आंध्रप्रदेश की राजधानी क्या है– आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से आंध्र प्रदेश राज्य की राजधानी एवं उससे संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को साझा करने जा रहे है। यदि आप सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे है तो प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए यह जानकारी बेहद खास हो सकती है। आप इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को हासिल कर सकते है। तो आइये जानते है हमारे इस आर्टिकल में आंध्रप्रदेश की राजधानी क्या है और उसकी जानकारियाँ विस्तार रूप में।

आंध्रप्रदेश की राजधानी क्या है?
Andhra Pradesh ki Rajdhani 2023– मौजूदा समय में आंध्र प्रदेश की राजधानी तीन है। जिसमें से शामिल है विशाखापत्तनम, कुर्नूल, अमरावती इन तीनों राजधानियों के पीछे भी एक कहानी है। वर्ष 2014 में जब आंध्र प्रदेश राज्य से तेलंगाना राज्य बना तो आंध्रप्रदेश की राजधानी को लेकर दोनों में काफी विवाद हुआ। विवाद का मुख्य कारण यह था की हैदराबाद किसके भाग में आएगा। क्युकी दोनों राज्यों को एक राजधानी नहीं चाहिए थी। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया की अगले 10 वर्षो तक हैदराबाद ही दोनों राज्यों की राजधानी रहेगी। जिसके पश्चात आंध्रप्रदेश को एक नई राजधानी का चयन करना होगा।
Andhra Pradesh ki Rajdhani को लेकर वर्ष 2020 में आंध्र प्रदेश की विधानसभा ने राज्य के सभी क्षेत्रों के सम्पूर्ण विकास को मध्य नजर रखते हुए एक कानून पेश किया। इस कानून के जरिये राज्य की राजधानी का विकेन्द्रीकरण किया जायेगा।
आन्ध्र प्रदेश राज्य चिन्ह
राज भाषा | तेलुगू |
राज्य पशु | चिंकारा, (కృష్ణ జింక) |
राज्य प्रतीक | पूर्ण कुंभ (పూర్ణకుంభం) |
राज्य का पेड़ | नीम (వేప) |
राज्य गीत | मा तेलुगु तल्लि की (మా తెలుగు తల్లికి మల్లె పూదండ) शंकरंबाडि सुंदराचारी द्वारा |
राज्य नृत्य | कुचिपूड़ी (కూచిపూడి) |
राज्य पक्षी | नीलकंठ, (పాల పిట్ట) |
राज्य खेल | कबड्डी (చెడుగుడు) |
राज्य फूल | कुमुद (కలువ పువ్వు) |
दुनिया में कितने देश है उनके नाम, राजधानी और मुद्रा क्या है
आंध्र प्रदेश की राजधानी कहाँ है ? यहाँ जानिए
सन 2020 में पारित हुए कानून के अनुसार आप देख सकते है की राज्य की 3 राजधानियों को किस प्रकार से जिम्मेदारी हेतु विभाजित किया गया है। यहाँ दी गयी जानकारी के अनुसार आप देख सकते है की कौन सी राजधानी को कौन कार्य सौंपा गया है। यानी की किस राजधानी में कौन सा कार्य होगा।
- अमरावती (गुंटूर)को विधायी राजधानी यानि Legislative Capital बनाया जाएगा। जिसके कारण विधानसभा अमरावती में चलेगी।
- विशाखापत्तनम को कार्यकारी राजधानी Executive Capital के रूप में जाना जाएगा। यहाँ सभी प्रकार के सरकारी कार्य पूरे किये जाएंगे।
- कुर्नूल में में न्यायपालिका यानी Judiciary से संबंधित जुड़े कार्य किये जाएंगे। जिसे न्यायिक राजधानी के रूप में पहचान दी जाएगी।
आँध्रप्रदेश की विशेष जानकारियां
- देश का पहला राज्य आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) जिसकी तीन राजधानियां होंगी।
- Andhra Pradesh सरकार के तीन अंग अलग अलग राजधानियों से कार्य करते हैं।
- आँध्रप्रदेश की 3 राजधानी में अमरावती , विशाखापत्तनम और कुर्नूल शामिल है।
- 11 जिलों के साथ वर्ष 1953 में आंध्र प्रदेश की स्थापना हुई थी ,कर्नूल उस समय इसकी राजधानी थी।
- 1956 में आंध्र प्रदेश में हैदराबाद के जुड़ने से हैदराबाद को ही इसकी राजधानी बनाया गया।
- यह देश का वह पहला राज्य है जो भाषायी आधार पर बना, मुख्य रूप से इसमें वह सभी जिले है जहाँ तेलगु बोली जाती है।
- सबसे अधिक राष्ट्रपति देश के आंध्र प्रदेश राज्य से है।
- सबसे बड़ा बरगद का पेड़ होने का रिकॉर्ड भी आंध्र प्रदेश के नाम से विख्यात है।
- राज्य के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास हो इसके लिए 3 राजधानी दी गयी है।
- आंध्र प्रदेश को दो भागों में वर्ष 2014 में एक बार फिर से विभाजित कर दिया गया। जिसके बाद एक नया राज्य तेलंगाना बनाया गया।
- 2014 के अनुसार Andhra Pradesh Reorganisation Act हैदराबाद को तेलंगाना की राजधानी बना दिया गया।
- अगले 10 वर्षों के लिए एक्ट के अनुसार हैदराबाद ही दोनों राज्यों की राजधानी रहने वाला था। उसके बाद आंध्र प्रदेश को नयी राजधानी बनाने की आवश्यकता थी।
आंध्रप्रदेश की राजधानी क्या है से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर
आंध्र प्रदेश की राजधानी कहाँ है ?
आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती , विशाखापत्तनम और कुर्नूल है।
आंध्र प्रदेश की विधायी राजधानी कौन सी है ?
आंध्र प्रदेश की विधायी राजधानी अमरावती (गुंटूर)को विधायी राजधानी यानि Legislative Capital बनाया गया है।
Andhra Pradesh की स्थापना कब हुई ?
11 जिलों के साथ वर्ष 1953 में आंध्र प्रदेश की स्थापना हुई थी।
आंध्र प्रदेश की राजभाषा क्या है ?
आंध्र प्रदेश की राजभाषा तेलगु है।