्रदेश तथा गुजरात में कृषि के क्षेत्र में अपना अहम योगदान देने के कारण इस नदी को “मध्य प्रदेश और गुजरात की जीवन रेखा” के रूप में भी जाना जाता है।
इसे भी देखें :- दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से
5 कृष्णा नदी
कृष्णा नदी का उद्गम स्थल महाबलेश्वर, पश्चिमी घाट में है। इस नदी की लम्बाई लगभग 1288 Km है। यह भारत के राज्यों :- महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक तथा आंध्रप्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी में जा कर मिलती है। यह नदी इन सभी राज्यों में सिंचाई के लिए एक प्रमुख साधन है। इस नदी की सहायक नदियाँ भीम, पंचगंगा, दूधगंगा, घटप्रभा तथा तुंगभद्रा हैं।
6 सिंधु नदी
सिंधु नदी की कुल लम्बाई 3180 km है हालाँकि भारत में केवल 1114 Km तक की लम्बाई तक ही फैली हुई है। इतिहास के पन्नो में सिंधु घाटी सभ्यता सबसे पुरानी तथा सबसे समृद्ध सभ्यताओं में से एक है जो सिंधु नदी के तट पर ही बनी थी। इस नदी का उद्गम स्थल मानसरोवर झील तिब्बत में है, इस नदी की बहुत सी सहायक नदियां जैसे:- जानस्कार, सतलुज, झेलम, चिनाब, सोन, रावी, तथा ब्यास नदी हैं।
7 ब्रह्मपुत्र नदी
यह नदी एक ट्रांसबॉर्डर है जो तिब्बत भारत और बांग्लादेश से होकर गुजरती है। इस नदी की कुल लम्बाई 3848 km है लेकिन भारत में यह केवल 916 Km तक ही फैली हुई है। ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में यारलुंग त्सांग्पो असम में लुईट और अरुणाचल प्रदेश में सियांग/दिहांग नदी के नाम से जाना जाता है। ब्रह्मपुत्र नदी को बहुत ही खतरनाक माना जाता है कहते हैं की इस नदी में बरसात में बाढ़ आ जाना आम बात है, और यह अंत में बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है।
8 महानदी
महानदी की लम्बाई लगभग 815 Km है, इस नदी का उद्गम स्थल छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में है। इस नदी के कारण कुछ समय पहले ओडिशा में भयंकर बाढ़ आई थी जिस वजह से ओडिशा के लोग इस नदी को दुःख की नदी भी कहते हैं। महानदी की बहुत सी सहायक नदी भी हैं जिनमे से शिवनाथ, ईब, मांड, तेल, केलों, हसदो प्रमुख हैं।
9 कावेरी नदी
कावेरी नदी का उद्गम स्थल कर्नाटक के कुर्ग जिले में है, यह नदी लगभग 800 Km तक लम्बी है। इस नदी को दक्षिण भारत के लोग बहुत ही पवित्र मानते हैं। इस नदी की भी बहुत सी सहायक नदियां है जैसे :- लक्ष्मण तीर्थ, सुवर्णा वती, भवानी, काबिनी इत्यादि हैं। इस नदी को दक्षिण भारत का उद्यान भी कहा जाता है।
10 ताप्ती नदी
ताप्ती नदी लगभग 724 Km लम्बी है तथा इस नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के बैतूल जिला में है। यह नदी भी भारत में सबसे लम्बी नदियों में से एक है। यह नदी महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश तथा गुजरात जैसे राज्यों से होकर गुजरती है। और अंत में यह नदी अरब सागर में जाकर मिलती है।
भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है से जुड़े हुए प्रश्न एवं उनके उत्तर
भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है
भारत की सबसे लम्बी नदी गंगा है।
ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्थल कहाँ है ?
ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्थल मानसरोवर झील, तिब्बत में है।
सिंधु नदी की लम्बाई कितनी है ?
सिंधु नदी की कुल लम्बाई 3180 km है हालाँकि भारत में केवल 1114 Km तक की लम्बाई तक ही फैली हुई है।
यमुना नदी कहाँ से निकलती है ?
यमुना नदी उत्तराखंड के ग्लेशियरों से निकलती है।
गंगा नदी की कुल लम्बाई कितनी है ?
गंगा नदी की लम्बाई लगभग 2525 किमी है।