हमारे देश में बहुत से सिद्ध धाम हैं जहाँ देशवासी पूरी श्रद्धा के साथ दर्शनों के लिए जाते हैं। इन धामों में जाकर सभी श्रद्धालु अपने अपने कष्टों से मुक्ति प्राप्त करते हैं। ऐसे ही धामों में से एक दिव्य दरबार है बागेश्वर धाम सरकार।

Bageshwar Dham भगवान बालाजी अर्थात हनुमान जी का मंदिर है, जिनसे लाखों लोगों की श्रद्धा जुडी है। ये एक पावन और प्रमुख तीर्थस्थल है जहाँ बड़ी संख्या में लोग अपनी अपनी समस्याओं और मन्नतों को लिए आते हैं। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की सभी समस्याओं का निराकरण किया जाता है।
इस धाम में बालाजी महाराज एक अर्जी के माध्यम से आपकी सभी समस्याओं का समाधान करते है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज जी हैं। जिन्हें विश्व भर में बाबा बागेश्वर धाम के नाम से भी जाना जाता है।
ऐसे ही भारत में अनेक पावन स्थल हैं जहां भक्तगण अपनी प्रार्थनाएं करने दूर-दूर से पहुँचते हैं। यदि आप भगवान खाटू श्याम मंदिर जाना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बागेश्वर धाम कहां है ? (Bageshwar Dham Kahan Hai)
Bageshwar Dham Sarkar मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा में स्थित है। इस धाम में रामभक्त हनुमान जी अपने श्री बागेश्वर बालाजी महाराज के स्वरुप में वास करते हैं और भक्तों का कल्याण करते हैं। इस मंदिर/धाम में आने के लिए सभी भक्तगणों को धाम में जा के अपनी अर्जी लगानी होती है। अर्जी स्वीकार होने पर वे निःशुल्क टोकन मिलता है।
जो श्रद्धालुगण धाम से अधिक दूरी पर हैं एवं मंदिर जाकर अपनी अर्जी नहीं दे सकते हैं तो उनके लिए Bageshwar Dham Balaji मंदिर के महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी (Dhirendra Krishna Shastri Ji) ने एक अन्य उपाय दिया है। महाराज के अनुसार आप घर बैठे भी अर्जी लगा सकते हैं।
बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर
आर्टिकल का नाम | बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर कैसे जाएँ ? |
राज्य , जिला का नाम | मध्य प्रदेश , छतरपुर जिला। |
नज़दीकी एयरपोर्ट | खजुराहो |
नज़दीकी रेलवे स्टेशन | छतरपुर |
बागेश्वर धाम मंदिर गूगल मैप लोकेशन | यहाँ क्लिक करें |
बागेश्वर धाम सरकार मंदिर धाम कर्यालय फ़ोन नंबर | 8120592371 |
दिल्ली से कुल दूरी | 592 KM |
bageshwar dham official website | bageshwardham.co.in |
(Bageshwari Dham Balaji) बागेश्वर धाम में अर्जी टोकन कैसे प्राप्त करें ?
यदि आप भी Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur में दर्शन हेतु जाना चाहते हैं तो इस के लिए आवश्यक है कि आप के पास बागेश्वर धाम टोकन हो। टोकन को मंदिर समिति के द्वारा महीने के किसी विशेष दिन वितरित किया जाता है। इसमें आप को अपनी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज करना होगा।
टोकन वितरण की समयावधि को जानने के लिए आप बागेश्वर धाम छतरपुर के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर (8120592371) पर संपर्क कर के इस बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप धाम में जाकर भी इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद निर्धारित तिथि को आप धाम में पहुंचकर टोकन प्राप्त करें जिससे आप की अर्जी धाम में लग जाएगी।
घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं ?
मंदिर के महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने बताया है कि आप को यदि घर बैठे ही अपनी अर्जी लगानी है तो आप नीचे बताई गयी प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं।
- अर्जी लगाने हेतु सबसे पहले एक लाल कपडा लें और इस में नारियल को लपेट दें।
- इस दौरान आप को अपनी अर्जी के बारे में ध्यान करते हुए इसे लपेटना है।
- इसके बाद आप को भगवान बालाजी का एक माला का जाप (ॐ बागेश्वराय नमः) करते हुए करना है। और आपको नारियल को अपने पूजा स्थल पर रख देना है।
- इस प्रकार Bageshwar Dham में आप की अर्जी डालने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
अर्जी डालने हेतु ध्यान रखने योग्य बातें
बागेश्वर धाम मंदिर के लिए अर्जी डालने से पहले आप को कुछ समय के लिए इन बातों का ख्याल रखना होगा और परहेज करना होगा:
- आप को कुछ चीजों के सेवन से परहेज करना होगा जैसे कि:- प्याज, लहसुन, मांस या मदिरा आदि तामसिक भोजन।
- अर्जी के चार दिन तक नियमित रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करें और मंत्रों का जाप करें।
- एक बार अर्जी मंजूर होने पर आप को अर्जी के लिए बांधे गए नारियल को बागेश्वर धाम छतरपुर ले जाना होगा। यदि ऐसा न कर पाए तो इसे अपने पूजास्थल पर ही रहने दें।
अर्जी स्वीकार हुई या नहीं कैसे पता करें ?
यदि आप भी अपनी अर्जी Bageshwar Balaji Sarkar के लिए डाल चुके हैं तो आप इस प्रकार यह जान सकते हैं कि आप की अर्जी स्वीकार हुई है या नहीं। इस बारे में महाराज द्वारा बताये गए तरीके के अनुसार यदि –
- अर्जी स्वीकार होने पर आप को या आपके परिवार के किसी सदस्य को लगातार दो दिनों तक स्वप्न में भगवान बागेश्वर के बन्दर स्वरुप के दर्शन होंगे।
- यानी अगर स्वप्न में दो दिनों तक बन्दर दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ होगा की आप की अर्जी स्वीकार कर ली गयी है।
यदि आप की अर्जी स्वीकार नहीं होती है तो भी आप को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप इस विधि को फिर से अगले मंगलवार को दोहरा सकते हैं। और ऐसा तब तक कर सकते हैं जब तक आप की अर्जी स्वीकार नहीं होती।

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर कैसे पहुंचे ?
आप Bageshwar Dham location गूगल सर्च कर सकते हैं। एवं अपने साधन से भी दर्शन हेतु पहुंच सकते हैं , इसके अतिरिक्त प्लेन से या फिर ट्रेन से भी बागेश्वर धाम छतरपुर पहुँच सकते हैं।

- हवाई मार्ग से :- यदि आप प्लेन से आना चाहते हैं तो आपको धाम के नज़दीकी एयरपोर्ट यानी कि खजुराहों एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा।
- आप अपने नज़दीकी एयरपोर्ट से खजुराहो एयरपोर्ट तक जाने वाले जहाजों की सूची देख सकते हैं।
- इसके बाद खजुराहो एयरपोर्ट से आप बस या टैक्सी से छतरपुर पहुंचे और फिर बाकि का रास्ता सड़क मार्ग से पूरा कर सकते हैं।
- सड़क मार्ग से :- यदि आप स्वयं के वाहन से जा रहे हैं तो आप को सबसे पहले छतरपुर पहुंचना होगा।
- इसके बाद आप को यहाँ से 35 किलोमीटर दूर खजुराहों पन्ना मार्ग पर पहुँचना होगा।
- यहाँ पहुँचने पर आप को घड़ा टावर दिखेगा, जहां से आपको फिर 3 किलोमीटर अंदर भागेश्वर धाम की ओर जाना होगा।
- बस से :- यदि आप बस से आने की सोच रहे हैं तो आप को अपने नज़दीकी बस अड्डे जाकर छतरपुर के लिए बस चेक करनी होगी। आप इसे ऑनलाइन भी चेक करके बुक कर सकते है।
- ट्रेन से :- यदि आप ट्रेन से आते हैं तो अपने क्षेत्र से आप को छतरपुर, एमपी के लिए जाने वाली ट्रेन देखनी होगी। फिर आप को बस या टैक्सी में छतरपुर से 33 किलोमीटर खजुराहो पन्ना पहुंचना होगा।
- खजुराहो पन्ना पहुँचने के बाद आपको 3 किलोमीटर गंज नाम की जगह से और अंदर आना होगा जहाँ आप धाम पर पहुंच जाएंगे।
धाम में ठहरने की व्यवस्था
आप की जानकारी के लिए बता दें कि भक्तों की बागेश्वर धाम में ठहरने की भी अच्छी व्यवस्था होती है। धाम में कई जगहों पर रैन बसेरा बने हुए हैं, जहाँ श्रद्धालुओं को आसानी से निवास हेतु स्थान प्राप्त हो जाएगा। सुबह 10 बजे और रात 8 बजे भोजन के रूप में प्रसाद दिया जाता है। यदि आप फिर भी किसी होटल में रुकना चाहें तो बागेश्वर धाम से 30 किमी की दूरी पर स्थित खजुराहो में होटल मिल जाएंगे। आप वहां अपनी सुविधा के अनुसार ठहर सकते हैं ।
बागेश्वर धाम कैसे जाएँ?
श्रद्धालु के लिए बागेश्वर धाम जाने के लिए हवाई , सड़क, ट्रेन आदि की सभी सुविधाएँ उपलब्ध है। दिल्ली से मध्य प्रदेश जाने वाली ट्रेन की टाइमिंग और दिन से संबंधित डिटेल्स आप नीचे दी गयी सूची में देख सकते हैं:
ट्रैन | ट्रैन के बारे मे जानकारी |
ट्रैन का नाम | Amritsar Visakhapatnam Super-Fast Express (ASR-VSKP S/F) |
train number | 20808 (बुधवार, शनिवार, रविवार) |
स्टॉर्टिंग स्टेशन | अमृतसर |
लास्ट स्टेशन | विशाखापट्नम |
दिल्ली से ट्रेन चलने का समय | सुबह 8 बजकर 15 मिनट |
ट्रेन से छतरपुर तक पहुँचने का समय | शाम 4 बजकर 22 मिनट |
बागेश्वर धाम छतरपुर के लिए दिल्ली से जाने वाली ट्रैन
बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर पहुँचने के लिए आप भारत की राजधानी दिल्ली से भोपाल ट्रैन के जरिए आसानी से आ सकते हैं, दिल्ली के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से एमपी जाने वाले अलग-अलग ट्रेनों की सूची इस प्रकार हैं:
क्र.स. | ट्रैन नंबर | दिन | दिल्ली से चलने का समय | मध्य प्रदेश भोपाल पहुंचने का समय |
1. | 18238 | सोम से रविवार | सुबह 4 बजकर 25 मिनट हजरत निजामुद्दीन से | शाम 6 बजे |
2. | 12646 | गुरूवार | सुबह 5 बजकर 10 मिनट हजरत निजामुद्दीन से | दोपहर 3 बजकर 25 मिनट |
3. | 12148 | गुरूवार | सुबह 5 बजकर 10 मिनट हजरत निजामुद्दीन से | दोपहर 3 बजकर 25 मिनट |
4. | 12644 | शुक्रवार | सुबह 5 बजकर 10 मिनट हजरत निजामुद्दीन से | दोपहर 3 बजकर 25 मिनट |
5. | 12804 | बुधवार,रविवार | सुबह 5 बजकर 10 मिनट हजरत निजामुद्दीन से | दोपहर 3 बजकर 25 मिनट |
6. | 12138 | प्रतिदिन | सुबह 5 बजकर 15 मिनट नई दिल्ली से | शाम 4 बजकर 45 मिनट |
7. | 12782 | सोमवार | सुबह 5 बजकर 10 मिनट हजरत निजामुद्दीन से | दोपहर 3 बजकर 25 मिनट |
8. | 12716 | प्रतिदिन | दोपहर 1 बजे नई दिल्ली से | रात 10 बजकर 25 मिनट |
9. | 12622 | प्रतिदिन | रात 9 बजकर 5 मिनट नई दिल्ली से | सुबह 6 बजकर 50 मिनट |
10. | 22710 | गुरूवार | रात 11 बजकर 15 मिनट नई दिल्ली से | सुबह 8 बजकर 35 मिनट |
बागेश्वर धाम सरकार से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | बागेश्वर बालाजी महाराज |
फेसबुक | बागेश्वर धाम सरकार | Chhatarpur |
इंस्टाग्राम | (@iambageshwardhamsarkar) |
यूट्यूब चैनल | Bageshwar Dham Sarkar |
बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर से संबंधित (FAQ)
बागेश्वर धाम सरकार मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है।
इसके लिए आप को सबसे पहले छतरपुर पहुंचना होगा और फिर 35 किलोमीटर खजुराहो पन्ना मार्ग तक पहुँचाना होगा। इसके बाद आप को गंज नामक स्थान से 3 किलोमीटर अंदर आकर धाम पर पहुंचना है।
यदि आप भी अर्जी लगाने के लिए इच्छुक हैं तो आप बागेश्वर धाम छतरपुर जाकर अपनी अर्जी लगा सकते हैं। इसके अलावा यदि आप घर बैठे भी अपनी अर्जी लगाना चाहें तो आप को ये सुविधा भी दी गयी है।
ये सिद्ध धामों में से एक है, ये हनुमान जी का सुप्रसिद्ध धाम है जहां भक्तजन अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आते हैं। ये एक चमत्कारी धाम है जहां भक्तों को अपनी समस्या को स्वयं बताये बिना ही समाधान प्राप्त हो जाता है।
बागेश्वर धाम का टोल फ्री नंबर +91 9630313211 है।
यदि आप घर बैठे बागेश्वर धाम में अर्जी लगाना चाहते है तो आप केवल मंगलवार के दिन अर्जी लगा सकते है। अर्जी लगाने के लिए आपको एक लाल वस्त्र में नारियल बांधकर अर्जी को बांधना होगा। इसके पश्चात “ॐ बागेश्वराय नमः” का जप करना होगा।
बागेश्वर धाम में हनुमानजी श्री बागेश्वर बालाजी महाराज के रूप में मंदिर में वास करते है।
बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के छोटे से जिले छतरपुर में स्थित है।
बागेश्वर धाम के गुरु जी श्री धीरेन्द्र कृष्णा महाराज जी है।
यदि आप को यह जानकारी पसंद आयी हो तो आप ऐसे ही अन्य जानकारियों के लिए हमारी इस वेबसाइट – www.mcpanchkula.org को बुकमार्क कर सकते हैं।