भारत की जनसंख्या कितनी है 2023 में ? पूरा डिटेल 1951 से लेकर अब तक का जानिए

यूएनएफपीए (संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष) द्वारा प्रस्तुत की गई जनसंख्या रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। इस से पहले चीन की आबादी सर्वाधिक थी। जनसंख्या के आधार पर विश्व में हर 100 लोगो में से 18 लोगों का घर भारत है। भारत की जनसंख्या कितनी है? इसकी जानकारी आप इस लेख से प्राप्त कर सकते हैं।

भारत की जनसंख्या कितनी है? पूरा डिटेल 1951 से लेकर अब तक का जानिए
भारत की जनसंख्या कितनी है?

इस लेख के माध्यम से हम आपको साल 1951 से लेकर साल 2023 तक की Bharat ki Jansankhya के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। अगर आप भी India population 2023 के विषय में जानना चाहते है तो आप इस लेख में दी गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर देश के सभी राज्यों की जनसंख्या और भारत देश की कुल जनसंख्या से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यदि आप विश्व भूगोल की जानकारी प्राप्त कर यह जानना चाहते हैं कि विश्व में कुल कितने देश हैं ?एवं उनकी राजधानी और मुद्रा क्या है? तो आप लेख पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Contents hide

2023 में इंडिया की जनसंख्या कितनी है?

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान समय में भारत देश की जनसंख्या 142.86 करोड़ से अधिक है। हालाँकि यह एक पूर्व अनुमान है। जल्द ही भारत सरकार द्वारा जनगणना कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। तब भारत की वास्तविक जनसंख्या के आँकड़े प्रस्तुत किए जाएंगे।

एक निश्चित समय में किसी स्थान के निवासियों की संख्या में वृद्धि को जनसंख्या वृद्धि कहा जाता है। हालांकि किसी भी स्थान पर जनसंख्या वृद्धि केवल दो बातों पर ही निर्भर करती है:- प्राकृतिक जनवृद्धि या स्थानांतरण द्वारा जनवृद्धि।

Indian Population 2023 Highlights

आर्टिकल का नाम 2023 में, भारत की जनसंख्या कितनी है?
साल 2023
देश भारत
कैटेगरी जनसंख्या
जनसंख्या विवरण वर्ष 1951 से 2023 तक

यहाँ हम आपको भारत देश की जनसंख्या वर्ष 1951 से 2023 तक की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। जनसंख्या की जानकारी धर्म के आधार पर दी गई है।

वर्ष 1951 में भारत की जनसंख्या

भारत के आजाद होने एवं विभाजन के बाद साल 1951 की जनगणना भारत की पहली जनगणना थी। इस प्रकार भारत गणराज्य की पहली जनगणना 10 फरवरी 1951 को आयोजित की गई थी। वर्ष 1951 की जनसंख्या विभिन्न धर्मों के आधार पर उनकी जनसंख्या प्रतिशत की जानकारी इस प्रकार है:

धार्मिक समूह जनसंख्या प्रतिशत
जैन 0.46%
बुद्ध0.74%
सिख 1.89%
ईसाई 2.3%
मुसलमान 9.49%
हिन्दू 82.1%
अन्य 0.43%

वर्ष 1961 में भारत की जनसंख्या

भारत की वर्ष 1961 की जनगणना हर 10 वर्षों में आयोजित की जाने वाली जनगणना की श्रृंखला में भारत की दूसरी जनगणना थी। 1961 में भारत की जनसंख्या 43,89,36,918 पाई गई थी। जो कि धर्म समूह के आधार पर निम्न है:

धार्मिक समूह जनसंख्या प्रतिशत
पारसी 0.09%
बौद्ध 0.74%
सिख 1.79%
ईसाई 2.44%
मुस्लिम 10.69%
हिन्दू 83.45%
अन्य 0.43%

वर्ष 1971 में भारत की जनसंख्या

साल 1971 की जनगणना में भारत देश की कुल जनसंख्या 547,949,809 थी। इसमें भारत देश के सभी धर्मो के लोग शामिल थे।

धार्मिक समूह जनसंख्या प्रतिशत
हिन्दू 82.73%
मुस्लिम 11.21%
सिख 1.89%
ईसाई 2.60%
जैन 0.48%
पारसी 0.09%
बौद्ध 0.70%
अन्य 0.41%

वर्ष 1981 में भारत की जनसंख्या

यहाँ हम आपको साल 1991 की जनगणना के अनुसार किस धर्म की आबादी कितने प्रतिशत है इसकी जानकारी नीचे दी गई सारणी के माध्यम से उपलब्ध कर सकते हैं:

धार्मिक समूह जनसंख्या प्रतिशत
हिन्दू 82.30%
जैन 0.48%
मुस्लिम 11.21%
पारसी 0.09%
बौद्ध 0.70%
सिख 1.92%
अन्य 0.42%

वर्ष 1991 में भारत की जनसंख्या

1991 में भारत के जम्मू और कश्मीर मुद्दे पर विवाद चल रहा था जिस कारण से जम्मू और कश्मीर को 1991 की भारतीय जनगणना कार्यक्रम से बाहर रखा गया था। वर्ष 1991 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 846,427,039 थी। साल 1991 की जनगणना के अनुसार भारत में प्रगणकों की संख्या 1.6 मिलियन और जनगणना नगरों की संख्या 1702 थी।

धार्मिक समूह जनसंख्या प्रतिशत
हिन्दू 81.53%
मुस्लिम 12.61%
सिख 1.94%
ईसाई 2.32%
पारसी 0.08%
बौद्ध 0.77%
जैन 0.40%
अन्य 0.44%

वर्ष 2001 में भारत की जनसंख्या

साल 2001 की जनगणना के अनुसार देश की जनसंख्या 1,028,737,436 थी। हालांकि इसमें पुरुषों की जनसंख्या 532,223,090 और महिलाओं को जनसंख्या 496,514,346 थी। 1991 की जनगणना से साल 2001 के आंकड़ों में 182,310,397 करोड़ की वृद्धि हुई जो कुल जनसंख्या का 21.5 % थी।

धार्मिक समूह जनसंख्या प्रतिशत
हिन्दू 80.45%
मुस्लिम 13.4%
सिख 1.89%
ईसाई 2%
पारसी 0.09%
जैन 0.46%
बौद्ध 0.74%
अन्य 0.44%

वर्ष 2011 में भारत की जनसंख्या

जानकारी के लिए बता दें आखिरी जनगणना साल 2011 में की गई थी। साल 2011 में की गई जनगणना के अनुसार भारत में किस धर्म के लोगों की कितनी प्रतिशत आबादी थी, इसकी पूरी जानकारी आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है:

धार्मिक समूह जनसंख्या प्रतिशत
हिन्दू 79.80%
मुस्लिम 14.23%
बौद्ध 0.70%
सिख 1.72%
जैन 0.37%
पारसी 0.09%
ईसाई 2.30%
अन्य 0.9%

भारतीय जनसंख्या की राज्यवार लिस्ट

भारतीय राज्यों की जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार इस प्रकार है:

क्रम
संख्या
भारत के
राज्यों के नाम
जनसंख्या
(अंकों में)
जनसंख्या
(प्रतिशत में)
01पश्चिम बंगाल91,276,115 7.54%
02महाराष्ट्र112,374,3339.28%
03बिहार104,099,4528.6%
04उत्तर प्रदेश199,812,3416.51%
05गुजरात 60,439,6924.99%
06तमिलनाडु72,147,0305.96%
07राजस्थान68,548,4375.66%
08कर्नाटक61,095,2975.05%
09मध्य प्रदेश72,626,809 6%
10आंध्र प्रदेश49,577,1034.08%
11उड़ीसा41,974,2183.47%
12तेलंगाना35,003,6742.89%
13केरल33,406,0612.76%
14झारखंड32,988,1342.73%
15असम31,205,5762.58%
16पंजाब27,743,3382.29%
17छत्तीसगढ़25,545,1982.11%
18हरियाणा25,351,4622.09%
19उत्तराखंड10,086,2920.83%
20मेघालय2,966,8890.25%
21त्रिपुरा3,673,9170.3%
22हिमाचल प्रदेश 6,864,602 0.57%
23मणिपुर2,570,3900.21%
24अरुणाचल प्रदेश1,383,727 0.11%
25गोवा1,458,5450.12%
26 नागालैंड 1,978,502 0.16%
27सिक्किम610,577 0.05%
28मिजोरम1,097,206 0.09%

सर्वाधिक एवं न्यूनतम जनसंख्या वाले राज्य

यहाँ हम भारत देश के सबसे अधिक जनसंख्या एवं सबसे कम जनसंख्या वाले राज्यों के नाम और जनसंख्या आंकड़ें आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है:

सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य संख्या
(करोड़ में)
न्यूनतम जनसंख्या वाले राज्यसंख्या
(करोड़ में)
उत्तर प्रदेश 19.98 सिक्किम 6.01
महाराष्ट्र 11.23 अरुणाचल प्रदेश 13.82
बिहार 10.40 गोवा 14.57

सर्वाधिक जनघनत्व और न्यूनतम जनघनत्व वाले राज्य

भारत देश के सबसे अधिक जनघनत्व वाले एवं सबसे कम जनघनत्व राज्यों के नाम और जनघनत्व से जुडी जानकारी आप इस सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है:

सर्वाधिक जनघनत्व वाले राज्य संख्या न्यूनतम जनघनत्व वाले राज्यसंख्या
बिहार 1106 अरुणाचल प्रदेश 17
पश्चिम बंगाल 1028 मिजोरम 52
केरल 860 सिक्किम 86

सर्वाधिक लिंगानुपात और न्यूनतम लिंगानुपात वाले राज्य

भारत देश के सबसे अधिक लिंगानुपात वाले एवं सबसे कम लिंगानुपात वाले राज्यों से संबंधित सारणी इस प्रकार है:

सर्वाधिक लिंगानुपात वाले राज्य आंकड़ें न्यूनतम लिंगानुपात वाले राज्य आंकड़ें
केरल 1084 हरियाणा 879
तमिलनाडु 996 सिक्किम 890
आंध्र प्रदेश 993 पंजाब 895

सर्वाधिक साक्षर और न्यूनतम साक्षर वाले राज्य

भारत की जनसंख्या के अनुसार सबसे अधिक साक्षर वाले राज्यों के नाम और आंकड़ें और सबसे कम साक्षर वाले राज्यों के नाम और आंकड़ें इस प्रकार हैं:

सर्वाधिक साक्षर वाले राज्य आंकड़े
(प्रतिशत में)
न्यूनतम साक्षर वाले राज्य आंकड़े
(प्रतिशत में)
केरल 94 %बिहार 61.8 %
मिजोरम 91.3 %अरुणाचल प्रदेश 65.4 %
गोवा 88.7 %राजस्थान 66.1 %

जनगणना क्या है ?

जनगणना का अर्थ है लोगों की गिनती। जानकारी के लिए बता दें भारत सरकार द्वारा हर 11 वर्ष के बाद देश के लोगों की गिनती यानी जनगणना कराई जाती है। हालांकि साल 2021 में भारत सरकार द्वारा जनगणना कराई जानी थी लेकिन कोरोना संक्रमण फ़ैलने के कारण जनगणना कार्यक्रम को रोक दिया गया था। उम्मीद है इस वर्ष 2023 में भारत की जनगणना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसके बाद आपको population of India 2023 के सही आँकड़े प्रदान होंगे।

2022 में, भारत की जनसंख्या कितनी है ?
Indian Population

भारत जनसांख्यिकी दर संबंधित जानकारी

भारत की जनसांख्यिकी दर से सम्बंधित जानकारी नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है:

प्रजनन दर 2%
जीवन प्रत्याशा 70.42 वर्ष
शहरी जनसंख्या 35%
औसत आयु 28.4 वर्ष
शिशु मृत्यु दर 28.3%

भारत की जनसंख्या से जुड़े कुछ (FAQ)

वर्तमान में भारत की जनसंख्या कितनी है 2023?

वर्तमान समय साल 2023 में भारत की जनसंख्या 1.46 करोड़ से अधिक है।

सबसे पहले भारत की जनगणना कब की गई ?

सबसे पहले भारत की जनगणना साल 1872 में की गई थी।

साल 2023 में भारत में मुस्लिमों की जनसंख्या कितनी थी ?

2023 में भारत में मुस्लिमों की जनसंख्या 15.39% (लगभग 21.54 करोड़) रही है।

जनगणना का क्या अर्थ है ?

जनगणना का अर्थ है लोगों की गिनती करना।

उत्तर प्रदेश राज्य की आबादी कितनी है ?

उत्तर प्रदेश राज्य की आबादी 199,812,34 करोड़ है।

साल 1951 में भारत की कुल जनसंख्या कितनी थी ?

साल 1951 में भारत देश की जनसंख्या लगभग 36 करोड़ थी।

प्राकृतिक जनवृद्धि क्या है ?

जब मृत्यु दर जन्मदर से अधिक हो जाती है, तो वह प्राकृतिक जनवृद्धि कहलाती है।

भारत में जनगणना पहली बार किसके शासन काल में हुई ?

भारत में पहली जनगणना लॉर्ड मेयो के शासन काल में हुई थी।

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश कौन सा है ?

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप है।

हेल्पलाइन

जैसा कि इस लेख में हमने आपसे 2023 में भारत की जनसंख्या कितनी है ? की पूरी जानकारी सांझा की है। अगर आपको इन जानकारियों से संबंधित अन्य जानकारी चाहिए हो, तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जा कर कमेन्ट कर के पूछ सकते हैं। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जायेंगे।

Leave a Comment