Adah Sharma Biography in Hindi :- अदा शर्मा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक बहुत प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं मॉडल हैं जो की तेलुगु, तमिल, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ बॉलीवुड में भी काम किया है, और इनके द्वारा इन इंडस्ट्री के कई बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है। अपने करियर की ज्यादातर फिल्मे इन्होने सुपरहिट दी हैं। फिल्मों के साथ साथ इन्होने टीवी सीरियल तथा वेब सीरीज में भी काम किया है। इनको तेलुगु तमिल तथा सभी इंडस्ट्री में काफी पसंद किया गया है। अदा शर्मा फिल्म इंडस्ट्री में 2008 से काम कर रही हैं, इनके द्वारा सबसे पहली फिल्म 1920 थी जिनमे की ये मुख्य किरदार में थी।
अगर आप भी Adah Sharma Biography के बारे में जानना चाहते हैं तो आप सही जगह आये हैं क्योंकि आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से Adah Sharma Biography in Hindi (अदा शर्मा का जीवन परिचय) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएंगे। वर्तमान समय में Adah Sharma काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं क्योंकि उनकी फिल्म “द केरला स्टोरी” (The Kerala Story) अभी हाल ही में रिलीज हुई है और यह फिल्म बहुत ही ज्यादा विवादों में घिरी हुई है। क्योंकि जो यह फिल्म है उसमे धर्म तथा हिन्दू मुस्लिम जैसे कंटेंट को दिखाया गया है, लेकिन फिर भी Adah Sharma के काम को इसमें बहुत ही ज्यादा सराहा जा रहा है।

Adah Sharma Biography (जीवन परिचय)
11 मई 1992 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में एक मध्यमवर्गीय तमिल हिन्दू ब्राह्मण परिवार में बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा का जन्म हुआ था। इनके पिताजी का नाम S.S. शर्मा था जो की मर्चेंट नेवी में कप्तान थे, यह अब इस दुनिया में नहीं हैं तथा इनकी माता जी का नाम शिला शर्मा है जो की एक बहुत ही बढ़िया शास्त्री डांसर हैं। यह माता पिता की इकलौती वारिस हैं। Adah Sharma की माँ मलियाली तथा पिता तमिल हैं। इनके जन्म से पहले Adah Sharma के माता पिता मुंबई में सिफ्ट हो गए थे लेकिन मूल रूप सेउनका परिवार केरल के पलक्कड़ के रहने वाले हैं।
अदा शर्मा का संक्षिप्त जीवन परिचय
अदा शर्मा की उम्र, पति, हाइट, जाति, फिल्मे, परिवार, संपत्ति, शादी (Adah Sharma Age , Movies, Caste, Husband, Family, Height, Net Worth, Marriage) इत्यादि जानकारी निचे बताई गयी है।
पूरा नाम (Real Name) | अदा शर्मा ( Adah Sharma ) |
Nick Name | रजनी स्पाइडर (Rajni Spider) |
जन्म तारीख | 11 मई 1992 |
पिता का नाम | एस.एल. शर्मा (सेवानिवृत सेना अधिकारी) |
माता का नाम | शीला शर्मा (शास्त्रीय डांसर) |
उम्र (Age) | 31 साल ( 2023 तक) |
(Home Town) गृह नगर | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
शिक्षा | कथक स्नातक |
स्कूल | औक्सिलियम कॉन्वेंट हाई स्कूल |
राशि | वृषभ राशि |
गृह नगर (Home Town) | पलक्कड़, केरल, भारत |
नागरिकता (Nationality) | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिन्दू धर्म |
लंबाई | 5 फीट 7 इंच |
वजन | 52 किलो |
आँखों का रंग | काला |
बालो का रंग | काला |
व्यवसाय(Professions) | अभिनेत्री |
पहली फिल्म (Debut ) | फिल्म 1920 (2008) |
बॉयफ्रेंड (Boyfriend ) | अभी कोई नहीं है |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
जाति (Caste ) | तमिल ब्राह्मण |
अदा शर्मा की शिक्षा एवं फ़िल्मी करियर
Adah Sharma ने अपनी प्राइमरी एजुकेशन Auxilium Convent High School, Bandra से पूरी की थी। दसवीं उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने डिसाइड किया था की वह ऐक्ट्रेस बनेगी, इसलिए वो आगे की पढाई को छोड़ना चाहती थी। लेकिन उनकी माता और पिता की सलाह के बाद उन्होंने अपनी स्कूल की पढाई को जारी रखा और 12 वीं उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने अपनी पढाई को बंद कर दिया और सारा ध्यान अपने फ़िल्मी करियर की तरफ देने लग गयी। 12 वीं के बाद उन्होंने नटराज गोपी टीवीएस के कथक नृत्य विश्वविद्यालय मुंबई में दाखिला लिया जहाँ की उन्होंने कथक में स्नातक की पढ़ाई को पूरा किया।
श्रुति शर्मा (IAS) का जीवन परिचय
साल 2008 में एक हॉरर फिल्म “1920” से अदा शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी जिसमे की उन्होंने लीसा सिंह राठौर की भूमिका निभाई थी जो की फिल्म में एक मुख्य किरदार थी। उनके अभिनय को दर्शकों के द्वारा बहुत ही सराहा गया जिससे की उनकी पहली ही फिल्म में उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बन गयी थी। इसके बाद इन्होने कमांडों 2, हंसी तो फंसी, कमांडो 3 तथा और भी कई सारी बॉलीवुड की फिल्मो में काम किया।
इसके बाद 2014 में इन्होने “हार्ट अटैक” फिल्म से अपना तेलुगु डेब्यू किया। इसमें इन्होने हयाती की मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म तेलुगु इंडस्ट्री में काफी ज्यादा हिट गयी थी जिसकारण उनकी अच्छी खासी पहचान तेलुगु इंडस्ट्री में भी हो गयी थी। इसके बाद इन्होने कई सारे फिल्मो में भी काम किया था जिसकी जानकारी हम निचे बता रहे हैं।
अदा शर्मा की फ़िल्में और वेब सीरीज
(Adah Sharma Biography) अदा शर्मा ने अपने करियर में कई सारी फिल्मो और वेब सीरीज मे काम किया है उनकी कुछ फिल्मे और वेब सीरीज नीचे बताई गयी हैं:-
फिल्म और वेब सीरीज (Film and Web Series) | किरदार (Character Name) | भाषा (Language) | वर्ष (Year) |
1920 | लीजा सिंह राठौड़ | हिंदी | 2008 |
फिर | दिशा मल्होत्रा | हिंदी | 2011 |
हम है राही कार के | संजना मेहरा | हिंदी | 2013 |
हार्ट अटैक | हयाती | तेलुगू | 2014 |
हंसी तो फंसी | करिश्मा सोलंकी | हिंदी | 2014 |
सन ऑफ सत्यमूर्ति सुब्रमण्यम फॉर सेल | पल्लवी कोलासानी दुर्गा | तेलुगू | 2015 |
राणा विक्रम | पारू | कन्न्ड़ | 2015 |
गरम क्षनम | समीरा श्वेता | तेलुगु | 2016 |
कमांडो 2 | भावना रेड्डी | हिंदी | 2017 |
सुल्ताचार्ली चैपलिन 2 | सारा | तमिल | 2019 |
कल्कि | डॉक्टर पद्मा | तेलुगु | 2019 |
बाईपास रोड टिंडे कमांडो 3 | राधिका श्रीदेवी भावना रेड्डी | हिंदी | 2019 |
द हॉलिडे (वेब सीरीज) | महक | हिंदी | 2019 |
सोलसाथी | प्रीति | हिंदी | 2020 |
पति पत्नी और पंगा (वेब सीरीज) | शिवानी भटनागर | हिंदी | 2020 |
चुहा बिली | कैट | हिंदी | 2021 |
ऐसा वैसा प्यार (वेब सीरीज) | श्वेता साहू | हिंदी | 2021 |
क्यूट से मिलें (वेब सीरीज) | शालिनी | हिंदी | 2022 |
सेल्फी द केरला स्टोरी | मीरा शालिनी उन्नीकृष्णन /फातिमा बा | हिंदी | 2023 |
Adah Sharma Biography से संबंधित (FAQ)
अदा शर्मा वर्तमान में क्यों प्रसिद्ध हैं ?
वर्तमान समय में Adah Sharma काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं क्योंकि उनकी फिल्म “द केरला स्टोरी” (The Kerala Story) अभी हाल ही में रिलीज हुई है और यह फिल्म बहुत ही ज्यादा विवादों में घिरी हुई है। क्योंकि जो यह फिल्म है उसमे धर्म तथा हिन्दू मुस्लिम जैसे कंटेंट को दिखाया गया है
क्या अदा शर्मा तमिल है?
महाराष्ट्र के मुंबई शहर में एक मध्यमवर्गीय तमिल हिन्दू ब्राह्मण परिवार में बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा का जन्म हुआ था।
अदा शर्मा की उम्र कितनी है ?
अदा शर्मा की उम्र लगभग 31 वर्ष है।
क्या अदा शर्मा का कोई बॉयफ्रेंड है ?
अभी तक प्राप्त जानकारियों के हिसाब से अदा शर्मा का कोई भी बॉयफ्रेंड नहीं है।