आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं – pmjay.gov.in

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं:- जैसा कि आप सभी जानते है भारत सरकार द्वारा देश की जनता के हित के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जाती है। पीएम नरेंद्र मोदी जी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीएम जन आरोग्य योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत नागरिकों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किये जाते है। जिसके माध्यम से लाभार्थी कुछ चुनिंदा सरकारी या प्राइवेट किसी भी अस्पताल में 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते है। यहाँ हम आपको बतायेंगे आयुष्मान कार्ड क्या है ? आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है ? आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है ? आयुष्मान कार्ड के लाभ एवं विशेषताएं क्या है ? आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Ayushman Card Kaise Bnaye 2023 से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं ?

आयुष्मान कार्ड क्या है ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के गरीब लोगो को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा प्रदान की है। इस योजना का लाभ कोई भी गरीब नागरिक ले सकता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों को आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा। इस कार्ड को जन सेवा केंद्र या अस्पतालों के माध्यम से बनवाया जा सकता है। वे इच्छुक उम्मीदवार जो आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है वे अपना जन सेवा केंद्र में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। आयुष्मान कार्ड में कुछ सरकारी प्राइवेट हॉस्पिटल पंजीकृत किये जाएंगे। आप उन पंजीकृत अस्पातालों में से किसी भी अस्पताल में जाकर अपनी बिमारी का इलाज मुफ्त में करा सकते है।

Ayushman Card Apply 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं 2023 से जुडी कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं ?
साल 2023
कार्ड का नाम आयुष्मान कार्ड
लाभार्थी देश के सभी नागरिक
लाभ 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज
आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in

आयुष्मान मित्र भर्ती ऑनलाइन आवेदन करें

आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता

उम्मीदवारों को Ayushman Card Apply करने के लिए योजना हेतु तय की गई पात्रता पूरी करनी होगी। इन पात्रता को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र माने जाएंगे। जानिए क्या है पात्रता –

  • उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • गरीब परिवार के लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु पात्र होंगे।
  • गंभीर बिमारी से पीड़ित लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।

Ayushman Card Apply Important Documents

आवेदकों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म बहना होगा जिसके लिए आवेदकों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आप Ayushman Card Apply फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते है। जानिए क्या है ये जरूरी दस्तावेज –

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आयुष्मान कार्ड के लाभ एवं विशेषताएं

जानकारी के लिए बता दें जिन नागरिकों ने आयुष्मान कार्ड बनवा लिया है लेकिन उन्हें आयुष्मान कार्ड के लाभ एवं इसकी विशेषताओं के बारे में जानकारी नहीं है। यहाँ हम उन नागरिको के लिए कुछ पॉइंट्स के माध्यम से आयुष्मान कार्ड के लाभ एवं इसकी विशेषताओं के बारे में बताने जा रहें है। ये पॉइंट्स निम्न प्रकार है –

  • जिन लोगो का आयुष्मान कार्ड बनवा हुआ है वे कार्ड के माध्यम से किसी भी गंभीर बिमारी का 5 लाभ रूपये तक का करवा सकते है।
  • इस योजना का लाभ केवल उन्हीं नागरिकों को मिलेगा जिनका आयुष्मान कार्ड होगा।
  • आयुष्मान कार्ड को जन सेवा केंद्र या अस्पतालो के माध्यम से बनवाया जा सकता है।
  • 50 करोड़ जनसंख्या से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा रहे है।
  • आयुष्मान कार्ड के माध्यम से आप पंजीकृत सरकार या प्राइवेट किसी भी अस्पताल में इलाज करवा सकते है।
  • इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने से 3 दिन पहले और 15 दिन बाद तक का नैदानिक उपचार, स्वास्थ्य इलाज व दवाइयाँ मुफ्त उपलब्ध होतीं हैं।
  • इस योजना में लगभग 1,393 प्रक्रियाएं और पैकिज शामिल हैं जैसे की दवाइयाँ, आपूर्ति, नैदानिक सेवाएँ, चिकित्सकों की फीस, कमरे का शुल्क, ओ-टी और आई-सी-यू शुल्क इत्यादि जो मुफ़्त उपलब्ध हैं।

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं ?

वे इच्छुक उम्मीदवार जो अपना Ayushman Card Apply करना चाहते है यहाँ हम उनके लिए आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं ? इसकी पूरी प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए हर एक स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • Ayushman Card बनवाने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जन सेवा केंद्र में जाएँ।
  • वहां जाकर आपको आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए कहना होगा।
  • इसके बाद अधिकारी द्वारा आयुष्मान योजना लाभार्थी सूची में आपका नाम सर्च किया जाएगा।
  • अगर आपका नाम लाभार्थी सूची में होगा तो आपका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
  • उसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन आईडी दी जाएगी।
  • इसके बाद 10 से 15 दिनों के अंदर आपको आपका आयुष्मान कार्ड मिल जाएगा।
  • अब आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने की फीस 30 रूपये जमा करा देने है।

Ayushman Card Kaise Bnaye 2023 सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

आयुष्मान कार्ड बनवाने सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

आयुष्मान कार्ड बनवाने से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

Ayushman Card से जुड़ा टोल फ्री नंबर क्या है ?

आयुष्मान कार्ड से जुड़ा टोल फ्री नंबर 14555 है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप इस नंबर पर संपर्क कर सकते है।

आयुष्मान कार्ड पर कितने रूपये तक मुफ्त इलाज करवा सकते है ?

आप आयुष्मान कार्ड पर 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते है।

हेल्पलाइन नंबर

जैसे कि इस लेख में हमने आपसे Ayushman Card Kaise Bnaye 2023 और इससे जुडी अनेक जानकारी साझा की है। अगर आपको अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड योजना से जुडी किसी प्रकार की समस्या या शिकायत करने या योजना से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस टोल फ्री नंबर 14555 पर सम्पर्क कर सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Join Telegram