उत्तराखंड की राज्य सरकार के द्वारा डिजिटलीकरण के आभाव को देखते हुए सारी सुविधाओं को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम में परिवर्तित कर दिया है, जिसका नाम सरकार के द्वारा अपणि सरकार पोर्टल रखा गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आप लगभग 243 अधिसूचित सेवाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से ले सकते हैं। Apuni Sarkar Portal Uttarakhand को शुरू करने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के द्वारा की गयी थी तथा वर्तमान में माननीय मुख्यमन्त्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
अगर आप भी घर बैठे अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से किसी सेवा का लाभ लेना चाहते हैं और आपको Apuni Sarkar Portal Uttarakhand के बारे जानकारी नहीं है तो आज हम अपने आर्टिकल की सहायता से आपको इस पोर्टल के बारे में सारी जानकारीयों को आपको बताएंगे। अपणि सरकार पोर्टल क्या है ? तथा अपणि सरकार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? इन सभी की जानकारी आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको बताएंगे इसलिए हमारे लेख को पूरा पढ़ें।

अपणि सरकार पोर्टल (Apuni Sarkar Portal)
17 नवंबर 2021 को उत्तराखंड की राज्य सरकार के द्वारा अपणि सरकार पोर्टल (Apuni Sarkar Portal) की शुरुआत की गयी थी, इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिको को ई-डिस्ट्रिक की सभी सुविधाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी। covid-19 के मद्देनजर रखते हुए सरकार के द्वारा इस पोर्टल को शुरु किया गया था, इस पोर्टल को I.T.D.A. तथा N.I.C. की मदद से बनाया गया है। इस पोर्टल की मदद से आप 243 अधिसूचित सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं तथा अपने आवेदन की स्तिथि को भी ऑनलाइन देख सकते हैं और साथ ही साथ उससे जुड़े हुए प्रमाण पत्र को भी डाऊनलोड कर सकते हैं।
Apuni Sarkar Portal से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
पोर्टल का नाम | Apuni Sarkar Portal Uttarakhand 2023 |
आर्टिकल | अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन |
राज्य | उत्तराखंड |
लाभार्थी | उत्तराखंड राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | उत्तराखंड प्रदेश के नागरिकों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्रदान करना |
वर्ष | 2023 |
शुरआत की तिथि | 17 नवंबर 2021 |
आधिकारिक वेबसाइट | eservices.uk.gov.in |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभ | प्रदेश की 243 सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं |
श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
Apuni Sarkar Portal का उद्देश्य
covid-19 महामारी के चलते नागरिको को अपने प्रमाण पत्र व अलग अलग विभागों में आवेदन करने में कई तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था, इसलिए उत्तराखंड की राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश वासियों के लिए Apuni Sarkar Portal को शुरु किया गया। इस पोर्टल पर सरकार सभी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराएगी जिससे नागरिकों का समय भी बचेगा और भ्रष्टाचार में भी कमी आएगी, इस पोर्टल की मदद से लोग डिजटलीकरण में भी जागरूक हो सकेंगे।
इसे भी देखें :- उत्तराखंड EWS सर्टिफिकेट ऑनलाइन आवेदन 2023
Apni Sarkar Portal 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- उत्तराखंड की राज्य सरकार के द्वारा Apni Sarkar Portal को शुरू किया गया, यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जिससे नागरिक घर बैठे ही अनेक प्रकार की सेवाओं में आवेदन कर सकते हैं।
- उत्तराखंड सरकार के द्वारा इस पोर्टल को I.T.D.A. तथा N.I.C. की मदद से बनाया गया है।
- उत्तराखंड की राज्य सरकार के द्वारा प्रारम्भ की गयी ऑनलाइन पोर्टल एक तरह से एकल मंच की तरह से कार्य करता है, जिसके तहत नागरिक ई-डिस्ट्रिक से संबंधित विभिन्न प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- प्रदेश के नागरिक इस पोर्टल की सहायता से अलग अलग प्रकार के सरकारी प्रमाण पत्रों जैसे :- जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र इत्यादि ऑनलाइन बना सकते हैं।
- इस पोर्टल के सञ्चालन से अब नगरिकों को अलग अलग विभागों में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है अब नागरिक घर बैठे ही अनेक प्रकार की योजनाओं तथा सरकारी कार्यों को कर सकते हैं।
- अपणि सरकार पोर्टल की सहायता से अब सभी नागरिक ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं जिससे नागरिकों के पैसे तथा समय की बचत होगी।
- अपणि सरकार पोर्टल में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले पंजीकरण करना आवश्यक है।
- प्रदेश के नागरिकों के लिए इस पोर्टल पर लगभग 243 सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है।
- इस पोर्टल के मदद से अब सरकारी अधिकारियों तथा जनता के बीच में पारदर्शिता बनी रहेगी तथा भ्रष्टाचार में भी कमी आएगी।
- अगर आपके दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की जानकारी गलत अंकित हो गयी है तो आप इस पोर्टल की मदद से अपने दस्तावेजों में त्रुटियों को शुद्ध कर सकते हैं।
- इन सरकारी सेवाओं में आवेदन करने के लिए आपको किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
अपणि सरकार पोर्टल में उपलब्ध प्रमुख सेवाएं
- चरित्र प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- परिवार संशोधन
- उत्तरजीवी प्रमाण पत्र
- पर्वतीय प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- नया परिवार जोड़ना
- परिवार पृथक्करण परिवार संशोधन
- जन्म पंजीकरण (एक माह बाद व एक वर्ष के)
- शौचालय निर्माण प्रमाण पत्र
- परिवार रजिस्टर की प्रति
- जन्म पंजीकरण
- दिव्यांगता रखरखाव
- किसान पेंशन
- वृद्धावस्था पेंशन
अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
- अपणि सरकार पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले उत्तरखं राज्य के आधिकारिक वेबसाइट eservices.uk.gov.in पर जाना होगा।
- अब यहां पर आपको चार विकल्प दिखाई देंगे CITIZEN, CSC, EDC, OFFICER. अगर आप खुद के लिए लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको CITIZEN के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको sign up here के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- जैसे ही आप sign up here के विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे आपको अपनी कुछ जानकारियों को भरना होगा।
- अब आपको यहां पर अपना ईमेल आईडी, लिंग, नाम, मोबाइल नंबर, जिला, जन्म तिथि, तहसील तथा आवेदक का पता इत्यादि जानकारियों को भरना होगा।

- अब आपको अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आप आसानी से रजिस्टर हो जाएंगे।
अपणि सरकार पोर्टल पर विभिन्न सरकारी योजनाओं को आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपणि सरकार पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट eservices.uk.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपके सामने लोग इन का विकल्प दिखाई देगा आपको सबसे पहले लॉगिन करना होगा।
- आपको सबसे पहले यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड को भरना होगा और sign in के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा जिसमे आपको “रिक्वेस्ट न्यू एप्लिकेशन” की विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको इसके बाद “डिपार्टमेंट, सर्विस टाइप तथा सर्विस” का चुनाव करना होगा तथा सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको कुछ जरुरी जानकारियों को भरना होगा, और मांगे गए दस्तावेजों को उपलोड करना होगा।
- अब अंत में आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
अपणि सरकार पोर्टल से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर
अपणि सरकार पोर्टल क्या है ?
17 नवंबर 2021 को उत्तराखंड की राज्य सरकार के द्वारा अपणि सरकार पोर्टल (Apuni Sarkar Portal) की शुरुआत की गयी थी, इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिको को ई-डिस्ट्रिक की सभी सुविधाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी।
अपणि सरकार पोर्टल का उद्देश्य क्या है ?
सभी सरकारी सुविधाओं को ऑनलाइन आवेदन करने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा अपणि सरकार पोर्टल की शुरुआत की गयी
अपणि सरकार पोर्टल में कितनी सरकारी योजनाओं को शामिल किया गया है ?
प्रदेश सरकार के द्वारा इस पोर्टल पर लगभग 243 सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है।
अपणि सरकार पोर्टल की शुरुआत कब हुई ?
17 नवंबर 2021 को उत्तराखंड की राज्य सरकार के द्वारा अपणि सरकार पोर्टल (Apuni Sarkar Portal) को शुरू किया गया।
अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eservices.uk.gov.in है।