अमूल कम्पनी वर्तमान में इतनी प्रसिद्ध है की लोग इसके उत्पाद आँख बंद करके ही लें लेते हैं। अगर आप अमूल कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के इच्छुक है, तो इसके लिए निर्धारित पात्रता एवं शर्तों को पूरा करके आसानी से फ्रेंचाइजी ले सकते है। यहाँ आप जानेंगे कि अमूल प्रोडक्ट्स फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको क्या करना होगा, कितनी सिक्योरिटी डिपोजिट जमा करनी होगी और साथ ही आपको कौन से दस्तावेज फॉर्म प्रस्तुत करने होंगे।
इसके साथ ही अगर आप पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी भी लेना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा दूसरे आर्टिकल में इससे संबंधित सभी जानकारियों को विस्तार से बताई गई है आप उसे भी पढ़ सकते हैं।

अमूल फ्रैंचाइज़ी कैसे शुरू करे ?
अमूल कंपनी एक ऐसी कंपनी है जिसके प्रोडक्ट्स पर लोग आँख बंद करके भरोसा कर लेते है। इसी प्रकार अगर कोई व्यक्ति डेरी प्रोडक्ट्स की फ्रेंचाइजी लेना चाहते है तो अमूल की फ्रेंचाइजी उनके लिए बहुत ही फायदेमंद बिजनेस साबित हो सकती है।
देश के अधिकांश लोग अमूल कंपनी के दूध, बटर, पनीर जैसे पोडक्ट्स को लेना पसंद करते है। अगर आप भी अमूल प्रोडक्ट्स की फ्रेंचाइजी लेना चाहते है तो आसानी से ले सकते है। देश के कोने-कोने से अमूल की फ्रेंचाइजी ली जा सकती है। अगर आप अमूल पसंदीदा आउटलेट/अमूल रेलवे पार्लर/अमूल की ओस्क या अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी लेना चाहते है तो आपको कम से कम 2 लाख रूपये तक निवेश करने होंगे।
जिसमे 25000 रूपये नॉन रिफण्डेबल होंगे। आपको मिल्क पाउच पर 2.5 % तक मार्जिन मिलेगा और अन्य प्रोडक्ट्स पर 10 % मार्जिन, आइसक्रीम पर 20 % मार्जिन मिलेगा। फ्रेंचाइजी मिल जाती है तो कंपनी आपको सभी तरीको से मदद करेगी।
Amul Products Franchise Highlights
अमूल का मुख्यालय | आनंद, गुजरात |
उद्योग | देरी /एफएमसीजी |
अमूल के प्रमुख उत्पाद | दूध, घी, मक्खन (बटर),दही, चॉकलेट, श्रीखण्ड, दूध के पाउडर, चीज, आइस क्रीम, पनीर, आदि। |
आधिकारिक वेबसाइट | amul.com |
अमूल फ्रेंचाइजी
यहाँ हम आपको बताएंगे आप अमूल कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के बाद अमूल के कौन-कौन से उत्पाद की बिक्री कर सकते है।
पाउच मिल्क | घी |
अमूल दूध | मिल्क मेड |
आइस क्रीम | ब्रेड स्प्रेड |
मिठाई रेंज | अमूल प्रोटीन प्रोडक्ट्स |
बेवरेजेज | रोटी सॉफ्टनर |
दही | अमूल पुफलस |
मिल्क पाउडर | चॉकलेट |
अमूल सार क्रीम | अमूल रेसिपीज |
अमूल पीनट स्प्रेड | पंचामृत |
हैप्पी ट्रीट्स | फ्रेश क्रीम |
अमूल कैटल फीड | चीज़ सॉस |
अमूल फ्रेंचाइजी कितने प्रकार की होती है ?
जानकारी के लिए बता दें अमूल फ्रेंचाइजी दो प्रकार की होती है।
- अमूल पसंदीदा आउटलेट/अमूल रेलवे पार्लर/अमूल कीओस्क:- पाउच दूध, दूध से बनने वाले उत्पाद, आइसक्रीम।
- अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर:- बेक्ड पिज्जा, गार्लिक ब्रेड, चीज स्लाइस बर्गर, रेसिपी बेस्ड आइसक्रीम स्कूप्स, प्री पैक्ड आइसक्रीम, आदि।
अमूल फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आवेदन कैसे करें ?
अमूल प्रोडक्ट्स फ्रेंचाइजी लेने के लिए पूरी आवेदन प्रक्रिया हमारे द्वारा आगे बताई गयी है। आप इस प्रक्रिया का अनुसरण कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

- अमूल प्रोडक्ट्स फ्रेंचाइजी लेने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको कुछ जानकारियाँ मिलेगी जो हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओँ में उपलब्ध होगी। आपको ये जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़नी होगी।
- यहाँ आपको अमूल पार्लर खोलने के लिए, अमूल डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में नियुक्ति के लिए और अमूल में नौकरी के लिए सूचना मिलेगी। जैसे –

- अगर आप अमूल पार्लर खोलना चाहते है तो आप ऑफिसियल ग्राहक सेवा नंबर (022)68526666 पर सम्पर्क कर सकते है।
- इस नंबर पर सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।
- अगर आपको फ्रेंचाइजी लेने से जुडी किसी भी प्रकार की कोई भी सूचना चाहिए तो आप इस ईमेल [email protected] पर मेल करके सूचना प्राप्त कर सकते है।
- उम्मीदवारों को फ्रेंचाइजी लेने से सम्बंधित समस्त जानकारी प्राप्त करने के पश्चात GCMMF Ltd. के नाम से चेक या डिमांड ड्राफ्ट से एक सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना पड़ेगा।
- इसी पेज पर नीचे दिए गए Click to continue to website के लिंक पर क्लिक करके वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच सकते है।
अमूल फ्रेंचाइजी लेने पर उत्पादों पर मिलने वाले लाभ का प्रतिशत
अमूल फ्रेंचाइजी लेने के बाद फ्रेंचाइजर को किस उत्पाद पर कितने प्रतिशत का लाभ मिलेगा। इसके बारे में हम आपको नीचे दी गई सारणी के माध्यम से जानकारी देने जा रहें है।
- अमूल पसंदीदा आउटलेट/अमूल रेलवे पार्लर/अमूल कीओस्क
- फ्रेंचाइजी द्वारा निवेश:- 2 लाख रूपये लगभग।
- ब्रेक अप-रिफंडेबल ब्रांड सिक्योरिटी:- 25000 रूपये।
- नवीनीकरण:- 1,00,000 रूपये लगभग।
- उपकरण:- 70000 रूपये लगभग और आकस्मिक लागत।
- औसत MRP पर रिटर्न
- पाउच दूध:- 2.5 %,
- दुग्ध उत्पाद:- 10 %,
- आइसक्रीम:- 20 %
- फ्रेंचाइजी द्वारा निवेश:- 2 लाख रूपये लगभग।
- अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर
- फ्रेंचाइजी द्वारा निवेश:- 6 लाख रूपये लगभग।
- ब्रेक अप-रिफंडेबल ब्रांड सिक्योरिटी:- 50000 रूपये।
- नवीनीकरण:- 400000 रूपये।
- उपकरण:- 150000 रूपये लगभग और आकस्मिक लागत।
- औसत MRP पर रिटर्न
- गार्लिक ब्रेड, बेक्ड पिज्जा, शेक, चीज स्लाइस बर्गर, हॉट चॉकलेट ब्रेड, रेसिपी बेस्ड आइस्क्रीम स्कूप्स पर 50%
- प्री पैक्ड आइसक्रीम के लिए मार्जिन लगभग 20% होगा।
- ये आइस्क्रीम पार्लर अमूल के अन्य उत्पाद भी बेचेंगे जहाँ मार्जिन 10 प्रतिशत होगा।
- फ्रेंचाइजी द्वारा निवेश:- 6 लाख रूपये लगभग।
- उपकरण खरीद सहायता राशि का लाभ उठाने के लिए सभी वीसी कूलर और डीप फ्रीजर अमूल ब्रांडेड होने चाहिए।
अमूल फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
वे इच्छुक उम्मीदवार जो अमूल फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते है उन्हें कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। यहाँ हम आपको इन आवश्यक दस्तावेजों के विषय में बताने जा रहें है। ये आवश्यक दस्तावेज निम्न प्रकार है –
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
- एड्रेस प्रूफ (बिजली का बिल, राशन कार्ड आदि)
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि)
- लीज एग्रीमेंट
- जमीन के दस्तावेज
- एनओसी
- ईमेल आईडी
- फोन नंबर
- बैंक खाता पासबुक
अमूल फ्रैंचाइज़ी से सम्बंधित (FAQ)
AMUL की फुल फॉर्म Anand Milk Union Limited है।
अमूल फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आप amul.com आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को पढ़कर सूचना प्राप्त कर सकते है। यहाँ आपको फ्रेंचाइजी लेने से सम्बंधित लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर (022)68526666 मिलेगा आप इस नंबर पर कॉल करके फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदन कर सकते है।
अमूल फ्रैंचाइज़ी ग्राहक सेवा से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर (022)68526666 है। इस हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करके आप फ्रेंचाइजी लेने से सम्बंधित सूचना प्राप्त कर सकते है।
आपको अमूल फ्रैंचाइज़ी लेने के न्यूनतम 2 लाख रूपये तक निवेश करने होंगे।
जी हाँ, अमूल फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए सिक्योरिटी डिपाजिट करनी पड़ती है।
अमूल एक भारतीय कंपनी है। इस कंपनी के द्वारा दूध से निर्मित उत्पादों को बेचा जाता है।
अमूल की आधिकारिक वेबसाइट amul.com है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है। इस वेबसाइट पर जाकर आप अमूल फ्रेंचाइजी लेने से सम्बंधित समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है।
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि इस लेख में हमने आपसे Amul Products Franchise 2023 कैसे लें से सम्बंधित समस्त जानकारी साझा की है। इन जानकारियों को आप अमूल की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य दिए जाएंगे। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी। अमूल फ्रेंचाइजी लेने से सम्बंधित जानकारी के लिए आप अमूल फ्रेंचाइजी ग्राहक सेवा हेल्पलाइन नंबर (022)68526666 पर सम्पर्क कर सकते है।